251002
ट्रांसफार्मर में लगी आग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग के बाद तेज धमाका हुआ, जहां ट्रांसफार्मर के धमाके से मौहल्ले में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग टीम को सूचना दी, ककरौली थाने के गढ़ी मौहल्ले का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के पीएम आवास फ्लैट विवाद में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के डोसी गांव स्थित पीएम आवास फ्लैट परिसर में बुधवार सुबह से हंगामा जारी है। नगर निगम की टीम बकायादारों से फ्लैट खाली करवाने पहुंची तो उससे पहले ही कई रहवासी अपने फ्लैटों पर ताले लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। दूसरी ओर निगम अमले ने फ्लैटों पर लगे ताले तोड़कर सामान बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने निगम आयुक्त से तीखी बहस की और कर्मचारियों के हाथ से पंचनामा लेकर फाड़ दिया। उन्होंने रहवासियों से सामान नहीं जाने देने की अपील भी की। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस और पारस सकलेचा के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके से हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए वहां से ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। कॉंग्रेसियो क़ो भी बल पूर्वक वहा से पूलिस ने हटा दिया फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कार्रवाई जारी है। बाइट - रह वासी 2 कि बाइटव बाइट - पारस सकलेचा ( कांग्रेस नेता0
0
Report
आगरा कैंट पर ट्रॉली बैग से शव के हिस्से मिलने से सनसनी
Agra, Uttar Pradesh:ट्रॉली बैग में शव का कुछ हिस्सा मिलने से फैली सनसनी ट्रॉली बैग में पेट और एक पैर के पंजे का हिस्सा मिला हत्या कर शव अलग अलग जगह ठिकाने लगाने का प्रयास तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिला था ट्रॉली बैग चेन्नई से चलकर नई दिल्ली जा रही थी तमिलनाडु एक्सप्रेस 139 के माध्यम से मिली थी सूचना मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ अज्ञात व्यक्ति के शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस चेन्नई में ट्रॉली बैग को रखने की आशंका जीआरपी और आरपीएफ ने कब्जे में लिया ट्रॉली बैग जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी और आरपीएफ आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का मामला0
0
Report
एटा में ई-रिक्शा चालक पर ग्राम प्रधान के साथियों की मारपीट; पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ई रिक्शा चालक को इंस्टाग्राम पर \"सड़क बनवाने\" की स्टोरी डालना पड़ा भारी, युवक का आरोप सड़क बनवाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट करने से नाराज़ ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने की मारपीट, पीड़ित का आरोप- बीच रास्ते ई-रिक्शा रोककर बाइक पर बैठाकर नर्सरी ले गए, जहां लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, घायल युवक ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना अलीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला。 बाइट - पीड़ित युवक0
0
Report
Advertisement
खाद की भारी कमी, किसान- महिलाएं 50 किमी दूर से खाद लेने के लिए कतार में
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें, 50 किलोमीटर दूर से पहुंचीं महिलाएं हरदा जिले में किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खाद वितरण केंद्रों के बाहर सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थिति यह रही कि कई ग्रामीण क्षेत्रों से किसान और महिलाएं 50-50 किलोमीटर दूर का सफर तय कर खाद लेने पहुंचीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाद नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि खेती का समय निकलता जा रहा है और खाद की कमी के कारण फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। महिलाओं ने भी प्रशासन से मांग की कि खाद की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें बार-बार दूर-दराज से आकर परेशान न होना पड़े। बाइट 01 महिला किसान, बाइट 02 महिला किसान, VO 2 किसानों को फसल के लिए अभी खाद की जरूरत है लेकिन समय पर खाद नहीं मिल पाए किसान लगातार परेशान है इन किसानों का कहना है कि अगर समय पर खाद नहीं मिला तो फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी खाद गोदाम के बाहर में लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन खाद के इंतजार करना पड़ा है, बाइट 03 किसान , बाइट 04 किसान,0
0
Report
सरायकेला-खरसावां में नक्सल विरोधी अभियान से 22 लाख के इनामी तीनों गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने 22 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। सरायकेला-खरसावां जिले में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त अभियान में पुलिस और सीआरपीएफ ने 15 लाख रुपये के इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये के इनामी रवि सरदार और 2 लाख रुपये की इनामी मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मीणा, रवि सरदार की पत्नी है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी कर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें तीनों नक्सलियों को दबोच लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय थे और कई मामलों में वांछित थे। फिलहाल पुलिस उनसे संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से सरायकेला-खरसावां और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.0
0
Report
नवादा: हथियार लहराते युवक गिरफ्तार, 6 जिंदा कारतूस के साथ प pistल बरामद
