Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

ईरान की बहू ने ससुराल में दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

ASAkash Sharma
Nov 07, 2025 02:49:30
Moradabad, Uttar Pradesh
मुरादाबाद मुरादाबाद निवासी पंकज कुमार दिवाकर से शादी करने वाली ईरान की महिला फाएजे अर्वंदी ऊर्फ फैजा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही सास कुंता देवी, तीन नंदों और नंदोई ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। महंगे तोहफे और रुपए की मांग पूरी न करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। फायजा ने आरोप लगाया कि उसके निजी पलों के वीडियो और तस्वीरें उसकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड कर ली गईं और बाद में उन्हीं का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। बहू के आरोपों पर सास कुंता देवी ने कहा- बेटे की बहू आए दिन उनके साथ मारपीट करती है। गालियां देती है वो हमारे पैतृक मकान को बिकवाकर बेटे को ईरान ले जाना चाहती है। मकान बेचकर दे दूंगी, तो मेरा बुढ़ापा कहां कटेगा? बस इसी बात का झगड़ा है। मैं बेटे को ईरान आने-आने के लिए पहले ही दो बार में करीब 7 लाख रुपए दे चुकी हूं। अब मेरे पास और पैसा नहीं है।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RVRaunak Vyas
Nov 07, 2025 04:49:08
Bikaner, Rajasthan:राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पर शहर में उत्सव का माहौल, जूनागढ़ से निकली प्रभात फेरी, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी, रविन्द्र रंगमंच पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम और शहीदों को दी पुष्पांजलि, शहीदों के परिजनों का सम्मान, बड़ी संख्या में अधिकारी और विद्यार्थी रहे शामिल Intro - बीकानेर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर भक्ति के रंग में रंगा नज़र आया आज सुबह जूनागढ़ के आगे से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई, जिसमें संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, आईजी हेमंत शर्मा और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्काउट-गाइड कैडेट्स, पुलिस जवान, साइकिल धावकों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई रविन्द्र रंगमंच पहुँची, जहां शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रविंद्र रंगमंच पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। यहाँ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया और स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं रवीन्द्र रंगमंच परिसर में इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया गया कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे बाईट - विश्राम मीना ( संभागीय आयुक्त ) बाईट - नम्रता वृष्णि (जिला कलेक्टर )
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 07, 2025 04:48:23
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर के मचकुंड रोड स्थित मेला मैदान में सुबह बड़ा हादसा हो गया। अचानक मैदान और बिजलीघर के बीच बनी दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया मलबे में दबे चारों लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने बाहर निकाला और तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, सभी घायल शरद महोत्सव मेले में दुकान लगाने के लिए आए हुए थे। हादसे के समय वे दीवार के पास बनी चाय की दुकान पर बैठे थे और चाय पी रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गयी। तेज आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आसपास मौजूद अन्य दुकानदारों ने तुरंत दौड़कर घायलों को मलबे से बाहर निकलने में मदद की。 घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व एसडीएम धौलपुर भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत समीक्षा की जाए। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी व्यास ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच पुलिस टीम ने मेला मैदान में मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है तथा दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Nov 07, 2025 04:48:03
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में युवाओं के मध्य अपना खून देकर दूसरों की जिंदगी बचाने का बढ़ रहा जज्बा मिसाल बन रहा हैं। बाड़मेर के निवासी हेमंत राजपुरोहित की पहल पर अहमदाबाद में भर्ती आपात स्थिति में एक साथ दो मरीजों के लिए तेरह रक्तदाताओ ने रक्तदान किया जो चर्चाओं में हैं। बाड़मेर के युवा बाहर अपना बिजनेस व नौकरी करते हैं, हेमंत राजपुरोहित की पहल का बढ चढ़कर साथ देकर कई बार खून के कारण जिंदगी व मौत से जूझ रहे मरीजों के लिए सदैव तत्पर रहकर अपना लहू डोनेट करते हैं। गुरुवार को प्रेम सिंह आगोरिया ने उन्हें फोन कर बताया कि 25 वर्षीय जेठी कंवर निवासी आगोरिया का अहमदाबाद में निजी अस्पताल में ऑपरेशन होना है ऑपरेशन से पूर्व 10 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने की बात कही इसके अलावा उसी अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज जुगत सिंह निवासी धारवी के तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता पर राजपुरोहित ने तुरंत अपने मित्रों को रिक्वार्मेंट बताई तथा परिजनों को भरोसा दिलाया। हैमंत राजपुरोहित ने बताया कि उन्होंने अपने सभी मित्रों को संपर्क किया साथ ही सोशल मीडिया पर मैसेज भेजते ही चंद ही मिनटों में जरूरतमंद मरीजो के लिए अहमदाबाद निजी अस्पताल में ऑपरेशन समय से पहले 13 यूनिट रक्त डोनेट करा दिया।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 07, 2025 04:47:54
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 07, 2025 04:46:49
Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনার উস্থি থানা এলাকার দেউলার নাজরা গ্রামে ১৪ বছরের এক নাবালিকাকে একাধিকবার ধর্ষণের অভিযোগ উঠেছে তার নিজের বাবার বিরুদ্ধে। অভিযুক্ত বাবা আসাদুল সেখকে গ্রেফতার করেছে পুলিশ. পরিবারের সূত্রে জানা যায়, প্রায় ১৫ দিন আগে নাবালিকাকে একা বাড়িতে কাঁদতে দেখে সন্দেহ হয় মায়ের। জিজ্ঞাসাবাদে মেয়ে জানায়, তার বাবা বহুবার তাকে শারীরিকভাবে নির্যাতন করেছে। এরপরই মা উস্থি থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেন. অভিযোগের ভিত্তিতে পুলিশ দ্রুত অভিযুক্তকে গ্রেফতার করে. অন্যদিকে, নির্যাতিতা নাবালিকাকে ডায়মন্ড হারবার মহিলা থানার সহযোগিতায় উদ্ধার করে ডায়মন্ড হারবার গভর্নমেন্ট মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে স্বাস্থ্য পরীক্ষা করানো হয়. ঘটনা ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়. নির্যাতিতার মা ও স্থানীয় বাসিন্দারা অভিযুক্তের কড়া শাস্তির দাবি জানিয়েছেন. পুলিশ জানিয়েছে, ঘটনায় অভিযোগের ভিত্তিতে তদন্ত শুরু করা হয়েছে.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 07, 2025 04:45:56
Ranchi, Jharkhand:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में विशेष कार्यक्रम किया जा रहे हैं और इस मौके को और भी खास बनाया जा रहा है। रांची के मोराबादी मैदान में आज सुबह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम गीत गया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। बमकिन चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए वंदे मातरम गीत को गाते हुए सभी ने उन्हें याद किया। इस दौरान कई युवा भी मौजूद रहे। रांची के विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष ने इसका विरोध भी किया था यह कहते हुए कि एक विशेष धर्म के खिलाफ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता का बोध रखती है इसीलिए देशभर में वंदे मातरम गाने का काम किया जा रहा है वहीं उन्होंने स्वदेशी अपनाने का भी नारा एक बार फिर बुलंद किया。
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Nov 07, 2025 04:45:40
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दबंगो ने महिला को जमकर पीटा है। पिटाई के दौरान सूचना पर पहुंची 112 पुलिस का भी दबंगों को खौफ नहीं रहा और वह उनके सामने भी पिटाई करते रहे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। मामला जगतपुर थाना इलाके के ग्राम बादीपुर का है। यहाँ के रहने वाले मनीष तिवारी की पड़ोस में रहने वाले अमरजीत सिंह आदि से पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर एक दिन पहले अमरजीत अपने साथियों को लेकर मनीष के घर में घुस गया जहाँ उनकी पत्नी नेहा तिवारी विरोध में आगे आयीं तो उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के बाद भी दबंग पिटाई किये जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 07, 2025 04:45:29
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला में खड़ी ओमनी वैन में लगी आग,बड़ी घटना टली,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू हरदोई में संडीला कस्बे के बरौनी चुंगी इलाके में शुक्रवार को एक खड़ी मारुति ओमनी वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि सईद अहमद के घर के बाहर खड़ी मारुति वैन में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और वैन धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से जलती वैन को खींचकर बाहर निकाला, जिससे आग घर के अंदर तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।संडीला थाना प्रभारी विधासागर पाल ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 07, 2025 04:31:37
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल SNMMCH में एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है. इससे जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल से मरीजों को बिना इंजेक्शन लगाए वापस लौटना पड़ रहा है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा जा रहा है जहां फिलहाल वैक्सीन उपलब्ध है. अस्पताल के ARV केंद्र के इंचार्ज रवि राज ने बताया कि गुरुवार 6 नवंबर को वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से समाप्त हो गया है. जो थोड़ी बहुत वैक्सीन बची थी वह कुछ मरीजों को ही दी जा सकी. बाकी बचे मरीजों को जिन्हें adults and children दोनों शामिल हैं उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. रवि राज ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 50 मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लेने के लिए आते हैं लेकिन आज मरीजों की संख्या कुछ कम है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधीक्षक ने वैक्सीन की जल्द उपलब्धता के लिए परमिशन दे दी है और उम्मीद है कि स्टॉक जल्द ही आ जाएगा. हालांकि कहा जा रहा है कि टेंडर नहीं होने के कारण वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है. वहीं वैक्सीन लगवाने आए मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की. एक मरीज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को एंटी रेबीज वैक्सीन का दूसरा डोज दिलाने के लिए आए थे लेकिन यहां पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गया है. यहाँ से सदर अस्पताल जाने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा पहले से ही कुत्ते के काटने से परेशान हैं और अब बेवजह धक्के खाने पड़ रहे हैं. भीओ फाइनल --- फिलहाल SNMMCH से रेफर किए गए मरीजों के लिए धनबाद के सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे बिना समय गंवाए सदर अस्पताल जाकर अपना इलाज कराएं. क्योंकि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और जानवर के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन समय पर लेना अत्यंत आवश्यक होता है.
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top