244001
मुरादाबाद के पंचायती मंदिर में गणेश महोत्सव पर भंडारे का आयोजन
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद के थाना नागफनी इलाके के प्राचीन पंचायती मंदिर में गणेश महोत्सव के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। मुरादाबाद जिले में गणेश महोत्सव को लेकर कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
फागी के लसाडिया गांव में चारे की आग, तीन पानी टैंकरों से बुझाई गई
Dudu, Rajasthan:फागी के लसाडिया गांव में लगी भीषण, गांव में मची अफरातफरी तफरी। घर के बाहर रखे चारे में लगी आग, पानी के तीन टैंकर से बुझाई आग। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग लगने का कारण का नहीं लग पाया पता। आग लगने के कारण चारा आग से जलकर हुआ राख, संदीप चौधरी ने पुलिस को दी सुचना। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
सोनभद्र में दीपावली के दिन लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दीपावली के दिन काली पूजा के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक युवक बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल करते हुए हर्ष फायरिंग की। मामले में कथित तौर पर जिलाधिकारी से शिकायत कर संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की माँग भी की गई है। वायरल वीडियो में जिस तरह से खुलेआम फायरिंग होती दिखाई दे रही है, उससे सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदाराना व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती थी। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि मीडिया नहीं करता। अब देखना होगा कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव का बताया जा रहा है। दीपावली के दिन काली पूजा के दौरान अरविंद कुमार पुत्र मन्नू पटेल ने कथित तौर पर अपने चाचा कमला प्रसाद की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान फायरिंग का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने इस तरह खुलेआम हर्ष फायरिंग किए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पूजा के दौरान इस तरह गोली चलाने से वहां मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई को लेकर नजरें टिकी हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
हरदोई में मूर्तियाँ बंद कर रही मां-बेटे को स्कार्पियो ने रौंदा, CCTV में कैद
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में मूर्तियों की दुकान बंद कर रही मां-बेटे को स्कॉर्पियो ने रौंदा,महिला के दोनों पैरों पर चढ़ाई गाड़ी,CCTV में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज वायरल हरदोई के संडीला कस्बे के सदर बाजार मार्ग पर दीपावली के दौरान सड़क किनारे लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। उसने पहले युवक को टक्कर मारी और फिर दुकान के पास बैठी महिला के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जबकि दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। सण्डीला कस्बे के ऊपरी महतवाना निवासी कांति देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे श्याम जी गुप्ता के साथ सदर बाजार मार्ग पर अवधेश नारायण ज्वैलर्स के सामने फुटपाथ पर लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रही थीं। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सदर बाजार निवासी भट्ठा कारोबारी अनुज जायसवाल कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कॉर्पियो चलाते हुए वहां पहुंचा और मां-बेटे को टक्कर मार दी। पीड़िता का आरोप है कि स्कॉर्पियो में चालक के साथ उसके दोस्त टीटू, अमन और अभिषेक भी मौजूद थे और सभी शराब पी रहे थे। हादसे में कांति देवी के दोनों पैर घायल हो गए, जबकि उनके बेटे का टच स्क्रीन मोबाइल टूट गया। दुकान में रखी भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने सीएचसी संडीला में मेडिकल परीक्षण कराने के अब कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक अनुज जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हरिश रावत के दिवाली पर पैरामिलिट्री बलों के बारे में बयान पर राजनैतिक विवाद
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Harish Rawat (Former Chief Minister,Uttarakhand) on political statements regarding paramilitary forces on Diwali and remarks on taking action against Dimagi Naxals देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "प्रधानमंत्री हों या फिर रक्षा मंत्री हों या फिर गृह मंत्री हों वो जब सैनिकों या फिर अर्ध सैनिक बलों के बीच में जाएं तो वहां पर उनके सौर्य, पराक्रम और सरकार की सफलता पर बात करें मगर राजनीतिक बात करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि दिमागी नक्सल वाली उनकी जो टिप्पणी है, वो राजनीतिक टिप्पणी है और उस पर विवाद है। प्रधानमंत्री کو वहां वो टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। यह टिप्पणी करने के लिए वो स्थान नहीं था..."0
0
Report
झारखंड के आठ श्रमिकों की गया से सुरक्षित घर वापसी, मुख्यमंत्री की पहल से राहत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल एवं जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बिहार में फंसे 8 श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हुई है. बिहार राज्य के गया जिले में फंसे पीरटांड़ प्रखंड के आठ श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कराकर उनके घर वापस लाया गया है. गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के ग्राम शहरपुरा के ये सभी श्रमिक रोजगार एवं आजीविका की तलाश में बिहार के गया जिले गए थे, जहां वे कथित रूप से बंधक बनाए जाने की स्थिति में फंस गए थे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करत हुए संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित किया गया तथा सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके गृह क्षेत्र वापस लाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़ द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, सकुशल वापस लाए गए श्रमिकों में सुनील मुर्मू, बरवाडीह, सुखू टुडू बरवाडीह, सुरेंद्र मुर्मू बरवाडीह, राजू बास्के भेलवाडीह, करमू टुडू जरकाई, बबलू मरांडी शहरपुरा, दिनेश सोरेन बरवाडीह, रंजीत मुर्मू बरवाडीह शामिल है. इस त्वरित कार्रवाई से सभी आठ श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हुई है. श्रमिकों के घर लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है. जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई.0
0
Report
Advertisement
लोनी बॉर्डर में ईंट से हत्या: पिंकी की मौत, आरोपी से पूछताछ जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी चौकी इलाके में एक महिला की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका पिंकी निवासी बुलंदशहर की करीब चार-पाँच महीने पहले फेसबुक के माध्यम से पिंटू नामक युवक निवासी बुलंदशहर से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। पिंटू महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में पिंटू ने पास में रखी ईंट से पिंकी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
