251002
मुजफ्फरनगर में हादसे का लाइव वीडियो आया सामने
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में हादसे का LIVE वीडियो, कार से टकराई बाइक जाकर ट्रैक्टर में नीचे घुसी। हादसे में बाइक सवार 1 की मौत 2 घायल हो गए। हादसे का कारण बाइक की स्पीड बनी। वहीं हादसे की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। छपार थाने के बसेड़ा गांव का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम जन्मभूमि दान मामले पर गिरिराज सिंह का तंज, विपक्ष की रणनीति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, \"लोकसभा के अध्यक्ष पहले भी आपत्ति दर्ज कर चुके हैं कि मकर द्वार पर ऐसा काम नहीं हो। आज जो घटना घटी है, ये केवल सपा, पप्पू यादव और कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति के तहत भारत के सनातन के साधु संतों को चोर के रूप में दिखाया गया। यह क्या सोची-समझी रणनीति है, अपमानित करने का नहीं है तो क्या है?...अखिलेश यादव सोचते हैं कि सनातन का अपमान करेंगे। चोरी किया कर्मचारियों ने, वो जेल में हैं और आप सनातन को गाली देंगे, भगवा को गाली देंगे?\"0
0
Report
कैथल न्यायालय परिसर में मॉक ड्रिल: सुरक्षा बलों की सतर्कता से कानून-व्यवस्था मजबूत
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस की सतर्कता का संदेश: न्यायिक परिसर में मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कैथल पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार सतर्कता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पुलिस ने न्यायिक परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों के साथ डॉग स्क्वाड ने भी परिसर के कोने-कोने की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए अपील की कि यदि आसपास कोई लावारिस वस्तु या संदेहशील व्यक्ति दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक सतर्क रहेगा और समय पर पुलिस को जानकारी देगा, तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा असामाजिक तत्व किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम हो जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से पुलिस को अपना मित्र मानने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने की अपील की। कैथल पुलिस का यह अभियान सुरक्षा के प्रति उसकी सजगता और आमजन की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Byte वीरभान डीएसपी हेडक्वार्टर0
0
Report
बैरतूल के संरक्षित जंगल में 4 किलोमीटर सड़क बनाने पर शासन-जनता में हड़कंप
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले की आमला रेंज में ठानी और बेलोंड गांव के बीच खड़गढ़ बीट का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,जहां ग्रामीणों ने वर्षों से सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर खुद ही मोर्चा संभाल लिया। करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने श्रमदान कर संरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 4 किलोमीटर जंगल क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ पौधे हटाए और खुदाई कर रास्ता तैयार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने नाले पर पुलिया भी बना डाली,ताकि दोनों गांवों के बीच आवागमन सुगम हो सके। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा काम करीब दो महीने तक चलता रहा,लेकिन इस दौरान न तो किसी वन कर्मचारी ने और न ही किसी अधिकारी ने ग्रामीणों को रोका। जंगल में पेड़ों की कटाई हुई,खुदाई कर रास्ता बनाया गया,लेकिन जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन रहा। अब जब सड़क पूरी तरह तैयार हो चुकी है और मामला उजागर हुआ,तो वन विभाग हरकत में आया है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभाग अब उसी सड़क को खराब करने में जुटा हुआ है,जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से बनाया था। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब संरक्षित वन क्षेत्र में खुलेआम 4 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही थी,तब वन विभाग कहां था। अगर यह काम अवैध था,तो समय रहते इसे रोका क्यों नहीं गया और अगर नहीं रोका गया, तो क्या यह विभाग की बड़ी लापरवाही नहीं है। अब विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या यह सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है? क्या अपनी नाकामी छुपाने के लिए सड़क को ही उजाड़ा जा रहा है। इस पूरे मामले में रेंजर से लेकर डीएफओ तक की जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। क्योंकि सैकड़ों पेड़ों की कटाई और जंगल में 4 किलोमीटर खुदाई कोई छोटी घटना नहीं है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।। बाइट -1- रामप्रकाश अहाके,ग्रामीण बाइट -2- सुखराम कुमरे,ग्रामीण बाइट -3- अम्मीलाल उइके,ग्रामीण बाइट -4- अरिहंत कोचर,डीएफओ दक्षिण वन मंडल बैतूल WT -RUPESH MANSURE ZEE MEDIA BETUL0
0
Report
Advertisement
