icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244001
Atul SinhaAtul SinhaFollow21 Aug 2024, 11:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CBI ने दिशा सालियन मौत केस में FIR दर्ज; पिता के बयान से खुलासे

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:THANE(MAHARASHTRA): ADVOCATE NILESH OJHA (COUNSEL FOR SATISH SALIAN) ON CBI REGISTERS FIR IN DISHA SALIAN DEATH CASE मुंबई, महाराष्ट्र: दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर वकील नीलेश ओझा कहते हैं, "दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। इस बयान से पता चलता है कि दिशा सालियन के साथ बहुत ही घिनौने अपराध हुए थे—उनके साथ गैंग-रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई... तथ्यों से पता चलता है कि दिशा के पास आदित्य ठाकरे और उनके साथियों की गैर-कानूनी गतिविधियों—जिनमें ड्रग्स का धंधा और बच्चों की तस्करी शामिल है—के बारे में पक्के सबूत थे। उन्होंने ये सबूत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को सौंपे थे। सुशांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे और उन्होंने रिया चक्रवर्ती को इस बारे में बताया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि रिया, आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया के साथ बिजनेस करती थीं और उनकी साथी थीं..."
0
0
Report
0
0
Report

अयोध्या दर्शन के बाद कबीर दुहन सिंह ने रामलला से समृद्धि की कामना की

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए और देश व समाज की समृद्धि की कामना की। इस दौरान अभिनेता ने अयोध्या के संतों से भी आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में कबीर दुहन सिंह ने कहा कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे। लखनऊ आने के बाद हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही मन और हृदय को असीम शांति और खुशी मिलती है। अभिनेता ने बताया कि वह पिछले महीने भी अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या और भगवान राम से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने हाल की बैठकों को भी सफल बताया। फिल्म 'हनुमान अंश', जो नीम करोली बाबा पर आधारित है, को लेकर अभिनेता ने कहा कि शुरुआत में प्रतिक्रिया धीमी रही, लेकिन अब माउथ पब्लिसिटी के चलते दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। दर्शनों के दौरान कबीर पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आए। संतों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। अंत में उन्होंने 'राम-राम, सीताराम' कहकर सभी का आभार जताया.
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल के सहायक का शराबी वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हलचल

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सरकारी स्कूल के विद्यालय सहायक सुमन कुमार झा के नशे में धुत होकर स्कूल में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि वह सकरा प्रखंड के निवासी हैं और पिता की मौत के बाद अनुकंपा से यह नौकरी पाने वाले हैं. जुलाई 2022 से कुढ़नी प्रखंड के राजकीय क्रमिक यदुनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघी में विद्यालय सहायक पद पर कार्यरत हैं. वायरल वीडियो 8 सितंबर का बताया जा रहा है. छात्रों के बजाय वह स्कूल टाइम के भीतर बाहर गए और फिर नशे की हालत में पहुँच कर अपने कार्यालय में कुर्सी पर सो गए. किसी ने उनका वीडियो बना लिया. शिक्षकों ने परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है. इसके बाद स्कूल के मुख्याध्यापक मधुरिमा कुमारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर सुमन कुमार झा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है. अब यह देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद क्या सख्त कार्रवाई होगी या मामला مجرد खानापूर्ति तक सीमित रह जाएगा.
0
0
Report

कांग्रेस के आरोप: चुनाव परिणामों पर दबाव डालने की खबर, पुलिस-प्रशासन से निष्पक्षता अपेक्षित

