244001
सपा सांसद रुचि वीरा ने संगीत सोम के बयान पर साधा निशाना
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद में आयोजित एक जनसभा के दौरान बीजेपी नेता संगीत सोम ने मंच से अधिकारियों को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने संगीत सोम पर कड़ा प्रहार किया है और उनके बयान की कड़ी आलोचना की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज और पथराव, शराब बिक्री मामले में महिला गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज और तोड़फोड़ का मामला.. पुलिस ने शराब कोचिया महिला आरोपी को किया गिरफ्तार. पार्षद द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर की थी पार्षद कार्यालय में पथराव.. शराब कोचिया गीता बाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. आरोपी महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल.. कुछ दिन पहले देवेंद्र नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट में भी की थी कार्रवाई आदत में सुधार नहीं होने पर धारा 129 BMSS के तहत भी कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
बेगूसराय के बछवारा में जमीन के विवाद ने कराया खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया गया। मारपीट की इस घटना में दो महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक चौकीदार भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन पर धान की रोपाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले पक्ष के हर राम ईश्वर का आरोप है कि उनकी जमीन पर उनके द्वारा धान की रोपाई की गई थी। इसी दौरान लालदेव कुंवर पक्ष के लोगों द्वारा खेत में लगे धान को जलाने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। हरेराम ईश्वर का दावा है कि करीब तीन कट्ठा जमीन उनके पूर्वजों की है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग जबरन उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लालदेव कुंवर ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जमीन उनकी है और पहले पक्ष के लोग जबरन उस पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जिस तरह जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, उससे एक बार फिर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जमीन विवादों में कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सिमडेगा में झारखंड महिला हॉकी टीम का रजत पदक मिलने पर भव्य स्वागत
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: पुणे में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का बुधवार को सिमडेगा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों का बुके, तिलक और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। रजत पदक विजेता टीम में सिमडेगा की रीना कुल्लू, अनीशा कुल्लू, एस्टर होरो, सोनाली तिर्की, अनुप्रिया सोरेंग और जमुना कुमारी शामिल हैं। टीम मैनेजर सह एनआईएस हॉकी कोच दिव्या डुंगडुंग भी सिमडेगा पहुंचीं। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन और मानसिक मजबूती का परिचय दिया। कई मुकाबलों में पिछड़ने के बावजूद टीम ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। टीम मैनेजर दिव्या डुंगडुंग ने अपने पहले ही दौरे में रजत पदक जीतने पर खुशी जताई और हॉकी झारखंड व सिमडेगा में मिले सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नेपाल की तबाही के बाद लखीसराय में बाढ़ की आशंका बढ़ गया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। नेपाल में भारी तबाही की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिले के लोगों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले की किऊल, हरुहर और गंगा नदियां पानी से लबालब हैं। खासकर गंगा नदी का पानी पिपरिया प्रखंड और बड़हिया के नदी तटीय गांवों तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में नदियों के जलस्तर में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। पिपरिया प्रखंड के वलीपुर, रामचंद्रपुर और पिपरिया पंचायत के निचले इलाकों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। इससे मक्का और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। दियारा क्षेत्र में पशुपालकों के सामने पशुचारे की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण फिलहाल पानी में तैरकर घोड़े से चारा लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में आशंका है कि नेपाल में हुई भारी तबाही का असर यदि बिहार तक पहुंचता है तो गंगा के जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। ऐसी स्थिति में जिले के नदी तटीय और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा जानकारी दे रहे हैं जी मीडिया संवाददाता राज किशोर मधुकर。0
