Back
देहात क्षेत्र के तीन थानों में मुठभेड़; दो इनामी बदमाश घायल
AMAnkit Mittal
Feb 18, 2026 01:46:58
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
2 घंटे 3 मुठभेड़
मुज़फ्फरनगर जनपद के देहात क्षेत्र के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रो मे पुलिस बदमाशो पर 2 घंटे मे तीन बार काल बनकर ऐसी बरसी की मुकदमो मे वांछित चल रहे तीन शातिर बदमाशो क़ो मुठभेड़ के दौरान लंगड़ा कर सलाखो के पीछे भेज दिया. मुठभेड़ मे घायल हुए दो बदमाश रईस व संजीत 25-25 हजार के ईनामी थे जबकि एक बदमाश गुफरान हिस्ट्रीशीटर था. पुलिस ने इनके पास से तमंचे कारतूस व बाइक बरामद की है. संजीत लूट के मामले मे फरार चल रहा था जबकि रईस व गुफरान गौकशी के मामले मे वांछित चल रहे थे...
दरअसल पुलिस ने एसएसपी संजय वर्मा के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चला रखा था. थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ग्राम कल्याणपुर मार्ग पर चैकिंग अभियान चला रखा था तभी बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने लिस पर गोली चला दी पुलिस ने आत्मरक्षा मे गोली चलाते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को घायल कर दिया. घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के ईनामी शातिर गौकश रईस के रूप मे हुई पुलिस ने इसके पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद की है वही तितावी पुलिस पर भी चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार ने गोली चला दी तो पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद बाइक सवार को घायल कर दिया. घायल बदमाश की पहचान शातिर गौकश हिस्ट्रीशीटर बदमाश गुफरान के रूप मे हुई जो की तितावी थाने से गौकशी के मामले मे फरार चल रहा था. पुलिस ने इस गौकश के पास से तमँचा कारतूस व स्कूटी भी बरामद की है. वही शाहपुर थाना पुलिस को क्षेत्र मे लूटेरे द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने की सुचना मिली थी जिसपर शाहपुर पुलिस ने बदमाश की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की हुई थी तभी एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोक दिया जिसमे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा मे गोली चलाते हुए बदमाश को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया. घायल बदमाश की पहचान शाहपुर थाने से लूट के मामले मे फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश संजीत के रूप मे हुई जोकी बिजनौर जनपद का रहने वाला है और फरार चल रहा था. पुलिस ने इसके पास से तमँचा कारतूस बरामद किया है और इससे क्षेत्र मे आने के बारे मे पूछताछ कर रही है.
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया की अपराधियों की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था.इसी क्रम मे आज देहात क्षेत्र के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रो मे पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमे 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाश क़ो घायल करते हुए गिरफ्तार किया गया है वही एक थाना क्षेत्र मे हिस्ट्री शीटर बदमाश जोकि गौकशी के मामले मे फरार चल रहा था उसको गिरफ्तार किया गया है. इन सबके पास से तमँचे व कारतूस बरामद हुए है. इन सबके खिलाफ विधिक कानूनी कार्यवाई की जा रही है.
बाइट =आदित्य बंसल (एसपी देहात मुज़फ्फरनगर )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 03:32:570
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 18, 2026 03:32:440
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 18, 2026 03:32:330
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 18, 2026 03:31:500
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 18, 2026 03:31:380
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 18, 2026 03:19:390
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 18, 2026 03:19:040
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 18, 2026 03:18:240
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 18, 2026 03:17:050
Report
1
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 18, 2026 03:16:070
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 18, 2026 03:15:500
Report
जिले में 79 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू, पहली पाली में 10 वीं के विद्यार्थियों का हिंदी का पेपर
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 18, 2026 03:05:450
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 18, 2026 03:05:260
Report