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur नगरीय निकाय चुनाव परिणामों क़ो लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का पोस्ट लिखा, नगर निकाय चुनावों में अधिकांश जगह कांग्रेस बढ़त में है, और भाजपा चुनाव हार रही है, इसलिए अब सत्ता और सरकारी मशीनरी का बेजा इस्तेमाल कर जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश में जगह-जगह से जानकारी मिल रही है कि कम अंतर वाली सीटों के परिणामों को दबाव के जरिए बदलने और निर्दलीय एवं कांग्रेस पार्षदों को डरा-धमका अपने पक्ष में करने का खेल किया जा रहा है। भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर ख़तरा है, ऐसी तमाम कोशिशें तत्काल बंद होनी चाहिए। पुलिस और जिला प्रशासन को निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए। वरना जनता के जनादेश से खिलवाड़ करने वाले हर अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि डटे रहें, सतर्क रहें और हर गतिविधि पर नज़र रखें। लोकतंत्र को सत्ता के दबाव के आगे झुकने नहीं देंगे।
0
0
Report
Advertisement

अररिया में अवैध खनन हादसे में दो बच्चों की मौत, कार्रवाई की मांग

Forbesganj, Bihar:अररिया के नरपतगंज में अवैध खनन का शिकार होकर कल दो बच्चों की मौत हो गई थी इसके बाद मामले में फुलकाहा थाना में एफआईआर भी दर्ज हुई है। अवैध खनन को लेकर हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे लोग दिन के उजाले में भी खुलेआम मिट्टी खनन करते हैं। कल भी अवैध खनन के दौरान ही मिट्टी धसने से वहां खेल रहे बच्चे मिट्टी में दब गए जिसके बाद खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों की मांग है कि अवैध खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जाये। घटनास्थल का जायजा लिया
0
0
Report

बिहार में मीणा के कदम से नशे का नया घोटाला उजागर

Gaya, Bihar:बिहार की 'हसीना' और नशे का कारोबार, नेहा,रिया,काजल के बाद अब मीणा का कारनामा, बिहार में नशे का खेल अब सिर्फ गेंगस्टरों या पुराने तस्करों तक सीमित नहीं रहा। इस काले साम्राज्य में अब उतर चुकी हैं वो 'हसीनाएं', जिन्होंने अपनी चमक-दमक के पीछे ज़हर का कारोबार छिपा रखा है। नेहा, रिया और काजल के जेल जाने के बाद लगा था कि यह सिंडिकेट टूट जाएगा... लेकिन अब इस खेल में एंट्री हुई है मीणा की! गुप्त सूचना पर गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ सीबीआई और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 22811 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एसी 2 टायर के कोच संख्या A3 के बर्थ संख्या 6 पर RAC 29 पर एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मीणा कुमारी के रूप में किया गया है जो गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के रहनेवाली है। जिसके पास से 7 लाख 91 हजार रुपये का गांजा को बरामद किया गया है। हम आपको बता दे कि गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की टीम लगातार आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री मादक पदार्थ लेकर सफर कर रही है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कोच संख्या A-3 की जांच शुरू की गई। इस दौरान बर्थ संख्या-6 पर यात्रा कर रही महिला यात्री की पहचान कर उसके सामान की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान महिला के पास मौजूद एक पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से 15 बंडल बरामद हुए। जांच करने पर सभी बंडलों में गांजा पाया गया। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 15.822 किलोग्राम निकली। आरपीएफ के मुताबिक कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में की गई। राजपत्रित अधिकारी सहयोग आरपीएफ गया की मौजूदगी में जब्ती और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ओडिशा के जाजपुर क्योंझर रोड स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी और दिल्ली जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा उसे किसने उपलब्ध कराया था और इसे दिल्ली में किसके पास पहुंचाया जाना था। गांजा तस्करी के इस मामले ने एक बार फिर नशे के नेटवर्क में महिलाओं की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, तस्कर कई बार महिलाओं को कैरियर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं ताकि जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरपीएफ ने बरामद गांजा, गिरफ्तार महिला और सभी संबंधित दस्तावेजों को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सौंप दिया है। जीआरपी अब पूरे मामले की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि ऑपरेशन नारकोश के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
0
0
Report

धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। धनबाद में गैंगस्टर के भाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सड़क पर परेड कराया। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बंटी खान पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। एसएसपी ने कहा बंटी खान के निशानदेही पर उसी जगह भेजेंगे ताकि गैंग संचालन से जुड़े हथियार सहित बाकी सामान बरामद किया जा सके। बंटी खान के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भागने की तैयारी में था। पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट तथा वीजा बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। धनबाद पुलिस इससे पहले प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विदेश में सक्रिय प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क और उसके वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस बंटी खान को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में EVM-FLC प्रशिक्षण: 33 जिलों के अधिकारी ले रहे फर्स्ट लेवल चेकिंग

Lucknow, Uttar Pradesh:लोकेशन- लखनऊस्लग- 33 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की कार्यशाला एंकर:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित 'रूपाम' (डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) में EVM और वीवी पैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की विशेष उपस्थिति रही। इस कार्यशाला में प्रदेश के सात मंडल, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन के 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और FLC सुपरवाइजर हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में 21-21 जनपदों के अधिकारियों को ये प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के मानक दिशा-निर्देशों, तकनीकी और प्रशासनिक नियमों के तहत आयोजित की जाए। चुनाव में गुणवत्ता और शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को FLC के हर चरण की जानकारी दी जाएगी और उनकी सहभागिता के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाइट- मनीष गर्ग, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग बाइट- नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
0
0
Report

जनपुरा गांव की बदहाली: 2 किलोमीटर में सिमटी 15 किमी दूरी

Pariaunna, Bihar:नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र का जनपुरा गांव आज भी विकास की राह देख रहा है। करीब दस हजार की आबादी वाले जनपुरा, डुमरावां और रमिया बिगहा गांवों को जोड़ने वाली महज 500 मीटर कच्ची सड़क बरसात में कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो जाती है। हालात ऐसे हैं कि बीमार लोगों को खटिया पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न सड़क है और न ही स्वास्थ्य सुविधा और न ही नली गली का निर्माण हुआ है। बारिश में नाले का पानी घरों में घुस जाता है और लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण और जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बन जाने से करीब 15 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 2 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिनयन कुमार ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और वरीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर समाधान का भरोसा दिया।स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिनयन कुमार ने कहा कि यह गांव आज भी ब्रिटिश काल की याद को ताजा करता है।बुनियादी सुविधा नदारद है。
0
0
Report
Advertisement

बरेली में पहली स्वदेशी गिर कैटल एसएनपी चिप का लोकार्पण,देशी गोवंश के आनुवंशिक सुधार पर मंथन

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली फतेहगंज पश्चिमी स्थित बीएल कामधेनु में दो दिवसीय कैटल जीनोमिक्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण, आनुवंशिक क्षमता बढ़ाने और उन्नत कृषि एवं टिकाऊ डेयरी विकास को लेकर विशेषज्ञों ने मंथन किया।समिट के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने गोवंश संरक्षण के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीनोमिक चयन, आधुनिक प्रजनन तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रयोगशाला आधारित अनुसंधान के जरिए देशी पशु नस्लों की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भारत की पहली स्वदेशी गिर कैटल एसएनपी चिप का लोकार्पण किया। इसके बाद भारत-ब्राजील सहयोग पर पैनल चर्चा हुई। इसमें गिर नस्ल के संरक्षण, आनुवंशिक सुधार और पशुधन विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। समिट में अगले दो दिनों तक देशी गोवंश के संरक्षण और जीनोमिक तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
0
0
Report

कानपुर देहात में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, भिड़ंत के बाद मचा कोहराम

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा。 शिवली में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत。 कानपुर-बिधूना मार्ग पर रूरा मोड़ के आगे हुआ हादसा。 हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर दर्दनाक मौत अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। उन्नाव निवासी 30 वर्षीय राज की हादसे में मौत। सिमरामऊ बनीपारा निवासी 27 वर्षीय दिवाकर की भी मौत。 राज रसूलाबाद से बहन के घर से लौट रहा था। दिवाकर चार दिन ससुराल में रुककर घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था。 शिवली कोतवाली क्षेत्र की घटना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top