icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीबीएम अस्पताल में वायरल वीडियो: परिजन से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन, ठेका टेक्नीशियन-अटेंडेंट हटाए गए

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पीबीएम अस्पताल के वायरल VIDEO: परिजन से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन, जांच रिपोर्ट के आधार पर लैब में कार्यरत ठेका टेक्नीशियन और अटेंडेंट को हटाया गया, माइक्रोबायोलॉजी लैब में रिपोर्ट लेने पहुंचे परिजन के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल, घटना के समय ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए रेजीडेंट डॉक्टर पर भी होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई थी माँग
0
0
Report

जयपुर दौलतपुरा: सूने मकान से लाखों के गहने चोरी, बढ़ी चोरी की घटनाएं

Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर दौलतपुरा थाना इलाके में चोरों ने उड़ाई पुलिस की नींद चोरी की बढ़ती वारदातों से पुलिस भी परेशान राजावास में दूसरे दिन भी हुई चोरी की वारदात कल भी स Sukriti विहार में घर से 25 लाख के गहने हुए थे चोरी आज सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान चोरी दौलतपुरा थाना इलाके के स Sukriti विहार कॉलोनी का मामला पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एंकर-राजधानी जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजावास स्थित नांगल पुरोहितान इलाके की स Sukriti विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की इस वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। कल भी स Sukriti विहार में एक सुने मकान को चोरों निशाना बनाकर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए थे। जानकारी के अनुसार Sukriti विहार निवासी गोपाल सिंह राजपूत अपने परिवार सहित पिछले पांच दिनों से किसी पारिवारिक कार्य के चलते नागौर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान की रेकी कर रात्रि के समय वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखी अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार जब मंगलवार सुबह वापस अपने घर पहुंचा तो मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। घर की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान गायब था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दौलतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
0
0
Report

प्रवीण अग्रवाल पर कातिलाना हमला: दो आरोपी गिरफ्तार

Barmer, Rajasthan:प्रवीण अग्रवाल पर कातिलाना हमले के मामले में बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपी Hemraj Singh और CP Singh Chuli को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने पहले व्यापारी के पुत्र को गेमिंग फ्रॉड के माध्यम से फांस कर परेशान किया और प्रताड़ित परिवार ने पुलिस की शरण ली। पुलिस रिमांड के दौरान हमले के पीछे की वजह, घटना में प्रयुक्त साधनों एवं अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी। मामले को लेकर व्यापारिक वर्ग में चर्चा है और गिरफ्तारी की मांग उठी थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ होगी ताकि साजिश, घटना क्रम और अन्य व्यक्तियों के संबंध की जानकारी मिल सके। जांच पूरी होने पर और खुलासे हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं तक ठप

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ का गुस्सा खुलकर सामने आया। सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंग कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में यमुनानगर के सिविल अस्पताल में नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वीओ : यमुनानगर सिविल अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों की पेन डाउन हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल की अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ओपीडी और वार्डों में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे केवल मांगों के लिए नहीं, बल्कि अपने सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वीओ : कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी सिविल अस्पताल में हुई घटना से पूरे प्रदेश का नर्सिंग स्टाफ आहत है। दरअसल, 7 जून को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया एक नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। वीओ : उधर, दुष्कर्म मामले में केयूके थाना पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के पद पर तैनात था। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं। बाइट – पायल, नर्सिंग कर्मचारी वीओ : नर्सिंग कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि को कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों और सम्मान के मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट – निशा, नर्सिंग स्टाफ, सिविल अस्पताल यमुनानगर
0
0
Report

हापुड़ के बाबूगढ़ में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ट्रक से टकराव

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकॉल पर सवार दो युवक गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक बछलोता फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में बाइक पीछे से जोरदार तरीके से घुस गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में से एक की पहचान दीपांशु उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र मांगे, निवासी ग्राम मिश्रीपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है. ​पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