Nawada, Bihar:हाथ में पिस्तौल लहराते युवक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ,पुलिस ने एक घंटे के अंदर पिस्टल और 6 कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार नवादा नगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव से पुलिस हथियार लहराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि गांव में मामूली विवाद को लेकर युवक के द्वारा पिस्तौल निकालकर लोगों को धमकी दे रहा था पुलिस को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के सिसमा गांव में एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी चंदन झा पिता महाशंकर झा उर्फ गारेलाल झा, के पास से एक देशी प pistल और मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 804/26, धारा 25(1-b)a Arms Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर की गई इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी लखनऊ में पत्रकार बंधुओं से संवाद
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी लखनऊ में पत्रकार बंधुओं से संवाद0
0
Report
नाथनगर के लालूचक में मासूम हत्या: मुख्य आरोपी ने जुर्म कबूल, गिरफ्तारियां जारी
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुभाष मंडल ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए अवैध संबंध के विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नाथनगर थाना के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी सुभाष मंडल ने हत्या की साजिश और अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के विवाद में उसने अपनी पत्नी सुलेखा देवी के साथ मिलकर मासूम बच्चों की हत्या की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मृत बच्चों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नाथनगर थाना पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को अपने हवाले करने और उसे फांसी देने की मांग करते हुए थाना परिसर के सामने एनएच-80 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो समाज के लिए नजीर बने। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कर यातायात बहाल कराया गया। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है。0
0
Report
डेहरी-डालमियानगर हत्या पर महाराजगंज में कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Siwan, Bihar:डेहरी के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध की गूंज अब सीवान में सुनाई देने लगी है। इसी कड़ी में सिवान के महाराजगंज नगर पंचायत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और सरकार से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह कैंडल मार्च महाराजगंज के राजेंद्र चौक से शुरू हुआ, जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भाग लिया। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा, जहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे नगर निकाय तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों का कहना था कि ऐसी घटनाओं से सरकारी कर्मियों में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही दिवंगत अधिकारी के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा के बाजितपुर मेस में घटिया खुराक पर छात्रों का प्रखर विरोध
Sheikhpura, Bihar:0508ZBJ_SKH_RUCKUS_R शेखपुरा के बाजितपुर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज खराब खाना मिलने से नाराज छात्रों ने विरोध जताया।कॉलेज के मेस में खराब गुणवत्ता का भोजन मिलने से नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए कॉलेज प्रशासन से भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग की। छात्रों का आरोप है कि मेस में लगातार घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है, जिससे कई छात्रों की तबीयत खराब हो रही है। विरोध कर रहे छात्रों ने बताया कि कॉलेज में छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग मेस का संचालन किया जाता है। छात्रों के मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता काफी खराब है। कभी चावल तो कभी दाल की क्वालिटी खराब होती है तो कभी मेंन्यु के अनुसार खाना नहीं मिलता का आरोप लगाया है。0
0
Report
भोपाल के बैरागढ़ में नाले से नवजात शव बरामद, ग्रामवासी ने पुलिस को सूचना दी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बैरागढ़ ग्राम भोरी में नाले में मिला नवजात का शव नाले पर तैरता मिला नवजात का शव भोरी सड़क के पास पुलिया के पास देखा लोगों ने काफी देर से नाले में तैर रहा नवजात का शव ग्राम वासियों ने पुलिस को दी सूचना0
0
Report
कवाई अडानी पावर प्लांट से फ्लाई ऐश ने गांवों को बना दिया संकट
Baran, Rajasthan:विकास की उम्मीद में मिला प्रदूषण का जहर कवाई अडानी पावर प्लांट की फ्लाई ऐश बनी मुसीबत, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग गांवों में पलायन की नौबत एंकर -बारां जिले के कवाई कस्बे में स्थित अडानी पावर प्लांट से क्षेत्र के लोगों को विकास और रोजगार की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन हकीकत इसके उलट है। रोजगार और विकास तो कोसों दूर, प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश और प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट के निकट बसे गांव कवाई, खेरली गड़ियां, दारा, निमोदा, फूल-बरोद और छत्रपुरा के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्लांट के फ्लाई ऐश के तालाब से लगातार रिसाव हो रहा है। जिससे भूजल पूरी तरह दूषित हो चुका है। गांवों में हैंडपंप और कुओं से केमिकल युक्त काला-पीला पानी निकल रहा है, जिसे पीने को लोग मजबूर हैं। दूषित