244001
महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, एसएसपी को सौंपी शिकायत
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में एक महिला ने थाना सिविल लाइंस स्थित एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेताओं के मंच पर दारोगा पर कार्रवाई की गुत्थी, कौन करेगा जवाब?
Jalaun, Uttar Pradesh:अब दारोगा जी पर कार्रवाई कौन करेगा...नेता जी और आला अधिकारी तो खुद मंच पर मौजूद हैं...और उनकी मौजूदगी में ही खाकी से सर्वेंट वाला काम करवाया जा रहा है...0
0
Report
बागोड़ा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल हरीश कुमार की सड़क दुर्घटना में निधन, श्रद्धांजलि
Jaipur, Rajasthan:जालोर बागोड़ा मे हेड कांस्टेबल हरीश कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नम हुई आँखे, दो मिनिट मौन रखकर की प्रार्थना बागोड़ा पुलिस थाने में पदस्थापित हेड कांस्टेबल हरीश कुमार के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद रविवार को थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत हेड कांस्टेबल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा में वातावरण गमगीन रहा और उनके साथ वर्षों तक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की आंखें नम नजर आईं। हेड कांस्टेबल हरीश कुमार का निधन गत शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। शनिवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुलिस विभाग की ओर से तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हरीश कुमार वर्ष 2018 से राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में बागोड़ा पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। श्रद्धांजलि सभा में थानाधिकारी बलदेवराम, उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी सहित पुलिस अधिकारी , जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में प्रेमी जोड़े पर बजरंग दल की पिटाई, पुलिस मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर जिला परिसर में प्रेमी जोड़े की पिटाई, हिंदू मुस्लिम प्रेमी जोड़ा होने पर बजरंग दल ने की पिटाई, मुस्लिम युवक ने अपना नाम सचिन शर्मा बताया था, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर की पिटाई, मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, शामली के थाना भवन का था मुस्लिम युवक अफजल, सड़क पर प्रेमिका से कर रहा था युवक अश्लील हरकत, सिविल लाइन थाना इलाके के जिला परिषद मार्किट का है मामला।0
0
Report
Advertisement
दुष्कर्म का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दवा लेने जाते समय पहले से परिचित जुबेर ने डॉक्टर के यहां छोड़ने का बहाना बनाकर उसे बाइक पर बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर बंद कमरे में उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी जुबेद उर्फ जुबेर निवासी मलपुर, थाना भुता को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
मैरिज हॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा था बारिश का पानी,दो बच्चों की डूबकर मौत
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया बैजपुर में एक गहरे गड्ढे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बंजरिया बैजपुर गांव निवासी राजन मौर्य (12) पुत्र राम बहादुर व शिवम मौर्य (15) पुत्र जंग बहादुर अपने खेत में धान की नर्सरी लेकर गए थे। इसी दौरान दोनों खेत के पास मैरिज हॉल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में अपना हाथ पैर धुलने लगे और उनका पैर फिसल गया।बताया जाता है, पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण दोनों गड्ढे में डूबने लगे और देखते ही देखते वह पानी में समा गए। ग्रामीणों की सूचना पर इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनो किशोरों का शव बरामद कर लिया गया है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल मंडलआयुक्त ने कहा-प्रकृति से जुड़कर मिलेगा सुखद अनुभव,नक्षत्र वाटिका में रोपे 650 पौधे
