244001
मुरादाबाद में कोचिंग सेंटर टीचर द्वारा छेड़ाखानी व हरकतों से परेशान छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने कोचिंग सेंटर के टीचर की छेड़खानी और हरकतों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। SP ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विनायका अस्पताल में प्लास्टिक नली छोड़ने का आरोप, मरीज मांगीलाल ने न्याय की मांग
Jodhpur, Rajasthan:विनायका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज के शरीर में प्लास्टिक की नली रह जाने का आरोप है। फालोदी के बावड़ी खुर्द निवासी मांगीलाल के प्रोस्टेट ऑपरेशन के बाद विनायका हॉस्पिटल की कथित लापरवाही का मामला सामने आया। ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर प्लास्टिक की नली छोड़ने का आरोप है। कई महीनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिला। परेशान होकर महाराष्ट्र में कराया इलाज, सोनोग्राफी में अंदर प्लास्टिक का टुकड़ा होने का पता चला। मामले को लेकर RLP नेता थानसिंह डोली अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं। पीड़ित को न्याय और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग है.0
0
Report
अलीगढ़ के खैर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार के दौरान पुलिस पर पथराव, दो कर्मी घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के खैर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया अचानक हुए हमले में उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस की लेपर्ड बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है मामला खैर के शिवाला चौकी क्षेत्र के गांव अहरौला का है 30 सितंबर की शाम क्राइम इंस्पेक्टर इफ्तिखार अली के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटी महावीर को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी महावीर थाना स्तर का हिस्ट्रीशीटर है और एक मुकदमे में वारंटी था आरोप है कि गिरफ्तारी का विरोध करते हुए महावीर और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया हमले में उपनिरीक्षक अंकुर कुशवाहा के हाथ और कांस्टेबल आकाश को चोट लगी पुलिस ने आकाश, पवन और बनी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तीन फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है0
0
Report
फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या का आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के करथिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरन देवी ने गांव के ही एक युवक पर दीवार फांदकर घर में घुसने और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के वहां से चले जाने की बात कही गई है. किरन देवी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ घर के आंगन में चारपाई पर लेटी थीं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह राजावत ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, आछेलाल लाल कृषि कार्य के साथ मजदूरी भी करते थे। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी किरन देवी के अलावा पांच बच्चे हैं। इनमें 19 वर्षीय बेटी अंशिका, 17 वर्षीय बेटा अर्जुन, 15 वर्षीय बेटी कुमकुम, 12 वर्षीय बेटा गौतम और 10 वर्षीय बेटी सुमन शामिल हैं। अंशिका की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चंदौली पुलिस ने अवकाश विवाद पर सिपाही चंदन सिंह को निलंबित कर दिया, जांच जारी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी मांगना सिपाही चंदन सिंह को पड़ा भारी... - भदाहू चौकी पर तैनात सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में किया गया निलंबित... - धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई... - वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल में पत्नी के इलाज के लिए मांगी थी दो दिन की छुट्टी... - छुट्टी मांगने के बाद थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को भेजी अनुशासनहीनता की रिपोर्ट... - निलंबन के बाद सिपाही को पुलिस लाइन से किया गया संबद्ध... - चौकी पर नियमित ड्यूटी को लेकर स्थानीय लोगों में सिपाही की बताई जा रही थी सक्रियता... - सिपाही के निलंबन के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में उठे सवाल... चंदौली पुलिस मीडिया सेल द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण.... जनपद में सभी कर्मियों को आवश्यकतानुसार अवकाश दिया जाता है एवं किसी का भी अवकाश अनावश्यक रोका नहीं जाता है। आपातकालीन स्थिति में फोन पर ही अनुमति प्राप्त कर भी अवकाश दिया जाता है ताकि एप्लीकेशन लेकर आवेदकों को भटकना न पड़े। उक्त आरक्षी जिस चौकी पर तैनात है वहां पर तैनात 3 पुलिस कर्मी पहले से अवकाश/स्थानांतरण पर होने के कारण इन्हें छुट्टी रोकने हेतु बताया गया जिस पर इनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। अगस्त माह में भी उक्त आरक्षक को इनकी मांग के अनुसार 13 दिवस का अवकाश दिया गया है। इन्हें अति आवश्यक स्थिति होने को दशा में क्षेत्राधिकारी स्तर पर वार्ता कर अवकाश प्राप्त करना चाहिए था पर इनके द्वारा विवाद कर अनुशासनहीनता की गई। अतः यह कहना कि अवकाश मांगने पर इन्हें निलंबित किया गया है, पूर्णतः असत्य है। इनके विवाद करने एवं अनुशासनहीनता के कारण इन्हें निलंबन किया गया है।0
0
Report
किशनगढ़ में जानलेवा हमला: 7 आरोपी गिरफ्तार, शीर्ष वांछित भी शामिल
