244001
कुंदरकी उपचुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक प्रतीकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपना बयान किया जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के द्वारा एक प्रदर्शन करते हुए अधिकारी को शिकायत दी गई थी, मुरादाबाद प्रशासन की ओर से पूरे मामले में जांच कराई गई थी, जिसमें कई आरोप को गलत पाया गया है, जिसको लेकर भाजपा अल्पसंख्यक प्रतीकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंअर बासित अली ने अपना बयान जारी किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स singरौली में हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली में फिर रफ्तार का कहर, हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला... गिट्टी लोड हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत... मृतक की पहचान राजकुमार साहू, बंजारी निवासी के रूप में हुई... हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम... परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात... निवास चौकी क्षेत्र के महुआ गांव में हुआ दर्दनाक हादसा0
0
Report
उज्जैन में बारिश ने गर्मी घटाई, मौसम खुशनुमा हो गया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। शहर में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास शहर के कई क्षेत्रों में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और शहरवासियों के चेहरे खिल उठे。0
0
Report
खंडवा SP ऑफिस के बाहर हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद कोतवाली प्रभारी हटाने की मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा SP ऑफिस के गेट पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य को हटाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का यह विरोध, पिछले दिनों हिंदू संगठन के लोगों पर हुई FIR खत्म करने की मांग को लेकर है। SP से मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म किया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आज SP ऑफिस पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ये लोग SP साहब से मिलने के लिए आए थे लेकिन जब कार्यालय में SP नहीं मिले तो वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में SP से मिलने के बाद इन्होंने धरना खत्म किया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की मांग कोतवाली थाना प्रभारी को हटाया जाए। उन्होंने पिछले दिनों गलत तरीके से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की और मुस्लिम युवक को ऑटो में साथ बैठा देख हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की थी। इसमें मारपीट के भी आरोप है। इसी घटना के बाद कोतवाली पुलिस थाने इंचार्ज ने लड़की की शिकायत पर हिंदूवादी संगठन के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिना उचित जांच के यह अपराध दर्ज किया है।0
0
Report
Advertisement
पतौना गांव के टावर पर चढ़ी लड़की, घंटों मशक्कत के बाद बची
Madhubani, Bihar:मधुबनी में एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी, घटना पतौना थाना के परसौनी गांव की है। टावर के पास देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा माइक से लड़की को उतराने के लिए कहा गया और घण्टों मशक्कत के बाद लड़की टावर से नीचे उतरी। पुलिस और परिजनों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया। लड़की क्यों टावर पर चढ़ी अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
छतरपुर के बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान: दूसरे दिन भी प्रभावी कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य बस स्टैंड इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई जारी रही, पूर्व सराय के बाहर बषोँ से जमे गुमठियों को नगरपालिका अमले ने सख्ती से हटा दिया, अतिक्रमण की वजह से रोजाना सबसे व्यस्त सड़क मार्ग में जाम की स्थिति बनी रहती थी, इस आलावा आये दिन हादसे भी होते थे, आज नगरपालिका अमले ने अतिक्रमण की कारवाई के करते हुयै पहले सड़क का अस्थाई अतिक्रमण हटाकर जप्त किया, वही पक्की गुमठियाँ जैसीबी की मशीन से तोड़ दिया गया, नगरपालिका उपयंत्री का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कारवाई दूसरे दिन भी जारी है, आज पूर्व सराय के पास के अतिक्रमण को तोड़कर उससे व्यवस्थित किया जा रहा है0
0
Report
किशनगंज में नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ताबड़तोड़ प्रदर्शन—मांग इस्तीफा
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में नीट पेपर लीक और लगातार हो रही परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किशनगंज शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला कांग्रेस सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आज़ाद और विधायक कमरुल हुदा ने कहा कि पेपर लीक के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने का मांग किया है।0
