251001
खतौली थाने पर BJP किसान मोर्चा ने किया धरना
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:BJP किसान मोर्चा ने खतौली थाने पर धरना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि दुकान विवाद में किसान मोर्चा के जिला मंत्री विनीत ठाकुर पर हमला हुआ था, जिसमें उनका हाथ टूट गया। वहीं मोर्चा का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई हैं। साथ ही धरने पर जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं जिन्होंने अनिश्चितकाल तक धरना जारी रखने का ऐलान भी किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर यूनिवर्सिटी में ICMSC-2026: गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटेशन पर सम्मेलन शुरु
Munger, Bihar:मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग की ओर से शुक्रवार से आरडी एंड डीजे कालेज सभागार में इंटरनेशनल कांफ्रेंस आन मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (आईसीएमएससी-2026) का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य गणित, वैज्ञानिक संगणना और इनके विभिन्न अनुप्रयोगों के क्षेत्र में नवीन शोध, विचारों तथा अकादमिक अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना है। इसमें बांग्लादेश के एक और अमेरिका के दो विशेषज्ञ आनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल शामिल हुए। वहीं, पूर्व रेलवे जमालपुर के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर डा. अभ्युदय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. संजय कुमार, बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के सचिव प्रो. दीप नारायण सिंह, कुलसचिव डा. शिवकुमार मंडल, आरडी एंड डीजे कालेज के प्राचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार तथा रामगढ़ कालेज, झारखंड के प्राचार्य प्रो. विमल कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक प्रो. अमर कुमार और आयोजन सचिव डा. निलयश्री के संयोजन में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न अकादमिक सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें प्योर मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, इंटरडिसिप्लिनरी और कंप्यूटेशनल मैथमेटिक्स के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। सम्मेलन में गणितीय प्रतिरूपण, आधुनिक वैज्ञानिक संगणना और अंतर्विषयक अनुसंधान की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस पर बड़ा हमला; भ्रम फैलाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश ने कांग्रेस को ठिकाने लगा दिया शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने और भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। देश की जनता कांग्रेस को ठिकाने लगा चुकी है। देश की जनता पढ़ी-लिखी और समझदार है, वह कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है。 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दिलावर ने कहा कि वहां के व्यापारी कांग्रेस को सबक सिखाएंगे。0
0
Report
कवर्धा: खरीदी से पहले 50 क्विंटल अवैध धान जब्त, कार्रवाई तेज
Kawardha, Chhattisgarh:धान खरीदी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो व्यापारियों के ठिकानों से 50 क्विंटल अवैध धान जब्त बिचौलियों और अवैध धान कारोबारियों में मचा हड़कंप, पूरे खरीदी सीजन तक जारी रहेगी कार्रवाई धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान के भंडारण और कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए दो व्यापारियों के गोदामों और परिसरों से अवैध रूप से भंडारित कुल 50 क्विंटल धान जब्त किया है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध धान का कारोबार करने वाले व्यापारियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। जब्त धान के संबंध में मंडी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत जब्ती प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार धान खरीदी अवधि तक इस तरह की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य बाहरी बिचौलियों और अवैध रूप से धान का कारोबार करने वालों पर रोक लगाना है, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान वास्तविक किसानों की उपज को प्राथमिकता मिल सके और खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।0
0
Report
Advertisement
श्रीकृष्ण जन्मस्थान दान रसीद में सोना-चांदी की पूरी रिपोर्ट, पारदर्शिता बढ़ी
Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अब हर दान का होगा पक्का हिसाब, रसीद पर दर्ज होगी सोने-चांदी की पूरी रिपोर्ट मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर चढ़ावे और दानों में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब मंदिर में मिलने वाले सोने, चांदी और अन्य धातुओं के दानों की शुद्धता परखने के लिए परिसर में ही एक अत्याधुनिक मेटल टेस्टिंग मशीन स्थापित की गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद, अब ठाकुर जी को मिलने वाली हर धातु की सामग्री की रसीद काटने से पहले उसकी विधिवत मशीन से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट में कौन सी धातु कितने प्रतिशत है, इसका पूरा ब्योरा श्रद्धालुओं को उनकी दान रसीद के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान का कहना है कि इस व्यवस्था के शुरू होने से श्रद्धालुओं के मन में अपने दान को लेकर पूरी पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही, जन्मस्थान सेवा संस्थान के पास भी दान में मिलने वाली हर धातु का प्रामाणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे सामग्रियों के वर्गीकरण और उनके रखरखाव में काफी आसानी होगी। बाइट---कपिल शर्मा-सचिव श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा0
0
Report
नरवाना की घी फैक्ट्री पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, 8 नमूने लिए
