244001
मुरादाबाद में त्योहारी सीजन को लेकर मुगलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, DIG और SSP मौजूद
Fazalpur, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में बुधवार शाम 7:30 बजे DIG और SSP मुरादाबाद की उपस्थिति में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद पुलिस ने यह फ्लैग मार्च सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश के दौरान घर की छत गिरने से गर्भवती महिला मौत
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरकपानी गांव में मंगलवार देर रात बारिश के बीच एक घर की छत अचानक गिर गई। मलबे में दबने से गर्भवती महिला लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में धनबाद रेफर किया गया। बुधवार सुबह करीब चार बजे पीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है।0
0
Report
रामनगर मोहान में तेज नाले ने स्कूटी सवार को डुबोया, ग्रामीणों ने बचाई जान
Noida, Uttar Pradesh:तेज बहाव में स्कूटी डालना पड़ा भारी, पानी में बहने लगा युवक; ग्रामीणों ने बचाई जान, देखें डराने वाला वीडियो रामनगर उत्तराखंड में मानसून के दौरान नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ जाता है,ऐसे में बरसाती नालों को पार करने में की गई जरा सी जल्दबाजी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है,रामनगर के मोहान क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इसकी बानगी है, जहां तेज बहाव वाले बरसाती नाले में स्कूटी डालना एक युवक के लिए मुसीबत बन गया. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामनगर से करीब 22 किलोमीटर दूर मोहान के पास बहने वाले पनियाली बरसाती नाले का है,लगातार बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव काफी तेज था, इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक ने नाले में तेज बहाव के बीच अपनी स्कूटी उतार दी。 शुरुआत में युवक को लगा होगा कि वह आसानी से नाला पार कर लेगा, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति पूरी तरह बदल गई। तेज बहाव ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी पानी में बहने लगी। स्कूटी के साथ युवक भी अपना संतुलन खो बैठा और पानी के तेज बहाव में बहता चला गया,वीडियो में युवक और उसकी स्कूटी को कुछ दूरी तक पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। गनीमत रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई, लोगों ने तत्काल मदद के लिए आगे बढ़कर युवक को रोकने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था. यह घटना एक बार फिर बताती है कि बरसात के मौसम में नदी और बरसाती नालों को हल्के में लेना बेहद खतरनाक हो सकता है. पानी कम दिखाई देने के बावजूद उसका बहाव इतना तेज हो सकता है कि इंसान और वाहन दोनों को कुछ ही सेकंड में अपनी चपेट में ले ले. ऐसे में जरूरी है कि बरसात के दौरान नदी-नालों देखकर और पानी का बहाव पूरी तरह सुरक्षित होने पर ही पार करें,तेज बहाव होने पर किसी भी हालत में जोखिम न लें। कुछ मिनट की जल्दबाजी आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकती है.0
0
Report
झांसी के आवास विकास कॉलोनी में शराबी ड्राइवर की कार दीवार से टकराई
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेकाबू तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद एक मकान की दीवार से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस कनेक्शन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने से इलाके में अफरा तफरी मच गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार और शराब के नशे में धुत थे, दोनों को मामूली चोट आई है, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में शराब-नॉनवेज विरोध पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ शराब-नॉनवेज के विरोध पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर पीटकर हत्या का आरोप0
0
Report
मेरठ: मलेशिया में मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी मामला, जांच शुरू
मेरठ: मलेशिया में नौकरी के नाम पर मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का आरोप, जांच शुरू मेरठ के किठौर क्षेत्र से मलेशिया में नौकरी के नाम पर मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की अब गहन पड़ताल की जाएगी। किठौर निवासी बिल्लू सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके भाई बब्बर सिंह समेत चार मजदूरों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर मलेशिया भेजा गया था। वहां पहुंचने के बाद उनके साथ कथित तौर पर जबरन मजदूरी कराई गई और महीनों तक वेतन भी नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता बिल्लू सिंह का आरोप है कि मलेशिया में बब्बर सिंह का असली भारतीय पासपोर्ट छीना गया और उसे फर्जी नेपाली पासपोर्ट थमा दिया गया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। इस फर्जी दस्तावेज के सहारे उससे बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया गया। पीड़ित बब्बर सिंह अब किसी तरह भारत लौट चुका है। उसके भारत लौटने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ है। अब बब्बर सिंह से सीधे बात कर मलेशिया में उसके साथ हुई पूरी घटना, उसे विदेश भेजने वाले एजेंट और इस कथित अंतरराष्ट्रीय गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है। इसके साथ ही बब्बर सिंह के परिवार से भी विदेश भेजने के लिए एजेंट को दिए गए पैसे, लिए गए दस्तावेज, वीजा प्रक्रिया और किन लोगों के माध्यम से यह पूरा सौदा हुआ, इस पर बातचीत की जाएगी।0
