251001
मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आपको बता दें कि पुलिस हथियार बरामद करने के लिए बदमाश को कस्टडी में लेकर जंगल पहुंची थी। बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमळनेर के सती माता मंदिर में नवरात्रि भीड़, रेल्वे मार्ग बदलाव से श्रद्धा मजबूत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव जिल्ह्यातील अमळनेर येथील भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या सती माता मंदिरात नवरात्रोत्सवानिमित्त दर्शनासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. नवसाला पावणाऱ्या सती माता अशी श्रद्धा असल्याने नवस पूर्ण झाल्यानंतर नवस फेडण्यासाठीही भाविक मोठ्या संख्येने मंदिरात दाखल होत आहेत. गुजरात आणि महाराष्ट्र, सुरत-भुसावळ रेल्वे मार्गाच्या कामादरम्यान हे मंदिर हटवण्यासाठी प्रयत्न करण्यात आल्याची आख्यायिका सांगितली जाते. मंदिर स्थलांतरित करण्यासाठी आणलेल्या जम्बो क्रेन, जेसीबीचे इंजिन बंद पडल्याचीही चर्चा आहे. अखेर या ठिकाणी रेल्वे मार्गात बदल करण्यात आल्याचे सांगितले जाते. त्यामुळे सती माता मंदिराविषयी भाविकांच्या मनात असलेली श्रद्धा अधिक दृढ झाली आहे. नवरात्रोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर मंदिर परिसरात भक्तिमय वातावरण निर्माण झाले असून, सती मातेच्या दर्शनासाठी भाविकांची रीघ लागली आहे. या संदर्भात मंदिराच्या गाभाऱ्यातून आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी0
0
Report
अमळनेर के सती माता मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील अमळनेर येथील भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या सती माता मंदिरात नवरात्रोत्सवानिमित्त दर्शनासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. नवसाला पावणारी सती माता अशी श्रद्धा असल्याने नवस पूर्ण झाल्यानंतर नवस फेडण्यासाठीही भाविक मोठ्या संख्येने मंदिरात दाखल होत आहेत. गुजरात आणि महाराष्ट्र, सुरत-भुसावळ रेल्वे मार्गाच्या कामादरम्यान हे मंदिर हटवण्यासाठी प्रयत्न करण्यात आल्याची आख्यायिका सांगितली जाते. मंदिर स्थलांतरित करण्यासाठी आणलेल्या जम्बो क्रेन, जेसीबीचे इंजिन बंद पडल्याचीही चर्चा आहे. अखेर या ठिकाणी रेल्वे मार्गात बदलण्यात आल्याचे सांगितले जाते. त्यामुळे सती माता मंदिराविषयी भाविकांच्या मनात असलेली श्रद्धा अधिक दृढ झाली आहे. नवरात्रोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर मंदिर परिसरात भक्तिमय वातावरण निर्माण झाले असून, सती मातेच्या दर्शनासाठी भाविकांची रीघ लागली आहे.0
0
Report
पल्लू में भीषण ट्रैफिक हादसा, 62 वर्षीय महिला की मौत; कई घायल
Hanumangarh, Rajasthan:पल्लू में सड़क हादसा, हादसे में महिला की मौत, घायलो को किया हायर सेंटर रेफर हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में रात्रि को हॉस्पिटल रोड पर महाकाली गैस एजेंसी के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी और फिर सवारियों से भरे टेंपो में जा भिड़ी। तीन वाहनों की भिड़ंत में महिलाओं और छोटे बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 62 वर्षीय महिला रोशनी की मौत हो गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार श्रद्धालु हरियाणा के हिसार जिले के आर्यनगर गांव के निवासी थे। सभी मां ब्रह्माणी के दर्शन करने पल्लू आए थे। दर्शन करने के बाद वे टेंपो से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हॉस्पिटल रोड पर महाकाली गैस एजेंसी के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद पिकअप टेंपो से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से घायलों को पल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में दुर्गा पूजा महोत्सव में रात्रि आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर, कस्बे के के विभिन्न स्थानो पर, आयोजित हो रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव मे रात्रि को दर्शनार्थ श्रद्धालुओ की भीड उमड पडी। दुर्गा पूजा स्थलो पर रात्रि आरती के बाद धार्मिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया। कस्बे के बावडी गेट दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शुक्रवार की रात्रि को आयोजन समिति की ओर से सिंह चढ़ी मां भवानी की प्रतिमा की विशेष एवं आकर्षक सजावट की गई। आरती के बाद भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलो के विद्यार्थियांे ने एक से बढ कर एक नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी। इसी तरह कस्बे के देवडा चौक, मण्डावा बस स्टेण्ड, सोनलाल दूगड बगीची के समीप नरसी चौक, माण्डेला रोड सहित अनेक स्थानों पर आयोजित हो रही दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।0
0
Report
