Back
टोल प्लाजा पर किसान यूनियन का हंगामा, 13 बिंदुओं पर टोल फ्री और सुरक्षा मांग
AMAnkit Mittal
Dec 21, 2025 13:47:21
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
टोल पर हंगामा
एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शामली मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया। किसान यूनियन तोमर के सैकड़ो कार्यकर्ता हाथों में डंडा और झंडा लेकर पहुंचे थे जहां पर एक लाइन टोल फ्री करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। घंटो चले हंगामा के बाद अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे थे जिसके बाद जिला प्रशासन के आश्वासन पर घंटो बाद मामले को शांत कराकर टोल को सुचारू कराया गया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि आए दिन टोल पर उनके कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मियों द्वारा बदसलूकी ( बदतमीजी ) की जाती हैं आरोप है कि कुछ दिन पूर्व भी उनके संगठन के नगर उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ टोल से गुजर रहे थे इस दौरान टोल कर्मियों ने उनके और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके चलते आज टोल पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।
इस दौरान किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने तो साफ-साफ शब्दों में टोल कर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर टोल पर उनके कर्मचारी या किसी महिला के साथ टोलकर्मियों द्वारा बदतमीजी की जाएगी तो उनकी टांगें डंडों से नीली कर दी जाएगी।
बरहाल घंटे चले इस हंगामा के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने 13 बिंदुओ की मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी की माने तो निखिल चौधरी मै अध्यक्ष हूं किसान यूनियन (तोमर से) बात हुई थी। अभी कुछ दिन पहले हमारा नगर उपाध्यक्ष था। पुष्पेंद्र वह जा रहा था। उसके बच्चे भी उसके साथ थे। उसके साथ बदतमीجی की थी। हमारी टोल फ्री की कॉल थी। उसमें सीओ साहब ने वार्ता की थी। इंस्पेक्टर साहब थे और अन्य अधिकारी की वार्ता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की वार्ता हुई थी। उसमें फिर टोल फ्री कर ज्ञापन का प्रोग्राम संगठन द्वारा किया गया है। आज वह ज्ञापन दिया गया है। टोल में बहुत सारी कमियां थी। पुल नहीं बना। और आए दिन टोल पर लोगों के साथ बदतमीजी की जा रही। ऐसे 13 बिंदु थे हमारे कार्यकर्ता लाठी डंडे इसलिए लेकर आए थे। जो हमारे साथ कोई बदतमीजी करेगा। उसकी टांग नीली करी जाएगी। ना ना टोल फ्री नहीं किया गया। हमारा कहना यह है। टोल पर अगर कोई यहां का कर्मचारी किसी महिला या किसी के भी साथ बदतमीजी करेगा। तो उसकी टांग नीली करी जाएगी। आश्वासन दिया है। जो आपने बिंदु दिया है इन पर काम किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowDec 21, 2025 15:03:240
Report
ASAmit Singh
FollowDec 21, 2025 15:02:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 21, 2025 15:01:240
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 21, 2025 15:01:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 21, 2025 15:00:450
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 21, 2025 15:00:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 21, 2025 14:49:110
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 21, 2025 14:48:280
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 21, 2025 14:48:100
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 21, 2025 14:47:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 21, 2025 14:46:250
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 21, 2025 14:46:060
Report