0
Report
श्रीनगर में BJP-NC भिड़ंत: आरोपों के बीच सड़क से सरकार तक ड्रामा
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में राजनीतिक टकराव: BJP और NC आमने-सामने; एक-दूसरे पर धोखा और भ्रष्टाचार के आरोप; पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बैरिकेड्स और बल का इस्तेमाल किया。 तनावपूर्ण माहौल में श्रीनगर की ऐतिहासिक सड़कें राजनीतिक अखाड़े में बदल गईं, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने एक-दूसरे पर धोखा, रिश्वतखोरी और वादे तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने विरोधी गुटों के प्रदर्शन को बड़े पैमाने पर हंगामे में बदलने से रोकने के लिए काफी मशक्कत की। प्रदर्शन जल्द ही सड़क पर ताकत दिखाने और राजनीतिक ड्रामे में बदल गए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और जम्मू-कश्मीर BJP अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सत शर्मा के नेतृत्व में BJP कार्यकर्ता लाल चौक पर जमा हुए और जहांगीर चौक की ओर मार्च किया। उनका एक ही मकसद था - सिविल सचिवालय का घेराव करना。 उन्होंने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर आरोप लगाया कि वह विफल रही है और उसने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। खास तौर पर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा तोड़ा और बिजली की दरें बढ़ाकर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। BJP का यह भी दावा है कि रिश्वत के बदले 'बैक डोर' (अवैध तरीके) से हजारों सरकारी नौकरियां अपने ही लोगों को दी गईं। BJP ने उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा, "इस्तीफा दें और फिर से जनता का सामना करें।" शर्मा और अन्य नेताओं ने NC के विरोध प्रदर्शन को खारिज करते हुए इसे जनता के गुसे को भटकाने के लिए रचा गया महज एक राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उपराज्यपाल चुनी हुई सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि एक तरफ NC प्रशासनिक बाधाओं का रोना रो रही है, तो दूसरी तरफ खुद 'बैक डोर' से नियुक्तियां कर रही है। राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर BJP ने कहा कि यह सिर्फ एक ड्रामा है; राज्य का दर्जा बहाल होगा, लेकिन यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होगा। जहांगीर चौक पर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की कड़ी घेराबंदी को तोड़ने की कोशिश की। बैरिकेड्स तोड़ दिए गए। भीड़ आगे बढ़ी, और सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर आमादा थी। मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने हल्का लाठीचार्ज किया। धक्का-मुक्की हुई। कुछ देर के लिए तनाव इतना बढ़ गया कि स्थिति बेकाबू हो सकती थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और आखिरकार जहांगीर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। पूरे शहर में, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अपना मार्च निकाला। उन्होंने इस दिन को संवैधानिक गारंटी और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की लंबे समय से लंबित मांग के लिए संघर्ष के तौर पर पेश किया। कार्यकर्ता राजबाग में जमा हुए और जवाहर नगर में बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की। यहाँ भी जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने उनका रास्ता रोक दिया। तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस और NC के विधायकों व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक समेत पार्टी के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर राजबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। NC नेताओं ने दोहराया कि पार्टी जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपना शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए "हर दिन विरोध का दिन" है। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने आरोप लगाया कि लोगों को NC के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए कई जगहों पर पाबंधियाँ और चेकपॉइंट लगाए गए, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं को लाल चौक से आसानी से आने-जाने दिया गया। उन्होंने अधिकारियों पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा, "यह अन्याय है। दबाव और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपने अधिकारों की मांग जारी रखेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से ऐसा करेंगे। इंशाअल्लाह, हम उन्हें हासिल करेंगे।" वानी ने आगे कहा, "लेकिन मैं आपको बता रहा हूँ, यह अधिकारों की बहाली के संघर्ष में जम्मू-कश्मीर की आवाज़ को दबाने की उनकी एक चाल है।" जब बीजेपी के भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो NC नेताओं ने उन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी जांच एजेंसियां और पुलिस बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, "अगर आरोप सच हैं, तो उनकी जांच करने और उन्हें साबित करने में देर नहीं करनी चाहिए।" गौर करने वाली बात है कि NC