Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarnagar251002

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: दो बदमाश घायल, हथियार बरामद

AMAnkit Mittal
Feb 19, 2026 03:30:24
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल दो दिन पूर्व कस्बे में बदमाशों ने दो स्थानों की थी फायरिंग, मुठभेड़ में आमीर और समद पैरों में गोली लगने से हुए लंगड़े, बदमाशों से बाइक देशी बंदूक तमंचा व कारतूस बरामद बुढाना कोतवाली इलाके के मंदवाड़ा रोड पर हुई मुठभेड़
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 19, 2026 05:02:24
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया सदर विधानसभा के ग्राम पंचायत पथरहट से बड़ा मामला सामने आया है… जहाँ वोटर लिस्ट से नाम काटने को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है। देवरिया सदर विधानसभा के ग्राम पंचायत पथरहट में बूथ नंबर 102, 103, 104 और 105 पर कथित तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ का आरोप लगा है। आरोप है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राय और कृष्ण मोहन राय द्वारा बड़ी संख्या में फार्म-7 भरकर बीएलओ पर रिसीविंग देने का दबाव बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फॉर्म पी.डी.ए. मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए भरे गए थे। मौके पर समाजवादी पार्टी के युवा सभा प्रदेश सचिव महेश यादव पहुंचे। उन्होंने जब मौके पर फार्मों की जांच की तो दावा किया कि जिन मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया गया, उनका स्थायी पता एक ही स्थान पर दर्ज दिखाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि यह सीधे-सीधे मताधिकार छीनने की साजिश है और संविधान के मूल अधिकारों पर हमला है।
1
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 19, 2026 05:02:15
Pali, Rajasthan:सादड़ी में बेकाबू कार ने शादी की बंदोली में घुसी एक किशोरी व तीन महिलाओं सहित कई घायल, मची अफरा-तफरी सादड़ी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आखरिया चौराहे से आगे भट्टा नगर क्षेत्र में शादी की निकल रही बंदोली में एक बेकाबू कार घुस गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक किशोरी और तीन महिलाओं सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 19, 2026 05:01:57
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 19, 2026 05:01:43
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 19, 2026 05:01:28
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा जिले में बदमाशों के होसले इतने बुलंद हो गए है कि सरे आम लोगों से मारपीट कर रहे है। आनंदपुरी थाना क्षेत्र के फलवा गांव में बाइक सवार युवक को रोककर लाठी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। चार-पांच लोग मुख्य सड़क पर घेरकर लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक बाइक से उतरकर खेतों में भागता दिख रहा है। फलवा के अरविंद पारगी ने मुकेश पुत्र फू लजी, सुभाष पुत्र मना, कल्पेश पुत्र मना, कपूर पुत्र लवजी निवासी खोड़ानीम, राजेंद्र निवासी रोहनिया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 17 फरवरी शाम 5 बजे की बताई है। अरविंद ने बताया कि वह गांगड़तलाई से फलवा जाने निकला था। रास्ते में तेजपुरा गांव में उसके परिवार का राहुल के साथ बाइक पर बैठकर फलवा जा रहा था कि आरोपियों ने बाइक रोक दी और लात-घूंसों व लाठी से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 19, 2026 05:00:58
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 05:00:41
Madhubani, Bihar:TEMPLE,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में प्रसिद्ध मंदिर से लाखों की चोरी,बेखौफ चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा।बारदात सकरी थाना के भवानीपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उग्रनाथ महादेव मंदिर की है।चोरी की बारदात CCTV में हुआ कैद,कई चोरों ने आराम से मंदिर में चोरी कर चलते बने।लोगों में पुलिस की गश्ती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। चोरों ने मुख्य मंदिर के साथ परिसर में विष्णु और हनुमान मंदिर को भी निशाना बनाया और करीब 20 लाख की सम्पति पर हाथ साफ किया।चोरों ने सोने का मुकुट अन्य जेवरात और कई दानपेटी ले गया जो सीसीटीभी में कैद है।मंदिर में विगत तीन वर्षों में तीन बार चोरी होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।श्रद्धालुओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पुलिस पिकेट की मांग की है।
1
comment0
Report
Feb 19, 2026 04:52:11
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं।जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में बनाये गये जनपदीय लाइव मानिटरिंग कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बताते चलें कि जनपद में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में हाई स्कूल के कुल 38026 परीक्षार्थी हैं जिनमें 19178 बालक तथा 18848 बालिकाएं हैं। जनपद में इंटर मीडिएट के कुल परीक्षार्थी 31635 है जिसमें 15721 बालक तथा 15914 बालिकाएं हैं। परीक्षा को सब कुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्दो पर एक-एक की तैनाती की गई है परीक्षा केदो में सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Feb 19, 2026 04:51:49
