मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद होटल का रियलटी टेस्ट
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने होटल, ढाबों और खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन होटल वाले कर रहे हैं या नहीं, यह जानने के लिए जी मीडिया की टीम मुज़फ्फरनगर के ग्राउंड पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले सलीम ढाबा (जो पहले संगम ढाबा था) पर जाकर होटल का रियलिटी टेस्ट किया। सलीम ढाबा सभी मानकों पर खरा उतरा और वहां CCTV, साफ-सफाई व्यवस्था, मास्क और कैप पहने हुए कारीगर भी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