रानीवाड़ा में फर्जी MBBS डिग्री के डॉक्टर बनने के आरोपित संचालक गिरफ्तार
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा : आठवीं पास व्यक्ति पर फर्जी MBBS डिग्री से डॉक्टर बनने का आरोप, SOG ने किया गिरफ्तार रानीवाड़ा के भास्कर हॉस्पिटल का संचालक नानजीराम चौधरी गिरफ्तार, MBBS डिग्री और गायनेकोलॉजी डिप्लोमा के दस्तावेज जांच में फर्जी मिलने का दावा, आठवीं पास होने के बावजूद डॉक्टर के रूप में पंजीयन कराने का आरोप, स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर ऑपरेशन करने का मामला भी जांच में आया सामने, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन पदाधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच。 रानीवाड़ा -जालोर जालोर जिले के रानीवाड़ा में कथित फर्जी डॉक्टर के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भास्कर हॉस्पिटल के संचालक नानजीराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी की MBBS डिग्री, गायनेकोलॉजी डिप्लोमा और 10वीं-12वीं की अंकतालिकाओं सहित शैक्षणिक दस्तावेजों के फर्जी होने का आरोप सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी आठवीं पास होने के बावजूद डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था। बताया गया कि नानजीराम ने अस्पताल में मरीजों की पर्चियां काटने से शुरुआत की थी। बाद में उसने अस्पताल खरीद लिया और संचालक बन गया। आरोप है कि उसने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2023 में राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में डॉक्टर के रूप में पंजीयन करवाया। इसके बाद वह स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर मरीजों का इलाज करने और ऑपरेशन करने लगा。 मामले में शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और मेडिकल पंजीयन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की गई। अब यह भी जांच की जा रही है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल पंजीयन कैसे हुआ और इसमें राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की कोई भूमिका थी या नहीं। प्रकरण में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
उज्जैन दशहरा: 101 फीट रावण, 3D लुक, निर्माण और 22 साल से हनुमान भूमिका
Ujjain, Madhya Pradesh:दशहरा मैदान में रावण निर्माण अंतिम चरण में, 8 कलाकारों की टीम 25-26 दिनों से कर रही मेहनत। पिछले साल बारिश और आंधी से रावण गिरने के बाद इस बार मौसम से बचाव को ध्यान में रखकर की जा रही तैयारी। रावण को दिया जा रहा 3D लुक, विशाल सिर, राक्षसी दांत और सुनहरा मुकुट बढ़ाएंगे आकर्षण। दशहरा उत्सव में लगातार 22 वर्षों से हनुमान जी की भूमिका निभा रहे कलाकार बोले ये प्रभु का आर्शीवाद है उज्जैन। दशहरे के पर्व को लेकर उज्जैन के दशहरा मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां हर साल की तरह इस बार भी 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। रावण बनाने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कलाकार दिन-रात मेहनत कर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार रावण को खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 101 फीट होगी और इसे 3D लुक दिया जा रहा है। रावण की थीम राक्षसी सेना पर आधारित होगी। इसके विशाल सिर, राक्षसी दांत और सुनहरा मुकुट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आयोजकों और कलाकारों को उम्मीद है कि इस बार रावण का रूप पहले से ज्यादा भव्य नजर आएगा। पिछले साल की घटना से लिया सबक, इस बार वाटरप्रूफ रावण रावण का निर्माण कर रहे कलाकार ने बताया कि पिछले साल बारिश और तेज आंधी के कारण रावण गिर गया था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए मौसम को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। रावण को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि बारिश का असर कम हो और आयोजन बेहतर तरीके से हो सके। रावण तैयार करने में eight कलाकारों की टीम जुटी हुई है। करीब 25 से 26 दिनों से चल रहा निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। टीम की कोशिश है कि दशहरे के समय तक रावण पूरी तरह तैयार हो जाए। 22 साल से हनुमान जी की भूमिका निभा रहे कलाकार दशहरे उत्सव में हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार 22 वर्षों से हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें इस भूमिका को निभाने से खास खुशी मिलती है। दशहरा मैदान में रावण निर्माण की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। इस बार 101 फीट ऊंचा रावण, 3D लुक, राक्षसी सेना की थीम और वाटरप्रूफ निर्माण खास आकर्षण रहने वाले हैं। अब लोगों को दशहरे के दिन का इंतजार है, जब मैदान में रावण दहन का आयोजन होगा。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के नवरात्र में 8 करोड़ के दरबार: चांदी-सोने से सजी माता रानी प्रतिमा चर्चा में