राजद में आंतरिक कलह तेज, रोहिणी आचार्य के पोस्ट के बाद शिवचंद्र राम इस्तीफा

Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल में अंदरूनी कलह और सियासी घमासान खुलकर सामने आ रहा है। सुनील सिंह को ML.C. उम्मीदवार बनाये जाने के फैसले पर विरोधी सिर्फ नहीं, बल्कि लालू परिवार के भीतर से सवाल उठ रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने X पर समर्थित को कठोर सवालों के साथ निशाना साधा, और कहा कि जो पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सामने बहन-बेटियों के बारे में अमर्यादित टिप्पणियां करता है, उसे उम्मीदवार कैसे बना दिया गया? नाम लिये बिना सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी पड़ गई है। nomination के दिन जब सुनील सिंह ने नामांकन किया, तो SCST के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है और रोते हुए कहा कि हमारी भावना आहत हुई है। उन्होंने कहा कि चार दिनों से सोया नहीं हूँ और वादा खिलाफी हुआ। शिवचंद्र राम ने यह भी कहा कि वे 1990 से पार्टी में रहे हैं और लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। इस मामले पर RJD ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा यह परिवार का मामला है और इसमें सबकुछ ठीक हो जाएगा। JA D.U. प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा राजद परिवारवादी मोह से बिखर रही है और पार्टी अंतर्क्षेत्र में गिरावट के कगार पर है। कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा अंदरूनी मामला है और सभी को मिलकर नजर रखना चाहिए। बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा आरजेडी की नीति नहीं है, और वह फूट की ओर जा रही है।
0
0
Report

कार-बाइक दुर्घटना: युवक-युवती गंभीर घायल, CCTV वीडियो सोशल पर वायरल

Mathura, Uttar Pradesh:कार और बाइक की भिड़ंत में युवक-युवती गंभीर घायल, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल (मथुरा)। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली स्थित आहूरि चौराहे पर मंगलवार को कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार अकबरपुर की तरफ से आ रहा था वहीं बाइक सवार छाते की तरफ से आ रहे थे टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक और युवती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी और उनकी पहचान कराने के प्रयास जारी थे। इस दुर्घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार और बाइक की टक्कर का दृश्य कैद हुआ है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आहूरि चौराहे पर स्पीड ब्रेकर एवं अन्य यातायात सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यदि यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report
Advertisement

केसला ब्लॉक के चिचवानी में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के केसला ब्लॉक के चिचवानी और आसपास के गांवों में सोमवार रात अचानक धरती कांप उठी। रात के शांत माहौल में आए भूकंप के झटकों से ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों ने कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों का रुख किया। जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 की रात करीब 9:39 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसका केंद्र बिंदु 22.367 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.688 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। छीतापुरा गांव में भी लोगों ने झटके महसूस किए। स्थानीय निवासी अभय कांत सल्लाम ने बताया कि वह रात में छत पर आराम सो रहा था अचानक कुछ सेकंड के लिए तेज कंपन महसूस हुआ। उन्हें ऐसा लगा जैसे पूरा मकान हिल गया हो। हालांकि घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और संबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक क्षेत्र में किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

