Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

गांधी नगर में अवैध एलपीजी गैस भरने का धंधा उजागर, एक गिरफ्तार

RKRakesh Kumar
Mar 17, 2026 03:19:47
New Delhi, Delhi
गांधी नगर में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार। शाहदरा जिला दिल्ली के गांधी नगर इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर भरने के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 गैस सिलेंडर, 2 गैस भरने की मशीनें और एक वजन करने की मशीन भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को गांधी नगर थाने के हेड कांस्टेबल रोहित इलाके में नियमित बीट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान धर्मपुरा स्थित गुरुद्वारा गली, गली नंबर-5 में दुकान नंबर 3223 पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। शक होने पर जब पुलिस ने दुकान की जांच की तो वहां एक व्यक्ति घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान राम विलास शर्मा (55) निवासी करतार नगर, चौथा पुश्ता, न्यू उस्मानपुर, दिल्ली के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उन्हें व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए बेचता था, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। हेड कांस्टेबल रोहित की शिकायत पर गांधी नगर थाने में एफआईआर नंबर 94/26 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से 2 बड़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 6 मध्यम घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 1 छोटा एलपीजी सिलेंडर, 2 गैस भरने की मशीनें और 1 वजन करने की मशीन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर अवैध तरीके से बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के साथ ही इस मामले का खुलासा कर दिया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क को लेकर आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSShailendra SINGH BAGHEL
Mar 17, 2026 04:33:36
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में अवैध ईंट भट्ठों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. जिले के कई इलाकों में आज भी अवैध भट्ठे संचालित हो रहे हैं और ईंटों को पकाने के लिए अवैध कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है. ताजा मामला कुशमी विकासखंड के कमलापुर गांव का है, जहां कुशमी-कोरंधा मुख्य मार्ग के किनारे करीब पांच अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी प्रशासन को भी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. जानकारी के मुताबिक गमला ईंट भट्ठों पर शासन द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा चुका है और इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं दी जाती. इसके बावजूद जिले में कई जगहों पर ऐसे भट्ठे खुलेआम संचालित हो रहे हैं. आपको बता दे कि करीब तीन साल पहले जिले के कोटपाली क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठे में जलकर दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है. इसके बाद भी प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक कमलापुर गांव में अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई के लिए कुशमी से राजस्व अमला मौके पर पहुंचा जरूर था, लेकिन कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई. “वहीं अब खनिज विभाग के जिला अधिकारी विभाग में स्टाफ की कमी है हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आते हैं लेकिन मीडिया द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने के बाद अवैध ईंट भट्ठों पर कार्यवाही की बात कही है लेकिन है कार्यवाही कब तक होगी है देखने वाली बात होगी।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 17, 2026 04:33:18
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के खजराना पुलिस ने एक रिक्शा चालक को मादक पदार्थ की तस्करी मामले में पकड़ा जो कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों छोटी छोटी पुड़िया बना कर तस्करी करता था साथ ही स्वयं भी नशे का आदि बताया जा रहा फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को क्षेत्र में सूचना मिल रही थी कि मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है सूचना के आधार पर साईं कृपा कट के नजदीक से पुलिस द्वारा रिक्शा चालक शाहरुख उर्फ बौना खान को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 12 ग्राम के करीब एमडी ड्रग्स बरामद की गई है जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख से अधिक बताई जा रही है फिलहाल पुलिस शाहरुख से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ में जुटी है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि वह स्वयं भी मादक पदार्थ के सेवन करने का आदी है अपना खर्च चलाने के साथ ही नशा करने वाले लोगों को भी छोटी पुड़िया बनाकर उपलब्ध कराता था कहां से लाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 17, 2026 04:33:03
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में रफ्तार का तांडव। अनियंत्रित ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा। एक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया। नेशनल हाइवे-39 अंतर्गत सकरिया के पास की घटना। पन्ना से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। नेशनल हाईवे-39 पर सकरिया के पास एक अनियंत्रित ट्राला ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब मनौर निवासी 28 वर्षीय राजपूत आदिवासी अपने चचेरे भाई श्रीराम के साथ मजदूरी के पैसे लेने सतना जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुँचने से पहले राजपूत आदिवासी ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। मृतक के पीछे 6 और 4 साल के दो बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 17, 2026 04:32:15
Saiki, Bihar:सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही नाव से शराब तस्करी कर रहे 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी से 135 लीटर कच्ची महुआ शराब और तस्करी में प्रयुक्त नाव को किया गया जप्त। महानदी में नाव में एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुलपाली घाट उड़ीसा से शराब लेकर ग्राम तोरा की ओर रहा है कि सूचना मिलने पर मुखबिर के बताए स्थान महानदी घाट किनारे ग्राम तोरा में एक व्यक्ति नाव में आते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम वीरेंद्र माझी महुलपाली थाना रेंगाली जिला झारसुगडा उड़ीसा का होना बताया।जिसके कब्जे में नाव में रखे पांच बोरी में 750 पाउच प्रत्येक पाउच में 180 ml भरा हुआ कुल 135 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 27000* रु मिला।गवाहों के समक्ष महुआ शराब तथा घटना में प्रयुक्त नाव कीमती 20000 रु कुल कीमती 47000 रु* को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मेंआबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Mar 17, 2026 04:32:04
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 17, 2026 04:31:47
Noida, Uttar Pradesh:शब-ए-कद्र की रात पहलगाम में असल रिज़ॉर्ट आग की चपेट में मंगलवार को शब-ए-कद्र की पवित्र रात के दौरान, रात करीब 1:00 बजे पहलगाम के असल रिज़ॉर्ट में भीषण आग लग गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग की लपटें तेज़ी से रिज़ॉर्ट की इमारत में फैल गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तुरंत फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज़ को सूचना दी, जो फौरन मौके पर पहुँच गए। हालाँकि, जब तक दमकलकर्मी पहुँचे, आग और ज़्यादा भड़क चुकी थी और उसने इमारत के ज़्यादातर हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया था।इस घटना के दौरान कई ज़ोरदार धमाके भी सुने गए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे रिज़ॉर्ट के अंदर रखे गैस सिलेंडरों के फटने से हुए थे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए पूरी रात लगातार काम किया। हालाँकि, अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 17, 2026 04:31:38
Noida, Uttar Pradesh:आखिर जिला अधिकारी आशीष भटगांई के सख्त रवैया के बाद गैस एजेंसी व पूर्ति विभाग ने शुरू की एल पि जी गैस सिलेंडर की फ्री होम डिलीवरी लोगों में देखने को मिला काफी उत्साह गैस सिलेंडर इस समय घर के दरवाजे में पहुंचने से लोगों को काफी राहत सी महसूस हो रही है जिलाधिकारी आशीष भटगांई के आदेशों के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई है। संबंधित विभागों एवं आपूर्ति एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाए। आवश्यकतानुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई जा रही है。 गैस की होम डिलीवरी प्राप्त होने पर उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था से हमारा समय बच रहा है और गैस के लिए लगने वाली लंबी-लंबी कतारों में निश्चित रूप से कमी आएगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है तथा इससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। प्रशासन द्वारा व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे तथा जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top