मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, 70 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान!
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें बाइक सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही जान चली गई। हादसा पुरकाजी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुआ, जब अनियंत्रित बाइक सवार दो व्यक्ति डिवाइडर से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों व्यक्ति एक खंभे से भी टकराए, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