0
Report
Advertisement
बॉस बेबी: एआई वीडियो ने सुर्खियां बटोरी
Noida, Uttar Pradesh:Boss baby AI VIDEO0
0
Report
भिवंडी के खंडूपाड़ा में फेमस शोरमा दुकान पर बुलडोजर कारवाई
Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग पॅकेज: अखेर फेमस शोरमा दुकानावर तोडक कारवाई - महापौरांच्या आदेशानंतर बुलडोझर... फेमस शोरमावर बुलडोजर फिरला... १०७ विषबाधेनंतर महापौरांच्या आदेशाने तोडक कारवाई... अखेर कारवाई, दुकान जमीनदोस्त... खंडूपाड्यात पालिका पथकाची कारवाई, परवाना रद्द... भिवंडीत खंडूपाड्यातील फेमस शोरमा दुकानातून झालेल्या १०७ रुग्णांच्या विषबाधेनंतर अखेर कारवाई झाली आहे. महापौर नारायण चौधरी यांच्या आदेशानुसार पालिकेच्या पथकाने आज दुकानावर तोडक कारवाई करत ते जमीनदोस्त केले आहे. व्हीओ - ०१ भिवंडीतील खंडूपाडा परिसरातील फेमस शोरमा दुकानातून चिकन शोरमा-पिझ्झा खाल्ल्याने १०७ जणांना विषबाधा झाली होती. घटनेला ३६ तास उलटल्यानंतर महापौर आणि आमदारांनी रुग्णालयाला भेट दिली होती. यावेळी महापौरांनी दुकानाचा परवाना रद्द करून तोडक कारवाई करण्याचा इशारा दिला होता. त्यानंतर आज पालिकेच्या अतिक्रमण विरोधी पथकाने दुकानावर बुलडोजर फिरवला. व्हीओ - ०२ नगरपालिका अधिकाऱ्यांच्या म्हणण्यानुसार, दुकानाचा फूड परवाना समाप्त झाला होता. स्वच्छता नियमांचे उल्लंघन आणि अन्न सुरक्षा कायद्याचा भंग केल्यामुळे ही कारवाई करण्यात आली. FDA ने आधीच दुकान सील केले होते. आता महापालिकेनेही थेट तोडक कारवाई करत दुकान जमीनदोस्त केले आहे. परिसरात मोठा पोलिस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता.0
0
Report
उज्जैन के बेगमबाग में घोड़ा जुलूस के दौरान भिड़ंत, पुलिस जांच शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मोहर्रम से पहले निकाले जा रहे घोड़ा जुलूस के दौरान शहर के बेगमबाग क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवक आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 18 जून की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में घोड़ा जुलूस में शामिल एक दर्जन से अधिक युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गरीब नवाज क्षेत्र से निकला घोड़ा जुलूस रात करीब 12 बजे घोड़ा कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा और बेगमबाग क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए। मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में थाने पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दादरी पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर तांडव मचाने वाला ट्रक ड्राइवर को दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक भी किया गया बरामद ,2 दिन पहले ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर आरटीओ के डर की वजह से रॉन्ग साइड ट्रक को भागते हुए जैक उठाकर बीच रोड पर पत्थर डालकर हुआ था फरार, दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्थरों को हटाया था साइड ,कई गाड़ियों में पत्थरों पर चढ़कर हुआ था पंचर, बड़ी दुर्घटना होने से बची थी, ट्रक को जप्त कर चालक को किया गिरफ्तार ,रॉन्ग साइड दौड़ते बीच सड़क पर पत्थर डालते ट्रक हुआ था कमरे में कैद दादरी थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Nuzhat Ishfaq ने Ganderbal के Kheer Bhawani मंदिर का mela से पहले दौरा किया
Aram Pora, Ganderbal, Former DDC Chairperson Nuzhat Ishfaq today visited the Mata Kheer Bhawani Temple at Tulmulla Ganderbal ahead of the annual Kheer Bhawani Mela, scheduled to be held on June 22. During her visit, she expressed satisfaction with the arrangements put in place by the district administration for the smooth conduct of the mela and the convenience of devotees. Nuzhat Ishfaq said that adequate facilities have been arranged for pilgrims visiting the shrine. She appreciated the efforts of the administration and all departments involved in ensuring a hassle-free experience for devotees. She also appealed to devotees from across the country to participate in the annual mela without any fear, stating that proper security and other necessary arrangements have been made for their safety and comfort.0
0
Report
पटना के खान अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट: 10 दिनों में सुधार नहीं तो सील
