Moradabad
मुरादाबाद में डीएम और एसएसपी ने निकाली तिरंगा रैली
Moradabad, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुरादाबाद में डीएम और एसएसपी ने एक तिरंगा रैली का नेतृत्व किया। रैली शहर के कई गली-मोहल्लों से होकर गुजरी। अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय के जीरोमाइल में रफ्तार ट्रक होटल में घुसा; एक मजदूर की मौत, दो घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि होटल में काम कर रहे एक मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए।इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी रमेश कुमार के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से जीरोमाइल स्थित इसी होटल में काम करता था। रोज की तरह वह होटल में काम कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी जीरोमाइल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
सिमडेगा के रानीबांध पावर हाउस के पास हाथी सड़क पर आया, बच्चों में दहशत
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: ठेठईटांगर के जोराम पंचायत स्थित रानीबांध पावर हाउस के पास गुरुवार सुबह झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया। हाथी सड़क पर घूमने के साथ खेत में लगी फसल भी खाता नजर आया। सुबह स्कूल जाने के समय हाथी के सड़क पर आने से बच्चों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर आवागमन रोककर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया। फिलहाल सड़क पर यातायात सामान्य है。0
0
Report
गया में अंधविश्वास के आरोप: डायन पकड़ने के लिए तांत्रिक हिरासत, भीड़ भड़के
Gaya, Bihar:बिहार के गया जिले से अंधविश्वास का एक हैरान करने का मामला सामने आया है। जँहा गाँव मे हुई मौत से खौफ में आकर लोगों ने चंदा कर कथित डायन पकड़ने के लिए झारखंड से तीन महिला तांत्रिक को बुलाया था तंत्र-मंत्र को देखने के लिए भीड़ छूट गई थी इसी बीच पुलिस आकर तीनों तांत्रिकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के कुंडिल गांव का है। जँहा देवी मंदिर के पास महिला पुरुषों का भारी हुजूम उमड़ा था। देवी मंदिर के समीप बने सामुदायिक भवन के अंदर झारखंड से पहुंची महिला तांत्रिक क्रिया कर रही थी। इस दौरान किसी ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना कर दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल तीनों तांत्रिक से तांत्रिक क्रियाओं को रोक दिया और पुलिस ने तीनों महिला तांत्रिक हिरासत में लेकर थाना ले गई। उधर तीनों तांत्रिक को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ थाना पर पहुँच गई और जमकर हंगामा किया। वंही इस मामले में पुलिस के काम मे विरोध करने को लेकर 15 नामजद सहित 20 लोगो पर मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर वीडियो से बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठे
Patna, Bihar:जमुई जैसी घटना समस्तीपुर में हुई है अब इसको लेकर बयान बाजी भी तेज हो गई है RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा जमुई की जो घटना थी, जो शर्मसार करने वाला सीधे आबरू पर हाथ था, प्राइवेट पार्ट पर हाथ गया था, वो सुर्खियाँ लगातार बनी रही मीडिया में, अब वो उतरी भी नहीं है कि अब समस्तीपुर की घटना आ गई है जिसकी वीडियो सामने आए हैं। हालांकि कई जगह के मध्यपुरा की भी बात की जा रही है लेकिन उसके वीडियो नहीं आए हैं, जो समस्तीपुर के वीडियो आए हैं, ये शासन के इकबाल पर करारा तमाचा है। ये पुलिस की आभा मरी है, ये बात माननी पड़ेगी सत्ता प्रतिष्ठानों को। सरकार चलती है गोली-बंदूक से नहीं, एलएल करने से नहीं, सरकार चलती है प्रताप से, इकबाल से। अगर सरकार के में बैठे अधिकारियों के, तंत्रों के अगर आपके इशारों से अगर नहीं भय उत्पन्न हुआ अपराधियों में, व्यभाचारियों में, तो गोली चलाने से तो नहीं हो सकता। लगातार बिहार में बेटियों के खिलाफ जो बढ़ रहा है, मनबढ़ुआ और मनचलों लोगों का आतंक, यह चिंता का विषय है। अब तो यह डर लगने लगा है कि भाई घर से बेटियां अगर निकल करके बाहर पढ़ने जाएगी या बाजार जाएगी, तो उसकी आबरू सुरक्षित रहेगी कि नहीं रहेगी? यह बड़ा सवाल है। अब बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, सत्ता प्रतिष्ठानों को कबूल लेनी चाहिए कि मनबढ़ुआ और मनचलू बात करने से, डींग हांकने से सत्ता नहीं चलती है, सत्ता चलती है इकबाल से, सत्ता प्रतिष्ठान की किवाले मिट चुकी है0
0
Report
