मुरादाबाद में दहेज के लिए सिपाही ने पत्नी को दी यातनाएं
Moradabad, Uttar Pradesh:16 अगस्त को मुरादाबाद में यूपी पुलिस के सिपाही विकास सिंह ने अपनी पत्नी पर दहेज के लिए भयंकर यातनाएं दीं। आरोप है कि उसने पत्नी के शरीर को घायल किया। इस यातना में सिपाही के पीएसी कर्मी पिता और माता का भी सहयोग रहा। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की है। सिपाही उन्नाव जिले में तैनात है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
