244001
मुरादाबाद में रामलीला ग्राउंड पर 112 फुट ऊंचे रावण का धूमधाम से दहन
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड लाइन पार में हर वर्ष की भांति इस बार भी 112 फुट ऊंचे रावण का धू-धू कर दहन किया गया। इस समारोह में लाखों लोग शामिल हुए। जिले के DM, SSP, SP सिटी और एडीएम सिटी ने भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। समारोह के दौरान लोगों ने भव्य नज़ारे का आनंद लिया और रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओडिशा दौरे पर रवाना हुए CM विष्णु देव साय, जगन्नाथ मंदिर दर्शन सहित मुलाकातें
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा दौरे पर रवाना सीएम साय का यह दो दिवसीय ओडिशा दौरा है。 पुरी पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे。 वही मुख्यमंत्री विष्णु देसाई ने कहा 2 दिन का उड़ीसा दौरा है और वहां के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे पुरी धाम भी जाएंगे जगन्नाथ प्रभु का दर्शन करेंगे पूजन अर्चना करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली का प्रार्थना करेंगे साथी महानदी को लेकर कहा दिल्ली में अधिकारी और मंत्री का बैठके सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया हैं और बहुत जल्दी इसका समाधान होने वाला है। इंदौर में हुए राहुल गांधी की इवेंट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा पिछला रिकॉर्ड उठा कर देखिए जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं वहां पर कांग्रेस की बंटाधार हुआ है वही मध्य प्रदेश में भी होने वाला है और जहां भी राहुल गांधी गए हैं वहां बंटाधार ही हुआ है।0
0
Report
बारां में आप की एंट्री से राजनीतिक समीकरण बदले; कल होंगे सभापति-चेयरमैन चुनाव
Baran, Rajasthan:बारां निकाय चुनाव में कल होने वाले पांच नगरपालिकाओ के चैयरमेन ओर बारां नगर परिषद में सभापति के चुनाव पर है यहां बारां में आप पार्टी ने इतिहास रचा ओर एक-एक नगरपालिका स्पष्ट बहुमत में कांग्रेस और भाजपा जीती है ओर अन्य 3 पालिकाओं में निर्दलीय बने किंगमेकर है सब की नजर कल के चुनावों पर टिकी है बारां जिले की 6 नगर निकायों के चुनाव परिणामों ने सभी के सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। कुल 210 वार्डों में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में जनता ने मिला-जुला जनादेश दिया है। सबसे बड़ा उलटफेर बारां नगर परिषद में हुआ है, जहां पहली बार आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है。 बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में से AAP ने 31 वार्ड जीतकर परिषद पर कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस को 18, भाजपा को 9 और निर्दलीयों को 2 वार्डों में जीत मिली। बारां में AAP की इस एंट्री से कांग्रेस और भाजपा दोनों को बड़ा झटका लगा है। वहीं मांगरोल और अटरू में दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपना गढ़ बचाए रखा है। छबड़ा, अंता और सीसवाली में कांटे की टक्कर रही और वहां किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। निकायवार स्थिति पर एक एक नजर मे डाले तो बारां नगर परिषद कुल 60 वार्ड जहां पर आप पार्टी को स्पष्ट बहुमत आम आदमी पार्टी को 31 वार्डो में स्पष्ट बहुमत है कांग्रेस ने 8 वार्ड ओर भाजपा ने 9 वार्ड में ओर निर्दलीय को 2 वार्डो में जीत हासिल की है मांगरोल नगर पालिका में कुल 35 वार्ड है जहां भाजपा का पूर्ण बहुमत मांगरोल में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा। जहां भाजपा 19 वार्डो में जीतने पर पूर्ण बहुमत है और कांग्रेस को 10 वार्ड निर्दलीयों 6 वार्डो पर कब्जा जमाया है अटरू नगर पालिका में कुल 25 वार्ड है जहां पर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है अटरू में कांग्रेस ने वापसी करते हुए बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 14 वार्ड में स्पष्ट बहुमत ,भाजपा को 10 वार्डो व निर्दलीय ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है छबड़ा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड है जहां बराबरी पर मुकाबला है छबड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। भाजपा को 14 वार्डो मे़ ओर कांग्रेस ने 14 वार्डो में w निर्दलीयों ने 5 वार्डो में कब्जा जमाया है निर्णायक भूमिका में निर्दलीय है यहां चेयरमैन के लिए निर्दलीयों का समर्थन जरूरी होगा। अंता नगर पालिका में कुल 35 वार्ड है फिर बराबरी, निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में हैं अंता में भी यही स्थिति रही। भाजपा को 16 वार्डो में ओर कांग्रेस को 16 वार्डो में जीते है निर्दलीय के रूप में 3 पार्षद है जो निर्णायक भूमिका में हैं सीसवाली नगर पालिका के कुल 20 वार्ड कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है जहां कांग्रेस को 9 वार्ड व भाजपा को 6 वार्डो मैं जीते हैं और निर्दलीय में 5 वार्ड जीते है यहां किसी को बहुमत नहीं मिला, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कुल मिलाकर इस बार जनता ने साफ संदेश दिया है कि अब मुकाबला दो दलीय नहीं रहा। बारां में आप पार्टी की एंट्री ने जिले की राजनीति बदल दी है अब सबकी नजरें कल के सभापति और चेयरमैन के चुनाव पर टिकी हैं। बारां, मांगरोल और अटरू में स्थिति लगभग साफ है, लेकिन छबड़ा, अंता और सीसवाली में चेयरमैन कौन बनेगा, यह निर्दलीय पार्षद तय करेंगे। इन तीनों पालिकाओं में सियासी जोड़-तोड़ तेज रहने वाली है।0