जालौन में सड़क हादसों में 5 घायल, तीन की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल, स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत नाजुक देख हायर सेंटर किया रेफर, जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
महराजगंज फरेंदा में जमीन विवाद से बुजुर्ग की हत्या: बड़ी बहू हिरासत में
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का खून से लतपथ शव आज घर के पास ही मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर पहुंचे पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सच्चाराम गुप्ता के रूप में हुई है। इस मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक की छोटी बहू ने बड़ी बहू पर ही जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मृतक की बड़ी बहू शोभा गुप्ता जो शिक्षामित्र हैं, उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और तहरीर में नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक की छोटी बहू सुनीता गुप्ता के अनुसार सच्चाराम गुप्ता और उनकी बड़ी बहू शोभा गुप्ता के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया गया है कि शोभा गुप्ता ससुर पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थीं। सच्चाराम गुप्ता द्वारा इनकार किए जाने पर उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से एक दिन पहले दोनों लोगों के बीच विवाद हुआ था और धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार सुबह सच्चाराम गुप্তা का शव घर के समीप पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फरेंदा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। बड़ी बहू शिक्षामित्र शोभा गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि तहरीर में नामजद कृष्णा सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी हुई है। फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, तहरीर में लगाए गए आरोप तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बहराइच में दीवार गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ग्रामीण शोक
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में दीवार गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खबर बहराइच से है, जहाँ के थाना पयागपुर क्षेत्र के पहडवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध हरीराम की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हरीराम गांव के रास्ते से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते के किनारे खड़ी एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
कपासन में महाराणा प्रताप विद्यालय के खेल मैदान पर विवाद गरम, जाँच की मांग
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - पीएम श्री महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की भूमि को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खेल मैदान की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में विद्यालय के नाम दर्ज करने, पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा अनियमितता के दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही खेल मैदान को मूल स्वरूप में बहाल कर भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अनियमितता पर स्थायी रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।0
0
Report
झारखंड जेपीएससी मामले में बीजेपी ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए
Ranchi, Jharkhand:आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमर बाउरी ने कहा कि जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के मामले में कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से देश के युवाओं को पेपर लीक के मुद्दे पर संबोधित किया था। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कानून भी बनाया है। लेकिन झारखंड सरकार जेपीएससी मामले में उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रतिबंधित कंपनी को ठेका दिया गया, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े होते हैं। बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राज्य के हजारों युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय पूरे मामले को दबाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वयं इस पूरे प्रकरण में संलिप्त है। अमर बाउरी ने कहा कि सीजीएल परीक्षा में भी अनियमितताओं के आरोप लगे थे, लेकिन सीआईडी जांच केवल लीपापोती तक सीमित रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लगातार विरोध के बाद सरकार को जेपीएससी मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा करनी पड़ी, लेकिन सरकार के एक वरिष्ठ नेता की पत्नी स्वयं जेपीएससी की सदस्य हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में बालू, कोयला, लोहा और गिट्टी सहित कई क्षेत्रों में माफिया राज चल रहा है और अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अमर बाउरी ने कहा कि जिस तरह केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दिया था, उसी तरह झारखंड के मुख्यमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कई वामपंथी नेता झारखंड के जेपीएससी जैसे मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं。0
