251002
मथुरा-बलदेव सादाबाद रोड पर चचेरे तीन भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर तीनों की हुई मौत
Mimlana, Uttar Pradesh:शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे बलदेव के सादाबाद रोड पर तीन बाइक सवार को डंफर ने टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के चचेरे तीन भाइयों की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया तीनों भाई मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापसी गांव आ रहे थे तभी रास्ते में रात्रि लगभग 11:00 बजे अज्ञात डंफर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीवन 24 हॉस्पिटल चौधरपुर में सड़क हादसे में घायल हुई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाह
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:घंटों गेट के वाहर जमीन पर पड़ा रहा शव अस्पताल में अंदर से गेट में लगाया ताला" सीओ अमरोहा ने स्ट्रक्चर पर रखवाया शव, " अस्पताल नहीं मौत का घर बना चौधरपुर में जीवन 24 हॉस्पिटल " Chaudharpur :डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर राम नगर निवासी नानक सिंह के पुत्र रविकुमार, अभिषेक व पुत्री पूजा गुमसानी में अपने बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे मंगलवार की सुबह वह घर वापस आ रहे थे ज़ब वह दिल्ली हाईवे पर बुढ़नपुर के पास पहुँचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी बाइक पर सवार तीनों भाई बहन घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से चौधरपुर मे जीवन 24 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई |परिवार के लोगों का कहना है की जाँचो के नाम पर अस्पताल में उनसे मोटी रकम ले ली |पूरा दिन जांचो में ही निकाल दिया लेकिन घायलों का इलाज तक नहीं किया इसी लापरवाही के कारण युवती की मौत हो गईं | परिजनों का यह भी कहना है कि पैसे जमा कराने के बाद उन्हें बताया की लड़की की हालत ज्यादा खराब है और तीनों घायल बहन भाइयो को अस्पताल से रेफर कर दिया |ज़ब परिजन तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिये ले जाने के लिये एम्बुलेंस में बैठा रहे थे तब पता चला की युवती की मौत हो चुकी है | ज़ब तक मृतक के परिजन कुछ समझ पाते तब तक अस्पताल संचालक रईस अहमद ने अस्पताल के दोनों गेटो को बंद करा कर अंदर से ताले लगवा दिए |मृतका के परिजनों ने युवती का शव गेट के आगे रख कर बैठ गये | सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गईं | बात बढ़ती देख जिले से उच्च अधिकारी भी अस्पताल पहुँचे और मृतका के परिजनों से बात की |सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधक और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया |बगैर कानूनी कार्यवाही के शव को अपने घर ले गये |0
0
Report
रोसड़ा थाना परिसर से फरार नवयुवक लुटेरे: मंगलसूत्र लूट केस में नया मोड़
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर रोसड़ा थाना परिसर से फरार हुआ लूट कांड नावालिग आरोपी, सरिस्ता की खिड़की तोड़कर हुआ फरार । रोसड़ा थाना क्षेत्र के भूनहा में बीते 14 अगस्त को हुई मंगलसूत्र छिनतई की घटना का रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने सोमवार को रोसड़ा थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था। लेकिन उसी रात पुलिस हिरासत से एक विधि विरुद्ध बालक फरार हो गया। रोसड़ा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने जानकारी दी थी कि वादिनी प्रियंका कुमारी पति श्रवण ठाकुर के गले से काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने करीब 07 ग्राम सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम द्वारा लगातार छापामारी, तकनीकी सहयोग एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड में संलिप्त रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी गोलो पासवान के पुत्र संजीव कुमार एवं एक नावालिग पकड़ा गया था। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उनकी निशानदेही पर लूटी गई सोने जैसी मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद ही रात में हिरासत में रखा गया नाबालिग आरोपी थाना के सिरिस्ता कक्ष की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल की छड़ तोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी के विरुद्ध रोसड़ा थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि फरार विधि विरुद्ध बालक को पकड़ने के लिए एवं इस कांड में संलिप्त एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।0
