251002
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में महिला के जान लेने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:नगर कोतवाली क्षेत्र के न्याजुपुरा में दो सप्ताह पूर्व महिला की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया। सूचना के अनुसार आरोपी ने महिला की जान ले कर शव के नदी में फेंक दिया था। जिसके चलते पुलिस ने शाहरुख से अवैध तमंचा और तीन अवैध कारतूस बरामद किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा लीक पेपर मामले में आरोपी मनीष दाधीच गिरफ्तार
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021पेपर पढ़कर एग्जाम देने वाला एक और अभ्यर्थी गिरफ़्तार आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा लीक प्रश्नोत्तरों को परीक्षा पूर्व पढ़कर लिखित परीक्षा में पास हुआ था आरोपी मनीष आैर आरोपी मनीष दाधीच द्वारा अपने भाई पुरूषोत्तम दाधीच द्वारा हासिल किया था पेपर उस समय के आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा पहुंचा था ये लीक पेपर साक्षात्कार में निर्धारण न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं होने से अन्तिम रूप से चयनित नहीं हो पाया था आरोपी0
0
Report
NEET गड़बड़ियों पर अशोक अरोड़ा ने सरकार पर सवाल उठाए
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री एवं थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियां देश के युवाओं के साथ बड़ा अन्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद परीक्षा प्रणाली में खामियों का शिकार हो रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी कोटा में छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को इसकी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तो देश का भविष्य भी प्रभावित होगा। हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, खनन और कई विभागों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लाडवा थाना में कैंसर पीड़ित युवक के साथ कथित कुकर्म के मामले का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता की सुरक्षा के लिए नियुक्त किए गए हैं, यदि वही इस तरह के आरोपों में घिरेंगे तो आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टरों के मामलों में भी केवल निचले स्तर पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा। उन अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए जिन्होंने पहले शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की। अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक रहना होगा। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। शहर की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन नालों की सफाई अधूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। कानून व्यवस्था को लेकर अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। गैंगस्टर गतिविधियां, फायरिंग की घटनाएं और बढ़ता अपराध सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रचार से बाहर निकलकर जनता के असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।0
0
Report
Giriraj Singh: Taunt on Akhilesh-Congress alliance, SIT probe claim in UP
Ghaziabad, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज गाजियाबाद पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस-सपा के बीच खीचतान पर कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस में अकेले चुनवा लड़ने की ताकत नहीं है। यह दोनों पैतरे दे रहे हैं और नेगोसीएशन करेंगे। यह सभी पार्टी मतलबी हैं। कभी इंडिया कभी पिंडी गठबंधन बनेगा। राम मंदिर चोरी पर एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन हो गया है। अखिलेश यादव भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है कि एसआईटी की जाँच में जिसका भी नाम आएगा, उसपर कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जाएंगे। इसके अलावा बिहार भरत तिवारी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि बवाल मचने की कोई जरूरत नहीं है। वहां के मुख्यमंत्री पर लोगों को भरोसा है और वह दूध का दूध पानी का पानी करेंगे। बाईट - गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी: छह गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस और एसटीएफ लखनऊ यूनिट को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 08 कुंतल 684 ग्राम अवैध गांजा, एक डीसीएम, एक कार, छह मोबाइल फोन, दो आईफोन और नकदी बरामद की है. बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत एक करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता था. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस और एसटीएफ लखनऊ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा डीसीएम वाहन के जरिए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और मुखबिर की निशानदेही पर एक डीसीएम तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान डीसीएम में जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 08 कुंतल 684 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है. वहीं डीसीएम, कार, मोबाइल फोन, आईफोन और नकदी समेत कुल बरामदगी का मूल्य लगभग एक करोड़ 16 लाख रुपये बताया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क है, जो ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाता था. गिरोह का संचालन मुख्य सरगना द्वारा किया जा रहा था, जबकि उसके सहयोगी परिवहन, निगरानी और सप्लाई की जिम्मेदारी संभालते थे. पुलिस के अनुसार तस्कर गांजे को जड़ी-बूटी और अन्य सामान के बीच छिपाकर ले जाते थे, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके. तस्करी के दौरान पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक लग्जरी कार को एस्कॉर्ट वाहन के रूप में आगे चलाया जाता था. पूछताछ में आरोपियों से यह भी पता चला कि गिरोह पहचान छिपाने के लिए लगातार मोबाइल नंबर और सिम बदलता था तथा आपसी संपर्क के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करता था. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों, सप्लायरों और खरीददारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रदेश में सक्रिय एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.0
