244102
बुलंदशहर में सोया चाप कारखाने पर छापा वहीं 1 क्विंटल माल नष्ट
Manoharpur, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में बिना लाइसेंस के चल रहे सोयाबीन चाप कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। दूषित तरीके से तैयार हो रही सोया चाप को नष्ट कर दिया गया और नमूने जांच के लिए भेजे गए। नकली पनीर की सूचना पर पनीर की दुकान से भी नमूने लिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा के धुरगांव में ट्रक चालक लापता, परिजनों में हत्या का शक
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के धुरगांव में मामूली सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक राजीव कुमार और खलासी के लापता होने की खबर सामने आई। शनिवार शाम गोलगप्पे की ठेले से ट्रक की हल्की टक्कर के बाद चालक के साथ मारपीट की गई; खलासी ट्रक लेकर भाग गया, जबकि राजीव कुमार अभी तक लौटकर नहीं आए थे. परिजनों ने Mob lynching की आशंका व्यक्त की और हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। चालक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है और लापता चालक की तलाश जारी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाद में बताया गया कि लापता चालक राजीव कुमार को उसके गाँव से ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया है; उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. मामूली विवाद के कारण पिटाई हुई थी और कुछ लोगों ने चालक को खींचकर ले गए थे; खलासी ट्रक लेकर भाग गया था. जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
पोखर डूबने से 10 वर्षीय मोहित की मौत, परिवार में मातम
Munger, Bihar:पोषण: पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल मुंगेर:असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा पंचायत के पनसाय गांव के भुताही पोखर में डूबने से 10 वर्षीय मोहित कुमार की मौत हो गई. मृतक पंनसाय गांव निवासी सुबोध राम का छोटा पुत्र था . तालाब में डूबने की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मोहित रविवार को गाय चराने के लिए खेत गया था. इसी दौरान उसे शौच लगा शौच करने के बाद वह पानी छुआने के लिए पोखर के समीप गया पोखर में उतरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा. आसपास मौजूद लोग शोर मचाया. आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.ग्रामीणों ने पोखर में तैरकर बच्चे को बाहर निकाला इसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ निधि ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वही सूचना पर असरगंज थाना के पुलिस पीटीसी चंदन कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया मालूम हो कि मृतक के पिता एवं बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं मृतक सबसे छोटा पुत्र था और चार बहन भी है वहीं मां सुकृता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
बरवाअड्डा में किराए के मकान पर अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषण चुराए
Dhanbad, Jharkhand:बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मंदाकिनी स्कूल के बगल में किराए के मकान में रहने वाले ट्रांसपोर्टर बसंत कुमार राय के घर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर दी। वे नौ अगस्त को परिवार सहित देवघर गए थे और 15 अगस्त की देर रात लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। छत पर बने कमरे के एड़वेस्कर को तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 15 हजार नगद, एक मोबाइल फोन समेत छह लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने बरवाअड्डा पुलिस को सूचना दी है और चोरी की घटना सभी को भयभीत कर गई है।0
0
Report
Advertisement
पुलवामा के विधायक Waheed Ur Rehman Para: किसान बीमा मांग पर Shopian में गिरफ्तारियाँ
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X PDP leader and MLA Pulwama Waheed Ur Rehman Para Said " A farmer asking for insurance is not a threat to peace. It is a cry for survival. Apple and cherry growers deserve crop insurance and subsidies for hail nets to protect Kashmir’s agro-economy. Yet in Shopian, PDP Ex. MLA & District President AjazAhmedMir , Vice President Raja Waheed and other workers were detained for raising these legitimate demands. Silencing farmers will not save their crops or their livelihoods. …0
0
Report
जयपुर में लोकमंथन 2026: 4–6 दिसंबर, थीम 'हम भारत के लोग'