0
Report
बेगूसराय में हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत मौके पर
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है।मृतक युवक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र ऋषिराज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, ऋषिराज कुमार अपने ननिहाल बरौनी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गोधना जा रहा था। इसी दौरान फुलवरिया के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऋषिराज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है。 वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कोटा कोचिंग सिटी में चाकूबाजी: नाबालिग छात्र पर हमला, हालत गंभीर
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोचिंग सिटी कोटा में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। जवाहर नगर के कोचिंग इलाके में महावीर नगर प्रथम क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र पर चाकू से हमला किया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हमला करने वाले भी छात्र के साथी बताए जा रहे हैं। छात्र नाबालिग हैं अथवा बालिग इसकी दस्तावेजी जांच की जा रही है।फिलहाल चाकूबाजी में घायल छात्र को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। वारदात के पीछे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि, कोचिंग क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर जवाहर नगर जैसे कोचिंग एरिया में चाकूबाजी होना कई सवाल खड़े करता है। कोटा में कुछ दिन पहले भी एक स्कूली छात्र पर चाकू से हमला किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
मानसून सक्रिय बिहार: पटना समेत 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. पटना की बात करें तो कई इलाकों में बीते 24 घंटे में कई जगह पर हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की गई है । मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 22 जिलों में मेघ गर्जन और बारिश के आसार है तो वहीं बक्सर, गोपालगंज, सिवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है । बीते 24 घंटे में पटना समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है जिसमें खगड़िया में सबसे अधिक 84.6 मिनी बारिश दर्ज हुई है तो पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली । मौसम विभाग के मुताबिक अपने 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी और उमस का भी प्रभाव जारी रहेगा0
0
Report
MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा रद्द; पेपर लीक के बाद छात्र ऋषिकेश गांगर्डे की जीत
Ahilyanagar, Maharashtra:महाराष्ट्र राज्य लोकसेवा आयोगाने औषध निरीक्षक पदाची परीक्षा रद्द केली आहे लोकसेवा आयोगाने औषध निरीक्षक पदाचा पेपर लीक झाल्याचा मान्य करत ही परीक्षा रद्द केली आहे या परीक्षेची पेपर लीक झाल्याबद्दल परीक्षार्थी विद्यार्थ्यांनी तक्रार केली होती यातील अहिल्यानगर येथील ऋषिकेश गांगर्डे यांनी आपली तक्रार मागे न घेता लढा कायम ठेवला अखेर त्यांच्या लढ्याला यश आला असून परीक्षा रद्द झाली आहे यावर ऋषिकेश गांगर्डे यांनी परीक्षा रद्द झाल्याचं स्वागत केलं आहे ज्यावेळी तक्रार केली त्यावेळी अब्रू नुकसानीचा दावा दाखल करण्यास लोकसेवा आयोगाने म्हटलं होतं मात्र आपण केलेली तक्रार योग्य असल्याचं सिद्ध झाला असून याची नैतिक जबाबदारी स्वीकारून अद्याप लोकसेवा आयोगाच्या कोणत्याही सदस्यांनी राजीनामा दिलेला नाही असं म्हटलं आहे0
0
Report
Advertisement