0
Report
अलीगढ़ के बहेरती गांव में हाई टेंशन तार गिरा, दो मौत; लापरवाही का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ गांव बहेरती में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरा, विद्युत तार के करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही आरोप, थाना क्वार्सी क्षेत्र की घटना।0
0
Report
टोल पर दबंगों ने मचाया तांडव, टोलकर्मी घायल, आरोपी फरार
Dehradun, Uttarakhand:एक बार फिर से टोल पर दबंगों ने तांडव मचाया है...इस बार मामला विकासनगर से सामने आया है...पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...मारपीट में टोलकर्मी घायल हो गया और उसके शरीर से खून बहने लगा...लेकिन दबंगई नहीं रुकी...घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए...जिनकी तलाश जारी है..0
0
Report
Advertisement
रामपुर में गोतस्करों से मुठभेड़: एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी दबोचे गए, तमंचा, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद, आरोपी पर 11 मुकदमे दर्ज, रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जवाबी कार्रवाई में एक गो तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं, घायल आरोपी भूरा के दाहिने पैर में गोली लग गई, गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे भी मौके से दबोच लिया, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं, जांच में सामने आया है कि घायल आरोपी भूरा के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं0
0
Report
सोनभद्र: घरेलू विवाद से पिता की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक घरेलू विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बेटे पर अपने ही पिता की जान लेने का आरोप लग गया। डंडे के वार से गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घरेलू विवाद खूनी घटना में बदल गया। परिवार के भीतर हुए विवाद के दौरान बेटे सोनू और उसके पिता श्रीनाथ के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि श्रीनाथ लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी घटना चर्चा का विषय बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
वाराणसी: भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर पर बिहार पुलिस पर सवाल, न्याय की मांग तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में भरत तिवारी को लेकर हुआ प्रदर्शन बिहार पुलिस पर लगा फर्जी एनकाउंटर का आरोप. • केसरिया भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र जिला अधिकारी को सौंपा。 • भोजपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम बिलोटी निवासी भरत तिवारी के एनकाउंटर पर उठाए सवाल。 • पत्र में लिखा 17 जून 2026 को पुलिस ने किया भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर。 • घायल अवस्था में इलाज के बजाय तड़पने के लिए छोड़ने का पुलिस पर आरोप。 • पीड़ित का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था, दबे-कुचलों की आवाज उठाने पर हुई हत्या— पत्र में दावा。 • दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग。0
0
Report
Advertisement
अमेठी: खंड 49 नहर में अज्ञात शव मिला, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा सहायक खंड 49 नहर में मिला अज्ञात शव, नहर मे अज्ञात शव बहता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, बताया जा रहा है कई दिन पुराना है शव, करीब 40 वर्षीय किसी अज्ञात व्यक्ति का है शव, जामों थाना क्षेत्र के भोये उमरपुर के पास का है मामला0
0
Report
हज-उमराह लौटने पर केक काटना इस्लामी तहज़ीब के खिलाफ: मौलाना गोरा
Saharanpur, Uttar Pradesh:जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने हज और उमराह से वापसी पर होने वाली केक-कटिंग की रस्म पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। मक्का मुकर्रमा से जारी अपने एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि मुसलमानों में धीरे-धीरे ऐसी नई-नई रस्में प्रवेश करती जा रही हैं जिनका इस्लामी तालीमात से कोई संबंध नहीं है, और यह आने والی नस्लों के लिए भी चिंता का विषय है। मौलाना ने कहा कि हम गैर-इस्लामी और पश्चिमी रिवाजों को अपनाने में तेजी दिखा रहे हैं। पहले जन्मदिन के अवसर पर केक-कटिंग का चलन आम हुआ, फिर शादी-ब्याह में दूल्हा-दूल्हन के इस्तकबाल के नाम पर यह रस्म शुरू हुई, और अब हज व उमराह जैसे मुकद्दस सफरों से वापसी पर भी केक-कटिंग को प्रचलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल जब कोई हाजी या उमराह करने वाला व्यक्ति घर लौटता है तो उसके स्वागत में केक काटा जाता है, जिस पर “हज मुबारक” या “उमराह मुबारק” लिखा होता है। सवाल यह है कि क्या यह हमारी दीनदाराना परंपरा का हिस्सा है? क्या यह तरीका हमें इस्लाम ने सिखाया है? मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि मुसलमानों को अपने अमल और अपनी सामाजिक रस्मों का गंभीरता से जायजा लेने की आवश्यकता है। हमें यह देखना चाहिए कि हमारे नबी हज़रत मुहम्मद सा॰ ने हमें क्या तालीम दी है और किन तरीकों को अपनाने की हिदायत दी है। हज और उमराह जैसी इबादतों की खुशी जरूर मनाई जाए, लेकिन वह खुशी शरई और सुन्नत के दायरे में होनी चाहिए, न कि ऐसी रस्मों के माध्यम से जो इस्लामी संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे अपनी धार्मिक पहचान, इस्लामी तहज़ीब और सुन्नत के मुताबिक जीवन शैली को मजबूत करें तथा बिना सोचे-समझे दूसरे समाजों की रस्मों और परंपराओं की नकल करने से बचें。0
