244001
जयंतीपुर में नूरानी महफिल का आयोजन, देश की उन्नति के लिए दुआएं
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद के जयंतीपुर ढाका में एक नूरानी महफिल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। महफिल में देश की उन्नति और समृद्धि के लिए दुआएं की गईं। इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों के बीच एकता और धार्मिक समर्पण का संदेश फैलाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागपुर उच्च न्यायालय के निर्देश पर चंद्रपूर की इरी-झरपट नदियों का निरीक्षण
Chandrapur, Maharashtra:नागपुर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चंद्रपूर शहर की इरई और झरपट नदियों के प्रदूषण और पूर प्रवाह के बारे में उच्चस्तरीय अधिकारी वास्तविक मौके पर गए और निरीक्षण किया। याचिका दायर कर चुके पूर्व सांसद नरेश पुगलिया ने न्यायालय में प्रदूषण रोकथाम तथा पूर प्रवाह नियंत्रण के उपाय प्रस्तुत करने की मांग की थी; अदालत ने मौके पर निरीक्षण की directive दी थी. आज चंद्रपूर जिलाधिकारी, नगरपालिका, वेस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड और चंद्रपूर महा औष्णिक वीज केंद्र के संयुक्त अधिकारी दल ने उपाययोजनाओं का आकलन किया और पूर प्रवाह रोकथाम के आवश्यक कदमों का प्रतिवेदन उच्च न्यायालय को सौंपने की योजना बताई।0
0
Report
दुर्ग पुलिस, SDRF और प्रशासन ने 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, कई मार्ग बंद
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शिवनाथ व खारुन नदी सहित विभिन्न नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। महादेव घाट, कोही, पुलगांव और बोरी-ननकट्टी जैसे प्रमुख मार्गों पर पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने से आवागमन रोक दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर जलभराव में फंसे 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया। एसपी व कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिकों से जलमग्न मार्गों पर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल: कर्मचारियों ने अवकाश में बैंक खोलने का विरोध जताया
Sirsa, Haryana:एंकर रीड 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर आज रविवार को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहे। बैंक कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन बैंक खोलने के आदेश को ‘ब्लैक डे’ और ‘काला रविवार’ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के मद्देनजर आरबीआई की गाइडलाइन के तहत रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को खोलने के निर्देश दिए गए। हालांकि बैंक कर्मचारियों ने इस फैसले का विरोध किया। वोल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए बैंक कर्मचारियों चंचल कुमार और काजल रानी का कहना है कि रविवार सामान्य तौर पर बैंकों के लिए अवकाश का दिन होता है। NI Act 1881 के तहत भी बैंकिंग क्षेत्र में रविवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में छुट्टी के दिन बैंक खोलने के फैसले को कर्मचारियों ने अपने अधिकारों के खिलाफ बताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने छुट्टी के दिन भी बैंक पहुंचकर ड्यूटी की और इसे ‘काला रविवार’ के रूप में मनाया। वोल 2 बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य लागू करना भी शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि देश में न तो कोई आपात स्थिति है और न ही आर्थिक संकट है, ऐसे में छुट्टी के दिन भी बैंकों को खोलने का फैसला उचित नहीं है। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन केवल एक दिन की छुट्टी को लेकर नहीं है, बल्कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर है। कर्मचारियों ने सरकार से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की। अब देखने वाली बात होगी कि 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बाद सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य मांगों पर क्या फैसला होता है。0
0
Report
Advertisement
बैतूल के बैंकों में आज खुले रहने के बीच 28-30 सितम्बर तक हड़ताल का बड़ा खतरा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज रविवार को बैंकों का नजारा कुछ अलग दिखाई दिया, आमतौर पर रविवार को बंद रहने वाले बैंक आज खुले नजर आए और बैंक कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम करते दिखाई दिए. दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल से पहले आज रविवार को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं. बैतूल में बैंक कर्मचारियों ने आज के दिन को ‘ब्लैक संडे’ के रूप में मनाया. कर्मचारियों का कहना है कि फाइव डे बैंकिंग लागू करने और लंबे समय से लंबित पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. इसी के विरोध में कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम कर रहे हैं. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल के बाद भी यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी है, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है. यानी आज बैंक खुले जरूर हैं, लेकिन कर्मचारियों के तेवर आंदोलन वाले हैं और कल से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है.0