Jind, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सैनी का निराला अंदाज देखकर जनता हुई गदगद ताऊ मैंने भी बिठावेगा के हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर रुकवाया, युवक को अपने हेलीकॉप्टर में बिठाया जींद के उचाना से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने निराले अंदाज के कारण हरियाणा वासियों को कायल कर जाते हैं । जब भी सड़क पर किसी को खड़ा देखते हैं तो तुरंत काफिला रोक कर उनसे हाल चाल पूछने लग जाते हैं । कल उचाना में विकास रैली से जाते समय मुख्यमंत्री उड़नखटोला में बैठे तभी एक युवक ने आवाज लगाई ताऊ मैंने भी बिठा ले हेलीकॉप्टर में । हेलीकॉप्टर में बैठने के बाद युवक खुशी से झूमता हुआ बताता है कि ताऊ ने रुका सुन लिया तो सोनू सीधे जहाज में , बाबे की दया से सपना पूरा हो गया । अचानक बुजुर्ग व्यक्ति व कार्यकर्ता को देखकर काफिला रुकवाया , बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या का मांग पत्र सौंपा । इस निराले अंदाज के कारण मुख्यमंत्री जनता का दिल जीत चुके हैं
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Feb 19, 2026 04:51:19
Patna, Bihar:निकाय चुकाव को लेकर झामुमो , बीजेपी और कांग्रेस पर हुआ हमलावर, गैर दलीय आधार पर होने वाले चुनाव में भारती जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर नियमों को ताक पर रखने का लगाया आरोप! झारखंड में निकाय चुनाव के लिए चुनाव कैंपेन जारी है, गैर दलीय आधार पर हो रहे चुनाव ने दलों के बीच दरार खींच दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता को ताक पर रखने का आरोप कांग्रेस और बीजेपी पर लगाया है, झारखंड मुक्ति मोर्चा की मानें तो बीजेपी और कांग्रेस ने नियमों को ताक पर रख दिया है। चुनाव दलीय चेतना से लड़ना था दलीय आधार पर नहीं , राज्य निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेना की मांग भी कर डाला। आरोप प्रत्यारोप हुआ शुरु। झारखंड में भले ही निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हो लेकिन राजनीतिक मायनों से तलवार खींच गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के निशाने पर न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है बल्कि कांग्रेस को भी उन्होंने आधे हाथों लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस डालिये चेहरे के साथ चुनाव लड़ रही है जबकि इसकी मनाही है और यह उचित नहीं था। उन्होंने यहां तक यह भी कहा कि मामले पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। अघोषित तौर पर स्टार प्रचारक भी घूम रहे हैं यह सही नहीं। बाइट....सुप्रियो भट्टाचार्य,जेएमएम,महासचिव इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी का यह आरोप है कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पूरी तरीके से नियम का उल्लंघन कर रही है हम निर्वाचन आयोग के पास गए लेकिन निर्वाचन आयोग टूलकिट बन गया है। वहीं उन्होंने सत्ताधारी दलों के बीच हो रहे लड़ाई पर चुटकी लेते हुए कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद के बीच में मारपीट वाली स्थिति आ गई है आदर्श आचार संहिता का पालन यह तीनों नहीं कर रहे। बाइट....प्रतुल शाहदेव,बीजेपी वही कांग्रेस रांची को लेकर अस्वस्थ है। कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि शहर की सरकार के लिए जनता ने अपना मन बना लिया है। सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बज हुए कातिल में है ।शहर की सरकार का सीधा कॉन्टैक्ट बीजेपी वर्सेस कांग्रेस है और जहां तक चुनाव लड़ने की बात है तो सारे पार्टी के प्रति बड़े नेता चुनावी मैदान में है। बीजेपी के केंद्रीय नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता प्रचार कर रहे हैं और रही बात आचार संहिता की तो हम नियमों का पालन कर रहे हैं। हम तैयारी के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं फिस्कपरस्त ताकतों को हटाना है । बाइट....आलोक दुबे,कांग्रेस
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 19, 2026 04:51:06
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बेगूसराय में होली से ठीक पहले एक्साइज विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने ट्रक में तहखाना बनाकर शराब छुपा रखी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया। हालांकि, शराब माफिया और चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव मकरदही वार्ड नंबर 3 का है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक पहले सीमेंट खाली कर गुरुकुल स्कूल के समीप रामप्रसाद तांती के डेरा के पास खड़ी कर दी गई थी। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब छुपाई गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। जांच के दौरान ट्रक में बनाए गए तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। इस मामले में एक्साइज पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। होली में खपाने के लिए शराब लाई गई थी। कुल 110 कार्टन विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफिया और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। होली जैसे त्योहार से पहले इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर किस तरह सक्रिय हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top