icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा: मोदी के लोकसेवा संकल्प का दिल्ली पहुंचना

New Delhi, Delhi:दिल्ली रजोकरी बॉर्डर पर वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा. बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया. एंकर....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के लोकसेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा' दिल्ली पहुंची सभी का दिल्ली सरकार ने और दिल्ली बीजेपी सांसदों ने भी स्वागत किया. 20 टीमें मिलकर 35,500 किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं, जिसमें बाइक राइडर्स भी शामिल हैं. दिल्ली रजोकरी बॉर्डर पर सांसद कमलजीत सहरावत. सांसद रामबीर सिंह बधुड़ी ने फूलो से जोरदार स्वागत किया. दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा 'दिल्ली में वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा' बाईक सवार व्यक्ति का जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो सेवा की है गांवों और कस्बों तक जनसेवा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और टीबी मुक्त भारत का संदेश पहुंचाना है. इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. अलग-अलग राज्यों से होते हुए यह सेवा संकल्प यात्रा वाराणसी पहुंचेगी.
0
0
Report

रणबीर गंगवा ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: चार्जशीट

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:रणबीर गंगवा का लापरवाह अधिकारियों पर बड़ा एक्शन: 2 ME और 2 JE को किया चार्जशीट, पेमेंट रोकने पर नपे... कोविड काल के बकाया भुगतान पर नगर परिषद के अधिकारियों पर गिरी गाज... कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 में से 12 शिकायतों का मौके पर निपटारा, 4 मामलों में मांगी रिपोर्ट.... कांग्रेस पर बरसे कैबिनेट मंत्री, बोले- 'मुद्दा विहीन हो चुकी है पार्टी, हरियाणा में कांग्रेस नहीं सिर्फ अलग-अलग गुट..... SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष को जवाब: 'घुसपैठियों की वोट काटना जरूरी, आयोग पूरी तरह स्वतंत्र.... जनता की समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर सीधे होगी कार्रवाई: रणबीर गंगवा खाली बैठे क्या करें अभय चौटाला', इनेलो की जनसभा पर कैबिनेट मंत्री का तंज... विओ -कैबिनेट मंत्री ने नगर परिषद के दो एम.ई. (ME) और दो जे.ई. (JE) को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए। मामला कोविड काल के दौरान एक शिकायतकर्ता द्वारा किए गए काम के भुगतान से जुड़ा था, जिसे लंबे समय से अटकाया गया था। ​प्रशासनिक बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर जमकर सियासी तीर चलाए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुकी है और जनता का विश्वास खो चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं, बल्कि वह अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। जहां विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने चाहिए, वहां कांग्रेसी केवल हंगामा खड़ा करते हैं। SIR के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था है। SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा, यह कांग्रेस के दौर में भी होता रहा है और घुसपैठियों के फर्जी वोट काटना जरूरी कदम है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी और संगठन एक महीने तक पीएम के जन्मदिन को 'सेवा संकल्प' के रूप में मना रहा है। हाल ही में हुई इनेलो की रैली पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि 'खाली बैठे क्या करें, अभय सिंह चौटाला को भी प्रयास करते रहना चाहिए।
0
0
Report

जंगल में महिला के साथ बलात्कार और चेन लूट: आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर जंगल में बकरियों चराने गई महिला के साथ बलात्कार और चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले के रामसागडा थाने के सीआई कैलाश पंचारिया ने बताया कि 25 सितंबर को पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि 24 सितंबर दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया और गले की चांदी की चेन छीनकर भाग गया। पीड़िता के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग मौके पर आए, जिन्हें देखकर आरोपी कोड़ियागुण की तरफ जंगल में भाग गया। पीड़िता ने भागने वाले आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर, निवासी कोड़ियागुण के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर लगभग 50 निर्माणाधीन बिल्डिंगों की तलाशी के बाद आरोपी सुरेश को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली है। वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