द दूध खरीदी बंदी पर बीजेपी विधायक ने सरकार को किसान-विरोधी कहा

Shimla, Himachal Pradesh:आनी से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को बीएमसी केंद्रों से दूध खरीद बंद करने के निर्णय को किसान विरोधी, महिला विरोधी और तुगलकी फरमान बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार बड़े-बड़े दावे करते हैं कि किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाई जा रही है, जबकि दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि दूध उत्पादक किसानों को दो-दो महीने तक भुगतान नहीं मिल रहा है और अब सरकार दूध खरीद ही बंद करने की तैयारी में जुट गई है। लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण परिवारों की आय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूध उत्पादक किसानों के साथ इस प्रकार का अन्याय किया जा रहा है। सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए किसानों पर बोझ डाल रही है। यदि दूध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है तो यह किसानों की मेहनत का परिणाम है, लेकिन सरकार ने इस बढ़ते उत्पादन को संभालने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई। बीजेपी विधायक ने कहा कि दत्तनगर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता पूर्व भाजपा सरकार के समय 25 हजार लीटर से बढ़ाकर 50 हजार लीटर की गई थी। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने संयंत्र के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में स्वयं सरकार ने स्वीकार किया था कि क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग एक लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। जब सरकार को यह जानकारी थी तो आखिर अतिरिक्त दूध के प्रबंधन और प्रसंस्करण की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार किसानों को ही परेशान कर रही है। मंगलवार को दूध खरीद बंद करने का फैसला हजारों किसानों की मेहनत पर सीधा प्रहार है। जो दूध प्रतिदिन एकत्रित होता है, उसका नुकसान कौन भरेगा? जिन परिवारों की रोजमर्रा की आय दूध बिक्री पर निर्भर है, उनकी आर्थिक क्षति की जिम्मेदारी कौन लेगा? मुख्यमंत्री और सरकार को प्रदेश के किसानों के इन सवालों का जवाब देना चाहिए। लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो गरीब, किसान, महिला और युवा विरोधी हैं। कभी संस्थान बंद किए जाते हैं, कभी विकास कार्य रोके जाते हैं और अब किसानों की आजीविका पर हमला किया जा रहा है। यह सरकार जनहित के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है। आनी विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मिल्कफेड के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि यदि दूध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है तो दत्तनगर मिल्क प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए आज तक क्या कदम उठाए गए? आखिर किसानों को सुविधाएं देने के बजाय उन्हें परेशान करने की नीति क्यों अपनाई जा रही है? लोकेन्द्र कुमार ने प्रदेश के सभी दूध उत्पादक किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सभी किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से भी इस अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। انہوں نے चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तुरंत इस तुगलकी आदेश को वापस नहीं लिया और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी.
0
0
Report
Advertisement

कोटा के नान्ता क्षेत्र में तेज रफ्तार थार टक्कर, कौशल मीणा मौत, रामदेव घायल

Noida, Uttar Pradesh:कोटा के नान्ता क्षेत्र में तेज रफ्तार थार टक्कर, कौशल मीणा मौत, रामदेव घायल कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। केशवरायपाटन रोड स्थित साईनाथ रेस्टोरेंट के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवकों को तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान कौशल मीणा ने दम तोड़ दिया। वहीं रामदेव का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार वाहन तेज गति से रॉन्ग साइड से आ रहा था और टक्कर के बाद दोनों युवकों को काफी दूर तक घसीटता ले गया। चालक के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया है और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक कौशल मीणा और उसका मित्र रामदेव बूंदी जिले के अपने गांव से कोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नान्ता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

ईओडब्ल्यू ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती घोटाले के 173 आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आर्थिक अपराध अनुसन्धान संगठन लगातार चला रहा अभियान वी०डी०ओ० (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती परीक्षा में अनिमीयत आरोपियों को ई०ओ०डब्लू० टीम ने किया गिरफ्तार वर्ष 2018 में उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वी०डी०ओ० (ग्राम विकास अधिकारी), समाज कल्याण पर्यवेक्षक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की कुल-1953 पदों पर कार्यदायी संस्था टी०सी०एस० लिमिटेड के माध्यम से भर्ती हेतु परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी थी परीक्षा में व्यापक धांधली की शिकायत मिली थी शिकायतों की जांच उ०प्र० शासन के माध्यम से विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू० से कराई गई जांच में धांधली/अनियमितता प्रमाणित होने पर थाना विभूतिखण्ड में दर्ज कराया गया था मुकदमा साक्ष्यों के आधार पर कुल 173 आरोपियों के विरूद्ध अपराध का प्रमाणित हुआ गंगेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ यादव निवासी ग्राम पोस्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ विपिन चौधरी पुत्र रामशंकर चौधरी निवासी उतरौलिया पखुआ पार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर सुनील कुमार पुत्र फूलचन्द्र पटेल ग्राम उगापुर मारिकपुर रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर को ई०ओ०डब्ल्यू० टीम द्वारा जनपद आजमगढ़, संतकबीरनगर, जौनपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top