0
Report
रेत माफिया के आतंक में मुरैना: ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में रेत माफिया का आतंक,पुलिस से बचकर भागे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, हादसे में बे मुश्किल बची चालक की जान मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड स्थित महावीर पुरा में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला है पुलिस से बचने کے लिए ट्रैक्टर चालक نے कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। रेत माफिया पुलिस से बचकर भाग रहे थे और उनके पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मारकर घसीटा हुआ ले गया पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जहां गली से एक के बाद एक ट्रैक्टर निकल रहे हैं और उनके पीछे पुलिस भी दौड़ रही है0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: कृपया पूर्ण सामग्री दें
Kondagaon, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
CM विष्णुदेव साय: मोदी की मन की बात से छत्तीसगढ़ में हर जगह उत्साह
Kurustikur, Chhattisgarh:आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के लामकन्हार गांव पहुंचे. लाम कन्हार गांव के एकलव्य आवासीय परिसर मे आयोजित मन की बात कार्यक्रम मे शरीक हुए. इसलिए दौरान सी एम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर महीने मन की बात सुनने हर भारतीय लालायित रहते हैं. सभी को प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का इन्तजार इसलिए रहता है क्योंकि पीएम जी हर एपिसोड में कुछ ना कुछ नया बात कहते हैं जिससे हमेशा सीखने मिलता है. प्रधानमंत्री जी ने आज के एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कई स्थानों के साथ साथ हमारी द्वारा चलाये जा रहें कई योजनाओं का जिक्र किया है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं. इस कार्यक्रम के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया.0
0
Report
नर्मदा घाट पर मोबाइल में व्यस्त युवक बाढ़ में घिरा, होमगार्ड ने बचाया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के माहिष्मती घाट से लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो न केवल सोशल मीडिया में वायरल है बल्कि हर किसी को सतर्क करने वाली है। नर्मदा का जलस्तर अचानक बढ़ा और घाट पर बैठा एक युवक बाढ़ के पानी में घिर गया। हैरानी की बात ये रही कि युवक उस वक्त मोबाइल में इस कदर व्यस्त था कि उसे बढ़ते पानी का अंदाजा तक नहीं हुआ। हालांकि, समय रहते होमगार्ड जवान की नजर उस पर पड़ गई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह वीडियो मंडला के प्रसिद्ध माहिष्मती घाट का बताया जा रहा है... जहां 26 सितंबर को नर्मदा का जलस्तर अचानक बढ़ने से घाट का एक हिस्सा पानी में डूब गया। इसी दौरान एक युवक घाट पर बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त था। देखते ही देखते पानी उसके चारों तरफ पहुंच गया और युवक बाढ़ के बीच घिर गया। हालात बिगड़ते, इससे पहले ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की नजर युवक पर पड़ गई। जवान ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जरा सी देर होती तो मोबाइल में व्यस्त युवक के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के दौरान घाटों पर जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में ये तस्वीरें लोगों को चेतावनी भी दे रही हैं कि मोबाइल से ज्यादा जरूरी अपनी जान है।0
0
Report
हरिद्वार में गंगा जलस्तर चेतावनी निशान के पास, ऑरेंज अलर्ट जारी
Haridwar, Uttarakhand:प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ हरिद्वार में भी दो दिनों से बारिश लगातार जारी है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हरिद्वार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट आ गई है, वहीं जनजीवन भी अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी लगातार बारिश से गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार दोपहर तक हरिद्वार के भीम गौड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया। ऊपरी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हरिद्वार में गंगा 293 मीटर पर बह रही है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन गंगा के जल स्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश लगातार जारी रही तो गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर सकता है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में ओम बिरला बोले: जनता की समस्याओं के त्वरित हल पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे बूंदी सर्किट हाउस भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सर्किट हाउस पहुंचने पर बिरला को दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी बिरला ने आमजन की समस्याएं सुनीं मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात ASP संजय सिंह चंपावत और DYSP अनिल जोशी रहे मौजूद0
