251002
मुज़फ्फरनगर में दिल्ली घटना के बाद बेसमेंटों का निरीक्षण शुरू
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:दिल्ली में हुई बारिश से बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन छात्रों की मौत के बाद, मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शहर के बेसमेंटों का निरीक्षण शुरू किया है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति ने कई होटल, स्कूल और अस्पतालों के बेसमेंटों का दौरा किया। कुछ बेसमेंट मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि कुछ में पार्किंग की जगह वाणिज्यिक गतिविधियां चल रही थीं। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं और जवाब देने का समय दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं नगरपालिका चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र यातायात, जल-सीवरेज और पार्किंग पर बड़ा दांव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र यातायात, रिंग रोड और जलभराव के स्थायी समाधान का संकल्प पेयजल और सीवरेज व्यवस्था सुधारने, सार्वजनिक शौचालय बनाने का वादा स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित करने का संकल्प गांधी चौक, मंडावा मोड़ सहित प्रमुख बाजारों में सुव्यवस्थित पार्किंग का वादा मुख्य बाजारों और कॉलोनियों में रात्रिकालीन नियमित सफाई व्यवस्था पर जोर झुंझुनूं नगर परिषद झुंझुनूं के निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। निकाय चुनाव प्रभारी चेतन कुमावत और राकेश वर्मा ने शहर के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों और पार्टी के संकल्पों की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से जारी नगरीय विकास संकल्प पत्र के साथ झुंझुनूं शहर की स्थानीय आवश्यकताओं और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। पार्टी ने शहर की यातायात व्यवस्था, जलभराव, पेयजल, सीवरेज, पार्किंग और सफाई जैसी समस्याओं के समाधान का संकल्प जताया।घोषणा पत्र में शहर की मुख्य सड़कों रोड नंबर 1, 2 और 3 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने तथा शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके अलावा बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने का भी संकल्प लिया गया।भाजपा ने सीवरेज लाइन के बकाया कनेक्शन कार्य जल्द पूरा करवाने और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की बात कही है। सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण, खेल स्टेडियम को विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित करने तथा बिजली की लाइनों को भूमिगत करवाने का भी वादा किया गया है।शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए गांधी चौक, मंडावा मोड़ सहित प्रमुख स्थानों पर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई है। वहीं मुख्य बाजारों और कॉलोनियों में रात्रिकालीन नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प भी घोषणा पत्र में शामिल है。 बाइट : चेतन कुमावत ,निकाय चुनाव प्रभारी भाजपा0
0
Report
किरन मौर्या ने टी-10 क्रिकेट लीग पर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी साझा की
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਕਿਰਨ ਮੋਰਯ ਸਾਬਕਾ ਵਿਕਟ ਕੀਪਰ ਇੰਡੀਅਨ ਕ੍ਰਿਕਟ ਟੀਮ ਅਤੇ BCCI ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸਲੈਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ T10 ਕ੍ਰਿਕਟ ਲੀਗ ਸਬੰਧੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰਸ ਕਰ ਕੀਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ।0
0
Report
बरेली में बारिश से दो मकान ढहे, बड़ा हादसा टला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। बारिश ने पिछले 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार सुबह तड़के तेज बारिश के बीच शहर में दो जर्जर मकान भरभराकर गिर गए। पहला हादसा सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास हुआ। यहां करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैल गया और दरगाह जाने वाला रास्ता बंद हो गया। दरगाह आला हजरत के पास गिरा मकान करीब 50 गज जमीन में बना था। मकान के नीचे सुरमे की दुकान थी, जबकि ऊपर लोग रहते थे। मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। इसी वजह से कुछ समय पहले इसे खाली करा दिया गया था। दुकान भी बंद थी। हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त बरेली में तेज बारिश हो रही थी। अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान खाली होने की वजह से अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।0
0
Report
Advertisement