0
Report
घाटकुसुम्भा बाढ़: टीम की रिपोर्ट से परिस्थिति बदलेगी, क्या राहत मिलेगी?
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की तुल एक बार फिर पकड़ लिया है। क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित किए जाने को लेकर पिछले पांच दिनों से जारी आमरण अनशन के बीच पटना से आपदा प्रबंधन विभाग की तीन सदस्यीय टीम शेखपुरा पहुंची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंची टीम ने घाटकुसुम्भा के विभिन्न गांवों का दौरा कर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति और नुकसान का जायजा लिया। टीम ने घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ के पानी में डूबे मकानों, फसलों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण किया। गांवों के संपर्क मार्ग और एप्रोच रोड के डूबे होने की स्थिति भी देखी गई। अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों और नुकसान की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि टीम ने गांव-गांव जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है। निरीक्षण की रिपोर्ट विभाग और सरकार को सोमवार तक भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड में फसल और मकानों में पानी घुसने से हुए नुकसान को देखा गया है। सरकार के स्तर से मिलने वाली सहायता प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में विधान पार्षद ललन प्रसाद ने कहा कि हरोर नदी के दोनों किनारों पर बाढ़ का असर होने के बावजूद राहत के मामले में अंतर की शिकायत लगातार सामने आती रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पटना से पहुंची टीम ने वास्तविक स्थिति देखी है। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर घाटकुसुम्भा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर आगे की कार्रवाई होगी। वही विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि घाटकुसुम्भा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कराने को लेकर लगातार सरकार के समक्ष मांग रखी जा रही थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीम के पहुंचने से अब स्थिति का सरकारी स्तर पर आकलन हुआ है। इस मौके पर आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि गांव जानकार स्थिति की लिया है जांच प्रतिवेदन विभाग और सरकार को सोमवार तक देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि फसल और घरों में पानी घुसने और नुकसान देखने को मिला हैं। जबकि उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर जो भी सरकार के स्तर से मदद मिलनी है सभी देने की बात जरूर कहा है।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम रौशन किया है। कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा वैष्णवी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया。 झारखंड के हजारीबाग में आयोजित ऑल इंडिया ओपन रैपिड फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 आयु वर्ग में दूसरा स्थान (रनर-अप) हासिल कर सीतामढ़ी जिले को गौरवान्वित किया है। वैष्णवी की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता में देश के अलग अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच वैष्णवी ने अपने धैर्य और रणनीतिक खेल के दम पर शानदार सफलता हासिल की। वैष्णवी ने कहा कि मुझे चेस में रुचि अपने विद्यालय से बढ़ी और चेस खेल के प्रति रुझान बढ़ती गई फिर मुझे परिवार का सपोर्ट मिलता गया। पहली बार विद्यालय की ओर से पटना में प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला उसके बाद से कई राज्यों में खेला। इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर पर छठी बार अटल टैलेंट हंट द्वारा झारखंड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मैं दूसरा स्थान पाई। वैष्णवी डुमरा प्रखंड के एक छोटा सा गांव मिश्रौलिया की रहने वाली है。0
0
Report
दानापुर मसाला मंडी हल्दी: 70% नमूनों में लेड क्रोमेट पाया गया
