Back
ईद बाजार में झपटमारी: आरोपी आशीष गिरफ्तार, पर्स-फोन बरामद
AMAnkit Mittal
Mar 14, 2026 10:34:38
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
झपट्टा मार गिरोह सक्रिय हैं जो पलक झपकते ही आपकी कीमती चीजों को झपटकर फरार हो सकता हैं। जी हां आपको बता दे की 2 दिन पूर्व 12 मार्च को नगर कोतवाली क्षेत्र में ईद की खरीदारी करने बाजार आई फरहा नाम की एक महिला का पर्स झपटकर एक युवक मौके से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि इस पर्स में महिला का एक मोबाइल फोन और कुछ रुपए थे। आरोपी घटना को अंजाम देकर भागता हुआ एक मोहल्ले के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके चलते पीडीत महिला की शिकायत पर पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर शुक्रवार शाम आशीष नाम के इस झपट्टामार युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने महिला का पर्स एक मोबाइल फोन और कुछ रुपए भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशीष के विरुद्ध बीएनएस धारा 304(2)/317(2) में मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि परसों दिनांक 12 मार्च की शाम 5:00 के करीब रुड़की रोड पर शिव चौक के पास एक व्यक्ति भागता हुआ दिखता है। और एक सड़क पर चलते हुए औरत के हाथ से पर्स और मोबाइल छीनकर भागता हुआ। चला जाता है। थाना नगर कोतवाली पुलिस द्वारा इस केस पर टीम को लगाया गया। और 24 घंटे के अंदर इस व्यक्ति को पकड़ा गया। और इससे मोबाइल, पर्स और कैश जो चोरी हुआ था, वह बरामद हुआ है। और इसके आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह व्यक्ति एक साधारण लड़का है। इसके ऊपर पहले से एक मुकदमा था। अब तक जो पाया गया है। वह मार पीट का मुकदमा था। उस दिन जितना समझ में आया। ये कही ना कही किसी प्रकार के नशे में था। और जितनी जांच की गई है। कैमरों से देखा गया है। ये करीब एक घंटे से इस काम की ताक में था। ये रैंकिंग कर रहा था। देख रहा था। किसके साथ यह घटना की जा सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 14, 2026 11:50:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 14, 2026 11:50:13Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल में मजार पर हमला किया गया, माहौल खराब करने की कोशिश हुई; असामाजिक तत्वों ने पीर बाबा की मजार को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 11:50:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:49:5130
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 14, 2026 11:49:4337
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:49:2561
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 11:49:16Jaipur, Rajasthan:स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन में 70 सीटें बढ़ने का दावा किया है
105
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 14, 2026 11:48:5864
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 14, 2026 11:48:3771
Report
PKPARDEEP KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:48:1552
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 11:48:0287
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 14, 2026 11:47:4946
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 14, 2026 11:47:3885
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 14, 2026 11:47:2320
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 14, 2026 11:47:0921
Report