0
Report
बोकारो के बरई में भारी बारिश से पुलिया टूट गई, धान फसल खतरे में
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ऊपर घाट के बरई में भारी बारिश से पुलिया टूट गई है। अब टूटी पुलिया लोगो के लिए आफत बन गई है, एक तरफ आवागमन में दिक्कत तो दूसरी और जलजमाव से धान की फसल सड़ने के कगार पर। बोकारो के बेरमो के नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत में एक टूटी हुई पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिया टूटने के बाद उस पर मिट्टी भर दिए जाने से पानी की निकासी बंद हो गई थी , जिससे आसपास के खेतों में जलजमाव हो गया है। बरई पंचायत के रैयत सह समाजसेवी कुंदन साव ने बताया कि खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है और लगातार पानी भरे रहने से धान गलने की स्थिति में आ गया है। उन्होंने कहा कि यहाँ पहले एक पुलिया थी, जो भारी वाहनों के कारण टूट गई थी और बाद में उसकी मरम्मत के बजाय मिट्टी से भर दिया गया था। कुंदन साव ने बताया कि यह सड़क बरई पंचायत को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय और बोकारो जिला से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना बड़े-बड़े कोयला लदे ट्रक गुजरते हैं, जिसके दबाव से पुलिया धंस कर टूट गई। सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और उन्हें कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। लोगो का कहना है की पुलिया बन जाता है तो किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके और ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर हो सके।0
0
Report
ईद जुलूस के बाद तेज डीजे पर रोक: गोलबाजार में भारी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर ईद जुलूस के बाद तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी बिना अनुमति और तय समय के बाद तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई गोलबाजार पुलिस ने DJ वाहन किया जब्त DJ संचालक और ड्राइवर चुन्नम लाल साहू व सुनील निर्मलकर गिरफ्तार कोलाहल अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई समझाइश के दौरान दोनों पुलिस से हुज्जतबाजी और मारपीट पर हुए आमादा दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भेजे गए केंद्रीय जेल0
0
Report
Advertisement
पटना के श्रीकृष्णापुरी में कोल्ड ड्रिंक विवाद के बाद चाकूबाजी, दुकानदार घायल
Patna, Bihar:पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में ठंडी कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कस्तूरबा पथ नाला के पास शिव मंदिर के समीप एक दुकान पर हुई इस घटना में दुकानदार नीतीश और उसका दोस्त निशांत घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने एक कोल्ड ड्रिंक खरीदी, लेकिन वह ठंडी नहीं थी। इस पर आरोपी ने नाराजगी जताते हुए कोल्ड ड्रिंक वापस करने और पैसे लौटाने की मांग की। इसी बात को लेकर दुकानदार नीतीश से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर नीतीश पर हमला कर दिया। नीतीश को बचाने के लिए उसका दोस्त निशांत बीच में आया, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। चाकूबाजी में एक युवक के पेट और दूसरे की पीठ में चोट लगी है。 घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। श्रीकृष्णापुरी थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए गार्डिनर अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रोहतक हत्या केस: बाली पहलवान समेत सात आरोपी दोषी, आज सजा सुनाई जाएगी
Rohtak, Haryana:रोहतक हत्या के मामले में पूर्व इनेलो विधायक बाली पहलवान सहित सात आरोपियों को दोषी करार किया गया है; आज सजा सुनाई जाएगी. बाली पहलवान महम से इनेलो के टिकट पर दो बार विधायक रहे हैं. 2011 में कलानौर मंडी में निगाना गांव के युवक विष्णु की गोली लगने से मौत हो गई थी. विष्णु के जीजा एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम की तरफ से बाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. अदालत ने हत्या के एक मामले में बाली के अलावा अन्य आरोपियों को दोषी माना है. अदालत ने यह निर्णय ASJ कपिल राठी की अदालत ने सुनाया. दोषियों को सजा आज सुनाई जाएगी. पुलिस अदालत में यह साबित नहीं कर सकी कि दोषी करार ओम, रूप दर्शन व रामभज का पूर्व विधायक से कोई कनेक्शन था. सुबूतों के अभाव में अदालत ने बाली के साथ दूसरे आरोपी सज्जन सिंह को बरी कर दिया.0
