कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए हिंसक मामले में मुरादाबाद में डॉक्टर्स का कैंडिल मार्च
Moradabad, Uttar Pradesh:बीते रविवार रात कोलकाता घटना को लेकर मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स का बड़ा कैंडल मार्च देखने को मिला था। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मृत्यु दंड के साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की जा रही है, महिला डॉक्टर बोली पहले हमें रात में ड्यूटी पर डर लगता था लेकिन अब सोच कर भी नए बच्चों के लिए रुहु कांप जाती है। डॉक्टर्स ने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागु करने और रात में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर्स को हॉस्पिटल मे रुकने की व्यवस्था और सुरक्षा देने की भी मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