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में नवरात्रि के दौरान आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सदर बाजार के बाजार काली समिति के द्वारा लगभग 158 साल से माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। यहाँ का दरबार शुद्ध चांदी का है और लगभग 124 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है; 900 ग्राम सोने के जेवर भी बनाए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि 158 सालों से यहाँ माता रानी की प्रतिमा स्थापित होती है, जिसे दूर-दूर से श्रद्धालु देखने आते हैं। 124 किलो चांदी से दरबार बना है; चांदी के हाथी भी दरबार में सजाए गए हैं। यह दरबार सदर बाजार में अपनी भव्यता के लिए पूरे शहर और आसपास के इलाकों में जाना जाता है। नवरात्र के दौरान माता रानी की विशेष आराधना होती है और सुरक्षा के लिए समिति ने पहरेदार भी रखा है। माता रानी के दरबार और जेवर की कीमत अनमोल है और लगभग 8 करोड़ की संपत्ति यहां सजी है। आयोजकों का कहना है कि सभी के सहयोग से माता रानी की स्थापना होती है और श्रद्धालुओं की यहां विशेष आस्था है।0
0
Report
सेना पटेल ने PHED अधिकारी पर भड़कर कहा— बदतमीजी मत करो, पेयजल संकट उजागर
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग बदतमीजी मत करना..."जन विश्वास अभियान में अधिकारी पर भड़कीं विधायक सेना पटेल,ग्रामीणों के गंदे पानी की समस्या पर भड़क उठा विधायक का गुस्सा, अधिकारी को फटकार लगाते हुए कह रहा है कि यह पानी तुम पीकर देखो मामला 'जन विश्वास अभियान' कार्यक्रम का है। यहाँ क्षेत्रीय विधायक सेना पटेल मंच पर कलेक्टर से चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। चर्चा का मुख्य मुद्दा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या था। विधायक सेना पटेल का आरोप था कि ग्रामीण इलाकों के लोग कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जबकि अधिकारी उस पानी को ट्यूबवेल का पानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, विधायक का आरोप था कि आपने जहां पर ट्यूबवेल खुदवाया वहां पर अभी तक हैंडपंप नहीं लगा, लोग कुएं के पानी पीने पर मजबूर है अधिकारी के जवाब से नाराज विधायक सेना पटेल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दो टूक शब्दों में अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा— "बदतमीजी मत करना!"0
0
Report
रामसागर बांध की नहरों से पानी छोड़ते ही किसानों ने रबी सिंचाई शुरू की
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) बांध की बाहों से नहरों में निकला नीर सिंचाई में जुट गए किसान एंकर....लांबा हरि सिंह में खेतों में सिंचाई कार्य करने को लेकर लघु सिंचाई परियोजना रामसागर बांध की नहरों में पूजा के साथ जलउपयोगिता संगम अध्यक्ष श्रवण लाल माली और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव सोनी ने चाबी से मोरी को खोल मध्य व साउथ कैनाल में पानी छोड़ दिया गया। इससे खेतों में किसान रबी फसल सिंचाई कार्य में जुट गए। विभाग नहर सफाई कार्य में जुटे हुए। बांध का गेज 10 फीट 6 इंच दर्ज है और बांध चालिस प्रतिशत पानी से भरा हुआ है। इससे आगामी 10 से 15 दिन तक लगातार सिंचाई के लिए कैनाल में पानी शुन्य से अंतिम टेल की ओर चलेगा। दोनों कैनाल पर करीब 715 हेक्टर भूमि सिंचाई होगी।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं नगर परिषद ने वार्ड-8 से श्रमदान अभियान शुरू कर स्वच्छता जागरूकता बढ़ाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान शुरू सज-जवाब दे रहे वार्ड 8 से अभियान का आगाज पार्षद संगीता के सानिध्य में किया गया कार्यक्रम शहर के सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल है। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि पिछले 25 दिनों से शहर में घर-घर जाकर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया है और अब आमजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से श्रमदान शुरू किया गया है। नगर परिषद अपने स्तर पर सफाई के लिए काम करेगी, पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों से अपील है कि घर का कचरा सड़क पर न डालें, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाले वाहनों में ही डालें ताकि सफाई व्यवस्था बरकरार रहे। अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और शहर की सफाई व्यवस्था में सहभागिता बढ़ेगी। यह अभियान निरंतर चलेगा और सभी वार्डों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।0
0
Report
हमीरपुर के रिहायशी इलाके में जहरीला ब्लैक कोबरा पकड़ गया, वन विभाग रेस्क्यू