ललितपुर जिला मेडिकल कॉलेज में मानसिक विक्षिप्त मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जिला मेडिकल कॉलेज में मानसिक रूप से विक्षिप्त भर्ती एक मरीज ने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी , जिसके चलते कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मरीज को आनन फानन में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के जिला मेडिकल कॉलेज की है । घायल मरीज के परिजनों के अनुसार मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी अजीत ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था । जिसके इलाज के लिये उसे ललितपुर के जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था ,उसे भर्ती कराकर वह किसी काम से गया हुआ था । इसी दौरान उसने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी ।0
0
Report
धौलपुर में गोली से युवक की मौत, हत्या का आरोप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में युवक की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित बजरंग कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर के ऊपर बने कमरे के बाहर पड़ा मिला। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान मुकेश (22) पुत्र रामेश्वर निवासी बजरंग कॉलोनी के रूप में हुई है। वह 12वीं पास था। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे रामलखन और उसके साथ आए 5 से 6 लोगों ने घर में घुसकर ऊपर बने कमरे में सो रहे मुकेश के सिर में गोली मार दी। राहुल के अनुसार रामलखन करीब दो साल पहले उनके मकान में किराये पर रहता था। तीन महीने पहले वह मकान खाली कर अपने भांजे अंकित के घर रहने चला गया था। रामलखन ने मुकेश पर उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया था, इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मुकेश की पत्नी कमलेश पिछले चार महीने से उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद स्थित अपने मायके में रह रही है। राहुल के मुताबिक कमलेश के भाई को दूध के कारोबार में घाटा होने के बाद कमलेश ने अपने करीब 15 तोला सोने के गहने भाई को दे दिए थे। भाई द्वारा गहने बेच देने पर मुकेश और कमलेश के बीच विवाद हो गया था। तभी से कमलेश मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे गत 15 अक्टूबर को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो त्योहार से कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पूर्व में बजरी तस्करी का मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
धनबाद के पूर्वी टुंडी में पलाश के पेड़ से युवती का शव मिला, इलाके में हड़कंप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़बाद गांव के टोला बीरबांध स्थित जंगल में पलाश के पेड़ से एक अज्ञात युवती का शव लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, सोमवार शाम जंगल से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की नजर पलाश के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी युवती के पिछले चार-पाँच दिनों से लापता होने की जानकारी है या वह घर नहीं लौटी है, तो तत्काल पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि मृतका की पहचान हो सके।0
0
Report
जौनपुर में भूमि विवाद ने बदमाशों का कहर, युवक पिटाई वायरल वीडियो से हड़कंप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जमीनी विवाद में दबंगों का कहर, युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा बक्शा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का मामला。 मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल。 पिटाई से युवक को आईं गंभीर चोटें, हालत चिंताजनक बताई जा रही है。 घटना के बाद गांव और इलाके में मचा हड़कंप。0
0
Report
सीतामढ़ी में बैरगनिया महोत्सव से भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्ते में नया उत्साह
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अनूठे संगम का रूप देखने को मिला। नेपाल बॉर्डर पर स्थित बैरगनिया प्रखंड में दीपावली के अवसर पर आयोजित बैरगनिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। इस महोत्सव में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बनाया। महोत्सव के माध्यम से भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को भी और प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, सभापति सिंधु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर सूरजपोल में चाकूबाजी: शेखर घायल, पुलिस जांच शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के मछला मंगरा गली नंबर 10 में बीती रात चाकूबाजी की घटना हुई। अज्ञात बदमाशो ने शेखर और जितेंद्र नाम के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलो को महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेजाया गया। जहां गम्भीर घायल एक युवक को परिजन निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आखिर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह अभी तक साफ नही हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रींगस के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम, भक्तों में उत्साह
Sikar, Rajasthan:रींगस के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु मूंग, मोठ, चावल और बाजरे सहित मोटे अनाज से तैयार होगा अन्नकूट, मूली और कढ़ी के साथ लगेगा भगवान को भोग सीकर जिले के रींगस शहर में अन्नकूट महोत्सव को लेकर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आने लगा है। शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राचीन श्याम मंदिर, गोपीनाथ राजा मंदिर और अयोध्या दास मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालु और मंदिर सेवक आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अन्नकूट महोत्सव को लेकर मंदिर परिसरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के अनाज और सब्जियों से अन्नकूट तैयार किया जाएगा। इसमें मूंग, मोठ, चावल और बाजरे सहित नए मोटे अनाज का उपयोग किया जाएगा। वहीं अन्नकूट के प्रसाद के साथ मूली और कढ़ी का विशेष भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिरों में भगवान के विशेष शृंगार, पूजा-अर्चना और भोग की तैयारियां की जा रही हैं। अन्नकूट महोत्सव के दौरान भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। धार्मिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता से जुड़ा यह आयोजन शहर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बनाएगा।0
0
Report
किशनगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने ट्रेन रोककर महिला की जान बचाई
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित होते-होते बची। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच महिला का पैर फंस गया और वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल निरंजन लाल ने अदम्य तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए दौड़कर महिला की जान बचाई और ट्रेन को रुकवाया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस जयपुर की ओर से किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां ट्रेन का दो मिनट का निर्धारित ठहराव था, लेकिन तय समय से पहले ही ट्रेन अजमेर की ओर रवाना हो गई। इसी दौरान महिला ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, तभी उसका पैर फिसलकर पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। महिला ट्रेन के साथ घिसटने लगी। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल निरंजन लाल ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और ट्रेन रुकवाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकलवाया। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल महिला की पहचान सरगांव रोड, वार्ड नंबर 52 निवासी सोनू कुमावत के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। कांस्टेबल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया。0
0
Report
Advertisement