Jaipur, Rajasthan:लोकमंथन का पांचवा संस्करण जयपुर में आशीष चौहान, जयपुर-लोकमंथन का पांचवा संस्करण होगा. सांस्कृतिक और वैचारिक महाकुंभ के मंथन को लेकर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ऑफिसर्स कैंपस पहुंचकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकमंथन-2026 का पांचवां राष्ट्रीय संस्करण जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसकी मुख्य थीम ‘हम भारत के लोग’ रखी गई है. उन्होंने कहा कि आयोजन में देश-विदेश के जाने-माने बुद्धिजीवी, कलाकार और विचारक शामिल होंगे तथा बड़े मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. बाइट-दीया कुमारी, डिप्टी सीएम0
0
Report
दीपक बैज ने मोदी-साय के मुद्दों पर हमला, नक्सली बयान और धान संकट के बीच सरकार पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:विभिन्न मसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समर्थन के मसले पर बैज ने कहा- अप्रत्यक्ष रूप से देश के युवाओं को नक्सली विचारधारा से जोड़ा गया और दिमागी नक्सली कह कर उनका अपमान प्रधानमंत्री ने किया. देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए संग्रहण केंद्रों में खुले में धान पड़े होने और सड़ने का आरोप लगाते हुए बैज ने कहा- 15 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों में खुले रूप से पड़ा है, धान का उठाव नहीं होने से सड़ रहा है. सरकार जानबूझ कर संग्रहण केंद्रों में पड़े धान को सड़ा रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष संग्रहण केंद्रों में जाकर धान का भौतिक सत्यापन करेंगे, बहुत जल्द ये किया जाएगा अजय चंद्राकर के एआईसीसी दफ्तर में वंदेमातरम गायन के मसले को लेकर दिए बयान पर बैज ने कहा- अजय चंद्राकर को अफीम का नशा ज्यादा हो गया है, पहले उन्हें अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके किस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो मामले और एफआईआर के मामले को लेकर बैज ने कहा- भाजपा झंडे का अपमान कई बार कर चुकी है, पूरे देश में वीडियो वायरल हुआ है तो क्या उसकी जांच कराएंगे क्या, भाजपा को जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका सच बताना चाहिए0
0
Report
Advertisement
लाडवा में तिरंगा यात्रा: सुमन सैनी ने कहा सरकार अंतिम पायदान तक पहुंचेगा लाभ
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने पहुंची बाल कल्याण विकास उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि ज्ञात अज्ञात सेनानियों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है. साथ ही कहा कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं.0
0
Report
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप: प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो मामला, गिरफ्तारी की मांग तेज
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप का मामला अब तूल पकड़ रहा है. छात्रा की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने करीब एक माह पहले अपने परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस की जांच के बाद प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा. वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के सामने विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाबालिग छात्रा से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस को जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार करना चाहिए.0
0
Report
मण्डला में बारिश से सकरी घाटी में चट्टानें गिरने से निवास-बरेला मार्ग बाधित; यातायात बनी सुरक्षा चिंता
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में लगातार हो रही बारिश के बीच निवास-बरेला मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सकरी घाटी में पहाड़ों से लगातार चट्टानें और मलबा सड़क पर गिर रहा है। बड़ी-बड़ी चट्टानों के साथ पेड़ भी सड़क पर आ गिरे, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। बारिश का दौर जारी रहने से घाटी में पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के पहाड़गंज में पानी संकट के बीच चक्का जाम, महिलाओं का प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में अभी भी पानी का संकट बना हुआ है पहाड़गंज के मंटोला और गली चांदी वाली में पिछले दो महीना से पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोगों का आखिरकार गुस्सा आज फूटा और देशबंधु गुप्ता रोड पर आकर उन्होंने चक्का जाम कर दिया महिलाओं का कहना है कि पिछले 6 साल से समस्या है लेकिन पिछले दो महीने से तो हालत इतनी खराब हो गई है कि हम पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं लगातार कई बार शिकायतें करी जनप्रतिनिधियों को लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और आज इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और जब तक हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हम सड़कों पर रहेंगे पहाड़गंज में पानी की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी हुई और साथ ही इन लोगों ने चक्का जाम भी किया टीटी स्थानीय महिला और पुरुष0
