244001
नेम प्लेट को लेकर लिए गए फैसले पर सपा सांसद ने मुख्यमंत्री को दी सलाह
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा के द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा होटल पर नेम प्लेट लगाने को लेकर लिए गए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां है- मुख्यमंत्री जी को यह जरूर करना चाहिए प्लास्टिक को पूरी तरीके से प्रबंध कर देना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पथ निर्माण विभाग की जमीन अतिक्रमण मुक्त कर लीज योजना जारी
Patna, Bihar:पथ निर्माण विभाग का बड़ा फ़ौसला... विभाग की वैसी जमीन जिसका उपयोग नहीं है उसे अतिक्रमण मुक्त कराकर लीज कर दी जाएगी... विभाग की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए विभाग का नया एक्शन प्लान.... पथ निर्माण विभाग के पुल के नीचे शौचालय निर्माण करा जाएगा इसके साथ ही शहरी क्षेत्र की जमीन पर दुकान बनाए जाएंगे जिससे विभाग को रेवेन्यू भी आएगा.... विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाकर नए सिरे से नजरी नक्शा तैयार किया जाएगा.. सड़क किनारे की जमीन को कंडीशनल लीज पर दी जाएगी जिससे सड़क अतिक्रमण मुक्त रहेगा... और विभाग को इससे रेवेन्यू भी प्राप्त होगा.. मंत्री बनने के बाद लगभग मैंने 14 जिलों का दौरा किया है आज भी मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक है....0
0
Report
भोपालराजू ईरानी के भाई की गिरफ्तारी: 10 हजार इनामी बदमाश दबोचा गया
Begun, Rajasthan:भोपालराजू ईरानी का भाई 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार एनडीपीएस केस में फरवरी से फरार था आरोपी पुलिस से बचने के लिए ईरानी डेरे तक भागा पेट्रोलिंग के दौरान मिली थी सूचना पुलिस टीम ने ईरानी डेरे के पास दबिश देकर किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान हबीब हसमत अली उर्फ राजू ईरानी के भाई के रूप में हुई निशातपुरा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
अमृतसर में पंजाब के नगर निगम चुनाव जारी; रामदास गांव के मतदान केंद्र से दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Amritsar (Punjab): Municipal Corporation elections of Punjab underway. Visuals from voting centre in Ramdas Village.0
0
Report
Advertisement
अलवर में महिला ने ब्लेड से आत्महत्या, तलाक दर्द बना प्रमुख कारण
Alwar, Rajasthan:अलवर में महिला ने खुद को ब्लेड मारकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण अलवर शहर के अखेपुरा मोहल्ले में बीती रात एक महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला ने परिवार के सो जाने के बाद अपने पेट में ब्लेड मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना का पता चलते ही परिजन महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सीमा की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी जैसलमेर में हुई थी, जो करीब छह महीने बाद तलाक में बदल गई। इसके बाद उसकी दूसरी शादी जयपुर में हुई, लेकिन वहां भी उसका वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा और तलाक हो गया। दोनों शादियों के टूटने के बाद वह अपने पीहर में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के चलते सीमा मानसिक तनाव में रहने लगी थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
पुरी तट पर 15 फीट लम्बी हाथी-शिशु रेत मूर्ति लोगों को आकर्षित कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:PURI (ODISHA): 15-FEET LONG ELEPHANT & CALF SAND SCULPTURE DRAWS ATTENTION AT PURI BEACH0
0
Report
चित्रकूट में दिल दहला देने वाली हत्या: बाबूलाल की चाकू मारकर हत्या
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। थाना पहाड़ी क्षेत्र की कौहरी चौकी अंतर्गत 25 मई की रात करीब 11 बजे साईपुर निवासी 40 वर्षीय बाबूलाल पुत्र लोटन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि हत्या में आसपास के गांव के ही कुछ युवकों का हाथ है। परिवार ने अमन पटेल पुत्र महेंद्र पटेल निवासी ग्राम परसौजा तथा चंद्रिका यादव पुत्र देशराज निवासी बरेदी पुरवा गढ़ी घाट समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक रूप से किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की गई है। मृतक बाबूलाल अपने पीछे छह बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। परिवार के मुताबिक इसी महीने 7 मई 2026 को उनकी एक बेटी की शादी हुई थी। घर में शादी की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि यह दर्दनाक घटना हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार एक ढाबे पर विवाद और बहस हुई थी, जिसके बाद बाबूलाल अपने घर लौटकर सो गए थे। आरोप है कि पास के गांव के तीन युवक रात में उन्हें घर से बुलाकर ले गए और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब पूरे जिले की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर कब तक हत्यारे सलाखों के पीछे पहुंचते हैं।0
