241126
हरदोई लखनऊ मार्ग पर कछौना थाना क्षेत्र में घने कोहरे में 3 पिकअप डाला आपस में टकराई
Kachhauna Patseni, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के कछौना थाना इलाके में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण हरदोई लखनऊ हाईवे औद्योगिक क्षेत्र पेप्सी कंपनी के पास तीन वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार कछौना इलाके में लखनऊ से हरदोई जा रहे एक पिकअप ने अपने आगे चल रहे एक अन्य पिकअप को टक्कर मार दी,जिससे दो पिकअप चालक घायल हो गए। एक चालक आजम पुत्र जालिम अली छोटी कसमंडी खुर्द मलिहाबाद लखनऊ का रहने वाला बताया जा रहा है,लखनऊ से लकड़ी लेकर हरदोई जा रहा था।0
0
Report
241126
सहकारी समिति को बनाया मयखाना छलकाए जाम,वीडियो वायरल
Kachhauna Patseni, Uttar Pradesh:सण्डीला क्षेत्र में एक सहकारी समिति को बनाया मयखाना बनाया गया और जाम छलकाए गए।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।खाद वितरण केंद्र पर किसान परेशान हो रहे थे अंदर जाम छलक रहे थे।शराब पीने का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो नरायनपुर सण्डीला का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है गेट बंद कर रिटायर्ड सचिव आदि का मदिरा पीते वीडियो वायरल है।0
0
Report
241126
कछौना में सात घण्टे बेटी के शव के साथ सोता रहा पिता,संदिग्ध मौत पर पिता पर हत्या का आरोप लगा
Kachhauna Patseni, Uttar Pradesh:युवती की संदिग्ध मौत का मामला कछौना थाना क्षेत्र के हरचन्दापुर मजरा कलौली गांव का है।यहां की रहने वाली 19 वर्षीय चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी उसके गले पर निशान मौजूद थे।मृतका सुशील नामक व्यक्ति की पुत्री है।जानकारी पाकर मौके पर मृतका के मामा सुधीर निवासी मुस्तफाबाद थाना पिसावां जनपद सीतापुर मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि उनका बहनोई सुशील अक्सर शराब के नशे में अपनी बेटी चाँदनी के साथ मारपीट करता था।0
0
Report
Advertisement
241126
कछौना में निजी फैक्ट्री में संदिग्ध उर्वरक जब्त,कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी
Kachhauna Patseni, Uttar Pradesh:कछौना के औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 स्थित ई. वी. ए. एक्जोटिका इंडस्ट्रीज में रविवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक और तहसीलदार अमित यादव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री से संदिग्ध यूरिया खाद और पशु आहार बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया।छापेमारी में 60 बोरी यूरिया खाद और 111 बोरी मुर्गी व पिग दाना तथा पशु आहार बनाने का कच्चा मटेरियल बरामद हुआ। टीम ने फैक्ट्री के लेखाकार सुधीर रस्तोगी की मौजूदगी में चार नमूने लिए।छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक फरार हो गया।0
0
Report
241126
गढ़ीकमालपुर के दीन मोहम्मद की भैंस चोरी,सीसीटीवी फुटेज में दिखा पिकअप डाला उसी पर लदी थी भैस
Kachhauna Patseni, Uttar Pradesh:कछौना थाना क्षेत्र के गढ़ी कमालपुर के रहने वाले दीन मोहम्मद के घर के बाहर बंधी उनकी एक भैंस अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।देर रात भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।दीन मोहम्मद भैंस को चारा करने पहुंचे तो भैंस गायब थी जिसके बाद उन्होंने काफी देर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की।पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पाया एक पिकअप डाला जाता हुआ दिखाई पड़ा जिस पर भैंस लदी हुई थी।0
0
Report