शाहपुरा में मिली लापता पार्वती 18 महीने बाद परिवार के पास पहुँची

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़। शाहपुरा में परिवहन विभाग के निरीक्षक भारतेंदु पचौरी ने एक परेशान महिला को देख कर उससे बातचीत की और उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। महिला ने अपने गांव का नाम कजलीखेड़ा बताया, जिससे प्रतापगढ़ से उसका संबंध समझ में आया। इसके बाद उन्होंने उस महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश शुरू की। वीडियो बनाकर स्थानीय स्तर पर साझा किया गया और रिश्तेदारों के संपर्क क्षेत्र में जानकारी फैलाने के साथ सहयोग मिला। आखिरकार पार्वती की पहचान उनके गांव और परिवार के सदस्यों के साथ पुष्टि हो गई। 18 महीनों से जिसका इंतजार था, वह अब पूरा होकर परिवार में लौट आई। पार्वती के पति महादेव और पुत्र गणेश के नाम बताए गए। परिवार ने कहा कि यह मिलन संयोग जैसा ही है और करीब डेढ़ साल बाद घर की रौनक वापस लौट आई है। भारतेंदु पचौरी और उनके भाइयों ने मिलकर यह प्रयास किया, जिसके जरिए पार्वती को सुरक्षित रूप से परिजनों तक पहुंचाया गया। इस बीच मीडिया और क्षेत्रीय लोगों की तरफ से भी इसकी तारीफ की गई और परिवार एक बार फिर साथ आ गया।
0
0
Report

18 महीने बाद पार्वती परिवार से मिलीं, शाहपुरा में RTO अधिकारी ने मदद की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के कजलीखेड़ा की रहने वाली पार्वती करीब 18 महीने से अपने परिवार से दूर थी। लंबे समय से परिवार उसकी तलाश और वापसी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच शाहपुरा में परिवहन विभाग के निरीक्षक और प्रतापगढ़ के मूल निवासी भारतेंदु पचौरी की नजर परेशान हालत में मिली पार्वती पर पड़ी। उन्होंने महिला से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। महिला पूरी जानकारी बताने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन बातचीत के दौरान उसने अपने गांव का नाम कजलीखेड़ा बताया। गांव का नाम सुनते ही भारतेंदु पचौरी को प्रतापगढ़ से जुड़ाव का अंदाजा हुआ और उन्होंने महिला को उसके परिवार तक पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी। भारतेंदु पचौरी ने अपने परिचितों के माध्यम से कजलीखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में महिला के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने महिला का वीडियो बनाकर स्थानीय स्तर पर लोगों तक पहुंचाया। उनके दोनों भाइयों ने भी इस प्रयास में सहयोग किया और वीडियो तथा उपलब्ध जानकारी को प्रतापगढ़ क्षेत्र के परिचितों तक पहुंचाया। लगातार प्रयासों के बाद महिला के परिवार की पहचान हो सकी। महिला की पहचान पार्वती के रूप में हुई। उसके पति का नाम महादेव और बेटे का नाम गणेश बताया गया। परिवार को जैसे ही पार्वती के शाहपुरा में मिलने की जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीब 18 महीने से बिछड़ी पार्वती के वापस मिलने की खबर परिवार के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत लेकर आई। पहचान और परिवार से संपर्क की पुष्टि के बाद पार्वती को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंची पार्वती को देखकर परिजनों की भावनाएं छलक उठीं और घर में खुशी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम में एक संयोग भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला का नाम पार्वती, उसके पति का नाम महादेव और बेटे का नाम गणेश है। करीब 18 महीने बाद परिवार के सदस्य के दोबारा एक साथ आने की यह घटना स्थानीय स्तर पर भी चर्चा में है। भारतेंदु पचौरी की इस पहल में उनके भाइयों और स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा। विभागीय कार्य के दौरान महिला की परेशान स्थिति पर ध्यान देने और उसके परिवार की पहचान कर उसे परिजनों तक पहुंचाने के प्रयास ने इस पूरे घटनाक्रम को खास बना दिया। लंबे इंतजार के बाद पार्वती के घर लौटने से परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आईं।
0
0
Report