0
Report
Advertisement
कोरबा: मुड़ापार बाजार के ठेलों में देर रात आग, फुटपाथ की दुकाने जलकर खाक
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - देर रात लगी मुड़ापार बाजार स्थित ठेलों में आग, फुटपाथ पर लगे कई दुकान जलकर खाक, आग लगने का कारण अज्ञात, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर घंटो मशक्कत के बाद आग को बुझाया, मानिकपुर चौकी इलाके के मुड़ापार की घटना...0
0
Report
चंदौली में डंफर हादसा: चालक और खलासी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... तेज रफ्तार डंफर ने आगे चल रही अज्ञात वाहन में मारी जोरदार टक्कर... डंफर के उड़े परखच्चे, मौके पर मची अफरातफरी... डंफर चालक व खलासी केबिन में फंसे... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस... रेस्क्यू बाद चालक और खलासी को निकाला गया बाहर... दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती... चालक नृपेंद्र सिंह की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर... पुलिस आगे जांच पड़ताल में जुटी... सैयदराजा थाना क्षेत्र के एनएच 19 की घटना…0
0
Report
बालोद के सदर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ ऐतिहासिक बुलडोजर कार्रवाई शुरू
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के सबसे प्रमुख और सबसे पुराने सदर बाजार में आज सुबह तड़के 6 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण कार्यों पर बुलडोजर कार्रवाई की सुबह 6 बजे से अब तक यहां पर कार्रवाई जारी है अपर कलेक्टर एसडीएम सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी पूरे अतिक्रमण कारवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं चप्पा चप्पा पर पुलिस बल तैनात है और आपको बता दें कि प्रशासन ने बताया कि यह मार्ग लगभग 40 मीटर चौड़ा है जो कि अतिक्रमण के कारण काफी सिमट चुका है और जब सर्वे किया गया तो यह पाया कि यदि कोई आपातकाल स्थिति होती है तो आपातकालीन वाहनों को या फिर कोई भी आपातकालीन व्यवस्था पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा इसलिए व्यापारियों के साथ मिलकर यहां पर पहले ही बैठक कर सामंजस्य बनाया गया था। पुरी शहर छावनी में तब्दील है और बाजार जाने वाले प्रमुख मार्गो की बैरिकेडिंग कर दी गई है बड़ी संख्या में व्यापारी यहां पर मौजूद हैं हालांकि व्यापारियों को पहले ही समान निकल जाने की चेतावनी दे दी गई थी बावजूद इसके कई दुकानों में समान भरे हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने शासन और प्रशासन की चेतावनी को हल्के में लिया था जिसके कारण उन्हें अब नुकसान भी उठाना पड़ रहा है आपको बता दें की सबसे पहले 24 दुकानदारों को यहां पर नोटिस जारी किया गया था और इस अतिक्रमण कारवाई के विरोध में कुछ व्यापारी न्यायालय की शरण में भी गए हुए थे। जनमानस से आई थी मांग भले ही सदर बाजार बालोद शहर का एक हिस्सा है लेकिन जिला मुख्यालय बनने के बाद सबसे ज्यादा आवाजाही यहां पर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से होती है और यदि दो गाड़ियां एक साथ इस बाजार में घुस जाए तो यातायात समस्या उभर कर सामने आती है आए दिन जाम की स्थिति यहां पर निर्मित होती है व्यापारी कब्जे के बावजूद भी अपने दुकान का सामान बाहर निकाल कर रखते हैं जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था इन सब विषयों को लेकर जनमानस सहित विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के माध्यम से भी सदर बाजार के अतिक्रमण को तोड़ने संबंधी मांग सामने आए थे जिनको प्रशासन ने गंभीरता से लिया था और उसके बाद आज प्रशासन द्वारा यहां पर ऐतिहासिक कार्रवाई की जा रही है। पहले भी हुई थी कोशिश आपको दें कि इस अतिक्रमण कारवाई से पहले भी इस सदर बाजार को तोड़ने की कोशिश से हुई थी लेकिन वह कोशिश नाकाम साबित हुई थी हर बार राजनीतिक पहुंच और अन्य कई कर्म से यहां पर सदर बाजार का अतिक्रमण नहीं टूट पाया था लेकिन आज यह ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह वह जगह है जहां पर जहां का हर व्यक्ति बाजार करने के लिए आता है और उसे साइकिल या गाड़ी खड़ी करने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि हम इसको लेकर सर्वे कर चुके हैं और नियमनुसार यहां पर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें प्रति किलोग्राम 2 रुपये बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CNG PRICES HIKED BY RUPEES 2 PER KG IN DELHI-NCR/ VISUALS FROM MUNIRKA CNG PUMP STATION / VOX-POP0
0
Report
काशी के अहिल्या घाट पर गंगा दशहरा की भव्य पूजा-अर्चना, ड्रोन निगरानी से सुरक्षा