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जानलेवा हमला मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किशनगढ़ के आव वाले बालाजी के पास चाय की थड़ी पर विवाद के बाद घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें टॉप-10 में वांछित मनोज चौधरी, राहुल प्रजापत, रामावतार और दुर्गेश वैष्णव शामिल हैं। इसके अलावा 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अनिल चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब लंबे समय से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपी राहुल सामरिया और आकाश नायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी घटना के बाद जयपुर, बगरू, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहे थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोचा। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है。0
0
Report
गोवा में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता: कालपी की नित्या महरोत्रा ने जीता स्वर्ण
Jalaun, Uttar Pradesh:नित्या महरोत्रा ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कर स्वर्ण पदक जीता। कालपी नगर के यह प्रतिभाशाली छात्रा MSV इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं और वर्तमान में सुल्तानपुर से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर को गोवा के कोलवा बीच पर आयोजित थी। उनकी सफलता परिवार, शिक्षकों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ा दी। उनके दिवंगत बाबा आश कुमार खत्री की इच्छा थी कि नित्या खेलों में आगे बढ़ें और नगर का नाम रोशन करें। इस सफलता ने उनके परिवार और नगर के लोगों का गर्व बढ़ाया।0
0
Report
Advertisement
डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा, कल्याण अस्पताल में निःशुल्क भोजन वितरित
Sikar, Rajasthan:सीकर डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, कल्याण अस्पताल में जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन सीकर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गोविन्द पटेल के नेतृत्व में सीकर के कल्याण अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों को भोजन करवाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गोविन्द पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला, सीकर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, विनोद जांगिड़, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया के रवि गिनोड़िया, छात्र नेता राघव शर्मा, अल्ताफ रंगरेज, हिम्मत सिंह, इलियास पठान, हितेश शर्मा, आदिल लोदी, विक्की खटाना, हनीफ, राकेश, कार्तिक गिनोड़िया, गौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
भरतपुर चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन तेज किया
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन तेज किया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर सक्रिय करने, प्रत्येक वार्ड की जिम्मेदारी तय करने और सभी समाजों के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। भाटिया का भरतपुर दौरा प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में भाटिया का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी और प्रदेश मंत्री नारायण मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने की। बैठक से पहले अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भाटिया ने कार्यकर्ताओं से परिचय लेने के बाद कहा कि एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जाए और उसका प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाए। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन करने के साथ सभी समाजों के सम्मेलन करने तथा अलग-अलग जाति वर्गों से विशेष टीमें तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर सक्रिय किया जाए और सभी समाजों के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए। पुराने और नए कार्यकर्ता परिवार की तरह मिलकर काम करेंगे तो संगठन और मजबूत होगा। अशोक परनामी ने कहा कि निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को सफलता मिली है। अब संगठन की अगली चुनौती पंचायत चुनाव है। उन्होंने बूथ टीमों से लगातार संपर्क कर उन्हें सक्रिय करने पर जोर दिया।0
0
Report
थानागाजी में व्यापारी से 1.60 लाख लूट: चार आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:थानागाजी में व्यापारी से 1.60 लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार अलवर के थानागाजी कस्बे में जयपुर मार्ग पर व्यापारी से हथियार के बल पर 1 लाख 60 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों को थानागाजी थाने से व्यापारी की दुकान और वारदात स्थल तक लेकर पहुंची, जहां मौका तस्दीक की कार्रवाई की गई। पुलिस अब आरोपियों से लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है。 जानकारी के अनुसार, जयपुर मार्ग पर देशराज नाम के व्यापारी को हथियार के बल पर धमकाकर बदमाशों ने 1 लाख 60 हजार रुपए नकद लूट लिए थे। वारदात के बाद थानागाजी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में भी नाराजगी थी। व्यापारियों ने दो बार पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी。 इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी और थानाधिकारी महावीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक कराई। पुलिस अब आरोपियों से लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य संसाधनों के साथ ही दूसरी वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है。 पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है。 बाइट—इंदु लोधी, पुलिस उपाधीक्षक, थानागाजी0