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी। करहल आयुक्त ने कहा-प्रकृति से जुड़कर मिलेगा सुखद अनुभव,नक्षत्र वाटिका में रोपे 650 पौधे,पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक लगाए कम से कम 1 पौधा-नोडल अधिकारी । करहल में वृहद वृक्षारोपण,नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण,पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया,आयुक्त आगरा मंडल ने कहा कि प्रकृति से दूर नहीं बल्कि प्रकृति के समीप रहकर ही सुखद अनुभव मिल सकता है। विकास खंड करहल के ग्राम नगला खुशाल अण्डनी में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त आगरा मंडल आगरा और वृक्षारोपण के नोडल अधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्ष तापमान नियंत्रित करने,वर्षा चक्र संतुलित रखने,भूजल और मृदा संरक्षण के साथ जैव विविधता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे। ग्राम नगला खुशाल में विकसित नक्षत्र वाटिका में 650 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। वाटिका के पास तलैया और अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं,पौधों की सिंचाई के लिए बोरिंग और सुरक्षा के लिए तारों की फेंसिंग भी कराई गई। इस दौरान एडीएम श्यामलता आनंद,एसडीएम सुनिष्ठा सिंह,गोपाल शर्मा,सीओ अजय प्रताप सिंह,तहसीलदार अरविंद गौतम, बीडीओ रूक्मणी देवी और डीएफओ वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
AI तकनीक से ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता की सतर्क निगरानी शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें प्राप्त होंगी, वहां निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की निगराणी अब आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के माध्यम से भी की जाएगी। प्रारंभिक चरण में यह कार्य एक विशेषज्ञ एजेंसी को सौंपा जाएगा। इसके बाद तकनीकी प्रणाली को और सुदृढ़ करते हुए गांव स्तर तक निगरानी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में पूर्व में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के बावजूद संबंधित एजेंसियों को पूरा भुगतान कर दिया गया। ऐसे सभी मामलों की भी गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित एक सड़क धंसने का मामला सामने आया था। घटना के बाद उन्होंने तत्काल विभागीय सचिव स्तर के अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजकर निर्माण गुणवत्ता की जांच कराई। जांच में निर्माण कार्य से संबंधित कमियां पाए जाने पर दो इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित विभागीय प्रमुख के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता के धन से बनने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
भारत विरोधी नारे सिखाने के आरोपी वसीम मोहम्मद से रायगढ़ पुलिस पूछताछ
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर जिला जेल से नाबालिग को कथित रूप से भारत विरोधी नारे सिखाने के आरोपी वसीम मोहम्मद को अपनी अभिरक्षा में लिया और स्थल निरीक्षण के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के साथ पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। महिला थाना रायगढ़ में दर्ज प्रकरण के अनुसार, एक स्थानीय महिला ने शिकायत की कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना की और उसके नाबालिग पुत्र को "पाकिस्तान जिंदाबाद" तथा "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे भारत विरोधी नारे सिखाए। इसके बाद छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वसीम मोहम्मद पहले से ही लगभग 6 किलोग्राम गांजा बरामदगी के एक NDPS Act के मामले में जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है। मामले की जांच के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ और घटनास्थल निरीक्षण के दौरान आरोपी ने "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए। रिमांड समाप्त होने पर उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिंगरौली में स्टंट वीडियो: पुलिस ने युवक को मोटर व्हीकल एक्ट तहत चालानी कार्रवाई
Singrauli, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल स्टंटबाज युवक पर पुलिस की कार्रवाई रीवा–सीधी टनल और देवसर बाजार में किया था खतरनाक बाइक स्टंट थाना जियावन पुलिस ने युवक को चिन्हित कर पकड़ा मोटर व्हीकल एक्ट तहत चालानी कार्रवाई युवक ने मांगी माफी, युवाओं से स्टंट न करने की अपील. पुलिस बोली- सड़क स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित आवागमन के लिए है. रीेल और लाइक्स के चक्कर में जान जोखिम में न डालें... सिंगरौली पुलिस की लगातार जारी है सड़क सुरक्षा मुहिम..0
0
Report
Advertisement
बरगवां रेलवे स्टेशन के पास पापड़ चाट ठेले पर अश्लील हरकत—छेड़खानी, वीडियो वायरल
Singrauli, Madhya Pradesh:बरगवां रेलवे स्टेशन के बगल में लगे ठेले में पापड़ चाट फुल्की खाने के दौरान एक युवक ने एक लड़की से की अश्लिल हरकत एवं छेडखानी। लड़की आक्रोशित होकर लड़के का कॉलर पकड़कर करने लगी पीटाई। मौजूदा लोगों ने लड़के की जमकर कर दी धुनाई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल। थाने में नहीं हुई है अब तक कोई शिकायत। बरगवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बगल की घटना0
0
Report
ईमारत खाली करते समय अचानक गिर गई, इलाके में धूल चारों ओर फैल गई; जांच जारी