Varanasi, Uttar Pradesh:विप्र समाज ने गंगा दशहरा के मौके पर सुबह काशी के अहिल्याबाई घाट पर किया मां गंगा का भव्य पूजा-पाठ। शहरी दक्षिणी के विधायक पंडित नीलकंठ तिवारी भी मां गंगा का दुग्धाभिषेक में हुए शामिल। शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 51 बटुकों ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया मां गंगा का पूजन। आचार्य पंडित उदित नारायण मिश्रा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ षोडशोपचार पूजन। केशर, गंधाक्षत, फल और 51 लीटर दूध से किया गया मां गंगा का अभिषेक। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का अत्यधिक महत्व। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को भगीरथ के कठोर तप से धरती पर अवतरित हुई थीं मां गंगा। समाज के उत्थान के लिए लोगों को भगीरथ प्रयास से प्रेरणा लेने के लिए की अपील। इस दौरान सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद। वाराणसी पुलिस ने ड्रोन कैमरे से कि सभी घाटों की निगरानी।0
0
Report
मलिहाबाद में सुरक्षा कड़ी: पासी समुदाय के सुंदरकांड पर पुलिस तैनाती, इजाजत नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:मलिहाबाद के कसमंडी कला स्थल पर मौजूद मकबरे और मस्जिद पर पासी समुदाय के आज सुंदरकांड पढ़ने के ऐलान के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी है। आज भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है। सुंदर कांड पढ़ने की इजाज़त नहीं दी पुलिस ने। प.ASCी समाज ने महाराजा राजपासी कंस के प्राचीन किले के होने का दावा किया है0
0
Report
Advertisement
झारखंड में शराब दुकान पर हमला: 13 आरोपी FIR के दायरे में
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मकतपुर रोड स्थित कॉम्पोजिट शराब दुकान में बीती रात घुसकर मारपीट करने के मामले में नगर थाना में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन राम, मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु, मंगल सिंह समेत 10 अज्ञात कुल 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना कल रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि दुकान में घुसे आरोपियों ने स्टाफ विक्की कुमार सिंह, निवासी बरमसिया, को इतना पीटा कि वह घंटों बेहोश रहा। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बेहोशी की हालत में विक्की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुकान के मैनेजर प्रेमचंद रजक के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या दर्ज की गई है। मैनेजर के अनुसार विक्रेता पवन सिंह ने फोन कर बताया था कि कुछ लोग दुकान में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी。0
0
Report
अलवर बुध विहार में पानी भरने के विवाद में महिला के साथ मारपीट
Alwar, Rajasthan:अलवर के बुध विहार में पानी भरने को लेकर विवाद, महिला से विशेष समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट का आरोप, तनाव का माहौल अलवर शहर के बुध विहार क्षेत्र में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद अचानक बढ़कर तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। आरोप है कि इस विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पीड़िता रीना सैनी ने बताया कि वह बुध विहार स्थित फ्लैट्स में रहती हैं, जहां एक सरकारी नल से लोग पानी भरते हैं। उनके अनुसार, पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें पानी भरने से रोक दिया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शेरखान, हिना खान सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल रीना सैनी को तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कुछ हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ता अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नाराजगी जताई। विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि उक्त फ्लैट्स में कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की गई है।0
0
Report
राम रहीम को पैरोल: सिरसा डेरा में भारी हलचल, 30 दिन की रिहाई शुरू
Sirsa, Haryana:सिरसा ब्रेकिंग न्यूज़। डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को मिली पैरोल। 30 दिन की पैरोल मिली। रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के लिए रवाना हुए बाबा राम रहीम। रोहतक सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए बाबा राम रहीम। बाबा राम रहीम को पैरोल मिलने की सूचना मिलने के बाद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में हलचल हुई शुरू। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला हुआ शुरू। डेरा सच्चा सौदा सिरसा में पहुंचने के बाद सबसे पहले बाबा राम रहीम 13 वास( गुफा ) में प्रवेश करेंगे। इससे पहले बाबा राम रहीम 15 बार पैरोल या फरलों पर बाहर आ चुके हैं। 2026 में बाबा राम रहीम दूसरी बार रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचेंगे。0
0
Report
Advertisement