बागेश्वर के ग्राम प्रधान मांगों पर अड़ गए, सामूहिक इस्तीफे की धमकी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में ग्राम प्रधानों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक ऑफिस में तालाबंदी से लेकर आक्रोश रैली निकाल चुके हैं। प्रधानों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। इनमें मानदेय बढ़ाने, ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अधिक अधिकार और निधि देने, मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था बदलने तथा पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार देने जैसी मांगें शामिल हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे।0
0
Report
हापुड़ - एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को किया गिरफ्तार।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़। हापुड़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूगो पकड़ा गया धौलाना तहसील क्षेत्र में टीम ने की कार्रवाई। रिश्वतखोरी के मामले में कानूगो पर कार्रवाई जारी।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद और एक लाख रुपये अर्थदंड दिया
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा के साथ 1 लाख का अर्थदंड भी लगाया। गहमर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई वारदात पर आया बड़ा फैसला। दोषी कृष्णा दुबे ने अपने रिश्ते की नाबालिग बच्ची को बनाया था शिकार। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध करार दिया। अदालत ने आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामले में आईपीसी की धारा 376AB और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 लगी थी। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला। फैसले को मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। गाजीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। रिश्ते की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को अदालत ने न सिर्फ आजीवन कारावास की सजा दी, बल्कि उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट रामकुमार राय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामला गहमर थाना क्षेत्र का है, जहां 17 अक्टूबर 2023 को दर्ज मुकदमे में आरोपी कृष्णा दुबे पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376AB तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य न्यायालय में पेश किए गए। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट, गाजीपुर ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कृष्णा दुबे को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई.0
0
Report
400 किन्नरों के नेग क्षेत्र विवाद पर बारह, बड़हलगंज थाने में तनाव; पुलिस ने मध्यस्थता से समाधान कर बंटवारा कराया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 24-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली में नेग क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नर समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए। देखते ही देखते करीब 400 किन्नरों की भीड़ कोतवाली परिसर में जुट गई जिसके कारण कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। कोतवाली परिसर जंग के मैदान में तब्दील हो गया और बेहद तनाव की स्थिति बन गई। मगर मारपीट की नौबत आते ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के मुखियाओं को एक साथ बैठाकर उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत कराई और फिर उनके नेग क्षेत्र का बंटवारा कराकर विवाद को किसी तरह से शांत कराया। तस्वीरें बड़हलगंज थाना परिसर की हैं... जहां सुबह से ही किन्नर समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नेग क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद उस वक्त तूल पकड़ गया, जब दोनों पक्ष बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष दर्जनों कार और बोलेरो से पहुंचे थे। कुछ ही देर में करीब 400 किन्नर थाना परिसर में जमा हो गए। दोनों गुट आमने-सामने आए तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर के लिए मारपीट की स्थिति भी बन गई। स्थिति बिगड़ती देख बड़हलगंज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और मामला शांत कराने की कोशिश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को बातचीत के लिए बुलाया। बड़हलगंज पक्ष से लल्लन और बिजली, जबकि देवरिया पक्ष से सरोजा और कोमल को इंस्पेक्टर के चेंबर में बुलाया गया। दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं और नेग क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की गई। बातचीत के बाद पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल क्षेत्र का बंटवारा कर दिया गया। सहमति के मुताबिक देवरिया क्षेत्र की किन्नर सरोजा को बड़हलगंज सीमा में डेरवा तक के यजमानों से संपर्क करने की अनुमति दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद फिलहाल शांत हो गया है। बताया जा रहा है कि नेग क्षेत्र को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका थी कि मामला गंभीर रूप ले सकता है। इसी वजह से थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोगों को अलग कराकर बातचीत के जरिए समाधान निकाला गया। बड़हलगंज क्षेत्र के किन्नर लल्लन ने विवाद को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार “दोनों पक्षों में क्षेत्र को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामला गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल बातचीत के बाद सरोजा को डेरवा तक की सीमा दी गई है। जिस दिन सरोजा अपना गुरु तय करेगी, उस दिन नए सिरे से क्षेत्र का निर्धारण किया जाएगा। यानी नेग क्षेत्र के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद करीब 400 किन्नरों की भीड़ तक पहुंच गया... थाना परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पुलिस के सामने हालात संभालने की चुनौती खड़ी हो गई। हालांकzि पुलिस की तत्परता और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद फिलहाल विवाद शांत हो गया है। अब पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे किसी तरह का विवाद न हो, इस पर भी नजर रखी जा रही है। bड़हलगंज में नेग क्षेत्र को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच कई दिनों से चल रहा विवाद फिलहाल पुलिस की मध्यस्थता के बाद शांत हो गया है। लेकिन करीब 400 किन्नरों के थाना परिसर में जुटने और आमने-सामने आने से कुछ देर के लिए माहौल बेहद तनावपूर्ण जरूर हो गया था।0
0
Report
मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस हादसा: मौत पर शोक; PMNRF से मुआवजा
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है。 PMO ट्वीट, \"उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।\"0
0
Report
Advertisement
मोदी ने सेवा यात्रा प्रतिभागियों से संवाद किया: 'सेवा ही धर्म' और 2047 का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से बात करते हुए कहा, "मैं सभी से साथियों से कहूंगा कि अपना ध्यान रखें। सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए और सेवा करते-करते ही सेवा का संदेश देना है, कोई उपदेश नहीं देना है। हम सेवा करके ही सेवा का संदेश देंगे, शब्दों में नहीं देंगे। हमारे आचरण से ही लोगों को पता चले कि राजनीति में सत्ता कितनी ही बड़ी क्यों न हो जाए, लेकिन हमारा मार्ग सेवा का ही रहेगा। हम कभी भी सेवा के मार्ग से विचलित नहीं होंगे। कितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंचेंगे, लेकिन 'सेवा परमो धर्म:' के भाव को लेकर ही आगे बढ़ेंगे।"0
0
Report
इंदिरापुरम में रोडरेज: गाड़ी हटाने को कहा तो युवक की बेरहमी से पिटाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में एक मॉल के बाहर रोडरेज में हुई मारपीट के वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे युवकों को गाड़ी हटाने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज युवकों ने युवक के साथ सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से मारपीट की। इंदिरापुरम क्षेत्र में कुछ युवक सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा सके। वायरल वीडियो0
0
Report
कांकेर टिकरापारा: घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते की चीख पर भागा—सीसीटीवी में कैद घटना
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग कांकेर के टिकरापारा में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते पर किया हमला। कुत्ते के जोर-जोर से चिल्लाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर मौके से भागा, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद。 घटना के समय पास ही गणेश उत्सव समिति में चल रही थी भव्य महाआरती, बड़ी संख्या में मौजूद थे लोग。 पहाड़ी से सटी बस्ती में आए दिन जंगली जानवरों की आवाजाही से लोगों में दहशत, बड़ी घटना की आशंका。 स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
आजिºवन सजा पाने वाले मैनपाल ढिल्ला की 12 घंटे की पैरोल पर शादी