गर्भाशय ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, लापरवाही पर DM से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में महिला के गर्भाशाय का ऑपरेशन कराने के बाद उसकी हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति धर्मराज सिंह सेंगर ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर संबंधित डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही और गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि, माह जून 2026 में शिकायतकर्ता की पत्नी ज्योति सिंह को गर्भाशय बाहर निकलने की समस्या हुई थी। आरोप है कि कुंज हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. रूपाली राय सचान ने पहले दवा दी और बाद में ऑपरेशन कराने की सलाह दी। 27 जुलाई को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद टांकों में संक्रमण होने का आरोप है। पति का कहना है कि हालत बिगड़ने पर महिला को उरई और झांसी के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर कई बार ऑपरेशन किए गए। बाद में गैंगरीन की स्थिति बताकर लखनऊ रेफर किया गया। वर्तमान में ज्योति सिंह पीजीआई लखनऊ में वेंटिलेटर पर भर्ती बताई गई हैं। शिकायतकर्ता ने डॉक्टरों पर लापरवाही और संक्रमण की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में इलाज पर करीब दस लाख रुपये खर्च होने का भी उल्लेख है।0
0
Report
बदायूं में डंपर भिड़ंत: तीन की मौत, कई घायल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग टेंपो में डंपर ने मारी टक्कर तीन की मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएससी सहसवान पहुंचाया एक दर्जन से अधिक लोग घायल कुछ घायलों को बिल्सी सीएससी में कराया गया है भर्ती पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव के पास का है0
0
Report
लखनऊ में अजय राय हिरासत में; पुलिस लाइन भेजे गए, सहारनपुर जाने को अड़े
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया अजय राय को पुलिस लाइन भेजा गया सहारनपुर जाने को लेकर अड़े थे अजय राय0
0
Report
Advertisement
गोबर से ऊर्जा और आय बढ़ाने के लिए यूपी में समझौता
Noida, Uttar Pradesh:गोबर से ऊर्जा और आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल लखनऊ स्थित इंदिरा भवन कार्यालय पर गोसेवा आयोग और ‘पार्टनर्स इन प्रॉस्पेरिटी’ के बीच तकनीकी सहयोग का समझौता (एमओयू) हुआ है। इसका उद्देश्य गौशालाओं में उपलब्ध गोबर का वैज्ञानिक एवं आर्थिक उपयोग करते हुए स्वच्छ ऊर्जा, जैविक खाद, प्राकृतिक खेती और आय के नए स्रोत विकसित करना है। इस पहल के तहत ग्राम स्तर तक 1,000 तकनीकी विशेषज्ञों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा,जो बायोगैस संयंत्रों की स्थापना, संचालन,रखरखाव,तकनीकी प्रशिक्षण एवं फील्ड मॉनिटरिंग में सहयोग करेंगे। उत्तर प्रदेश में दीनबंधु बायोगैस इकाइयों का निर्माण किया जायेगा।यह पहल गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गोबर को ऊर्जा एवं आय के प्रभावी साधन में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गौसेवा से ग्राम समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर एक सार्थक पहल।0
0
Report
लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को हिरासत में लिया, अजय राय भी हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:सहारन पुर जाने की कोशिश कर से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी हिरासत में लिए गए0
0
Report
Advertisement
UNESCO Tentative List में शेखावाटी की विरासत शामिल, राजस्थान को गर्व
Jaipur, Rajasthan:शेखावाटी की विरासत को UNESCO की ओर ऐतिहासिक उड़ान UNESCO Tentative List में शामिल होना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण — शेखावाटी फाउंडेशन ने उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का किया अभिनंदन जयपुर। शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों, अद्भुत भित्तिचित्रों, प्राचीन स्थापत्य, कला एवं संस्कृति को UNESCO की Tentative List में शामिल किया जाना केवल शेखावाटी ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल के नेतृत्व में फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित City Palace में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा ने बताया कि शेखावाटी की सदियों पुरानी हवेलियां केवल भवन नहीं हैं, बल्कि वे राजस्थान की समृद्ध कला, लोक-संस्कृति, इतिहास, व्यापारिक विरासत और हमारी गौरवशाली पहचान की जीवंत दस्तावेज हैं। इन हवेलियों की दीवारों पर उकेरे गए भित्तिचित्र विश्वभर के कला एवं इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि UNESCO की Tentative List में शेखावाटी का पहुंचना एक शुरुआत है, मंजिल नहीं। अब अगला लक्ष्य शेखावाटी की इस अमूल्य विरासत को UNESCO World Heritage List में शामिल करवाना होना चाहिए। शेखावाटी फाउंडेशन इस दिशा में सरकार, स्थानीय प्रशासन, विशेषज्ञों, हवेली मालिकों एवं आमजन के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। “Tentative List से World Heritage तक—अब रुकना नहीं है” राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की विरासत को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए संरक्षण, दस्तावेजीकरण, हवेलियों का पुनरुद्धार, अतिक्रमण