पानी के कारण गांवों में अस्थमा, चर्म रोग, आंखों में जलन और जल जनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। कस्बे में पहले भी केमिकल युक्त सफेद झाग उड़कर बस्तियों, खेतों और स्कूल परिसरों तक पहुंचने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कवाई कस्बे की सड़कों पर इन दिनों फ्लाई ऐश बिखरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट से राख भरकर आने-जाने वाले ओवरलोड वाहनों से यह राख सड़कों पर बिखर रही है। वहीं फ्लाई ऐश तालाब का रिसाव खेतों के लिए काल बन गया है। प्लांट के पास के गांवों में सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न होकर बर्बाद हो रही है। निमोदा गांव की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। गांव के चारों ओर फ्लाई ऐश का तालाब बना हुआ है और पूरा गांव ही इसकी चपेट में है। निमोदा समेत कई गांवों में फ्लाई ऐश अब स्थानीय ग्रामीणों और मवेशियों के लिए काल बन चुकी है, तालाब खतरनाक दलदल में तब्दील हो चुका है। उपजाऊ जमीन बंजर होने और स्वास्थ्य संकट गहराने से कई परिवार गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से फ्लाई ऐश तालाबों की वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, दूषित पानी की जांच, स्वास्थ्य शिविर लगाने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। बाइट- ग्रामीण वन टू वन - ग्रामीणों के साथ0
0
Report
Advertisement
फूलों की घाटी में मानसून: दुर्लभ फूलों से सैलानियों की उमड़ती भीड़
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर 'फूलों की घाटी' इन दिनों अपनी अलौकिक सुंदरता और रंग-बिरंगे खिल खिलाते फूलों से सैलानियों को अपने पास बुला रही है । मानसून के इस सुहावने मौसम में घाटी में सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के फूल पूरी रंगत में खिल चुके हैं। कुदरत के इस अनूठे नजारे को अपनी आंखों में बसाने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में सैलानी उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं, जिससे पूरी घाटी पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो उठी है। समुद्र तल से करीब 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी इन दिनों किसी विभिन्न किस्म के फूलों से गुलजार है। जिनमे नीलगिरी, पोटेंटिला, एनीमोन, ब्लू पॉपी और ब्रह्मकमल जैसी दुर्लभ प्रजातियों के फूलों की महक और खूबसूरती पर्यटकों को सम्मोहित कर रही है। सात से आठ किलोमीटर के दायरे में फैली रंग-बिरंगी फूलों की चादर और पहाड़ों पर छाए बादलों के बीच का यह दृश्य सैलानियों को बेहद रोमांचित कर रहा है। विदेशी पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने दुनिया में ऐसी अद्भुत जगह पहले कभी नहीं देखी। सीजन में रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों से न केवल उत्तराखंड पर्यटन को नई रफ्तार मिली है, बल्कि वन विभाग की आमदनी में भी जबर्दस्त इजाफा दर्ज किया गया है। एंट्री फीस और इको-टूरिज्म के माध्यम से विभाग को अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही स्थानीय गाइड, कुली, होटल-होमस्टे संचालकों और खच्चर मालिकों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। ट्रैकिंग रूट को सुरक्षित और साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पर्यटकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने की हिदायत दी जा रही है। प्रकृति के इस अनूठे उपहार और खिले हुए फूलों की छटा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फूलों की घाटी दुनिया के सबसे हसीन ट्रेकिंग डेस्टिनेशन्स में से एक क्यों है।0
0
Report
श्रीनगर में कांग्रेस का विरोध: Article 370 और पूर्ण राज्यhood की मांग
Badgam, Congress workers staged a protest in Srinagar under the leadership of Dr. Waleed Kara, observing August 5 as a "Black Day" and demanding the restoration of Article 370 and full statehood for Jammu and Kashmir. Holding placards and raising slogans, the protesters criticized the August 5, 2019 decision that revoked the special status of the erstwhile state. They said the move had undermined the constitutional and democratic rights of the people of Jammu and Kashmir. Addressing the gathering, Congress leaders reiterated their demand for the restoration of Article 370 and full statehood, saying these steps are essential to safeguard the democratic aspirations, identity, and constitutional rights of the people. The protest remained peaceful and concluded amid the presence of security personnel. The Congress maintained that it would continue its democratic struggle for the restoration of constitutional guarantees and statehood for Jammu and Kashmir.0
0
Report
रादौर में गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत
Yamuna Nagar, Haryana:भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली वाराणसी से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का राडौर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा का अभिनंदन किया तथा हरि झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरुग्राम से रवाना की गई यह यात्रा लाडवा में रात्रि विश्राम के बाद यमुनानगर जिले में पहुंची है। उन्होंने कहा कि यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के 16 मंडलों और विभिन्न गांवों में स्थित संत गुरु रविदास जी के मंदिरों तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत कर सकें।0
0
Report
Advertisement