0
Report
प्रेम नगर में चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप
New Delhi, Delhi:लोकेशन – प्रेम नगर, दिल्ली स्टोरी रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 8 साल के मासूम का शव खाली जमीन पर बने एक तालाब से बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा मंगलवार रात से ही अपने घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार दोपहर के समय परिवार को बच्चे के शव के तालाब में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों का दावा है कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में परिवार की ओर से बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. बाइट – मृतक के पिता वीओ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रक्षाबंधन से ठीक पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी.0
0
Report
Advertisement
सीईओ व्यवस्था पर बैठक में बड़ा फैसला आ सकता है
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के अनुसार, दो सितंबर को होने वाली बैठक में सीईओ के कार्य, अधिकार, जिम्मेदारियों और जवाबदेही के प्रस्तावित ढांचे पर निर्णायक चर्चा हो सकती है। सदस्यों की सहमति के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद ही सीईओ के संभावित नामों पर निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी。 सीईओ की नियुक्ति से पहले सबसे अहम सवाल यही है कि उसका कार्यक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और दूसरे पदाधिकारियों से किस तरह अलग होगा। ट्रस्ट इसी बिंदु पर विस्तृत खाका तैयार कर रहा है, ताकि भविष्य में अधिकारों को लेकर किसी तरह का टकराव न हो。 सीईओ के मामले में ट्रस्ट का मौजूदा फोकस नाम से ज्यादा पद की भूमिका तय करने पर है। यानी पहले यह तय होगा कि सीईओ क्या करेगा, किन मामलों में निर्णय ले सकेगा और किन विषयों पर ट्रस्ट या उसके पदाधिकारियों की मंजूरी जरूरी होगी। इसके बाद संभावित चेहरों पर विचार होने की संभावना है। फिलहाल किसी नाम को अंतिम नहीं माना जा रहा है बैठक सिर्फ सीईओ व्यवस्था के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं होगी। ट्रस्ट के प्रवक्ता और रिक्त पदों पर नियुक्ति का फैसला भी इसी बैठक में होने की संभावना है। प्रवक्ता पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज परिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। उन्हें ट्रस्ट में सदस्य के रूप में शामिल कर प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे से खाली हुए पद पर किसी संघ पदाधिकारी की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय ट्रस्ट की बैठक में ही होगा।0
0
Report
यूपी स्टार्टअप नीति से युवा उद्यमी बनेंगे, 107 स्टार्टअप्स को करोड़ों का वितरण
Noida, Uttar Pradesh:युवाओं के आइडिया को अवसर, इनोवेशन को प्रोत्साहन और स्टार्टअप को सामर्थ्य देकर उत्तर प्रदेश आज 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनने की नई संस्कृति को गति दे रहा है। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक तथा 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण होगा। साथ ही, 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026' पुस्तिका का विमोचन एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। नए विचार से नए उद्यम और नए उद्यम से नए रोजगार, यही है 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान।0
0
Report
अकाल तख्त अरदास के बाद पंथक संगठनों ने धार्मिक स्वतंत्रता पर बयान दिया
