Back
कृषि यंत्रो की बुकिंग अब 4 मार्च तक...
Moradabad, Uttar Pradesh
कृषि यंत्रो की बुकिंग का पुन:सुनहरा अवसर,अंतिम तिथि 04 मार्च...
समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों द्वारा agridarsan.up.gov.in. पर दिनांक 25.02.2026 से 04.03.2025 तक कृषि यन्त्रों की बुकिंग की जा रही है। एस०एम०ए०एम. योजनान्तर्गत यन्त्रों के लक्ष्य जैसे सुगर केन सेटलिंग प्लान्टर 02, ट्रैक्टर माऊंटेड स्प्रेयर 01, सुगर कटर थ्रेस कटर 01, सुगर केन रेटून मैनेजर 04, पावर वीडर 01, पावर टीलर 01, पावर आंपरेटेड सुगर केन सेट ट्रीटमेन्ट डिवाइस 04, पावर आपरेटेड चैफ कटर 01, पोटैटो प्लान्टर 04, पोटैटो डिगर 04, न्यूमेटिक प्लान्टर 01 आयल मिल वीद फील्टर प्रेस 01, मल्टीक्राप प्लान्टर 02, मिनि दाल मिल 01, मिनि राईस मिल 03, लेजर लैण्ड लेवलर 02, ग्राऊण्ड नट पोड स्टीपर 03 ग्राऊण्ड नट डीगर 02, कल्टीवेटर 01, कम्बाईन हारवेस्टर विदाउट ट्रैक्टर 01, कस्टम हायरिंग सेन्टर 01, पर अनुदान देय है। प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजीड्यू योजनान्तर्गत जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल 02, सुपर एस0एम0एस0 01, सुपर सीडर-02, रोटरी स्लैशर 01, रेक्टैंगुलर बेलर (18-20) -01, हैप्पी सीडर 01, कॉप रीपर ट्रैक्टर माऊण्टेड 01, बेलिंग मशीन (180-200)-01 पर अनुदान देय है। जिसके लक्ष्य पोर्टल पर जनपदवार दिखाई देगें। किसान भाईयो द्वारा अपने लैपटॉप, डैस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल agridarsan.up.gov.in. पर जाने पर किसान कार्नर के पास यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर जाने के बाद योजना का चयन कर उपलब्धता जांचे पर जाकर रिपोर्ट टाईप में जाकर जिला स्लेक्ट करें, इसके पश्चात बुकिंग प्रकार में जाकर लॉटरी पर क्लिक करके कृषि यंत्र को स्लेक्ट कर कृषि यन्त्रों की बुकिंग कर लाभ उठा सकते है।
प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वर मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ रेज्डयू (सी.आर.एम.) योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन वाले एकल कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देय है।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत एकल यन्त्रों पर एस०सी०/एस०टी० लघु एवं सीमान्त एवं महिला कृषक हेतु अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान एवं अन्य कृषक हेतु 40 प्रतिशत अनुदान देय है।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। लक्ष्य अवशेष न रहने पर एवं ई-लाटरी में चयनित न होने वाले संबंधित किसानों को जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी।
रू0-10001 से 100000 तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू0-2500 होगी।
रू0-100000 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू0-5000 होगी।
उक्त योजनाओं के अन्तर्गत जनपद में इच्छुक कृषकगण उपरोक्त यंत्रों की बुकिंग दिनांक 04-03.2025 को रात्रि 12.00 बजे से पूर्व ही ऑनलाइन कर सकते हैं।संतोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, मुरादाबाद द्वारा जनपद के कृषकों से आह्वान किया गया है कि इच्छुक किसान टोकन जनरेट करने के अन्तिम समय की प्रतीक्षा न करते हुए समय से कृषि विभाग के पोर्टल से कृषि यन्त्रों की बुकिंग करने का कष्ट करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा होली मिलन समारोह, मातृशक्ति को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामन
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 08, 2026 16:17:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 16:17:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 16:16:530
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 08, 2026 16:16:360
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 08, 2026 16:16:200
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 08, 2026 16:15:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 08, 2026 16:15:350
Report
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा कराय
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:02:570
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 08, 2026 16:02:370
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 08, 2026 16:02:200
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 08, 2026 16:02:040
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 08, 2026 16:01:490
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:01:320
Report