0
Report
टोंक की बकरा मंडी फिर से शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन
Tonk, Rajasthan:टोंक बकरा मंडी शुरू कराने की मांग को लेकर व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बोले- मंडी बंद होने से हजारों परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट टोंक में पिछले एक महीने से बंद पड़ी बकरा मंडी को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बकरा मंडी से जुड़े व्यापारियों, पशुपालकों और मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र मंडी शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब एक महीने से बकरा मंडी बंद होने के कारण मंडी से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। व्यापार पूरी तरह ठप होने से व्यापारी, पशुपालक, हम्माल, वाहन चालक और अन्य श्रमिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि बकरा मंडी स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंडी बंद रहने से न केवल व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, बल्कि पशुपालकों को भी अपने पशुओं की खरीद-फरोख्त में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मंडी को पुनः शुरू करने की मांग की। जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि मामले का जल्द समाधान किया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बकरा मंडी को शीघ्र शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर बकरा मंडी का संचालन शुरू करेगा, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका फिर से पटरी पर लौट सकेगी।0
0
Report
Advertisement
ठाकुरगंज के 15 एकड़ जमीन विवाद: चचेरे भाइयों के पक्ष में आदेश
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कनकपुर पंचायत में 15 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे लंबे विवाद में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। अपर समाहर्ता ने जिला पदाधिकारी और पूर्णिया कमिश्नर के वर्षों पुराने आदेशों को निरस्त कर किसान जैनुद्दीन के चचेरे भाइयों के पक्ष में फैसला सुना दिया है। इससे प्रभावित किसान जैनुद्दीन अब दोबारा इंसाफ की तलाश में जिला पदाधिकारी के न्यायालय का रुख कर चुके हैं। ठाकुरगंज निवासी जैनुद्दीन का दावा है कि विवादित जमीन में से करीब 5 एकड़ उनके पूर्वजों की है। उनके पास खतियान है और जमीन पर शुरू से उनका कब्जा भी रहा है। दूसरी तरफ जैनुद्दीन के चचेरे भाई इस जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है। साल 2014 में तत्कालीन किशनगंज के अपर समाहर्ता, 2017 में जिला पदाधिकारी किशनगंज और 2019 में पूर्णिया कमिश्नर की अदालत ने जैनुद्दीन के पक्ष में आदेश पारित किए थे। इन आदेशों के बावजूद किसान जैनुद्दीन के चचेरे भाइयों ने पटना स्थित ट्रिब्यूनल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ट्रिब्यूनल ने अपर समाहर्ता किशनगंज को निर्देश दिया कि मामले की दोबारा जांच कर उचित आदेश पारित करें। इसके बाद मामला किशनगंज के अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज के न्यायालय में पहुंचा। उन्होंने ग्यारह वर्ष पहले जैनुद्दीन को मिले न्याय को निरस्त कर उसके चचेरे भाइयों के पक्ष में फैसला सुना दिया। जैनुद्दीन का आरोप है कि उच्च अधिकारियों के आदेशों को अपर समाहर्ता द्वारा निरस्त करना असामान्य है। वर्तमान में किसान जैनुद्दीन ने इस आदेश के खिलाफ जिला पदाधिकारी के न्यायालय में मामला दायर कर दिया है, जो अभी लंबित है। वे न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जिला पदाधिकारी की न्यायालय ने उनका पक्ष दोबारा सुना जाएगा। मामले में अपर समाहर्ता कुछ भी बोलने से बचते नजर आये वही अंचलाधिकारी से पूछने पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के भूमि विवाद का मामला है,ये मामला वरीय पदाधिकारी देख रहे है इसमें अंचल पदाधिकारी का कोई रोल नही है।0
0
Report
साहिबगंज के मदनशाही में खस्ताहाल NH-80 सड़क पर ग्रामीणों ने घंटों किया जाम
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज - सकरीगली एन एच-80 पर मदनशाही स्थित जर्जर सडक को लेकर आज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा. ग्रामीणों ने सडक पर रोज हो रहे दुर्घटना से परेशान होकर आज बांस बल्ला से सडक को घंटों जामकर प्रदर्शन किया. मदनशाही के पास लगभग 3 किलोमीटर सडक पिछले 4-5 साल से जर्जर बना हुआ है. सडक पर बड़े बड़े गड्ढे बन गया हैं. इसके कारण बरसात में गाड़ियां अक्सर दुर्घटना ग्रस्त हो जाती हैं. आज एक ट्रैक्टर सडक पर पलट गया और एक मोटरसाइकिल सवार पानी से भरे खुले नाले में जा गिरा. इसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल है. ऐसे में यह सडक पूरी तरह से राहगीरों के लिए जानलेवा बन गया है. हालांकि इसकी निर्माण के लिए प्रशासन निविदा निकाल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य रुका हैं. जिससे ग्रामीण भड़क रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि सडक निर्माण कार्य जल्द शुरू करे नहीं तो आगे फिर सडक जाम किया जायेगा. कुछ देर बाद जाम हट गया.0