0
Report
बाढ़ से बस्तर-रायपुर में राहत कार्यों पर कांग्रेस-भाजपा राजनीति
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का विभिन्न मसले पर बयान, कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे को लेकर कहा- आज होगा कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत. आज प्रदेश प्रभारी एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे. शाम को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे. कल कांग्रेस वोट चोरी को लेकर बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है भारी बारिश के चलते बाढ़ और जल भराव को लेकर कहां- बस्तर,दुर्ग, रायपुर सब संभाग में पानी भर चुका है. बस्तर पूरी तरह से कट गया है, तबाही मचाने वाली बाढ़ आई है. सरकार के पास व्यवस्था नहीं है रेस्क्यू के लिए. सरकार मुआवजा दे जहा पर फसलो और घरों को नुकसान हुआ है.. राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात को लेकर कहा- कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई है. झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है. झीरम फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है. इसके लिए कांग्रेस अब न्यायालीन लड़ाई लड़ेगी वोट चोरी मामले को लेकर भाजपा के बयानों पर किया पलटवार, कहा- लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ है पर बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता बनी हुई है. बीजेपी के चरण स्पर्श किए है ज्ञानेश कुमार ने. अब देश की जनता भी सड़क पर लड़ाई लड़ने तैयार है. ज्ञानेश कुमार को अब इस्तीफा देना होगा... सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज पर कहा- सरकार एक तरफ खुद को हिंदूवादी कहती है. दूसरी तरफ पंडालो का चंदा वसूल रही है, व्यवस्था दे नहीं पा रही है. इस तरह की व्यवस्था के लिए सरकार जिमेदार है0
0
Report
दिल्ली के अवंतिका चौक पर सड़क धंसने से ट्रक फँसा, यातायात प्रभावित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के अवंतिका चौक पर सड़क धंसने से हुआ हादसा. सड़क धंसने से ट्रक का टायर सड़क के अंदर धंसा. मैन अवंतिका चौक पर हुआ यह हादसा. मुख्य चौक पर ट्रक फंसने से यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित. हालाँकि मिली जानकारी के अनुसार इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इस हादसे ने एक बार फिर से दिल्ली सरकार की सड़कों की पोल खोल दी.0
0
Report
Advertisement
बूंदी के दौलतपुरा टोल पर फास्टैग बंद से पर्ची मामले पर भिड़ंत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी - दौलतपुरा टोल पर फास्टैग बंद होने के चलते ऑफलाइन टोल पर्ची काटने को लेकर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया... विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मियों के साथ मारपीट की गई.... मारपीट का वीडियो टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... बताया जा रहा है कि फास्टैग बंद होने के कारण वाहन चालकों को ऑफलाइन टोल देने के साथ अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ता है... इसी बात को लेकर विवाद शुरू होने की जानकारी सामने आई है....वायरल वीडियो में कुछ लोग टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं....सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया....0
0
Report
राजस्थान के डिजिटल डिपार्टमेंट्स के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता ऑडिट से सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:Anchor-सरकारी दफ्तर अब सिर्फ डिजिटल नहीं होंगे...उनकी डिजिटल सेहत भी जांची जाएगी। राजस्थान में ई-मित्र पर हर महीने करीब 60 लाख ट्रांजेक्शन हो रहे हैं और 1100 सेवाएं ऑनलाइन हैं...