Back
पंचायती चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर में 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार; 7 पिस्टल बरामद
AMAnkit Mittal
Mar 17, 2026 02:01:15
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
4 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किए गए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने सोमवार को चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। बताया गया है कि पंचायती चुनाव के दौरान हथियारों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए ये लोग मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पलड़ी नहर पुलिया पर देर रात चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार रुकवाने का इशारा करने पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आकिल, फरहान, मोहम्मद तालिब और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। कार से 7 अवैध पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और मौके पर इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद हुई। इनके बारे में पूछताछ में पता चला कि पंचायती चुनाव के दौरान अवैध हथियारों की मांग बढ़ जाती है, और ये गैंग मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और शामली जिलों में हथियार सप्लाई करता था। यह लोग मध्य प्रदेश के मुरैना से हथियार खरीदकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में भेजते थे और 4-5 हजार रुपये के तमंचे 8-10 हजार रुपये में बेचते थे। पिछले 6 महीनों में मुजफ्फरनगर पुलिस ने लगभग 400 अवैध हथियार और हजारों कारतूस बरामद कर 775 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चारों लोग मेरठ के रहने वाले हैं और इनके पास से 10 असलहे बरामद किए गए हैं: 7 पिस्टल (.32 बोर) और 3 तमंचे (315 बोर), साथ एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है (डीएक्स 9007)। 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है, जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली से कनेक्शन होने की सूचना है; यह गैंग सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएड आदि जिलों में हथियार सप्लाई करता था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NANasim Ahmad
FollowMar 17, 2026 03:20:190
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 17, 2026 03:19:470
Report
RMRam Mehta
FollowMar 17, 2026 03:19:020
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 17, 2026 03:18:450
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 17, 2026 03:18:120
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 17, 2026 03:17:590
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 17, 2026 03:17:470
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 03:17:33Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BJP NATIONAL PRESIDENT & NEWLY ELECTED CANDIDATE FROM BIHAR RAJYA SABHA SEAT NITIN NABIN LEAVES FROM HIS RESIDENCE FOR DELHI/ VISUALS
0
Report
RMRam Mehta
FollowMar 17, 2026 03:17:260
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 17, 2026 03:16:050
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 17, 2026 03:15:240
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 17, 2026 03:15:110
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 03:04:22Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): BORLAKUNTA VENKATESH NETHA (BJP) ON CONGRESS LEADER SACHIN PILOT’S STATEMENT
638
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 03:03:16Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SHEHZAD POONAWALLA (BJP) ON KARNATAKA MINISTER PRIYANK KHARGE'S STATEMENT/TELANGANA CM REVANTH REDDY/UNION HOME MINISTER AMIT SHAH'S STATEMENT
598
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 03:02:52Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): POLICE ARRESTED TWO PERSONS INVOLVED IN MANUFACTURING & SELLING OF ADULTERATE FOOD ITEMS IN MAILARDEVPALLY POLICE STATION AREA
596
Report