Danapur, Bihar:पटना स्थित दानापुर बाजार की हल्दी पर बड़ा खुलासा: 70% हल्दी के नमूनों में लेड क्रोमेट (सीसा) पाया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. खबर के अनुसार दानापुर बाजार में विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया और पोर्टेबल एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से नमूनों की जांच की. जांच के दौरान 70 प्रतिशत नमूनों में लेड क्रोमेट यानी सीसा तय मानक से अधिक मिला, जबकि 30 प्रतिशत नमूने मानक के अनुरूप मिले. अधिकारियों ने दुकानदारों और विक्रेताओं से सुरक्षित स्रोत से हल्दी खरीदने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार, लम्बे समय तक अधिक मात्रा में लेड क्रोमेट शरीर में पहुंचने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. हल्दी में लेड क्रोमेट मिलना सूचना मिलते ही लोगों में भगड़ मच गई. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार दानापुर मसाला मंडी में एक दर्जन दुकानों की जांच की गई जिसमें हल्दी के लगभग 35 नमूना लिए गए; सात नमूने जीरो ppm पाए गये, बाकी करीब 28 नमूना लेड क्रोमेट पाया गया है जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है. इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.0
0
Report
धनबाद के गोंडूडीह में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद के गोंडूडीह ओपी क्षेत्र स्थित ट्रेनिंग स्कूल के समीप रविवार सुबह झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी वासेपुर, गुलजार बाग के समीप रहने वाले शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना और गोंडूडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक झाड़ियों तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। गोंडूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इधर, वार्ड 14 के पार्षद निसार खान और जूली बाजी ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
तीन दिन बाद कुंवारी नदी के टापू पर मिला कंछेद का शव, मगरमच्छ के बीच SDRF ने निकाला
Bhind, Madhya Pradesh:तीन दिन पहले कुंवारी नदी में तेज बहाव में बहे युवक की तलाश आखिरकार खत्म हो गई। ऊमरी थाना क्षेत्र के पांडरी गांव का कंछेद उर्फ बउआ भैंस को नदी से निकालने उतरा था, लेकिन तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया। तीन दिन तक मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा तक नदी में सर्चिंग चली… परिजनों की उम्मीदें हर पल टूटती-जुड़ती रहीं। आखिर तीसरे दिन यूपी सीमा के अंदर नदी के बीच एक टापू पर कंछेद का शव मिला। टापू पर मगरमच्छ मौजूद होने से शव निकालना भी बड़ी चुनौती बन गया। 17 सितंबर… पांडरी गांव का कंछेद उर्फ बउआ अपनी भैंस को कुंवारी नदी से निकालने के लिए नदी में उतरा था। लेकिन कुछ ही पलों में तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों की सूचना पर ऊमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। इसके बाद शुरू हुआ तीन दिन का लंबा सर्च ऑपरेशन। नदी का बहाव तेज था, रास्तা मुश्किल था… लेकिन तलाश लगातार जारी रही। एसडीआरएफ और ऊमरी पुलिस ने मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक नदी में सर्चिंग की। परिजन और ग्रामीण भी उम्मीद लगाए रेस्क्यू टीम के साथ तलाश में जुटे रहे। तीसरे दिन एमपी-यूपी बॉर्डर के पास नदी के बीच एक टापू पर शव दिखाई दिया। लेकिन वहां मगरमच्छ बैठा था। मगरमच्छ के खतरे के बीच एसडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों ने बेहद सावधानी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच प्रारंभ कर दी है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पांडरी गांव में भी शोक की लहर है।0
0
Report
चिता आंदोलन 9वें दिन जारी, विस्थापित टपरियों के साथ आंदोलन तेज
Panna, Madhya Pradesh:प्रशासन के नोटिस पर भड़के आंदोलनकारी , दिन के बाद रात में मशाल जलाकर आंदोलन भड़का चिता आंदोलन का आज 9 मा दिन: टपरियां (झोपड़ी)बनाकर और गड्ढानुमा कुआं खोदकर विस्थापितों ने की लंबी लड़ाई की तैयारी अमित भटनागर बोले—“दमन से आंदोलन खत्म नहीं होगा, और मजबूत होगा” बिजली-पानी की कथित कटौती, कमिश्नर के बयान और प्रशासन के नोटिसों के बावजूद आंदोलन जारी केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगाय बांध, रुँझ बांध, ललितपुर सिंगरौली रेल मार्ग प्रभावित विस्थापितों का चिता आंदोलन आज 9 में दिन भी जारी है। अब आंदोलनकारी केवल धरना देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने आंदोलन स्थल पर रहने के लिए टपरियां (झोपड़ी) बनाना, राशन जुटाना और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। शासन द्वारा बिजली-पानी की कथित कटौती के बीच ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल पर एक छोटा कुआं भी खोद लिया है。 आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्होंने लंबी लड़ाई के लिए स्थायी तैयारी शुरू कर दी है। पहले बिजली, फिर पानी, अब नोटिस— आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए पहले बिजली और पानी जैसी सुविधाओं पर दबाव बनाया गया, फिर सागर संभाग के कमिश्नर के कथित बयान से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा और अब कुछ आंदोलनकारियों को तहसीलदार अजयगढ़ की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं। भटनागर ने कहा प्रशासन जितना दबाव बनाएगा, आंदोलन उतना ही मजबूत होगा। लोग अब डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आंदोलन स्थल पर टपरियां बना ली हैं, राशन जुटा लिया है और पानी के लिए अपना छोटा सा कुआं तक खोद लिया है।” पुलिस का दबाव, नोटिस या किसी भी तरह की कार्रवाई न्याय की मांग को खत्म नहीं कर सकती। आंदोलनकारियों का तर्क है कि कानून की धारा 38 सिंचाई परियोजनाओं में डूब से छह महीने पहले पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन पूरा करने की बात करती है। हम प्रशासन से पूछ रहे हैं कि जब घर डूब रहे हैं तो प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कहां है?” धारा 38 में मुआवजा तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधी भुगतान/अधिकार सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने से पहले पुनर्वास प्रक्रिया पूरी करने का प्रावधान भी है। अमित भटनागर ने आंदोलनकारियों को दिए जा रहे शांति भंग संबंधी नोटिसों पर कहा— कि पहले गांव की बिजली काटी गई, फिर पानी की समस्या पैदा हुई, फिर कमिश्नर का बयान आया और अब नोटिस दिए जा रहे हैं। क्या प्रशासन को लगता है कि इन तरीकों से प्रभावित परिवार डर जाएंगे? प्रशासन जितना दबाव बनाएगा, उतनी ही मजबूती से हम अपनी आवाज उठाएंगे। न्याय मिलने तक चिता आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
जयपुर SI भर्ती परीक्षा: समय पर पहुंची महिला अभ्यर्थी का दरवाजा खुलवाने संघर्ष
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuएक मिनट की देरी और परीक्षा देने से वंचित SI भर्ती पुन: परीक्षा के दौरान दिखा नजारा गांधी नगर महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल सेंटर पर हुआ वाकया ठीक 9 परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा कर दिया गया बंद उसी समय एक महिला अभ्यर्थी दौड़ी-दौड़ी पहुंची महिला अभ्यर्थी ने कहा कि वह 8.59 बजे पहुंच गई इधर परीक्षा सेंटर अधिकारियों दरवाजा खोलने से मना किया यह सुनकर महिला अभ्यर्थी के आंसू छलछला आए0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिवार ने लगाए मारपीट के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PROPERTY DEALER FOUND DEAD IN KALKAJI, FAMILY ALLEGES ASSAULT; POLICE INVESTIGATING / VISUALS/FAMILY REAX0
0
Report
खड़गांव चौकी के ओवरटेक विवाद: ट्रक चालक पर बंदूक तानी, दो राउंड हवाई फायरिंग
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के खड़गांव चौकी क्षेत्र में ओवरटेक करने के विवाद पर दो शिक्षकों द्वारा ट्रक चालक पर बंदूक तानने और हवाई फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक चालक के द्वारा एक कार को टक्कर मार दी गई, जिसके बाद वार सवारों ने ट्रक ड्राइवर से विवाद हो गया, विवाद के दौरान आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट की, दहशत फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायर किए और उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित चालक की शिकायत पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों श्यामलाल साहू और राजेश अम्बष्ट को घटना में उपयोग किए गए पिस्टल सहित हिरासत में ले लिया है, प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी शिक्षक जशपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम का सहयोग लिया जा रहा है, वहीं इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना में उपयोग किया गया पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध0
0
Report
घासेड़ा के पास गौ तस्करों से मुठभेड़; दो घायल, दो फरार
Nuh, Haryana:घासेड़ा के पास गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो तस्कर घायल क्रॉस फायरिंग में 3 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी घायल, दो आरोपी फरार अर्टिगा कार से 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे, 7 कारतूस व खाली खोल बरामद नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई क्रॉस फायरिंग में दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि गौ तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह के रास्ते गोवंश को गौकशी के लिए राजस्थान की ओर ले जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने गांव घासेड़ा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले रुक गई और चालक ने वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने सरकारी वाहन से कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार में कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को काबू कर उनकी पहचान शमशाद उर्फ सेंदा पुत्र लीलाखान निवासी उटावड़, जिला पलवल और रोबिन पुत्र ईसब खान उर्फ चोड़ा निवासी आलीमेव, जिला पलवल के रूप में की है। पूछताछ में दोनों ने फरार आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने मौके से अर्टिगा कार में ले जाए जा रहे तीन गोवंश बरामद किए। इसके अलावा दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और तीन खाली खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अर्टिगा कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोबिन के खिलाफ पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में इनामी बदमाश रह चुका है। वहीं शमशाद उर्फ सेंदा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं और वह राजस्थान पुलिस की ओर से 3 हजार रुपये का इनामी बताया गया है। पुलिस अन्य जिलों और राज्यों में भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल आरोपियों का उपचार कराया जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर के पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फतेहपुर पुल के पास रविवार देर शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ की शाखाओं में फंसा मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बुढ़िया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की शाखाओं में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बुढ़िया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी。 संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है。0
0
Report
बोधगया में शराबबंदी पर सवाल, वीडियो में देसी शराब खुलकर बिकती दिखी
Gaya, Bihar:ज्ञान की नगरी में शराबबंदी की उड़ रही धज्जियां! विदेशी पर्यटकों के बीच खुलेआम बिकती दिखी देसी शराब, वीडियो वायरल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में बिहार की शराबबंदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में निग्मा मोनेस्ट्री के पास खुलेआम देसी शराब बेचे जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून-व्यवस्था और शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठा रहे हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इस कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि निग्मा मोनेस्ट्री के समीप एक महिला और एक युवती खुलेआम देसी शराब बेच रही हैं। वीडियो में कुछ लोग वहां शराब पीने के लिए जुटे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शराब बेच रही महिला की नजर कैमरा पर पड़ती है, वह जल्दबाजी में शराब की बोतलों को छिपाने लगती है। आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियां भी कैमरे में कैद हुई हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो को ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है। बिहार में वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है और समय-समय पर पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद यदि पर्यटन क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, तो यह शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके। बोधगया में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह का वीडियो सामने आने से राज्य की छवि पर भी असर पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार सतर्क रहने का दावा करता है, वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब बिकने का दावा करने वाला वीडियो चिंता का विषय है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन से मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
ओड़िशा से चला वायरल ट्रक सासाराम पहुंचा, लोग जुटे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ उड़ीसा से चली वायरल ट्रक सासाराम पहुंच गई है। सासाराम पहुंचते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे की काफी देर शाम ये ट्रक यहां पहुंची है। सैकड़ो पहियों वाला ये ट्रक जब सासाराम पहुंची तो अंधेरा हो चुका था। इसके बावजूद काफी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पहुंच गए। बता दे कि यह वायरल ट्रक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जाएगी। रास्ते में कई दुश्वारियां खेलते हुए ये ट्रक सासाराम तक पहुंची है। सासाराम के ताराचंद के पास स्थित एक फुट ओवर ब्रिज को भी हटाना पड़ा। तब जाकर यह वायरल ट्रक सासाराम पहुंची है। अब यह ट्रक धीरे-धीरे कैमूर जिला के मोहनिया की तरफ बढ़ते हुए वाराणसी की ओर निकल जाएगी.0
0
Report
Advertisement