लेकिन अब सरकार यह भी परखेगी कि ये सेवाएं कितनी तेज, सुरक्षित और असरदार हैं। इसके लिए ई-डिलीवरी असेसमेंट सिस्टम बनेगा और ऑनलाइन सेवाओं का नियमित क्वालिटी ऑडिट होगा। साइबर खतरे से निपटने के लिए हर महीने अधिकारियों-कर्मचारियों की ‘साइबर स्वच्छता क्लास’ लगेगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने IT विभाग की समीक्षा में ये निर्देश दिए। वहीं 97 जेलों में 400 VC नोड्स लगाने से लेकर महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आगे बढ़ाने तक का रोडमैप भी तय किया गया। VO-1- प्रदेश में अलग-अलग विभागों की ऑनलाइन सरकारी सेवाएं कितनी बेहतर तरीके से काम कर रही हैं, अब इसका नियमित आकलन और ऑडिट होगा। इसके लिए राज्य स्तर पर ई-डिलीवरी असेसमेंट सिस्टम विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा मजबूत करने के साथ तकनीकी सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए हर महीने साइबर स्वच्छता वर्कशॉप कराने को भी कहा। बैठक में सामने आया कि प्रदेश में ई-मित्र के जरिए करीब 1100 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए 75 हजार से ज्यादा फिजिकल कियोस्क और 56 स्थानीय सेवा प्रदाता हैं। ई-मित्र पर हर महीने औसतन 60 लाख ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। वहीं ई-मित्र व्हॉट्सएप गवर्नेंस पर 109 सेवाएं उपलब्ध हैं और अब तक 2.95 लाख से ज्यादा ट्रांजेक्शन दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य सचिव ने विभाग को इंटेलिजेंट डैशबोर्ड, डेटा इंटीग्रेशन और नई तकनीकों का ज्यादा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। सरकारी वेबसाइट्स को नियमित अपडेट करने और उन पर उपलब्ध सूचनाओं तथा सेवाओं की उपयोगिता बनाए रखने को कहा। प्रस्तावित ई-डिलीवरी असेसमेंट सिस्टम के जरिए अलग-अलग विभागों की ऑनलाइन सेवाओं की गुणवत्ता का नियमित आकलन किया जाएगा। VO-2- मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। अधिकारियों-कर्मचारियों को नई साइबर चुनौतियों, सुरक्षा उपायों और डिजिटल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल से अपडेट रखने के लिए हर महीने साइबर स्वच्छता कार्यशाला होगी। वही राज्य की जेलों में 400 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) नोड्स स्थापित किए जाने हैं। इससे 97 जेलों को कवर किया जाएगा। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स और ITMS के तहत AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स के साथ स्पीड और रेड लाइट उल्लंघन की पहचान, PTZ कैमरे और इमरजेंसी कॉल बॉक्स जैसी व्यवस्थाओं पर भी काम किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की राजकाज प्लेटफॉर्म से 10.47 लाख से ज्यादा यूजर, 972 संगठन और 1.12 लाख से अधिक कार्यालय जुड़े हुए हैं। राजस्थान सम्पर्क में 202 विभाग इंटीग्रेट हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 62 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं और निस्तारण प्रतिशत 97.41% बताया गया। SMART (स्मार्ट मैनेजमेंट विथ एआई एंड रियल टाइम सिस्टम ) से 2.51 लाख से ज्यादा नागरिक लाभान्वित हुए हैं। वहीं Raj eVault में नागरिकों के दस्तावेज एक बार जमा होने के बाद उन्हें अलग-अलग सरकारी सेवाओं में सुरक्षित तरीके से दोबारा इस्तेमाल करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। आई-स्टार्ट के तहत प्रदेश में 9,357 से ज्यादा स्टार्टअप पंजीकृत हैं। इनके जरिए 49,438 से अधिक रोजगार सृजित होने और 1,056 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश सक्षम होने की जानकारी बैठक में दी गई है। इनमें 3,524 से ज्यादा महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप हैं। स्टार्टअप इकोसिस्टम में 700 से ज्यादा इन्क्यूबेशन सीट्स भी उपलब्ध हैं। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, आयुक्त हिमांशु गुप्ता सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बहरहाल, सरकार की सेवाएं अब फाइल से निकलकर मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंच चुकी हैं...लेकिन जितनी तेजी से सिस्टम डिजिटल हो रहा है, उतना ही बड़ा खतरा साइबर सेंध का भी है। इसलिए अब सरकारी ई-सर्विसेज का सिर्फ ‘स्पीड टेस्ट’ नहीं, ‘सेफ्टी टेस्ट’ भी होगा। हर महीने साइबर स्वच्छता की क्लास लगेगी और ऑनलाइन सेवाओं का ऑडिट होगा। यानी सरकार का नया डिजिटल मंत्र साफ है—सेवा एक क्लिक में मिले...लेकिन उस क्लिक में सेंध की कोई गुंजाइश न रहे। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बनाया अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़: सीएम विष्णुदेव साय
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। सीएम साय ने कहा कि 2018 से 2023 के बीच प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को भारी जनादेश दिया था, लेकिन पार्टी अपने घोषणापत्र के वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने राज्य को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। आज भी उनके कई सहयोगी जेल में हैं और जनता का विश्वास खो चुके हैं। अब वे चाहे जो कर लें, प्रदेश की जनता उन पर दोबारा भरोसा नहीं करेगी।0
0
Report
Advertisement