0
Report
Advertisement
अमेठी में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन से ग्रामीणों में दहशत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी अमेठी में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद अमेठी में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन लगभग 10 बीघे की जमीन को बदल डाला दस मीटर से गहरे गड्ढे में दिन रात खनन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल खनन के दौरान बने गड्ढे बने राहगीरों और मवेशियों के लिए जानलेवा आधा दर्जन से अधिक डंपरों से की जा रही है अवैध खनन की मिट्टी की ढुलाई अमेठी के दक्खिनवारा के बिलेश्वर मंदिर के पीछे का है पूरा मामला0
0
Report
गोमती नगर में अधिवक्ताओं का सड़क जाम, इंस्पेक्टर विभूति खंड पर मारपीट के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:गोमती नगर में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम किया अधिवक्ता को रोड से उठाकर थाने ले जाने मारपीट मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने रोड जाम की इंस्पेक्टर विभूति खंड के ऊपर जबरन मारपीट आरोप इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई मांग0
0
Report
खबर: 1.5 करोड़ के फर्जी ऋण वितरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में कुल 1.5 करोड़ का ऋण स्वीकृत कराकर, फर्जी वितरण कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा थाना-लाइन बाजार, जौनपुर में वांछित अभियुक्त जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी EOW की टीम द्वारा जनपद जौनपुर से की गई। गिरफ्तारी अभियुक्त द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबन्धक से मिलीभगत कर बैंक नियमों के विपरीत स्वयं के लाभ के लिये विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत कर फर्जी वितरण किया गया। बैंक की संयुक्त उत्तरदायी समूह योजना, क्रेडिट कार्ड योजना , स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना, कारीगर क्रेडिट कार्ड योजना, अपना उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना एवं ग्रामीण क्रेडिट कार्ड योजना के क्रियान्वयन हेतु कुल 1.50 करोड़ का धन आवंटित किया गया था। किन्तु अभियुक्तगण, तत्कालीन शाखा प्रबन्धक, तत्कालीन कैशियर एवं द्वारा आपस में आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी तरीके से गबन किया गया0
0
Report
Advertisement
Mehta's clarification: apology over Mira-Bhayander controversy
Mira Bhayandar, Maharashtra:*कोणत्याही समाजाला दुखावण्याचे उद्देश नाही,कोणाचे मन दुखावले असेल तर दिलगिरी व्यक्त करतो..* "मिरा-भाईंदर जैनांची नगरी’ वक्तव्यावर नरेंद्र मेहता यांची प्रतिक्रिया." "‘हे शहर आगरी-कोळ्यांचेच: नरेंद्र मेहतांचे स्पष्टीकरण* मिरा भाईंदर :- ठाणे मध्ये जैन समाजाच्या कार्यक्रमांमध्ये जैन समाजाचा कार्यक्रम असल्यामुळे त्यादृष्टीने संबोधित करत असताना काहीक वक्तव्यांचा दुरुपयोग करण्याचा प्रयत्न काही राजकीय लोकांनी केला.याबत कोणाचेही मन दुखावले असेल त्याबद्दल दिलगिरी व्यक्त करतो असे वक्तव्य गुरुवारी झालेल्या पत्रकार परिषदेमध्ये आमदार नरेंद्र मेहता यांनी केले. मिरा-भाईंदर शहरात सर्व जाती धर्माचे लोक गुण्यागोविंदाने अनेक वर्षापासून राहत आहेत.हे शहर मूळ आगर, कोळी,मराठी माणसाचे आहे.सर्व समाजाच्या मी आदर करतो. कोणाचेही मन दुखवण्याचा माझा प्रयत्न नव्हता, मात्र काही राजकीय पक्षांनी आपली पोळी भाजण्याचा प्रयत्न केला. मिरा-भाईंदर शहरात सर्व जाती धर्माचे लोक राहत आहेत,सर्व समाजांना भारतीय जनता पक्षाने स्थान दिले आहे.मिरा-भाईंदर शहराच्या विकासात सर्व समाजाचे योगदान राहिले आहे. मी जे वक्तव्य केले ते एका धार्मिक कार्याक्रमांच्या वेळी केले होते. त्याचा कोणीही चुकीचा अर्थ काढू नये.” पुढे ते म्हणाले, “महाराष्ट्राने मला खूप काही दिले आहे. मराठी माणसाने मला मतदान करून लोकप्रतिनिधि म्हणून निवडून दिले आहे, याची मला पूर्ण जाणीव आहे.माझ्या वक्तव्यामुळे कोणत्याही समाजाच्या किंवा धर्माच्या भावना दुखावल्या असतील, तर मी त्याबद्दल दिलगिरी व्यक्त करतो.” असे मेहता यांनी स्पष्ट केले आहे.... byte - नरेंद्र मेहता, भाजप आमदार0
0
Report
मुफस्सिल थाना केस में गड़बड़ी: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी
Munger, Bihar:मुंगेर : शराब से जुड़े मामले में केस के तथ्यों में गड़बड़ी करना मुफस्सिल थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों पर भारी पड़ गई। जांच में गंभीर लापरवाही और तथ्यों में फेरबदल के साक्ष्य मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने आठ पुलिसकर्मी सहित एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार को भी निलंबित करने की अनुशंसा डीआइजी से की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब मामलों में केस दर्ज करते समय तथ्यों में गड़बड़ी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच कराई गई। शुरुआती जांच में सब इस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा और दारोगा नुरैन अंसारी की भूमिका सामने आई। दोनों को 26 सितंबर को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय को दी गई। टीम ने थाने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, अभिलेखों की जांच की और छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। जांच में केस के तथ्यों में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले। इसमें कई पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई। इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा, नुरैन अंसारी, वीरेंद्र कुमार, सिपाही मन्नु कुमार, क्यूआरटी हसनपुर के प्रशांत कुमार, निलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार, विनोद सिंह यादव और मुफस्सिल थाना के चौकीदार कृष्णदेव पासवान को निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया की पुलिस का काम विश्वाश पर चलता है इस तरह की कोई थाना प्रभारी गड़बड़ी करता है उससे जनता का विश्वाश धूमिल होता है और पुलिस पर विश्वास खत्म हो जाता है, उन्होंने बताया की इस मामले में मुफसिल थाना क्षेत्र में दो केस दर्ज हुए थे जिसमे अगस्त और सितंबर माह में ,दोनों जो मामले दर्ज हुए थे उसमे पब्लिक और सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी की जो प्रथामिकी दर्ज की गयी उसमे थानाप्रभारी और कर्मियों द्वारा गड़बड़ी की गयी थी। इसी मामले में मुफिसल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर से जांच की गयी जहां जाँच में पाया की प्रथामिकी दर्ज में गड़बड़ी की गयी इसी आलोक में मुफसिल थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान, कर्मचारी और चौकीदार पर कार्यवाही की गई है।0
0
Report
Tribal schemes to empower tribal farmers: BakarI farming boosts income in Katihar
Katihar, Bihar: ट्राइबल सब-प्लान से बदलेगी जनजातीय किसानों की तकदीर… वैज्ञानिक बकरी पालन से बढ़ेगी आमदनी बिहार के 11 जिलों में चल रही अनुसूचित जनजाति योजना, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ -- वैज्ञानिक कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र की अनोखी पहल से बकरी पालन के द्वारा महिलाओं का किया जा रहा है सबलीकरण बकरी पालन में अब नहीं चलेगा पारंपरिक तरीका, कृषि विज्ञान केंद्र सिखा रहा है वैज्ञानिक गुर बिहार में अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के उत्थान, आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विशेष योजनाएं ब्लैक बंगाल प्रजाति की बकरियां किसानों के लिए है लाभदायक बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपेक्षाकृत कम पूंजी और सीमित संसाधनों के साथ महिला किसानों ने किया शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार द्वारा किसानों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र द्वारा अनुसूचित जनजाति योजन' के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान करना है। इसके तहत केंद्र द्वारा किसानों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न उपादान उपलब्ध कराए जाते हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस बार किसानों को बकरी पालन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया है। इसके अंतर्गत 10 महिलाओं के एक समूह को 10 बकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि बकरी पालन के जरिए यह महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर सकेंगी। डॉ. वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जनजातি समुदाय के लोग पारंपरिक रूप से बकरी पालन, गोपालन और मुर्गी पालन जैसे कार्यों से जुड़े रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा इनपुट के रूप में दी जा रही बकरियां किसानों की आजीविका में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं। उन्होंने बताया कि एक बकरी वर्ष में औसतन दो बार बच्चों को जन्म देती है और अमूमन कम से कम दो बच्चे होते हैं। इस प्रकार एक साल के भीतर एक बकरी से बढ़कर इनकी संख्या लगभग पाँच तक पहुँच जाती है। अगले दो से तीन वर्षों में पशुपालकों के पास बकरियों की एक अच्छी खासी संख्या तैयार हो जाती है। डॉ. वर्मा के अनुसार, किसान आवश्यकता और समयानुसार बकरियों की बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इससे न सिर्फ उनका आर्थिक उन्नयन हो रहा है, बल्कि समाज में भी उनकी एक मजबूत पहचान बन रही है। इस पहल के जरिए वे मुख्यधारा के समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ पा रहे हैं। बकरियों का स्वभाव खुले में चरने और ऊंचाई पर चढ़कर पत्तियां खाने का होता है। इस तरह चरने से उनका शरीर सुडौल और स्वस्थ बना रहता है। टीकाकरण अत्यंत जरूरी: पशुपालकों को सलाह दी गई है कि बकरियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पीपीआर का टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं। बाढ़ या खराब मौसम के समय जब बकरियों को खुले में चराना संभव न हो, तब उन्हें घर में रखकर दाना और पौष्टिक आहार देकर उनका प्रबंधन करना चाहिए। यदि बकरियों में किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखें, तो निकटतम पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क कर उचित दवाओं और उपचार का प्रबंध करें। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने इस योजना के विस्तार के बारे में बताया कि बिहार के लगभग 11 जिलों में अनुसूचित जनजाति योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा इन जिलों का चयन वहां अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या की बहुलता के आधार पर किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत कटिहार, पूर्णिया, अररिया सहित कई ऐसे जिले शामिल हैं, जहां आदिवासी आबादी अधिक है। इन जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं और संसाधनों से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसान भाई सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