0
Report
वंदे मातरम के अपमान के आरोप पर कांग्रेस-बीजेपी में तकरार
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस ने वन्दे मातरम के दौरान वायरल वीडियो पर बीजेपी का बड़ा हमला बोला है. डिप्टी सीएम दिया कुमार ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर चीज का विरोध और अपमान करती है. कल कांग्रेस ने वन्दे मातरम का अपमान किया. कांग्रेस पीएम और नारी शक्ति भी लगातार अपमान करती रही है. वहीं लाल किले पर वन्दे मातरम का गायन हमारे लिए गर्व की बात है. बाइट- दिया कुमारी, डिप्टी (सीएम दूसरा सवाल)0
0
Report
राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल एम्स भोपाल के सदस्य बने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल एम्स भोपाल के सदस्य बने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश राज्य सभा के सदस्य हैं रजनीश अग्रवाल0
0
Report
Advertisement
चाकण के रस्ते बेहाल: रातों में खड्डे भरने से उद्योगजन चिंतित
Chakan, Maharashtra:पुण्यातील चाकण औद्योगिक वसाहतीमधील रस्त्यांची झालेली दुरवस्था आणि दररोजच्या वाहतूक कोंडीमुळे उद्योजक आणि स्थानिक नागरिक त्रस्त झाले आहेत. अनेक कंपन्यांनी बाहेर स्थलांतरित होण्याचा इशारा दिल्यानंतर आता प्रशासनाला जाग आली आहे. राज्याचे उद्योगमंत्री उदय सामंत आज चाकण दौऱ्यावर येत असून, त्यांच्या दौऱ्याच्या पार्श्वभूमीवर रात्रीतून रस्त्यावरील खड्डे बुजवण्याची लगबग प्रशासनाकडून सुरू करण्यात आली आहे. मात्र, वर्षभरात अनेक निष्पाप नागरिकांचा बळी गेल्यानंतर आणि उद्योगमंत्री येणार म्हणूनच ही मलमपट्टी केली जात आहे का? असा संतप्त सवाल आता स्थानिक नागरिक आणि उद्योजकांकडून उपस्थित केला जात आहे.याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी ..0
0
Report
अटल स्मृति पर सुक्खू-ठाकुर ने बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार बयान का किया समर्थन
Kullu, Himachal Pradesh:CM व नेता प्रतिपक्ष ने अटल जी को किया नमन,दोनों ने बाबा रामदेव के बयान का किया समर्थन,CM बोले भाजपा काल में बिकते थे पेपर. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। दोनों नेताओं ने अटल जी के योगदान को याद करने के साथ ही हाल ही में बाबा रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार व पेपर लीक पर दी गई टिप्पणी का समर्थन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल जी के हिमाचल से लगाव को याद करते हुए उनकी सर्वसमावेशी राजनीति की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि उनके कार्यकाल में ही पुलिस भर्ती और HPSSC जैसी परीक्षाओं के पेपर क्यों बेचे जाते थे, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। बाबा रामदेव के बयान पर CM ने कहा कि अगर बाबा रामदेव देश में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, तो निश्चित ही कुछ गलत हो रहा होगा और उन्हें इस मुद्दे पर तुरंत आंदोलन शुरू करना चाहिए। वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल जी को सच्चा जननायक बताते हुए प्रदेश के लिए अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को उनकी Self दूरदर्शिता का परिणाम बताया। इसके साथ ही बाबा रामदेव के 90% भ्रष्टाचार वाले बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े आंकड़े पर विस्तृत टिप्पणी की जरूरत नहीं है और हर जगह वैसी स्थिति नहीं होगी, लेकिन कुछ राज्यों में ऐसा हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबा रामदेव की मूल भावना देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की है।0
0
Report
धानुका-समाज ने पंचायत-निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी की मांग की
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ शहर की जांगिड़ धर्मशाला में धानुका और कामगार समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में समाज की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों को समाज के योग्य और सक्रिय व्यक्तियों को चुनाव में प्रतिनिधित्व का अवसर देना चाहिए। समाज की ओर से पंचायत और निकाय चुनावों में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि राजनीतिक दल समाज के प्रतिनिधियों को पर्याप्त अवसर नहीं देते हैं तो समाज अपने स्तर पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करेगा। इसके तहत सभी वार्डों में समाज की ओर से उम्मीदवार उतारने पर सहमति जताई गई।0
0
Report
Advertisement