से सुरक्षा, भित्तिचित्रों का संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास समान रूप से आवश्यक है। शेखावाटी फाउंडेशन ने जताया आभार फाउंडेशन परिवार की ओर से कहा गया कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की कला और संस्कृति की ऐसी अनमोल धरोहर हैं, जिनका संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। फाउंडेशन ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया कि शेखावाटी की हवेलियों एवं भित्तिचित्रों के संरक्षण के लिए विशेष Heritage Conservation Mission, विशेषज्ञ समिति, संरक्षण निधि तथा व्यापक Heritage Tourism Plan तैयार किया जाए, ताकि UNESCO की अगली प्रक्रिया को मजबूती मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में रहे पदाधिकारिं इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल, राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामाकांत जौहरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर भाटी एवं राष्ट्रीय सचिव जयसिंह भगासरा सहित शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शेखावाटी की हवेलियां हमारी पहचान हैं। भित्तिचित्र हमारी संस्कृति की आवाज हैं। और UNESCO World Heritage हमारा अगला लक्ष्य है। “शेखावाटी की विरासत—अब विश्व धरोहर की ओर।” “हमारी विरासत, हमारा गौरव—विश्व पटल पर शेखावाटी।0
0
Report
सरगुजा की छात्राओं का पैदल मार्च: कलेक्टर के समक्ष बिजली-शिक्षा व्यवस्था की शिकायत
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के सैकड़ो की संख्या में छात्राएं अपनी समस्या को लेकर नेशनल हाईवे 43 सड़क पर 10 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। कलेक्टर ने तत्काल आदिवासी विभाग के अधिकारियों को जांच कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल सरगुजा जिले के बतौली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने 1 महीने से अधिक समय से बिजली नहीं, टीचर की उपलब्धता के साथ साफ सफाई को लेकर 250 छात्राएं कलेक्टर से शिकायत करने स्कूल से जिला मुख्यालय के लिए 35 किलोमीटर पैदल रवाना हुई। लेकिन टीचर और अधिकारियों को पता चलने पर 10 किलोमीटर दूर पर ही छात्राओं को रोक लिया गया और बस में बैठाकर छात्राओं को कलेक्टर से मिलवाने लाया गया। इधर छात्राओं ने कलेक्टर को बताया कि स्कूल में फिजिक्स और केमिस्ट्री टीचर की कमी है। बिजली कई महीनो से गुल हो गई है। खाने के दौरान साफ-सफाई पर भी ध्यान प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला को तत्काल जांच कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है, साथ ही ऐसे सभी विद्यालयों की जांच कर आने वाले सोमवार तक जांच रिपोर्ट सपने को कहा हैं। वही इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिले के विद्यालयों में इस तरह किया व्यवस्थाएं नहीं होनी चाहिए। जो भी दोषी हो उन पर जांच कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि इस तरीके से बच्चों को सड़क पर पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने आना ना पड़े। गौरतलब हैं सरगुजा जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय हो या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हमेशा से इस तरह की समस्याएं देखने को मिला है। बावजूद इसके आदिवासी विभाग के अधिकारियों के दwara व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं करने की वजह से हर बार की तरह इस बार भी कलेक्टर से मिलने के लिए सैकड़ो की संख्या में छात्राएं पहुँची है, तो अब देखना होगा कि आने वाले समय में किस तरीके से इन विद्यालयों में व्यवस्थाएं अधिकारियों द्वारा दुरुस्त की जाती है।0
0
Report
अनूपपुर: सगरा तालाब में शव की पहचान, जन्माष्टमी के दिन लापता व्यक्ति
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के देवहरा चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटना कला के सगरा तालाब में मिला शव. मृतक की पहचान विष्णु दयाल प्रजापति के रूप में हुई है. मृतक जन्माष्टमी के दिन से था लापता जिसका शव आज सगरा तालाब में मिला है. सूचना पर देवहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी.0
0
Report
Advertisement
गढ़ीमलहरा पुलिस ने साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, फर्जी सिम-खाते बनाने वाले गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी में मदद करने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने POS मशीन के जरिए लोगों के दस्तावेज जुटाकर फर्जी सिम और बैंक खाते खुलवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि सिस्टम एनालिसिस के दौरान गढ़ीमलहरा में संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी दशरथ कुशवाहा निवासी गढ़ीमलहरा अपनी POS मशीन का दुरुपयोग करता था। वह ग्राहकों के आधार कार्ड और पहचान पत्रों की जानकारी जुटाकर उनके नाम पर फर्जी सिम और बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई करता था। दशरथ की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी आकाश कुशवाहा निवासी पनवाड़ी, जिला महोबा (UP) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट डिवाइस और LAPU सिम कार्ड बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि इन फर्जी सिम और खातों का इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में कटनी के अक्षत यादव की मौत, परिवार शोक में
