Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हैदराबाद के MAILARDEVPALLY थाना क्षेत्र में अवैध खाद्य पदार्थ बनाने-बेचने के दो आरोपित गिरफ्तार
AAAkshay Anand
Mar 17, 2026 03:02:52
Noida, Uttar Pradesh
HYDERABAD (TELANGANA): POLICE ARRESTED TWO PERSONS INVOLVED IN MANUFACTURING & SELLING OF ADULTERATE FOOD ITEMS IN MAILARDEVPALLY POLICE STATION AREA
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DPDharmendra Pathak
Mar 17, 2026 04:15:50
Chatra, Jharkhand:भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार देर शाम दबंगों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तलवार, लाठी-डंडे से परिजनों पर जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पटक-पटक कर पीटा गया। इस हमले में दो लोगों का सिर फट गया, जबकि एक व्यक्ति का हाथ टूट गया। वहीं कई अन्य लोगों के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल लाया गया। इनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव में घटना के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 17, 2026 04:15:13
Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया, जहां ग्रामीणों की भीड़ ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसके हाथ रस्सी से बांधकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर एक महिला बाईपास मुख्य सड़क से भटकते हुए फुलवरिया गांव पहुंच गई थी। गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोरी करने वाली महिला बताकर अफवाह फैला दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जुट गईं और महिला को घेर लिया। भीड़ ने महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके साथ मारपीट की। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने पंचायत के मुखिया कपिल देव प्रसाद और मलयपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखिया और थाना अध्यक्ष शेखर सौरव की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी और रास्ता भटककर गांव पहुंच गई थी। मुखिया कपिल देव प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल मलयपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 17, 2026 04:05:42
Saiki, Bihar: Slag/जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल का है पर्याप्त स्टॉक, नागरिकों को घबराने की जरूरत नही : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे。 गैस सिलेंडर के अवैध संग्रहण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश। एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़,जिले में एलपीजी गैस की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सभी गैस संचालकों के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में 3300 घरेलू एलपीजी रिजर्व में है। इसी प्रकार पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए जिले के नागरिक किसी भी प्रकार के अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं दे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि ऑयल कम्पनियों के पास इन पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उनकी नियमित आपूर्ति जारी है। अनावश्यक रूप से एलपीजी की ऑनलाईन बुकिंग या पेट्रोल डीजल के संग्रहण जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। ऑयल कम्पनियों और जिलों मे उपलब्ध एलपीजी, पेट्रोल, डीजल के स्टॉक की दैनिक जानकारी खाद्य विभाग के मॉड्युल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके आधार पर प्रतिदिन जिले में प्राप्त स्टॉक, विक्रय मात्रा तथा शेष उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कलेक्टर ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों को एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल के अवैध संग्रहण तथा दुरूपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध स्थलों की पहचान कर नियमित जॉच एवं आवश्यकतानुसार छापेमारी की कार्यवाही करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। अफवाहों से बचने कलेक्टर ने की अपील। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा इसकी जानकारी शीघ्र विभाग को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि, वे अफवाहों से दूर रहें और आवश्यकतानुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों का उपयोग करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे。 बाइट/कलेक्टर。
119
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 17, 2026 04:05:13
79
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 17, 2026 04:04:50
137
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 17, 2026 04:03:43
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ के गांव 71 जीबी स्थित के. एस. पब्लिक सीनीयर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले दो 10 वर्षीय दलित छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटने और उन्हें डराने-धमकाने के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल सुनील बिश्नोई और उसकी पत्नी शिक्षिका निशा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच डीएसपी प्रशांत कौशिक कर रहे हैं। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि आज वह के. एस. पब्लिक सीनीयर सेकेंडरी में आकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बड़ा ही गंभीर मामला है इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी सूरत में नहीं बक्शा नहीं जायेगा। वही इस मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल श्रवण बिश्नोई और व्याख्याता पवन कुमार स्वामी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने भी इस मामले में जांच कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है जांच के बाद सीबीईओ गुरचरण सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल की मान्यता रद्द करने की अनुशंसा की है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कठोर टिप्पणी करते हुए कहा कि 'इस प्रकार यह एक विद्यालय न होकर मात्र सजा केन्द्र है। इस तरह की मारपीट किसी बच्चे की जान की जोखिम भी बन सकती है। जो कि भविष्य में विभाग की छवि धूमिल कर सकती है। अतः आरटीई एक्ट 17 (1) व 17 (2) का उल्लंघन संस्था द्वारा किया गया है। अतः संस्था की मान्यता निरस्त करने की अनुशंषा की जाती है।' के.एस. पब्लिक स्कूल 71 जीबी में कक्षा 4 के दो बच्चों को बुरी तरह पीटने की शिकायत सामने आई थी। इस शिकायत के आधार पर 14 मार्च 2026 को मामले दर्ज किया गया जांच के दौरान दोनों बच्चों के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान भी पाए गए, जिससे घटना की पुष्टि हुई।
212
comment0
Report
Advertisement
Back to top