0
Report
बस्तर के जंगलों में थर्मल ड्रोन से रात निगरानी, शिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के जंगल अब सिर्फ वनकर्मियों की निगरानी में नहीं, बल्कि हाईटेक थर्मल ड्रोन की नजर में भी रहेंगे। वन्यजीवों के लगातार शिकार, करंट लगाकर हत्या, फंदे बिछाने और अवैध कटाई की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग ने पहली बार थर्मल इमेजिंग ड्रोन से रात्रिकालीन निगरानी शुरू कर दी है। दावा है कि यह तकनीक अंधेरे में भी शिकारियों और वन्यजीवों की हर गतिविधि पर नजर रखेगी। बस्तर के जंगलों में अब रात का अंधेरा भी शिकारियों के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। वन विभाग ने पहली बार थर्मल ड्रोन के जरिए संवेदनशील वन क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है। यह ड्रोन शरीर से निकलने वाली ऊष्मा यानी हीट सिग्नेचर को पहचानकर घने जंगल और पूरी तरह अंधेरे में भी इंसानों और वन्यजीवों की मौजूदगी का पता लगा लेता है। फिलहाल यह सुविधा कांकेर वन मंडल के सहयोग से बस्तर वन मंडल को मिली है, जबकि जल्द ही बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा वन मंडलों के लिए अलग-अलग थर्मल ड्रोन खरीदे जाएंगे। वन विभाग के मुताबिक माचकोट, करपावंड समेत कई संवेदनशील इलाकों में इस ड्रोन से निगरानी की जा चुकी है। रात के समय ड्रोन से मिलने वाली थर्मल तस्वीरें सीधे निगरानी टीम तक पहुंचती हैं, जिसके आधार पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तुरंत मौके पर कार्रवाई कर सकती है।0
0
Report
Advertisement
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड और ब्रॉन्ज जीते
Noida, Uttar Pradesh:कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल। महिला पैराऑ शॉटपुट F57 में गोल्ड। सीमा कालीरमण, भिवानी: महिला डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज।0
0
Report
पेपर लीक रोकथाम बिल पास: राहुल गांधी पर विपक्षी दवाब और आक्षेप
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANOJ TIWARI (BJP MP) ON RAHUL GANDHI REMARKS / DELHI POLICE PERSONNEL FAMILY STATEMENT / OPPOSITION PROTEST दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहते हैं, "जो लोग परीक्षा के पेपर लीक करते हैं और गलत तरीकों से काबिल छात्रों का भविष्य बर्बाद करते हैं, उन्हें पीढ़ियों तक पछताना पड़ेगा। पेपर लीक करने वाले गिरोहों के खिलाफ इतना सख्त कानून बनाया गया है कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। संसद के दोनों सदनों ने यह बिल पास कर दिया है और मैं दोनों सदनों के सभी सदस्यों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। कांग्रेस ने भी इस बिल का विरोध किया। राहुल गांधी और खड़गे साहब ने इस बिल के विरोध करते हुए ऐसी बातें कहीं। कांग्रेस सांसद देख रहे हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को खत्म करने वाले बन गए हैं, चाहे वे बोलें या न बोलें। गृह मंत्री के खिलाफ उन दोनों के लगाए गए आरोप और अभद्र भाषा का इस्तेमाल देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।"0
0
Report
देवरिया के थाने में बिजली बैकअप फेल, कोर्ट ने तीनों अधिकारियों से जवाब मांगा
Deoria, Uttar Pradesh:एंकर..... इलाहाबाद हाई कोर्ट ने देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत और शंकर और भलुअनी थाना के थानेदार प्रदीप कुमार पांडे को आगामी 11 अगस्त को हाईकोर्ट में तलब किया है। आपको बता दें अप्रैल माह में नागेंद्र कुमार यादव ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें भलुअनी थाने में अवैध रूप से लॉकअप में रखा गया था। उसके बाद कोर्ट ने एसपी से हलफनामा मांगा तो एसपी सीओ के आदेश के क्रम में बताया कि 2024 से ही थाने का सोलर पैनल और जनरेटर खराब है। बिजली आपूर्ति बाधित थी जिसकी वजह से सीसीटीवी कैमरा नहीं चल रहा था बिजली के बैकअप के लिए लगाया गया जनरेटर और पैनरे दोनों खराब होने की वजह से साक्ष्य नहीं मिल पाए कोर्ट ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए जनपद के सभी थानों में बिजली बैकअप के लिए लगे सोलर और जनरेटर के क्या हालत है इसके लिए एसपी को कोर्ट में तलब किया है। वही जब आज जी मीडिया की टीम भलुअनी थाने में पहुंची तो आज भी थाने का सोलर पैनल और जनरेटर खराब मिला। बातचीत के क्रम में थानेदार ने बताया कि जनरेटर बनने के लिए गया है। यानी कोर्ट के आदेशों का कोई भी प्रभाव इस थाने पर देखने को नहीं मिला। वॉक थ्रू ..रिपोर्टर0
0
Report
Advertisement