Katni, Madhya Pradesh:दिल्ली हादसा दिल्ली-सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली में पढ़ाई कर रहे कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की मौत, परिजनों में छाया मातम कटनी के दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे में कटनी जिले का एक होनहार छात्र भी काल के कपाल में समा गया। मृतक छात्र की पहचान कटनी की दुबे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम (B.Com) की पढ़ाई कर रहा था। घटना की खबर मिलते ही कटनी स्थित उनके निवास स्थान पर शोक की लहर दौड़ गई और स्वजन रोते-बिलखते तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं कि रविवार को हुए इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है इमारत के मलबे में दबने से हुई मौत उनके पड़ोसिय विनय चतुर्वेदी व संदीप त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को सत्य निकेतन स्थित 40 साल पुरानी इमारत ढहने के दौरान अक्षत भी हादसे की चपेट में आ गया था। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मलबे से निकाले गए शवों की शिनाख्त के दौरान अक्षत की पहचान की पुष्टि हुई दुबे कॉलोनी में छाया मातम अक्षत यादव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही दुबे कॉलोनी स्थित उसके निवास पर लोगों की स्वजन और पड़ोसी जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिवार वाले दिल्ली रवाना हो चुके है अक्षत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है कल सुबह तक कटनी पहुंचेगे दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य के सपने बुन रहे अक्षत की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्वजन शव को गृह नगर कटनी लाने के लिए दिल्ली पहुँच गए हैं。0
0
Report
देवास के अर्पित जाज کا दिल्ली के हॉस्टल हादसे में निधन
Dewas, Madhya Pradesh:देवास का एक होनहार बेटा… अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से दूर दिल्ली गया था… लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। देवास निवासी और बैचलर ऑफ कॉमर्स द्वितीय वर्ष के छात्र अर्पित जाज उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने रविवार दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा दी। अर्पित कुछ दिन पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने घर देवास आया था। परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाने के बाद वह शनिवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। रविवार सुबह करीब 7 बजे अर्पित दिल्ली पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने हॉस्टल में समय बिताया और दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद… अचानक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में अर्पित रह रहा था, वहां पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। अर्पित दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके स्थित हॉस्टल डेज की बिल्डिंग नंबर 11 के कमरा नंबर 302 में मौजूद था, जब यह दर्दनाक हादसा हुआ। लड़कों के इस पांच मंजिला हॉस्टल के अचानक ढह जाने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए… और उन्हीं में देवास का अर्पित भी शामिल था। घटना के बाद शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में सोमवार सुबह अर्पित का शव मलबे से बरामद किया गया। उनके पिता ने शव की पहचान की। जैसे ही यह दर्दनाक खबर देवास पहुंची, अर्पित के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देवास के जय बजरंग नगर, मकान नंबर 60 में रहने वाले अर्पित के घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्य भारी मन और नम आंखों के साथ अपने बेटे के पार्थिव शरीर के देवास पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। जिस घर में कुछ दिन पहले रक्षाबंधन की खुशियां थीं… जहां परिवार के साथ हंसी और मुस्कुराहट के पल बिताए गए थे… आज उसी घर में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस गली में कभी अर्पित की मुस्कान और उसके सपनों की बातें गूंजती थीं… आज वहां सन्नाटा है… हर आंख नम है… हर दिल इस दर्दनाक हादसे से व्यथित है。 एक बेटा, जो पढ़ाई पूरी कर अपने परिवार के सपनों को साकार करने निकला था… वह रक्षाबंधन मनाकर हंसते-खेलते अपने घर से दिल्ली लौटा था… लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी。 दिल्ली में हुए इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार से उनका बेटा छीन लिया, बल्कि पूरे देवास शहर को गमगीन कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