डेनमार्क की तकनीक से राजस्थान में पानी-ऊर्जा प्रबंधन में नया चरण

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पानी और ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन के लिए अब डेनमार्क की तकनीक और अनुभव का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। खासतौर पर जलापूर्ति की मॉनिटरिंग, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, नदी पुनर्जीवन और पंपिंग स्टेशनों पर बिजली की खपत कम करने जैसे क्षेत्रों में दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे। इसके लिए GIS और IoT जैसी डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबील्डगार्ड क्रिस्टेंसन के बीच हुई बैठक में राजस्थान और डेनमार्क के बीच सहयोग के अगले चरण पर चर्चा हुई। वर्ष 2020 में शुरू हुई इंडिया-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का पहला पांच वर्षीय चरण पूरा होने जा रहा है। अब अगले पांच साल के लिए नया और उन्नत एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक में ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर पंपिंग स्टेशनों पर ऊर्जा खपत घटाने, नई तकनीकों के इस्तेमाल और ग्रिड फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने पर चर्चा हुई। राजस्थान में जलापूर्ति के लिए बड़ी संख्या में पंपिंग स्टेशन संचालित होते हैं। ऐसे में ऊर्जा दक्ष तकनीकों के इस्तेमाल से बिजली की खपत कम करने की संभावनाओं पर दोनों पक्ष आगे काम करेंगे। जल प्रबंधन में डेनमार्क के अनुभव का इस्तेमाल जल संरक्षण, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, जलापूर्ति की मॉनिटरिंग और नदी पुनर्जीवन में करने पर सहमति बनी। शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई और विकास कार्यों की निगरानी के लिए GIS और IoT आधारित सिस्टम के उपयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इससे जलापूर्ति नेटवर्क की मॉनिटरिंग को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में काम किया जा सकेगा। सहयोग केवल पानी और ऊर्जा तक सीमित नहीं रहेगा। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में भी राजस्थान और डेनमार्क के बीच साझेदारी बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और अनुभव साझा करने पर चर्चा की। भारत और डेनमार्क के बीच ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप वर्ष 2020 में स्थापित हुई थी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि इसका पहला पांच वर्षीय कार्यकाल सफलतापूर्वक समाप्त हो रहा है। अब अगले पांच वर्षों के लिए नई कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के लिए पानी, ऊर्जा, शहरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाने पर जोर रहेगा। खास बात यह है कि नई साझेदारी का फोकस सिर्फ तकनीक लाने पर नहीं, बल्कि पानी की हर बूंद और ऊर्जा की हर यूनिट के बेहतर इस्तेमाल पर रहेगा। अब अगला चरण यह तय करेगा कि डेनमार्क का अनुभव राजस्थान के शहरों, जल नेटवर्क और ऊर्जा सिस्टम में जमीन पर कितना बदलाव ला पाता है。
0
0
Report
Advertisement

जींद में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग

Jhanj Kalan, Haryana:जींद एसआईआर में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर सोमवार को जींद में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन के बाद उनका पुतला भी फूंका। सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई। 2022 के बाद हुए चुनावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इन चुनावों की निष्पक्षता पर जनता के मन में संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में नए सिरे से चुनाव करवाए जाने चाहिएं। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के प्रति बड़ा अपराध किया है। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
0
0
Report

जलभराव से 500 एकड़ धान की फसल बर्बाद, किसानों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार

VKVasim KhanFollow2m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मऊ। कोपागंज ब्लाक के अदरी, सिधौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर, गोधना, अलीनगर, कुंभापुर और पहसा समेत कई गांवों में जलनिकासी बाधित होने से करीब 500 एकड़ धान की फसल जलमग्न है। सोमवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। किसानों ने सिंचाई विभाग के नाले की सफाई और 150 मीटर अवरुद्ध हिस्से को खुलवाकर जलनिकासी बहाल कराने की मांग की। उनका कहना है कि दो वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई, जिससे धान के साथ गेहूं, चना, मटर, मसूर व सरसों की बुवाई पर भी संकट है।
0
0
Report

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ओडीओपी-ओडीओसी में भीड़, कासगंज के कलाकंद की बढ़ती पहचान