सरकार का चेहरा माने जाने वाले अब्दुल्ला परिवार का कोई भी सदस्य सड़कों पर नहीं उतरा; BJP ने इसे खोखले विरोध का सबूत बताया। हालांकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ज़ोर देकर कहा कि उसका संघर्ष शांतिपूर्ण और सिद्धांतों पर आधारित है और उसने राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा बहाल होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया। दोनों जगहों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स की भारी तैनाती के कारण, दोनों ही पक्ष अपनी तय जगहों तक नहीं पहुँच पाए - यानी बीजेपी के लिए सिविल सेक्रेटेरिएट और एनसी के लिए बीजेपी दफ़्तर। इन दोहरे विरोध प्रदर्शनों ने चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में दोनों पार्टियों के बीच बढ़ती दुश्मनी को उजागर कर दिया: एक पार्टी ने दूसरी पर सत्ता और पैसे के लिए लोगों के हितों का सौदा करने का आरोप लगाया, तो दूसरी ने क्षेत्र के संवैधानिक अधिकारों को छोड़ने का आरोप लगाया。 आखिरकार, किसी भी पक्ष को अपना तात्कालिक मकसद हासिल नहीं हुआ। लेकिन दोनों ही राजनीतिक मतभेदों को और गहरा करने में सफल रहे। श्रीनगर की सड़कों ने इस ड्रामे, आरोपों और हल्की-फुल्की हिंसा को देखा और एक साफ़ संदेश दिया: बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच की लड़ाई अब सिर्फ़ विधानसभा हॉल तक सीमित नहीं है। यह लड़ाई सड़कों पर आ गई है और कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है।0
0
Report
Advertisement
केजरीवाल-मान पर भ्रष्टाचार के आरोप: ED जांच में कैश फॉर ट्रांसफर घोटाला सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आज भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं...पंजाब की पावन धरती को आज दलाली का प्रदेश बनाने में भगवंत मान ने अग्रणी भूमिका निभाई है...पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर की जाती है... ED की जांच में तथ्य समाने आया है कि रेट कार्ड बना हुआ है और उसमें किसको कौन सा चार्ज मिलेगा उसकी एक कीमत देनी होगी... मुख्यमंत्री भगवंत मान को जबाव देना पड़ेगा कि आपकी नाक के नीचे आपके इशारों पर जब ये कैश फॉर ट्रांसफर घोटाला हो रहा है तो इसका किंग पिंग अरविंद केजरीवाल है या नहीं?"0
0
Report
बुलंदशहर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से जूझते रहे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr: BJP विधायक Anil Sharma का निधन। 4 बार के विधायक थे Anil Sharma। कैंसर से पीड़ित Anil Sharma का हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज। लंबे समय से बीमार चल रहे थे भाजपा विधायक Anil Sharma। योगी सरकार में वन राज्य मंत्री रह चुके हैं भाजपा विधायक Anil Sharma। Shikarpur विधायक Anil Sharma ने BL Kapoor दिल्ली हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस।0
0
Report
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल कुमार शर्मा के निधन पर शोक, समर्थकों में शोक की लहर
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं बुलन्दशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक श्री अनिल कुमार शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
स्वीप कार्यक्रम ने युवाओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर के द्वितीय दिवस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था। स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मेरा वोट मेरा अधिकार है, कोई मतदाता न छूटे तथा निष्पक्ष मतदान क्यों जरूरी है जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद प्रतियोगिता और मतदाता गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर अपने विचार रखे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्यम डंडोतिया और द्वितीय स्थान रानी अरेला ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारों के साथ आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी और लोगों को जागरूक किया गया। स्वीप टीम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और सभी से अधिक मतदान की अपील की गई।0
0
Report
कैथल के बाबा राजपुरी डेरे में साधु की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोपों से हडकंप
Kaithal, Haryana:कैथल के बाबा लगाना गांव में ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में साधु की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोपों से मचा हड़कंप कैथल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव बाबा लदाना स्थित ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साधु का शव डेरे के विश्राम गृह में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि साधु के बाल भी उखाड़े गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डेरे में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले को लेकर लोगों में भारी रोष और गुस्सा देखने को मिला। ग्रामीणों ने डेरे के मुख्य महंत पर साधु की कथित हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास से साक्ष्य और तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल साधु की मौत के पीछे असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। बाइट: कुलदीप सिंह जांच अधिकारी बाइट पब्लिक0
0
Report
स्कूल डीनोटिफिकेशन पर विधानसभा में विपक्ष-सरकार के बीच तीखा वार