Patna, Bihar:एंकर--पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनी बेसेंट रोड में स्थित खान अस्पताल का अग्निशमन विभाग द्वारा शनिवार को दूसरी बार फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। ऑडिट टीम का नेतृत्व लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने किया। इससे पहले 7 जून को अस्पताल का निरीक्षण किया गया था, जिसमें अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई थीं। उस دوران विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। करीब 14 दिनों बाद दोबारा हुए निरीक्षण में विभाग ने पाया कि कुछ कार्यों में प्रगति जरूर हुई है, लेकिन वह अपेक्षित स्तर की नहीं है। अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुधार का आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी भी कई महत्वपूर्ण मानकों का अनुपालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर स्टेयर (आपातकालीन सीढ़ी) बनाने का सुझाव दिया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा स्प्रिंकलर और फायर डिटेक्टर सिस्टम भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। पंप हाउस की व्यवस्था की गई है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है और उसे पूरी तरह ऑटोमैटिक बनाना आवश्यक है। अग्निशमन विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को दूसरी बार नोटिस जारी करते हुए 10 दिनों का समय दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया, तो आगे की कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मलाही गांव में जुआ रोकने पर भिड़ंत: ईंट-पत्थर बरसने से 10-12 घायल
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में काली स्थान के पास बच्चों के विवाद में जमकर ईट पत्थर चले, जिसमें महिला समेत दोनों ओर से 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां लोगों का इलाज चल रहा है। मलाही में छोटे बच्चे जुआ खेल रहे थे। जब गांव के कुछ लोगों ने जुआ खेलने से मना किया, तब कुछ लोग भड़क गए। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया और देखते देखते पूरा गांव रण क्षेत्र में बदल गया। छत पर से दनादन ईंट पत्थर की बारिश होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष से दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है。0
0
Report
दरभंगा के मदरसे से भागे चार नाबालिग जंजीर और ताला लगाकर यातना के आरोप
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में मदरसे से भागे चार नाबालिग, पैरों में जंजीर और ताला लगा कर यातना देने का आरोप,चाइल्ट लाइन के द्वारा सभी को बाल गृह ले जाय गया। स्थानियो लोगो का मदरसे पर गुस्सा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब चार नाबालिग बच्चे पैरों में जंजीर और ताला लगे होने की हालत में गांव पहुंच गए। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक मदरसे में बंधक बनाकर रखा जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे मधुबनी जिले के अररिया संग्राम क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुरान की शिक्षा के लिए मदरसे में आए थे। बच्चों का कहना है कि उनसे पढ़ाई के बजाय शौचालय की सफाई, जलावन काटने समेत अन्य काम कराए जाते थे। घर जाने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और पैरों में जंजीर बांध दी जाती थी। बच्चों के अनुसार, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मौलाना के बाहर जाने पर मौका पाकर वे किसी तरह बाउंड्री पार कर भाग निकले और सिनुआरा गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चों की स्थिति देखकर पुलिस और चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड केयर संस्थान को सौंप दिया है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोहनगढ़ में गाय के बछड़े के सिर मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जुटी
Jaisalmer, Rajasthan:मोहनगढ़ के ठाकुर जी मंदिर के पास गाय के बछड़े का मिला सिर, पुलिस मामले की कर रही है जाँच, मोहनगढ़ जैसलमेर मोहनगढ़ में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर प्रारंभिक जांच कर मामले का निस्तारण कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बछड़ा स्थानीय निवासी भीम सिंह भाटी की गाय का बताया जा रहा है, जिसने देर रात बछड़े को जन्म दिया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों ने नवजात बछड़े को नोच लिया, जिससे उसका सिर अलग होकर ठाकुर जी मंदिर व पन्नोंधर राय मंदिर के पास पहुंच गया। घटना की सूचना पर पुलिस और गौभक्तों ने आसपास के मोहल्लों में बछड़े के धड़ की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। पुलिस ने बरामद बछड़े के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बाईट-भीम सिंह गाय मालिक0
0
Report
Advertisement
