244001
प्राचीन हाथी वाले मंदिर में राम कथा का किया गया आयोजन
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद के मुगलपुरा थाना इलाके के प्राचीन हाथी वाले मंदिर में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में राम कथा का आयोजन किया गया है, लोगों की मौजूदगी में राम कथा कराई गई है, जनपद के अलग-अलग स्थान से लोगों ने पहुंचकर रामकथा में हिस्सा लिया गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूं के दौलतपुरा में सात फीट अजगर घुसने से हड़कंप, जंगल में छोड़ा गया
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में एक सात फीट लंबे अजगर के बाड़े में घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शंकर लाल और कमलेश धाकड़ के बाड़े में अजगर दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
डीडवाना नगरपरिषद ने अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर नोटिस जारी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना में नगरपरिषद और प्रशासन ने बडी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। हाल ही में हुई दो महिलाओं से लूट के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशिटर दिनेश स्वामी के मकान पर बुलडोजर चलेगा। नगरपरिषद ने उसके मकान को रास्ते पर अतिक्रमण बताते हुए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के तहत आरोपी को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। अगर तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगरपरिषद खुद बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त करेगी। लूट के मामले में पकडे गए हिस्ट्रीशिटर दिनेश स्वामी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 21 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हडकम्प मचा हुआ है। गौरतलब है कि डीडवाना में एक सप्ताह में ही दो महिलाओं के साथ लूट की घटनाओं में आरोपी दिनेश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया। जिनमें से एक आरोपी के पास अवैध हथियार भी बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश का पट्टा सुदा मकान का एक हिस्सा रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाया गया जिसके बाद नगरपरिषद की टीम ने मौक़े पर जांच कर आरोपी के मकान के 19 वर्ग गज के हिस्से को अतिक्रमण मानते हुए इसे हटाने का नोटिस दिया है। हालांकि आरोपी के परिजन इस मामले में नगरपरिषद पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं।0
0
Report
दिनदहाड़े गै़म्हरिया में चार-पांच हमलावरों ने युवक की धारदार हथियार से हत्या
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के सामने शनिवार दोपहर करीब 01 बजे दिनदहाड़े एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में चार-पांच हमलावरों ने बीच सड़क पर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना दिनदहाड़े हुई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन दहशत के कारण कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खूँटी की गली में बारिश से पानी घरों तक पहुँचा, बुजुर्ग दंपति मदद माँग रहे
Khunti, Jharkhand:खूँटी में बारिश ने शहर के लोगों की दुविधा बढ़ा दी है. शहर के गच्छटांड़ मुहल्ले में नाली की व्यवस्था欠 और पानी निकासी के मार्ग के अभाव के कारण घरों में पानी घुस रहा है. शहीदा खातून के घर में पूरा घर जलमग्न हो गया है, बुजुर्ग दम्पतियों का जीवन कठिन हो गया है. बरामदा हो या कमरा, सब जगह पानी ही पानी है. बुजुर्ग महिला शाहिदा खातून ने घर के अंदर जगह जगह ईंट डाल दी है ताकि बिछावन तक पैर सूखा रहे. यह समस्या पिछले 10 दिनों से जारी है. उन्होंने नगर पंचायत और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि जल्द निजात मिल सके वरना दीवार धंस सकती है. शाहीदा खातून ने कहा कि दस दिनों से पानी के कारण नाली और खेत का पानी घर में घुस गया है; पानी निकलने का रास्ता जाम है. नालियों के पानी का बहाव घर की तरफ है क्योंकि आसपास गाँव में निर्माण हो गया है. डर है कि घर तालाब बन गया है और कहीं ध्वंस भी हो सकता है. रहने वाली रुखशाना परवीन ने बताया कि पानी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं जिससे बीमारी का खतरा है. नगर पंचायत से दवा छिड़काव की मांग है. रहनुमा परवीन और रुखसाना पड़ोसी भी इसे लेकर बोल रहे हैं. अगर नालियों का प्रबंध नहीं हुआ तो समस्या विकराल हो सकती है.0
0
Report
पिता ने घर पर बेटियों को अनोखे किक स्टंट सिखाकर दिल जीत लिया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पिता अपनी दो बेटियों को घर पर अनोखे अंदाज में किक स्टंट की ट्रेनिंग देता नजर आता है. दोनों बच्चियां भी शानदार संतुलन और सटीक निशाने के साथ स्टंट दोहराती हैं. उनका टैलेंट और पिता की मेहनत ने लोगों का दिल जीत लिया है. बेटियों ने कर दिखाया कमाल. टैलेंट देखकर लोग रह गए हैरान0