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में चल रहे यूपी इंटरनेश्नल ट्रेड शो में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, ओडीओपी और ओडीओसी के पवेलियन में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है ,ओडीओसी में हर जिले से आए व्यंजन का तो ऐसा हाल है कि उनके स्टॉक तक खत्म हो चुका है यहां रोजाना हजारों रूपये की खरीददारी हो रही है। अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के निवेश का महाकुंभ है, ओडीओसी और ओडीओपी दोनों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है, ओडीओसी को पहली बार इस ट्रेड शो में शामिल किया गया है और वहां ऐसा रिस्पांस देखने को मिल रहा है कि लोगों का स्टॉक तक तीन बार खत्म हो चुका है ,लोगों को दोबारा अपना सामान मंगवाना पड़ रहा है, रविवार को इतनी जबरदस्त भीड़ थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था, यह एक ऐसा ट्रेड शो है जहां एक छोटे से जिले के छोटे से कारीगर को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है, जहां सत्तू को आकर जापान और ताइवान से खरीद रहे हैं, जहां कासगंज के कलाकंद को एक अलग पहचान मिल रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो विजन है वन ट्रिलियन इकोनमी का वह इसी तरह से निवेश से और समय से पहले ही पूरा होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित भारत का उत्तर प्रदेश के निवेश से ही पूरा होगा। उमेश चंद्रा जॉइंट कमिश्नर ओडीओपी वही ओडीओपी के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जिले के सभी प्रोडक्ट को एक पवेलियन में दिखाया गया है जहां लोग देखने के बाद इनके स्टाल पर जाकर खरीददारी कर रहे है, उन्होंने बताया कि यहां ओडीओपी को लेकर अलग तरफ की दीवानगी दिख रही है, अलग-अलग जिलों की लोग कारीगरी देख रहे हैं उसकी तारीफ कर रहे हैं और उनके लाखों में व्यापार भी हो रहा है। ट्रेड शो को लेकर लोगों में भी अलग तरह का उत्साह दिख रहा है,उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से लोग इस स्टेज शो को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ट्रेड शो शुरू किया है यह बहुत ही शानदार है। ट्रेड शो में घूमने आए लोगों से बातचीत वही ओडीओसी में कासगंज के कलाकंद ने लोगों को दीवाना बना दिया, कलाकंद की इतनी खरीददारी हो रही है कि उनका स्टॉक तीन बार खत्म हो चुका है, उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका जो डिवीजन ओडी उसी का है उसकी वजह से हमारे कासगंज को अलग पहचान मिल गई काफी लोग यहां पर ऐसे भी आए हैं जो कासगंज का नाम ही नहीं जानते थे लेकिन अब उन्हें पता लगा है कि कासगंज का कलाकंद बहुत फेमस है और इसके लिए सिर्फ और सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र है। ओडीओसी में स्टॉल लगाने वाले लोगों से बातचीत.... ओडीओसी में आगरा का पेठा धूम मचा रहा है ,गोपाल दास पैठे वाले अपने करीब 125 वर्षों से इस कार्य में जुट है, ऑडीओसी को लेकर उनका कहना है कि यहां अलग तरह का क्रेज है हमारे यहां रोजाना स्टॉक खत्म हो रहा है और हमें रोजाना ही आगरा से पेठा मांगना पड़ रहा है इतनी ज्यादा खरीदारी यहां पर की जा रही है, उन्होंने प्रदेश सरकार के इस विजन की जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि हर किसी को इस ट्रेड शो और ओडी उसी की वजह से पहचान मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के आरोप से ससुराल घिरा

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पूरे मामले की जांच शुरू. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिला, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. उधर, विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल अजीतपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है; मौत के कारण अब पोस्टमार्म रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
0
0
Report

गोपीश्वर में कांग्रेस का भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पुतले जलाकर विरोध

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर जिले मुख्यालय गोपेश्वर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग का दुरुपयोग के आरोप लगाए और नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया तथा भाजपा और चुनाव आयोग का पुतला दहन किया। बीओ 1 / चमोली जिले मुख्यालय गोपेश्वर में आज कांग्रेश द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग तथा चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने का उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाती रहेगी और जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतलों को आग के हवाले किया गया। प्रदर्शन के कारण जिला मुख्यालय में कुछ समय के लिए माहौल गरम रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगी और लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देगी।
0
0
Report