संभल में चीनी अफवाह पर DM ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में चीनी की कमी की अफवाह को लेकर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल सख्त हैं। डीएम ने चीनी की कमी की अफवाहों के विरोध में बयान जारी किया और चीनी की जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार थोक और फुटकर विक्रेताओं को 400 क्विंटल तक चीनी स्टॉक रखने की अनुमति दी गई है। साथ ही चीनी की अवैध जमाखोरी रोकने के लिए तहसील स्तर पर SDM की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर चीनी व्यापारियों के स्टॉक की निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।0
0
Report
आगरा में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से लूट, CCTV से पहचान की कोशिश
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक व्यापारी को बंदूक के बल पर निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि कमला नगर थाना क्षेत्र के जी-ब्लॉक इलाके में बदमाशों ने व्यापारी को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बंदूक दिखाकर व्यापारी से लूटपाट की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।फिलहाल देर रात हुई इस लूट की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
आगरा की नवी सराय दरगाह में अकीदत की महफ़िल बारिश में भी जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में इन दिनों अकीदत की फिज़ा को माहौल को रूहानी बना रही है।ये तस्वीरें आगरा के बोदला चौराहे के पास स्थित नवी सराय दरगाह की हैं।यहां 12 वफ़ात के मौके पर हर साल सजने वाली अकीदत की महफ़िल इस बार भी पूरे शबाब पर है।कोई हाथ उठाकर दुआ कर रहा है… कोई दरगाह पर अपनी अकीदत पेश कर रहा है… तो कोई कदम-ए-रसूल की जियारत कर अपने दिल की मुरादें अल्लाह के सामने रख रहा है।हर साल की तरह इस बार भी नवी सराय दरगाह और उसके आसपास के इलाके को बेहद खूबसूरत और शानदार तरीके से सजाया गया है। रोशनी, सजावट और अकीदतमंदों की आमद ने पूरे माहौल को रूहानियत से भर दिया है।आसपास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। दरगाह इंतजामिया की ओर से आने वाले अकीदतमंदों के लिए खास व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हर कोई आराम से जियारत और इ ibAdat कर سکے।बारिश के इस मौसम में दरगाह की रौनक देखते ही बन रही है… एक तरफ भीगी हुई गलियां और बारिश की फुहारें… दूसरी तरफ रोशनी से जगमगाती दरगाह और अकीदतमंदों का सैलाब।ये सिर्फ सजावट नहीं… बल्कि उस अकीदत की तस्वीर है, जो हर साल लोगों को नवी सराय दरगाह तक खींच लाती है।आगरा की इस दरगाह पर इन दिनों बस एक ही मंज़र दिखाई दे रहा है…बारिश बरस रही है… दुआएं उठ रही हैं… और कदम-ए-रसूल की अकीदत में सिर झुक रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सोलापुर में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर रोशनाइयों और सजावट से शहर का उत्साह चढ़ा
Solapur, Maharashtra:सोलापूर - ईद-ए-मिलाद निमित्त शहरातील विविध भागांमध्ये करण्यात आली आकर्षक विद्युत रोषणाई अँकर : पैगंबर हजरत मोहम्मद यांच्या जयंतीनिमित्त देशभरात ईद-ए-मिलादचा उत्साह पाहायला मिळतोय. सोलापुरातही ईद-ए-मिलादच्या पार्श्वभूमीवर मुस्लिम बांधवांकडून मोठी तयारी करण्यात आली आहे. मुस्लिमबहुल भागांमध्ये आकर्षक विद्युत रोषणाई आणि विविध प्रकारची सजावट करण्यात आली आहे. तर शहरातील प्रमुख चौकांमध्ये इस्लामिक संस्कृती आणि पैगंबरांच्या जीवनाशी संबंधित विविध देखावे साकारण्यात आले आहेत. या सजावटीमुळे सोलापूर शहरातील वातावरण ईद-ए-मिलादच्या उत्साहाने उजळून निघालंय. ईद-ए-मिलाद निमित्त शहरातील विविध भागात आज मिरवणूका кाढण्यात येणार आहेत.0
0
Report
पलारी थाने परिसर में 200 साल का बरगद पेड़ गिरा, कोई हताहत नहीं
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाजार ब्रेकिंग: 200 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा. पलारी थाने के परिसर में था पेड़, अचानक भरभरा कर गिरा. पलारी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी समेत स्टाफ की गाड़ियाँ नीचे थीं. किसी प्रकार की हानि नहीं हुई. पलारी थाने का मामला.0
0
Report
फतेहपुर शेखावाटी में महाशिवरात्रि 2027 के लिए संतो के साथ संवाद सभा आयोजित