0
Report
करहल-तोरिका में चल रही श्रीमद् भागवत कथा,शास्त्री बोलीं-धर्म का रास्ता ले जाता है उत्थान की ओर।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल-तोरिका में चल रही श्रीमद् भागवत कथा,दिव्या शास्त्री बोलीं-धर्म का रास्ता ले जाता है उत्थान की ओर । प्रहलाद भक्त की कथा सुनाकर धर्म प्रेमियों को दिया संदेश,सच्ची लगन से भवसागर पार होगा । श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है,कथा वाचक दिव्या शास्त्री ने धर्म प्रेमियों को कथा सुनाते हुए धार्मिक जीवन का महत्व बताया। कथा वाचक दिव्या शास्त्री ने कहा कि धर्म का रास्ता हमेशा उत्थान की तरफ ले जाता है,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेनी चाहिए। शास्त्री ने कहा कि अगर आपने भगवान से सच्ची लगन लगाई तो निश्चित ही भव सागर पार होगा। भगवान भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं,कथा में परीक्षित सतराम सिंह यादव व मिलाप श्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे... प्रेम सिंह यादव(पूर्व प्रधान),चरन सिंह यादव,अवधेश यादव(जोली),ध्रुव यादव(पूर्व प्रधान),संटी यादव,बॉबी यादव,गिरीश यादव,उपदेश यादव,हिमांशु यादव एवं गांव के लोग मौजूद रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
तेंदुआ ने किसान पर हमला, अमरोहा गांव में दहशत; वन विभाग से कार्रवाई की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जिले के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर इंतजाम अली खां में खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती अमरोहा जिले के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर इंतजाम अली खां में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ किसान को छोड़कर मौके से भाग निकला। घायल किसान को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय व्याप्त है और खेतों में जाने से भी लोग डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में जाल लगाए जाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में काफी डर है और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।0
0
Report
नीट सॉल्वर गैंग पकड़े, 18 कर्मी गिरफ्तार, 9 डमी कैंडिडेट शामिल
Patna, Bihar:लोकेशन: पटना नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने पर बायोमैट्रिक एजेंसी के कर्मियों से मिलीभगत कर यह वेरिफिकेशन को कॉम्प्रोमाइज कर रहे थे इस मामले में 2 FIR दर्ज हुई है। बायोमैट्रिक एजेंसी से जुड़े 18 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। 9 डमी कैंडिडेट या सॉल्वर, 1 मौजूदा कैंडिडेट और 1 सेटर भी पकड़ा गया। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर - एनकाउंटर कभी भी उपलब्धि नहीं मानी जा सकती। लेकिन जहां भी अपनी जान को खतरा होगा, वहां पुलिस सेल्फ डिफेंस में गोली चला सकती है। इसके पर्यवेक्षण के लिए डीआईजी शाहाबाद को प्राधिकृत किया गया है मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुए हमले के मामले में - पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुए हमले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। सुधांशु कुमार - एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर。0
0
Report
धौलपुर फुटबॉल समर लीग टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में उर्जा दिखी
Dholpur, Rajasthan:खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, फुटबॉल समर लीग का शुभारंभ धौलपुर, जिला फुटबॉल संघ धौलपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल समर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बड़ी फील्ड, धौलपुर में हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस), समाज सेवी एवं पूर्व अध्यक्ष धौलपुर बार एसोसिएशन, जाकिर हुसैन, कोषाध्यक्ष राजस्थान बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना का संदेश देते हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस )ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। खेल के मैदान पर ही अनुशासन, समय की पाबंदी, धैर्य और नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन के महत्वपूर्ण गुण पनपते हैं। प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस )ने कहा कि जब खिलाड़ी टीम बनाकर खेलता है तो उसमें आपसी समन्वय, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जो आगे चलकर जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि हार से निराश न हों और जीत पर अहंकार न करें, क्योंकि असली पहचान चरित्र से बनती है। उन्होंने कहा कि धौलपुर की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी है, जरूरत है तो सिर्फ सही दिशा और मेहनत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरें, कड़ी मेहनत करें और अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस टूर्नामेंट से निकली प्रतिभाएं न केवल जिले बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करेंगी। विशिष्ट अतिथि अनूप अस्थाना ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। ये न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राणा, फुटबॉल कोच असलम खान और सभी टीम मालिकों तथा खिलाड़ियों ने अतिथियों का सम्मान किया। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि फुटबॉल समर लीग का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को सही मंच देना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम का सहयोग रहा।0
0
Report
Advertisement