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, 8 सैंपल लिए दो प्लॉटों से भारी मात्रा में घी, वनस्पति और क्रीम बरामद; खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए करनाल लैब भेजे नमूने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर नरवाना के एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में घी बनाने वाली इकाई पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग और कर विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। संयुक्त टीम ने एसबी ट्रेडर्स के नाम से संचालित इकाई के प्लॉट नंबर 111 और 177 पर जांच की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में घी, वनस्पति और क्रीम का स्टॉक मिला। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक सतपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉ. अमन प्रकाश तथा कर विभाग के निरीक्षक नवीन कुमार और निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्लॉट नंबर 111 पर जांच के दौरान भावनादीप ब्रांड का 250 किलोग्राम, एसबी मधु फ्रेश वनस्पति का 946 किलोग्राम, हरियाणा प्योर वनस्पति का 694 किलोग्राम तथा 390 किलोग्राम खुली वनस्पति मिली। वहीं, प्लॉट नंबर 177 पर मां अंजनी घी का 945 किलोग्राम, अरविंद घी का 345 किलोग्राम और 915 किलोग्राम खुला घी तथा 200 किलोग्राम क्रीम मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 8 सैंपल निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर मिले घी, वनस्पति और क्रीम में से कुल 8 सैंपल 32 नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी。 जीएसटी विभाग ने भी तैयार की रिपोर्ट जांच के दौरान मौके पर मौजूद संजीव कुमार निवासी चौसाला, जिला कैथल ने टीम को बताया कि एसबी ट्रेडर्स उनकी पत्नी सीमा के नाम पर पंजीकृत है। दस्तावेजों की जांच में फर्म का खाद्य लाइसेंस नंबर 10824008000092 पाया गया, जो 23 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2029 तक वैध है। वहीं, जीएसटी विभाग ने अपनी जांच के बाद अलग से रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए DETC (ST), जींद को भेज दी है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब रिपोर्ट और कर विभाग की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
चक्रवात ‘अर्णब’ की आशंका से बहराइच में हाई अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी किसानों पर संकट
Bahraich, Uttar Pradesh:चक्रवात ‘अर्णब’ की आशंका से श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में हाई अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी मौसम की मार से बेहाल किसान, धान की फसल पर फिर मंडराया नुकसान का खतरा; कक्षा आठ तक के स्कूल बंद श्रावस्ती। जिले में चक्रवात ‘अर्णब’ की आशंका के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। श्रावस्ती के साथ बहराइच और आसपास के जिलों में भी खराब मौसम को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं, लगातार खराब हो रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले हुई बारिश से ही जिले में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंच चुका है। खेतों में बची हुई फसल को सुरक्षित समेटने के लिए किसान दिन-रात जुटे हुए हैं, लेकिन दोबारा बारिश और तेज हवाओं की आशंका ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों को डर है कि यदि तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई तो खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम की इस मार से किसान आर्थिक संकट की आशंका में हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
2029 तक मध्य प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ने किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आज श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। यह आयोजन प्रदेश सरकार के पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा कराया जा रहा है। कथा व्यास पूज्य विपिन बिहारी जी के मंच से मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साल 2029 तक मध्य प्रदेश को पूरी तरह से ड्रग्स और नशे से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों को समाज निर्माण का सबसे उत्कृष्ट मार्ग बताया। कथा के प्रथम दिन पहुंचे मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। बाइट: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन0
0
Report
यूपी ATS ने 3 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से टारगेट किलिंग साजिश का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट。0
0
Report
हरदा में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ अभियान को पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता में कहा,मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को लेकर कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण समय-समय पर नियमित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इसके बावजूद कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास के आधार पर चुनाव जीतकर सरकार बनाई है। कांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए。 इसी मुद्दे को लेकर 2 नवंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी0
0
Report
Advertisement
NGT नियम उल्लंघन के बाद कपड़ा इकाइयों ने ग्रामीण कृषि भूमि में रंगाई शुरू कर दी
Pali, Rajasthan:पाली में कपड़ा इकाइयों द्वारा रंगीन पानी को नदियों में छोड़ने के एनजीटी के नियमों के अवहेलना में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी द्वारा सख्त फटकार लगाई जाने के बाद कपड़ा इकाई जुड़े व्यापारी ने एक नया पैतरा अपनाते हुए नया ठिकाना बनाया है जिसमें वह ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर पानी की हौदियां बनाकर कपड़ों की रंगाई का काम करते हैं, आसपास की ग्रामीणों का भी कहना है कि रंगाई की वजह से हमारी जमीन खराब हो रही है, ऐसे में मारवाड़ तहसील के करडी में भी उपखंड प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था वजी उनकी होदियो को नष्ट कर उनके कृषि भूमि का वाद न्यायालय में दायर किया गया ताकि उनकी भूमि को सिवायचक किया जा सके, ऐसे में पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने भी मारवाड़ क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था0
0
Report
धरियावद के पांचा गुड़ा गांव में खेत से छह फुट अजगर दिखा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ दिया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र के पांचा गुड़ा गांव के खेत में एक अजगर दिखाई दे गया। ग्रामीणों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बारे में बताया गया कि अजगर की लंबाई लगभग 6 फीट आंकी गई। इसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।0
0
Report