Ludhiana, Punjab:अकाल तख्त साहिब में पांच प्यारों द्वारा अरदास किए जाने के बाद पंथक संगठनों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान पंथक नेताओं ने धार्मिक स्वतंत्रता, सिख धर्म के मूल सिद्धांतों और किसी भी धार्मिक विचार या प्रथा को जबरन लागू करने से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के पुत्र ईमान सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी के केंद्र में अकाल पुरख और ‘इक ओंकार’ का सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने लोगों को समझाने के लिए अलग-अलग नामों और प्रतीकों का इस्तेमाल किया, लेकिन अंतिम सत्ता को अकाल पुरख से ही Joड़ा। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी की बाणी में भी यह स्पष्ट किया गया है कि सिख धर्म किसी एक विशेष धार्मिक ग्रंथ या परंपरा को सिखी का आधार नहीं मानता, बल्कि गुरु की बाणी को केंद्रीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धार्मिक नामों का उल्लेख लोगों को आध्यात्मिक सच्चाई समझाने के लिए किया गया है और अंततः सारी शक्ति अकाल पुरख से ही संबंधित है। इस मौके पर सिख नेता भाई रणजीत सिंह दमदमी टकसाल, जो सिख यूथ फेडरेशन भिंडरांवाला के अध्यक्ष हैं, ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिख अपने धार्मिक विश्वासों और परंपराओं के अनुसार जीवन व्यतीत करते हैं, लेकिन भारतीय संविधान के दायरे में रहते हुए हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। भाई रणजीत सिंह ने किसी धार्मिक रस्म या विचार को कानून के जरिए हर व्यक्ति पर अनिवार्य किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुधर्मी और बहुभाषी देश है, जहां विभिन्न समुदायों, धर्मों और विचारधाराओं के लोग रहते हैं। ऐसे हालात में किसी एक धार्मिक प्रथा को जबरन लागू करना देश की विविधतापूर्ण नींव के लिए चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के भीतर भी अलग-अलग विचारधाराएं मौजूद हैं और कुछ लोग देवी-देवताओं की अवधारणा को नहीं मानते। इसी तरह देश में ऐसे लोग भी हैं जो किसी धार्मिक विश्वास को नहीं मानते। इसलिए हर नागरिक के विश्वास और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए। पंथक नेताओं ने कहा कि वे किसी अन्य धर्म या उसकी मान्यताओं का विरोध नहीं करते, लेकिन सिखों की धार्मिक भावनाओं और स्वतंत्रता को भी संवैधानिक दायरे में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से इस मामले में स्पष्टता की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक मामलों में किसी भी तरह की जबरदस्ती के बजाय आपसी सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बाइट: ईमान सिंह मान, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता बाइट: सिख नेता भाई रणजीत सिंह दमदमी टकसाल0
0
Report
Advertisement
बभनजोत क्षेत्र में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद पर झूमे आशिक-ए-रसूल
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा 12 रबी-अव्वल के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश के जश्न में बभनजोत क्षेत्र के दर्जनों गांव से शामिल होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत सुबह मदरसा कस्बा खास से हुई। हरे झंडे, ताज और "सरकार की आमद - मरहबा, दिलदार की आमद - मरहबा" और "लब्बैक या रसूल अल्लाह" के नारों से पूरा गौरा चौकी चौराहा गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस पर मिठाई, पानी और शरबत व लंगर तकसीम किया। जुलूस में उलेमा-ए-किराम ने हुजूर की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डालते हुए कहा कि आप सल्लo पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए। आपकी तालीम अमन, मोहब्बत और भाईचारे की तालीम है। जुलूस कस्बा खास मदरसा से होते हुए पिपरा अदाई, गौरा चौकी बद्री पेट्रोल पंप दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारुल रजा से वापस होते हुए गौरा चौकी चौराहे से आस्ताना कदमें रसूल पर पहुंचकर दुआ-ए-खैर पर खत्म हुआ।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ उदित नारायण पालीवाल खोडारे पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय व चौकी प्रभारी मयंक वर्मा तथा प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौलाना मसीदुद्दीन, कारी मोहम्मद आसिफ, मौलाना तनवीर, रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, महिम बाबा महबूब अहमद, शाहबाज बेग सैकड़ो ओलमा सहित हजारों आशिकान-ए-रसूल मौजूद रहे।0
0
Report
नेपाल बाढ़ पर भारत की राहत मदद; पहाड़ियों में जुलाई-अगस्त में यात्रा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (WB): दिलिप घोष (WB मंत्री) नेपाल बाढ़ पर—भारत की राहत सहायता नेपाल के लिए; अमित शाह इन्फिल्ट्रेशन स्टेटमेंट। पहाड़ों में जुलाई-अगस्त नहीं जाना चाहिए। सरकार प्रयास कर रही है। बाडी मिलेगी, परिजनों को सौंपेंगे।0
0
Report
वायरल के लिए कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