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर शेखावाटी में बुधगिरी मंढी पर महन्त दिनेश गिरी महाराज सहित संतो के सानिध्य में संवाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें संत शिरोमणि बुधगिरि जी महाराज के 121वें निर्माण दिवस एवं जीवित समाधि दिवस के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि 2027 पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर संवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए विचार-विमर्श किया। महंत दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि संत शिरोमणि बुधगिरि जी महाराज की स्मृति से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं, धार्मिक आयोजनों तथा अन्य कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए। सभा में आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आयोजन की तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया गया। महन्त दिनेश गिरी महाराज ने बताया की बुधगिरी मंढी के नयाबास गांव में भव्य स्तर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महाराज ने बताया की इस दौरान 21 गांवों को गोद लेने सहित 21 नन्दी का विवाह करने सहित आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा कर सुझाव आमंत्रित किए गए। आयोजित संवाद सभा में ओमयति महाराज सहित भाजपा नेता श्रवण चौधरी एवं सीकर चूरू झुंझुनू जिलों से आए गणमान्य जनों सहित कस्बे तथा क्षेत्र के लोग मौजूद रहे एवं अपने अपने आयोजन को लेकर अपने अपने सुझाव व्यक्त किए।0
0
Report
Advertisement
टोंक नगर परिषद: 60 वार्ड में मतदाता विभाजन से बदलेंगे चुनावी समीकरण
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्डों के आरक्षण और मतदाता सूचियों की तस्वीर सामने आने के साथ ही चुनावी समीकरण भी आकार लेने लगे हैं। खास बात यह है कि नगर परिषद के सभी 60 वार्डों में मतदाताओं की संख्या एक समान नहीं है। कुछ वार्डों में मतदाताओं की संख्या 4 हजार से अधिक है, जबकि कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1400 से भी कम है। मतदाताओं की इस बड़ी संख्या के अंतर का सीधा असर प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और बूथ प्रबंधन पर पड़ने की संभावना है। तीन वार्डों में 4 हजार से अधिक मतदाता नगर परिषद क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता वाले वार्डों की बात करें तो वार्ड 50 में 4433, वार्ड 38 में 4396 और वार्ड 54 में 4243 मतदाता हैं। इसके अलावा वार्ड 44 में भी 4021 मतदाता दर्ज हैं। इन बड़े वार्डों में प्रत्याशियों को अधिक संख्या में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। वहीं दूसरी ओर वार्ड 52 में सबसे कम 1100 मतदाता हैं। वार्ड 24 में 1325, वार्ड 29 में 1444 और वार्ड 15 में 1402 मतदाता हैं। ऐसे छोटे वार्डों में प्रत्याशी के लिए सीमित मतदाता समूह तक व्यक्तिगत संपर्क बनाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। मतदाता संख्या के हिसाब से बदलेगी रणनीति नगरपालिका चुनाव में वार्डवार मतदाता संख्या का अंतर केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर चुनाव प्रचार पर भी पड़ेगा। बड़े वार्डों में प्रत्याशियों को अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए क्षेत्रवार जनसंपर्क, छोटी सभाएं, कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें और बूथ स्तर पर मजबूत प्रबंधन करना पड़ सकता है। वहीं कम मतदाता वाले वार्डों में प्रत्याशी घर-घर संपर्क और व्यक्तिगत रिश्तों के आधार पर चुनावी पकड़ मजबूत करने पर अधिक जोर दे सकते हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार 4 हजार से अधिक मतदाता वाले वार्ड में प्रत्याशी को मतदाताओं के अलग-अलग समूहों और क्षेत्रों तक पहुंच बनानी होगी, जबकि 1400 से कम मतदाता वाले वार्ड में चुनाव अपेक्षाकृत छोटे दायरे में सिमट सकता है। ऐसे में प्रत्याशियों के लिए स्थानीय समीकरण और व्यक्तिगत संपर्क काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। किस वार्ड में कितने मतदाता वार्ड 5 — 3237 वार्ड 12 — 3551 वार्ड 17 — 3284 वार्ड 20 — 3030 वार्ड 32 — 3151 वार्ड 35 — 3143 वार्ड 38 — 4396 वार्ड 44 — 4021 वार्ड 50 — 4433 वार्ड 54 — 4243 वार्ड 55 — 3185 वार्ड 15 — 1402 वार्ड 