Back
मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज,जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर में आगामी जनगणना–2027 की तैयारियों के अंतर्गत आज एस०डी० पब्लिक स्कूल, भोपा रोड में फील्ड ट्रेनरों का 16 व 17 तथा 18 मार्च 2026 तक द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन दो पालियों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागी अच्छे से प्राप्त करें, प्रशिक्षण कोई गलती ना हो इस तरह से प्राप्त करें प्रशिक्षण।
जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी जनगणना–2027 की तैयारियों के क्रम में आज एस०डी० पब्लिक स्कूल भोपा रोड में फील्ड ट्रेनरों का द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन हो रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनपद के नामित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण 33 बिंदुओं पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कि गई जानकारियां।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का व्यापक एवं महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवासीय स्थिति, साक्षरता, रोजगार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए जनगणना कार्य को अत्यंत गंभीरता, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनरों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं दिशा-निर्देशों को भली-भांति समझें तथा आगे होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करें, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इस तरह से प्राप्त करें प्रशिक्षण। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों का बीच-बीच में टेस्ट भी लेते रहें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना–2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के विभिन्न चरणों, जनगणना की अवधारणाओं, प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित संधारण, डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग, फील्ड स्तर पर कार्य के संचालन तथा रिपोर्टिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के दौरान गुणवत्ता, एकरूपता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य के दौरान संकलित सभी सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए साथ ही फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IAImran Ajij
FollowMar 16, 2026 12:49:230
Report
VRVikash Raut
FollowMar 16, 2026 12:49:080
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 16, 2026 12:48:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 16, 2026 12:48:350
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 16, 2026 12:47:480
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 12:47:380
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 12:47:180
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 16, 2026 12:47:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 16, 2026 12:46:520
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 16, 2026 12:46:400
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 16, 2026 12:46:250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 12:46:040
Report
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 16, 2026 12:45:520
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 16, 2026 12:45:410
Report