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, चुनाव आयोग पर सवाल उठे

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर पुल के नीचे से तहसील तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील गेट के सामने उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद और चुनाव आयोग कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में मिलेगा जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरअसल, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले 10 महीनों के दौरान निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग के भीतर लिए गए कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में मतदाता सूची के प्रबंधन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और निर्वाचन संबंधी आईटी सिस्टम के नियंत्रण जैसे मुद्दों पर आपत्तियों का उल्लेख है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि चुनाव तंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और पूरे मामले की समीक्षा होनी चाहिए। वहीं, निर्वाचन आयोग ने इन दावों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि दोनों निर्वाचन आयुक्तों की ओर से उठाए गए सवाल और सुझाव निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा थे और SIR समेत आयोग के सभी फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, वाजिद कुरैशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोरमा संखवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के मेयर ने तालकटोरा और पौंडरिक पार्क संवारने की पहल शुरू की

Jaipur, Rajasthan:नगर निगम की नई शहरी सरकार बनने के बाद अब शहर की विरासत और पर्यटन स्थलों को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर सुनील कोठारी ने तालकटोरा और पौंडरिक पार्क का निरीक्षण किया। तालकटोरा को अभियान चलाकर संवारने के साथ यहां नाव संचालन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन कर जरूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। मेयर ने पदभार संभालने के बाद अपने शुरुआती निरीक्षण में सफाई और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता में रखा। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ तालकटोरा पहुंचे कोठारी ने सफाई, रखरखाव और आसपास की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने तालकटोरा को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। पौंडरिक पार्क के निरीक्षण के दौरान कई जगह फव्वारे टूटे और चबूतरे क्षतिग्रस्त मिले। रखरखाव से जुड़ी दूसरी कमियां भी सामने आईं। मेयर ने अधिकारियों को टूटे फव्वारों और चबूतरों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव व्यवस्था बेहतर करने को कहा। कोठारी ने कहा कि प्रमुख उद्यान और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती सिर्फ उनके स्वरूप से नहीं, बल्कि सफाई, रखरखाव और वहां मिलने वाली नागरिक सुविधाओं से भी तय होती है। तालकटोरा में नाव संचालन की संभावना पर काम करने के पीछे इसे पर्यटकों और शहरवासियों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने की योजना है। सुबह मंदिरों से शुरू हुआ दौरा, आसपास की सफाई भी देखी। इससे पहले मेयर ने अलसुबह काले हनुमानजी मंदिर, गोविंद देवजी मंदिर, गोपीनाथजी मंदिर और चांदपोल हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसरों और आसपास सफाई व्यवस्था भी देखी। अधिकारियों को इन क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, स्थानीय पार्षद सतीश शर्मा, रेणु खंडेलवाल और भगवती महावर के साथ नगर निगम, स्मार्ट सिटी और संबंधित जोन के अधिकारी मौजूद रहे। नई शहरी सरकार ने विरासत और सफाई से शुरुआत तो कर दी है। तालकटोरा में नाव चलाने से लेकर पौंडरिक पार्क के टूटे फव्वारों को फिर चलाने तक निर्देश जारी हो गए हैं। अब असली तस्वीर इस बात से तय होगी कि ये निर्देश फाइलों से निकलकर जमीन पर कितनी जल्दी दिखाई देते हैं।
0
0
Report

बारिश में गिरे मकान के बाद लकड़ी उठाने के विवाद में 55 वर्षीय महिला की मौत

Maihar, Madhya Pradesh:बारिश में गिरा था कच्चा मकान, लकड़ी उठाने को लेकर हुआ विवाद; कटनी में इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा, आरोपी पुलिस हिरासत में मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही खुर्द में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बारिश के कारण गिरे कच्चे मकान की लकड़ी उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए कटनी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम धनवाही खुर्द में रमेश सिंह गोंड के घर के आंगन में हुई। बताया गया कि बारिश के चलते रमेश सिंह गोंड का पारिवारिक कच्चा मकान गिर गया था। मकान के गिरने के बाद उसमें लगी लकड़ियों को उठाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई इसी दौरान रमेश सिंह गोंड की पत्नी सुंदर बाई गोंड (55) और उनके पारिवारिक चचेरे भाई लाल सिंह गोंड उर्फ लाला (36) के बीच लकड़ी उठाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद लाल सिंह गोंड ने लोहे की रॉड से सुंदर बाई के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए कटनी ले जाया गया। यहाँ उपचार के दौरान सुंदर बाई की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद अमदरा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। फरियादी रमेश सिंह गोंड (56) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी लाल सिंह गोंड उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रह है अमदरा थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top