0
Report
बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक से बोकारो ट्रेनी हॉस्टल मैदान में प्रदर्शन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ट्रेनिंग हॉस्टल मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक, युवाओं ने गेट पर किया प्रदर्शन। बोकारो ट्रेनी हॉस्टल में हाल ही में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसी निर्णय के विरोध में सोमवार को हॉस्टल परिसर में अभ्यास करने वाले बाहरी खिलाड़ी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा हॉस्टल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और काफी देर तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहे。 युवाओं का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां आकर सेना, अर्धसैनिक बलों तथा अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक दक्षता (फिजिकल) परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी मैदान से तैयारी कर कई युवा आज भारतीय सेना एवं अन्य सशस्त्र बलों में देश की सेवा कर रहे हैं。 प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि शहर में फिजिकल अभ्यास के लिए उपयुक्त मैदानों का अभाव है। बीएसएल के अन्य मैदानों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उनका आरोप है कि कई मैदानों में असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है तथा शराब की बोतलें तोड़कर मैदान में फेंक दी जाती हैं। इससे दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास करना जोखिम भरा हो जाता है। युवाओं ने प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन से आग्रह किया कि ट्रेनी हॉस्टल का मैदान प्रतिदिन सुबह और शाम कुछ घंटों के लिए बाहरी खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खोला जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना नियमित शारीरिक अभ्यास जारी रख सकें।0
0
Report
Advertisement
BNMU नॉर्थ कैंपस में RSS कार्यक्रम पर NSUI-AISA-भीम आर्मी का भारी विरोध
Madanpur, Bihar:भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के नॉर्थ कैंपस में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माण में प्राध्यापकों की भूमिका : सह संवाद कार्यक्रम का एनएसयूआई (NSUI), आइसा (AISA) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर सिंहेश्वर थाना और सदर थाना भेज दिया。 आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मधेपुरा की ओर से किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. झा द्वारा किया जाना है। कार्यक्रम शुरू होते ही बड़ी संख्या में एनएसयूआई और आइसा के कार्यकर्ता नॉर्थ कैंपस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव, आइसा के जिला सचिव पॉवेल कुमार, जिला महासचिव नवीन कुमार, जिला सचिव सुदर्शन कुमार, विश्वविद्यालय सचिव साजन कुमार तथा प्रखंड संयोजक आशीष कुमार को हिरासत में लेकर सिंघेश्वर थाना भेज दिया। वहीं विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, भीम आर्मी के विश्वविद्यालय अध्यक्ष बिट्टू रावण, आइसा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण झा, एनएसयूआई नेता निरंजन यादव, बंटी झा, भीम आर्मी नेता कुंदन आजाद सहित कई अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सदर थाना पहुंचाया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद आरएसएस का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हुआ।0
0
Report
ऑटो के छत पर मगरमच्छ: वायरल वीडियो ने लोगों को चौंकाया
Noida, Uttar Pradesh:वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा सड़क पर आराम से चलता हुआ नजर आता है. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल दिखाई देता है...लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरा जैसे ही ऑटो की छत की तरफ जाता है...वहां का नजारा देखकर लोग दंग रह जाते हैं. ऑटो की छत पर मगरमच्छ जैसा दिखने वाला एक बड़ा जीव रस्सियों से बंधा हुआ नजर आता है... यह सीन इतना अलग और चौंकाने वाला है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी अपनी हैरानी छिपा नहीं पाता. ऑटो की छत पर दिखा मगरमच्छ. वायरल क्लिप से इंटरनेट पर हलचल0
0
Report
बिहार शिक्षक भर्ती: प्री-मेन्स पर बहस तेज, सरकार-विपक्ष के बयान सामने