Jhajjar, Haryana:ब्रेकिंग झज्जर दुलीना जेल से बाहर लाया गया मेनपाल, कड़ी सुरक्षा के बीच फार्म हाउस पहुंचा. दोपहर बाद पत्नी मेटाचान के साथ लेगा सात फेरे. शादी को लेकर फार्म हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात है. शादी में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की आईडी चेक करने के साथ नाम और मोबाइल नंबर नोट किए जा रहे हैं. कंबोडिया से प्रत्यर्पित आजीवन कारावास के दोषी मैनपाल ढिल्ला की आज शादी, 12 घंटे की पैरोल: सुबह 8 से रात 8 बजे तक जेल से बाहर रहेगा मैनपाल, कंबोडिया की युवती मेटा चान से दुलीना फार्म में होंगे विवाह के फेरे. झज्जर, 23 सितंबर: हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मैनपाल ढिल्ला की 24 सितंबर को शादी होने जा रही है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैनपाल को 12 घंटे की पैरोल मंजूर हुई है. पैरोल के तहत वह 24 सितंबर को सुबह 8 बजे जेल से बाहर आएगा और शादी की रस्में पूरी करने के बाद रात 8 बजे तक उसे वापस जेल में लौटना होगा. मैनपाल ढिल्ला हरियाणा पुलिस के कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है. बहादुरगढ़ सदर थाने में वर्ष 2007 में दर्ज एक मामले में उसे हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया गया था. वर्ष 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके अलावा भी वह दो अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था. मैनपाल ढिल्ला को 17 जुलाई 2018 को हिसार सेंट्रल जेल से छह सप्ताह की पैरोल मिली थी. पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटे और विदेश फरार हो गया. फरारी के दौरान उसके कंबोडिया में रहने की जानकारी सामने आई. हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 6 नवंबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया. इसके बाद कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे 24 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया. करीब डेढ़ महीने बाद 2 सितंबर 2025 को उसे कंबोडिया से भारत लाया गया था. इसके बाद वह जेल में सजा काट रहा है. कंबोडिया की युवती मेटा चान से होगा विवाह. शादी के कार्ड के अनुसार मैनपाल ढिल्ला का विवाह कंबोडिया की रहने वाली मेटा चान के साथ होगा. परिवार के सदस्य दीपक के अनुसार दुल्हन का पता चोंग काओसौ/सला क्रम, सिएम रीप, कंबोडिया बताया गया है. विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मेटा चान और उसके परिवार के सदस्य झज्जर पहुंच चुके हैं. 24 सितंबर को होने वाले इस विवाह समारोह के लिए सुरक्षा और पैरोल से संबंधित निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत मैनपाल को जेल से बाहर आने और वापस लौटने की अनुमति दी गई है. 12 घंटे की पैरोल अवधि में ही उसे विवाह समारोह में शामिल होकर निर्धारित समय पर वापस जेल पहुंचना होगा.0
0
Report
खूंटी में बारिश से नदियाँ उफान, पर्यटन स्थलों में जलस्तर बढ़ा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बारिश का असर , नदियों में जलस्तर बढ़ा । खूँटी जिले में आज भी लगातार रही बारिश हो रही है। इससे तालाब नदियां खेत आदि पानी से भर गये हैं। नदियां उफान मार रही है। नदियों में पानी भरने से खतरनाक रुप ले लिया है। जिले के पर्यटन स्थलों जैसे पंचघाघ रिमिक्स फॉल पेरवांघाघ, पांडु पुडिंग, दशमफॉल आदि में जलस्तर बढ़ने से भयावह हो गया है। जिला प्रशासन ऐसे खतरनाक जगहों में पानी में उतरने के लिए मना किया हुआ है। आज भी पूरा दिन बारिश होने की उम्मीद है。0
0
Report
अजमेर दरगाह पहुंचे अकबर बिन तबर, गरीब नवाज के आशीर्वाद से सफलता की दुआ
Ajmer, Rajasthan:कर्नाटक स्टेट के मशहूर कॉमेडियन अकबर बिन तबर सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए और अपनी जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह के खादिम सैयद असगर हाशमी ने उन्हें जियारत कराई और सैय्यद सलमान चिश्ती ने उन्हें दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। दरगाह ज़ियारत k बाद अकबर बिन तबर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अजमेर आकर बेहद सुकून मिलता है। यही वजह है कि ख्वाजा गरीब नवाज का करम उन पर हमेशा बना रहता है। अकबर न बताया कि उन्हें कॉमेडी करने का बेहद शौक है जिसकी वजह से उन्हें साउथ के आलावा विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का एहतराम और उनसे मोहब्बत से ही कामयाबी की बुलंदी हासिल होती है। यही वजह है कि वो और उनकी फैमिली अक्सर अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देने आती रही है। अकबर बिन तबर ने फिल्म गुल्लू दादा रिटर्न्स,बेरोजगार,जबरदस्त, फैमिली पैक,दावते इश्क और हैदराबाद के शोले जैसी कई फिल्में शामिल है। इसके अलावा 2026 और 27 में भी उनकी नई मूवी जल्द आएगी ।0
0
Report
Advertisement