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रिहायशी इलाके में निकला जहरीला ब्लैक कोबरा सांप, जहरीले सांप को देखकर स्थानीय लोगों में मची अफरा-तफरी, लोगों ने वन विभाग को दी रिहायशी इलाके में सांप निकलने की सूचना, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का किया रेस्क्यू, सांप के रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस, जिला मुख्यालय के गौरादेवी इलाके का मामला。0
0
Report
वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो के लिए सुरक्षा और डायवर्जन प्लान जारी
Chandauli, Uttar Pradesh:- वाराणसी के नमो घाट पर भव्य एयर शो की तैयारियां तेज, - गंगा के दूसरे किनारे पर तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण - सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश。 - एयर शो के मद्देनजर प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश - घाट क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटकर CCTV कैमरों और वाटर टैंकरों सहित जरूरी सुविधाओं की होगी व्यवस्था - भीड़ को देखते हुए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश - शहर में 25 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित, प्रमुख चौराहों और नमो घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल - डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश - नमो घाट, वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो, गंगा के दूसरे किनारे पर जनपद में भी कि जा रही है तैयारियां।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर: धारदार चाकू लहराने वाले आरोपी सोम कुमार नाग गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट स्थित सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान सोम कुमार नाग निवासी कालीपुर अटल आवास धरमपुरा के रूप में हुई है, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है, इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
रत्नागिरी के आरे-वारे समुद्रतट पर 17 स्टॉल हटाए; पूर्व सूचना पर प्रश्न
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: ऐन पर्यटन हंगामात आरे-वारे किनाऱ्यावरील १७ स्टॉल जमीनदोस्त! पक्के बांधकाम केल्याने वनविभागाची कारवाई; पूर्वसूचना न दिल्याचा स्टॉलधारकांचा आरोप अँकर : रत्नागिरी-गणपतीपुळे मार्गावरील आरे-वारे समुद्रकिनाऱ्यावर वनविभागाने १७ स्टॉल जमीनदोस्त केले आहेत. सिमेंट काँक्रिटचे पक्के बांधकाम केल्याने अनधिकृत स्टॉलवर कारवाई केल्याचे वनविभागाने स्पष्ट केले आहे. मात्र, कोणतीही पूर्वकल्पना न देता अचानक कारवाई केल्याचा आरोप काही स्टॉलधारकांनी केला आहे. ऐन पर्यटन हंगामाच्या सुरुवातीलाच स्टॉल हटवल्याने स्थानिक व्यावसायिकांसमोर उदरनिर्वाहाचा प्रश्न निर्माण झाला आहे.0
0
Report
जलालपुर में रामलीला का मंचन, राम वन गमन और केवट संवाद ने किया भावुक
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर।जलालपुर नगर में शुक्रवार की रात रामलीला के विभिन्न आयोजनों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन और कथा वाचन किया गया। राम-सीता-लक्ष्मण की झांकी के नगर भ्रमण से वातावरण भक्तिमय हो उठा, वहीं रामलीला में कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन और राम-केवट संवाद के भावपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य झांकी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मेला मंत्री बेचन पांडे, मंत्री सोनू गौड़, विकास निषाद और देवेश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन के बाद कथा वाचन हुआ। इसमें रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में मानिकचंद सोनी, सोनू गुप्ता और विकास निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, श्री रामलीला सेवा समिति की रामलीला में कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन और राम-केवट संवाद का सजीव मंचन हुआ। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगते हुए श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी। वचनबद्ध दशरथ विवश हो गए, जबकि श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। कैकेयी की भूमिका इलाहाबाद की कलाकार दीपमाला ने निभाई। इसके बाद राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। केवट ने भगवान श्रीराम के चरण धोकर उन्हें नाव से नदी पार कराई। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, राम किशोर राजभर, विनोद मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, राधेश्याम शुक्ल, विकास निषाद, जनमेजय मिश्र, अरुण मिश्र, दिलीप यादव और बब्लू त्रिपाठी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