Patna, Bihar:बिहार में शिक्षक बहाली के चौथे चरण में प्रारंभिक (प्री) और मुख्य (मेन्स) परीक्षा कराए जाने की चर्चा के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचन नहीं जारी की गई है। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध भी शुरू कर दिया है। वहीं, जदयू ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। पार्टी का कहना है कि छात्रों को अनावश्यक रूप से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यदि अभ्यर्थियों की कोई आपत्ति या सुझाव मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संज्ञान में आता है, तो सरकार उस पर गंभीरता से विचार करेगी। दूसरी ओर, राजद ने इस प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि अब तक शिक्षक बहाली की सभी परीक्षाएं एक ही चरण में हुई हैं। राजद का आरोप है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा करना चाहती है और इससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। RSS भाजपा के लोग को शामिल करना चाहती है... कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस का कहना है कि सरकार शिक्षक बहाली को लेकर गंभीर नहीं है और नई व्यवस्था से छात्रों को परेशान किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी में आवारा कुत्ते को पानी पिलाने वाला शख्स सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी में इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान हो जाते हैं...गर्मी में प्यास से परेशान एक आवारा कुत्ते की मदद करते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...बर्तन न होने पर उसने पेड़ के पत्तों से कटोरा बनाकर कुत्ते को पानी पिलाया. उसकी छोटी-सी इंसानियत ने लोगों का दिल जीत लिया... प्यासे बेजुबान की मदद ने जीता दिल वीडियो देख भावुक हुए लोग0
0
Report
सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने हादसे के मौके पर घायल युवक की जान बचाई
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ अपनी मानवीय संवेदनाओं का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। घाटोल रोड पर देवदा के समीप एक सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़प रहे युवक के लिए खुद सीएमएचओ परोपकारी बनकर सामने आए और मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार कर राहत दी। निरीक्षण पर जाते समय नजर पड़ी घायल पर... जानकारी के अनुसार, सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ आज सुबह विभागीय निरीक्षण के लिए घाटोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवदा के पास सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त मिली और एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में दर्द से तड़प रहा था। सड़क पर घायल को देखते ही सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। डॉ. राठौड़ बिना समय गंवाए खुद घायल युवक के पास पहुंचे और उसकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वे अपने राजकीय वाहन में कभी एक 'फर्स्ट-एड किट' (प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स) साथ रखते हैं। आज इसी सजगता के कारण उन्होंने मौके पर ही घायल युवक के घावों की ड्रेसिंग की और उसे शुरुआती मेडिकल सपोर्ट दिया, जिससे युवक को बेहद राहत मिली। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के साथ ही सीएमएचओ ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और घायल युवक को ससम्मान त्वरित उपचार के लिए घाटोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सा विभाग के मुखिया द्वारा तत्परता से दिखाए गए इस सेवाभाव और संवेदनशीलता की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। वीओ - इलाज0
0
Report
भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने सख्त कार्रवाई की मांग
Saharanpur, Uttar Pradesh:भगवान श्रीकृष्ण पर मौलाना जर्जिस अंसारी की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई कथित टिप्पणी सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और देश के माहौल को बिगाड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा किसी भी धर्म की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तकों, कुरान और हदीस में किसी अन्य धर्म के आराध्य के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने की शिक्षा नहीं दी गई है। उनके अनुसार, ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है. राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
झालाना लेपर्ड रिजर्व की मादा शावक फ्लोरा ने खरगोश पर बिजली जैसी छलांग से शिकार