जयपुर पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण रामपुरा ड़ाबड़ी,जालसू पंचायत समिति के गांवों में मतदान ASP नीरज पाठक,डिप्टी शिवा शर्मा भी फील्ड में मतदान के बाद में मत गणना होगी शुरू कानून व्यवस्था को लेकर फील्ड में ले रहे जायजा जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। रामपुरा डाबड़ी और जालसू पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ASP नीरज पाठक और डिप्टी शिवा शर्मा भी लगातार फील्ड में रहकर मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। 121 शिवा शर्मा ,डिप्टी ,गोविन्दगढ़0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ से पहले पति ने हत्या की, तीन मासूमों के साथ शव रहा आरोपी
Jaipur, Rajasthan:करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, लेकिन उसी त्योहार से ठीक एक दिन पहले जयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की जिंदगी ही छीन ली। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी दो दिन तक तीन मासूम बच्चों के साथ उसी कमरे में शव के पास बैठा रहा। फिर शुक्रवार सुबह खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी की हत्या की सूचना दी और बच्चों को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात प्रतापनगर इलाके के द्वारकापुरी अपार्टमेंट की है। जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। द्वारकापुरी अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर बने किराए के कमरे में 38 वर्षीय लक्ष्मी रेगर का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी की हत्या उसके पति प्रदीप बैरवा ने की। आरोपी प्रदीप रंगाई पेंट का काम करता है और पत्नी घर संभालती है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि प्रदीप ने लोहे की रॉड से लक्ष्मी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी की मौत हो गई। लेकिन हत्या के बाद भी आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला। वह करीब दो दिन तक तीन छोटे बच्चों के साथ पत्नी के शव के पास ही रहा। शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। उसने बताया कि पत्नी से झगड़ा हुआ था और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला खुलवाकर अंदर देखा तो वहां लक्ष्मी का शव पड़ा था और तीन मासूम बच्चे उसके पास बैठे थे। इनमें करीब तीन साल की बेटी, डेढ़ साल का बेटा और ढाई महीने का दुधमुंहा बच्चा शामिल था। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ढाई महीने के बच्चे सहित तीनों बच्चों की देखभाल के लिए तत्काल व्यवस्था की गई और उन्हें पड़ोस की महिला के सुपुर्द किया गया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरयूएचएस अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। उधर, पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी प्रदीप फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में आरोपी अपार्टमेंट के पास की एक गली में छिपा मिला, जहां से उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और वारदात के घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। अपार्टमेंट में दुकान चलाने वाले दुकानदार रमेश ने बताया कि प्रदीप रोजाना सुबह शाम उसकी दुकान पर दूध, टोस्ट और बिस्किट और अन्य सामान लेने आता था। लेकिन पिछले दो दिन से वह दुकान पर नहीं आया। वहीं अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को लक्ष्मी ने व्रत और पूजा से जुड़ा सामान खरीदा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि त्योहार से पहले ही घर में ऐसा मातम छा जाएगा। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी की पहले शादी हो चुकी थी और वह अपने पहले पति से अलग हो गई थी। प्रदीप भी अपनी पहली शादी छोड़कर लक्ष्मी के साथ रह रहा था। लक्ष्मी मूल रूप से बूंदी की रहने वाली थी, जबकि प्रदीप अजमेर का निवासी है। दोनों के परिवारों को भी पुलिस ने सूचना दी है। फिलहाल आरोपी पति प्रदीप बैरवा पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल रॉड और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वह कौन सा विवाद था, जिसने तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।0
0
Report
AI और डिजिटल हेल्थ समिट 2026: स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नोलॉजी का भविष्य उजागर
Jaipur, Rajasthan:ग्लोबल एआई एंड डििजिटल हेल्थ समिट चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का उपयोग और अधिक व्यापक होगा। कर्नल STATEवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जयपुर के आर.एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में आयोजित टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (TSI) की 22वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट 2026 के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि आभा आईडी, ई संजीवनी के माध्यम से रोगियों को राहत मिल रही है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर द्वारा MGUMST के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 300 से अधिक चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एआई एवं टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, टेक्नोक्रेट्स, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में प्रेडिक्टिव हेल्थकेयर, डेटा एनालिसिस और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एआई का उद्देश्य चिकित्सकों की सहायता करना होना चाहिए, न कि मानव चिकित्सकीय भूमिका का स्थान लेना, क्योंकि मरीजों की देखभाल में संवेदनशीलता, मानवीय भावनाएं और चिकित्सकीय निर्णय क्षमता का महत्व हमेशा बना रहेगा। सम्मेलन में ई-संजीवनी, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म और वर्चुअल हॉस्पिटल की अवधारणा पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन का नेतृत्व डॉ. धनंजय के. मंगल, ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन एवं प्रेसिडेंट, TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर तथा डॉ. अभिषेक जादौन, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं मानद सचिव, TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर कर रहे हैं।0
0
Report
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तंज: ‘पास हुए तो खुद होशियार, फेल हुए तो चुनाव आयोग जिम्मेदार’
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छत्तीसगढ़): केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दुर्ग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की वैश्विक स्तर पर सराहना होती है। नड्डा ने राहुल गांधी की तुलना स्कूल के उस छात्र से की जो पास होने पर खुद को होशियार बताता है, लेकिन फेल होने पर शिक्षक को दोष देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकीर्ण स्वार्थों के चलते चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