Kalyan, Maharashtra:इमारत निष्कासित करते समय अचानक गिर गई। रि डेवलपमेंटची इमारत ,इमारत होती रिकामी। Anchor- कल्याणच्या योगिधाम घोलप नगर परिसरात एक इमारत निष्कासित करत असताना अचानक कोसळली. Vo- इमारत कोसळतानाचे दृश्य मोबाईलमध्ये चित्रित झाली आहेत .ही इमारत रि डेव्हलपमेंटसाठी एका बांधकाम व्यवसायिकाला देण्यात आली आहे. त्याच बांधकाम व्यावसायिकाकडून ही इमारत निष्काशीत करत असताना ही दुर्घटना घडली. त्यामुळे परिसरात मोठ्या प्रमाणात धुळीचा साम्राज्य निर्माण झालं. दरम्यान इमारतीचा काही भाग विद्युत वाहिन्यांवर पडल्याने परिसरातील विद्युत पुरवठा खंडित झालाय. दरम्यान इमारत निष्काषित करत असताना सुरक्षेची काळजी घेण्यात आली होती का? या संदर्भाची चौकशी महापालिकेकडून सुरू आहे. मात्र इमारत पूर्णपणे रिकामी असल्याने कोणत्याही प्रकारची जीवितहानी झाली नाही.0
0
Report
सुंदरपुर में एक रात दो घरों से लाखों के गहने चोर उड़ा ले गए
Dholpur, Rajasthan:सुंदरपुर गांव में चोरों ने किया लाखों का माल पार एक ही रात दो घरों में घुसे धौलपुर। दिहौली थानांतर्गत मरैना के नज़दीक सुंदरपुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों के लोग सोते रहे और चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ले गए। सुबह जागने पर पीड़ित परिवारों को चोरी का पता चला। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार-रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने गांव के करण सिंह और वासुदेव शर्मा के घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इनके घरों से लाखों रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नकदी साफ कर ले गए। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों घरों के परिवारों के लोग रात में अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन चोरों की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब पीड़ित परिवारों के सदस्य जागे, तो कमरों का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखे लाखों के गहने व नकदी गायब थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद दिहौली थाने की पुलिस तुरंत दलबल के साथ सुंदरपुर गांव पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में बदमाशों ने बस यात्रियों को खाली कराया, धमकी दी, आग के हवाला
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर अपराधियों के हौसले बुलंद, बस में भरी सवारियों को कराया खाली,टायरों की हवा निकाल बुकिंग के रुपए लेकर हुए फरार, NH 125 लोरड़ी के समीप 2 गाड़ियों में 8,10 बदमाशो ने फैलाई दहशत, ड्राइवर कंडक्टर के साथ की मारपीट, बदमाशो ने हवा निकाल कर धमकी दी की दुबारा बस रूट में लाया तो मार देंगे और बस को कर देंगे आग के हवाले, पीड़ितों की सूचना पर अभी तक नहीं पहुंच पाई झंवर पुलिस, ज्ञात रहे कल रात को 11 बजे फलोदी फांटा चौराहे पर बदमाशो ने फिर कराई थी बस खाली, जिसका प्रार्थना पत्र दिया गया शेरगढ़ थाने में।0
0
Report
उन्नाव में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण कल, तीन मंत्रियों की मौजूदगी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण कल हो जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। उन्नाव में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 51 पाडरी स्थित झाऊ खेड़ा में कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। रक्षा मंत्री, सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर पहले NHAI की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद यही से लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर चढ़ जाएंगे। एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए लखनऊ जाएंगे और लोकार्पण करेंगे। इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए, जिला प्रशासन रविवार को पूरा दिन पसीना बहाता रहा, सिक्योरिटी और उन इंतजाम के लिए टीमों का अलॉटमेंट कर दिया गया है पुलिस और प्रशासन को भी बाकायदा ब्रीफ कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के पास ही तीन हेलीपैड बनाए गए हैं बताया जाता है कि तीनों रक्षा मंत्री, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 250 से जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों के रहने की संभावना है।0
0
Report
रोहित मिश्रा ने 3 किमी रोड शो साथ भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले 1090 चौराहे से भाजपा मुख्यालय तक 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया जिसमें 50 से ज्यादा गाड़ियां शामिल रही। इस मौके पर अपने हजारों समर्थकों के साथ रोहित मिश्रा सड़क पर गाड़ी के ऊपर चढ़कर हाथों में भाजपा का झंडा और तलवार लहराते हुए भी नजर आए।0
0
Report
Advertisement
