मुजफ्फरनगर में कुख्यात बदमाश की संपत्ति हुई कुर्क
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुख्यात बदमाश की संपत्ति कुर्क की। आपको बता दें कि उसकी रतनपुरी थाना क्षेत्र के मथेड़ी गांव में स्थित उसकी 65 बीघा जमीन और एक प्लॉट को जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ढोल बजवाकर सबको बताया और सरकारी नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है। सूचना अनुसार सुशील मूंछ नई मंडी कोतवाली में हत्या और गैंगस्टर मामले में भी वांछित है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