Shimla, Himachal Pradesh:स्कूलों की तालाबंदी पर सदन में नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री आमने-सामने, चुटीले अंदाज में हुआ वार-पलटवारहिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान स्कूलों के डीनोटिफिकेशन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। त्रिलोक जमवाल के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आमने-सामने आ गए। स्कूल बंद करने के मुद्दे पर दोनों के बीच तीखा वार-পલটवार हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं ने हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे की चुटकी भी ली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन ढूंढ-ढूंढकर संस्थान बंद करने का क्रम अब भी जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना सोचे-समझे संस्थान बंद किए। प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया है कि 123 संस्थानों को दोबारा उसी स्थान पर खोला गया, जहां उन्हें बंद किया गया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने के लिए सरकार ने सही प्रक्रिया नहीं अपनाई। उस समय मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं हुआ था और केवल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने संस्थान बंद करने का क्रम शुरू कर दिया था। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री गंभीर नजर आ रहे हैं, टेंशन में लग रहे हैं, सब ठीक?’ नेता प्रतिपक्ष ने देहरा विधायक और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी का जिक्र करते हुए भी मुख्यमंत्री की चुटकी ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘आप नेता प्रतिपक्ष हैं, भाजपा के नेता हैं, आपकी बात गंभीरता से सुननी पड़ेगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भाजपा-कांग्रेस देखकर नहीं, बल्कि जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर संस्थान खोलती है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी साल के जून महीने में काफी संख्या में संस्थान खोल दिए थे। चुनाव को देखते हुए पूर्व सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 750 संस्थान ऐसे थे, जहां शिक्षक या छात्र ही नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों को रैशनलाइज करके मजबूत करने का काम कर रही है। केवल उन्हीं संस्थानों को बंद किया गया, जहां छात्र और शिक्षक नहीं थे तथा बेहद कम दूरी पर दूसरे संस्थान उपलब्ध थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों की आवश्यकता नहीं है, उन्हें बंद किया जाएगा, जबकि जहां जरूरत होगी, वहां संस्थानों को मजबूत किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार से टक्कर: बाइक सवार घायल नहीं, आरोपी मैक्स चालक गिरफ्तार
Routhiya, Uttarakhand:एंकर: रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में तेज और लापरवाही से वाहन चलाना एक मैक्स चालक को भारी पड़ गया। विजयनगर में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हुए वाहन चालक को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। मेडिकल जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वीओ: मामला कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्र के विजयनगर का है। एक सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मैक्स चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और हाईवे पेट्रोल वाहन के माध्यम से फरार मैक्स का पीछा किया। पुलिस टीम ने वाहन संख्या UK 12 TA 0923 को रोककर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशीष नेगी पुत्र विजयपाल सिंह नेगी, निवासी ग्राम जोला, पोस्ट बड़ेथ, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैक्स वाहन को भी सीज कर दिया है। साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
लोणावळा में बंगला चोरी: चोर लाखों का आभूषण लूटकर फरार
Varsoli, Maharashtra:लोणावळ्यातील वलवण परिसरात बंगल्यात घरफोडी करून अज्ञात चोरट्यांनी तब्बल १४ लाख १५ हजार रुपयांचा ऐवज लंपास केल्याची घटना समोर आली आहे. चोरट्यांनी बारा बंगला परिसरातील एका बंगल्याच्या मागील कंपाऊंडवरून आत प्रवेश केला. त्यानंतर पत्र्याच्या शेडवरून गॅलरीत येत दरवाजा तोडून घरात प्रवेश केला. घरातील सोन्याचे दागिने, हिरेजडित दागिने, सोन्याची चैन, मंगळसूत्र, घड्याळ चोरून नेला. याप्रकरणी लोणावळा शहर पोलीस ठाण्यात अज्ञात चोरट्याविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, हा सर्व प्रकार सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाला आहे. सीसीटीव्हीच्या आधारे लोणावळा शहर पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे...0
0
Report
बिजनौर: गुलदार पकड़ने के चक्कर में बच्चों का पिंजरे में खेलना वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर-- मौत का पिंजरा बना खेल तमाशे का साधन। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में बच्चे खेल रहे। वन विभाग ऐसी हरकत देख हुआ परेशान। जान जोख़िम में डालकर ग्रामीण बच्चे पिंजरे में बंद होकर खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में मुर्गी बकरा हो रहा चोरी। गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। बिजनौर के नजीबाबाद वानिकी वन प्रभाग का मामला।0
0
Report
Advertisement