24 — 1325 वार्ड 29 — 1444 वार्ड 52 — 1100 दिसंबर 2024 से निर्वाचित बोर्ड का इंतजार टोंक नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं और निकाय चुनाव में प्रत्येक वार्ड से एक पार्षद चुना जाएगा। दिसंबर 2024 में पूर्व बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नगर परिषद में निर्वाचित बोर्ड नहीं है। ऐसे में इस बार होने वाला चुनाव शहर के लिए खास माना जा रहा है। चुनाव के बाद न केवल 60 नए पार्षद मिलेंगे, बल्कि नगर परिषद को नया सभापति भी मिलेगा। शहर में शामिल गांवों से भी बदले समीकरण नगर परिषद क्षेत्र के विस्तार के बाद शहर में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों को भी वार्ड संरचना में शामिल किया गया है। शहर में शामिल गांवों को वार्ड संख्या 1 से 6 तक की संरचना में जगह दी गई है। वार्ड 1 में लहन, अहमदगंज, अहमदपुरा और राजस्व गांव ढाबा, वार्ड 2 में डारडाहिंद, वार्ड 3 में उस्मानपुरा, उस्मानपुरा-02 और सोनवा जैसे क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसी तरह वार्ड 4 में बिचपुड़ी, चंदलाई और खानपुरा, वार्ड 5 में बमोर तथा वार्ड 6 में सोरण, चराई, स्योपुरी और सोरण रोड से धोलाखेड़ा मार्ग सहित शहर के कई क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन ग्रामीण क्षेत्रों के नगर परिषद में शामिल होने से चुनावी समीकरणों में भी बदलाव की संभावना है। स्थानीय मुद्दे बनेंगे चुनाव का आधार इस बार चुनाव में बड़े राजनीतिक मुद्दों के साथ वार्ड स्तर की समस्याएं भी निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। कई वार्डों में सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, अतिक्रमण, पार्क और आवागमन जैसी समस्याएं प्रमुख चुनावी मुद्दे बन सकती हैं। प्रत्याशी इन स्थानीय समस्याओं को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने की कोशिश करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के नगर परिषद में शामिल होने के बाद वहां के मतदाताओं की भी शहर से जुड़ी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर अपेक्षाएं बढ़ी हैं। ऐसे में गांव और शहर दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं के बीच संतुलन बनाना प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। कुल मिलाकर 60 वार्डों में मतदाताओं की संख्या में बड़ा अंतर इस बार नगर परिषद चुनाव की तस्वीर को प्रभावित कर सकता है। बड़े वार्डों में व्यापक जनसंपर्क और मजबूत बूथ प्रबंधन, जबकि छोटे वार्डों में व्यक्तिगत संपर्क और स्थानीय समीकरण प्रत्याशियों की जीत-हार में अहम भूमिका निभा सकते हैं।0
0
Report
बलौदाबाजार में दंतैल हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीण दहशत में
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाजार ब्रेकिंग आबादी क्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की धमक कोठारी-तालदादर इलाके में दहशत का माहौल वन कक्ष क्रमांक 219-220 में हाथियों की मौजूदगी खेत-खार में विचरण से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता वन विभाग ने 28 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा हाथियों के संभावित मूवमेंट वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई ग्रामीणों को जंगल में जाने से बचने और हाथी दिखने पर वन विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना देने की अपील हाथियों से फसल नुकसान के 2 प्रकरण दर्ज0
0
Report
सीतापुर शहर कोतवाली में महिला के अपहरण के आरोप, सनसनीखेज मामला
Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR- यूपी के सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में मंगलवार देर रात में महिला द्वारा बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है स्थानीय लोगों में 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया महिला ने लोगों के साथ अभद्रता भी की पुलिस की माने तो महिला शराब के नशे में थी फिलहाल पुलिस महिला ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है या पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके का है।0
0
Report
Advertisement