Jaipur, Rajasthan:झालाना लेपर्ड रिजर्व में रोमांचक नजारा, फ्लोरा की मादा शावक की दुर्लभ तस्वीर,शावक ने जंगली खरगोश का शिकार किया आशीष चौहान, जयपुर-राजधानी जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में सुबह जंगल सफारी पर पहुंचे पर्यटकों को ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसने उनकी धड़कनें तेज कर दीं. लेपर्ड फ्लोरा की मादा शावक ने अपनी shikar करने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए घास में दुबके जंगली खरगोश पर बिजली जैसी रफ्तार से हमला किया और पहले ही झपट्टे में उसका शिकार कर लिया. पूरा घटनाक्रम इतना तेज था कि पर्यटक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही खरगोश शावक के जबड़े में था. शावक कुछ देर तक घास के बीच बेहद शांत होकर अपने शिकार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. जैसे ही खरगोश हल्का-सा बाहर निकला, उसने बिना कोई मौका गंवाए तेज छलांग लगाई और एक ही वार में उसे दबोच लिया. शिकार को मुंह में दबाकर वह कुछ ही क्षणों में घने झुरमुटों के बीच ओझल हो गई. इस दौरान जंगल सफारी पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को बेहद रोमांच के साथ देखा और कैमरों में कैद किया.0
0
Report
बानसूर में ट्यूबवेल मोटरों की केबल चोरी, किसानों में हलचल; पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
Jaipur, Rajasthan:बानसूर क्षेत्र में ट्यूबवेल मोटरों से केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात पंचायत बामनवास के नरुका वाली में चोरों ने एक साथ सात किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। बदमाशों ने मोटरों से बिजली की केबल काटकर चोरी कर ली। आज सुबह जब किसान सिंचाई के लिए अपने खेतों पर पहुंचे, तो ट्यूबवेलों से केबल गायब देखकर हैरान रह गए। किसानों ने बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने अलग-अलग खेतों में लगी ट्यूबवेलों की मोटरों से केबल काटी। आसपास के खेतों में भी कई किसानों की ट्यूबवेलों से केबल चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बानसूर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से केबल चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। समय पर फसलों की सिंचाई नहीं होने से उत्पादन पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है。0
0
Report
वांगचुक के अस्पताल भर्ती पर कांग्रेस-भाजपा में राजनीति तेज, जीवन बचाना प्राथमिकता
Jaipur, Rajasthan:देश के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के मुद्दे पर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और विपक्ष सरकार के कदम पर सवाल उठा रहे हैं, तो बीजेपी इसे इंसान की जान बचाने के लिए उठाया गया जरूरी फैसला बता रही है। राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसी की जान पर राजनीति करना विकृत मानसिकता है। उनका कहना है कि सरकार की पहली जिम्मेदारी किसी भी नागरिक का जीवन बचाना है, जबकि मांगों पर बहस अलग विषय हो सकता है। सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। विपक्ष जहां इसे सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करने का मुद्दा बना रहा है, वहीं बीजेपी इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा फैसला बता रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ कहा कि जब किसी व्यक्ति की तबीयत लगातार बिगड़ रही हो तो सरकार की पहली जिम्मेदारी उसका जीवन बचाना होती है। ऐसे में अस्पताल पहुंचाना पूरी तरह उचित फैसला था। मदन राठौड़ ने अस्पताल ले जाने का विरोध करने वालों की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय पर इलाज नहीं कराती और कोई अनहोनी हो जाती है, तो यही लोग सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करते। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी की जिंदगी को राजनीति का विषय बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुताबिक, किसी भी लोकतंत्र में विचारों का विरोध हो सकता है, मांगों पर बहस हो सकती है, लेकिन किसी की जान से बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो सकता। बाइट ... मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने आमरण अनशन जैसे कदमों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय लेने से पहले हर व्यक्ति को गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि लंबे अनसन का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने दोहराया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जीवन बचाना है। यदि किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ती है तो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है। मांगों और आंदोलन पर चर्चा बाद में भी हो सकती है, लेकिन जीवन की रक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। बाइट नदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वांगचुक को लेकर शुरू हुई बहस अब पूरी तरह राजनीतिक मोड़ ले चुकी है। विपक्ष सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा इसे मानवीय और संवैधानिक जिम्मेदारी बता रही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में हैं। फिलहाल इतना साफ है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला अब राजनीतिक बयानबाजी का बड़ा केंद्र बन चुका है。0
0
Report
Advertisement
