Back
दिल्ली अदालत का ऐतिहासिक फैसला: केजरीवाल समर्थकों ने मोदी-शाह पर हमला बोला
DKDAVESH KUMAR
Mar 01, 2026 09:20:16
New Delhi, Delhi
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला दिया है दिल्ली के लोगों के पक्ष में देश के लोगों के पक्ष में दिल्ली और देश के लोगों को बधाई देता हूं। जज साहब का धन्यवाद। डर के माहौल में जज साहब ने इतना भाषण फैसला सुनाया है।
पिछले 4 साल से मोदी जी और अमित शाह ने षडयंत्र रचकर दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान और दुखी किया मोदी जी और अमित शाह ने षडयंत्र कर अरविंद केजरीवाल को चोर और भ्रष्टाचारी बताया।
जज साहब ने फैसला सुनाया मोदी जी आप झूठ रहे बोल रहे हो केजरीवाल कट्टर ईमानदार है जज साहब ने कहा कोई सबूत नहीं पूरा केस फर्जी है। जज साहब का 600 पेज का फैसला है ऐतिहासिक फैसला।
बीजेपी मोदी जी अमित शाह के गाल पर जज साहब का फैसला जोरदार तमाचा है। मैं अपनी बात करने में देश की बात करने आया हूं मैं अपने देश से प्यार करता हूं।
में आईआईटी में पढ़ता था तो मेरे नंबर अच्छा आए थे, मैं चाहता तो अमेरिका जा सकता था, लेकिन मेरे मन में ख्याल आया देश का बुरा हाल है अगर सारे पढ़े लिखे लोग अगर अमेरिका चले जाएंगे तो देश को कौन संभालेगा।
असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स में था, एक CA आया तो उसने कहा की सेवा बताएं कितने पैसे लगेंगे मैंने कहा मैं रिश्वत नहीं लेता। सब डिपार्टमेंट में पता लग गया अरविंद केजरीवाल ईमानदार है कोई पैसा नहीं लेता।
दिल्ली का सीएम में बना, 10 साल दिल्ली का सीएम रहा प्रधानमंत्री मोदी मुझसे नफरत करते हैं उन्होंने इंक्वारी कराई सारी इंक्वारी धरी धरी रह गई एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं मिला।
कांग्रेस से लोग परेशान हो गए थे और भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने उम्मीद के साथ मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार मोदी जी की बनाई थी। कुछ नहीं मिला। 12 साल में देश का बेड़ा गर्क कर दिया।
एक बच्चा मेरे पास आया, मोदी जी 12 साल से परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं, बच्चा बोला जब मैं बड़ा हो गया 12 साल तक मैंने सुना, और फिर पेपर देने गया तो पेपर लीक हो गया। यह नौटंकी बाज है बस नौटंकी करनी आती है।
गुजरात में 30 किलोमीटर प्रति रफ्तार से गाड़ी दौड़ती है, सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। पूरी दुनिया चांद पर पहुंच गए और इनसे सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे, सीवर के ढक्कन लगाते रहे सीवर के ढक्कन नहीं लगे इसने।
बीजिंग में हमसे ज्यादा प्रदूषण था बीजिंग ने अपना प्रदूषण खत्म कर दिया उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल हो रहा है इनसे प्रदूषण ठीक नहीं हो रहा है। कह रहे हैं विकसित भारत बनाएंगे कम से कम सांस लेने वाला भारत तो बना दो।
गुजरात में 20000 करोड़ की कोकीन पकड़ी गई एक्शन लेकर दिखाएं, नकली दारू बिकती है बंद करें। ब्रिज गिर जाता है पेपर लीक हो जाता है। यह घोटाले में शामली है। यह इनके खिलाफ एक्शन नहीं लेंगे।
मोदी जी एक दिन संसद नहीं गए बोले महिलाएं मुझे पीटेंगे मोदी जी को महिला से डर लगने लग गया। इनको अमेरिका से डर लगता है मोदी जी थोड़ी तो हिम्मत दिखाएं।
मुझे गिरफ्तार करके मोदी जी अमित शाह ने बड़े संदेश दिए उन्होंने कहा कि खबरदार कोई ईमानदारी से काम करेगा तो केजरीवाल वाला हल कर दूंगा।
हमारे पार्टी में आम लोगों के बच्चे हैं जो मंत्री मुख्यमंत्री विधायक बन गया, मोदी जी ने कहा खबरदार राजनीति में आए तो केजरीवाल वाला हाल कर दूंगा。
अरविंद केजरीवाल
1 साल पहले इनकी दिल्ली में सरकार आई थी, विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया था, कहा था बस मार्सेलो को कहता हूं कि सत्ता में आने के बाद उनका नियमित करेंगे विजेंदर गुप्ता और बीजेपी धोखेबाज हैं धोखेबाज प्रधानमंत्री है।
प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली की महिलाओं के खाते में ₹2500 आएंगे क्या आ गए प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। बस मार्षलों को निकाल दिया डीटीसी कंडक्टर ड्राइवर को निकाल दिया मोहला क्लीनिक में काम करने वाले को निकल दिया।
पूरी दिल्ली दुखी है पीने का पानी नहीं, काला पानी आ रहा है सड़के टूटी हुई है बिजली 24 घंटे मिलती अब बिजली के लंबे पावरकट लग रहे हैं पूरी दिल्ली बर्बाद हो गई है।
दिल्ली वाले आज याद कर रहे हैं कि इनसे केजरीवाल अच्छा था आज चुनाव कर लो दिल्ली में। मोदी जी सत्ता के लिए कम करें केजरीवाल देश के लिए काम करेगा。
आज जंतर मंतर का ऐतिहासिक दिन है, आज के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
आतिशी, पूर्व सीएम दिल्ली
इसी जंतर मंतर से 15 साल पहले क्रांति की शुरुआत हुई थी, पूरी दिल्ली और देश से लोग यहां आए थे जिन्होंने कहा था कि देश को बदलना हैं।
कहते थे देश में ईमानदारी की काम की राजनीति नहीं होती दिल्ली वालों का प्यार था, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।
अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिखाया कि अगर ईमानदारी से राजनीति करें तो हर चीज के लिए पैसा है। सरकारों के पास पैसे की नहीं नियत की कमी थी अरविंद केजरीवाल के पास ईमानदार नीयत थी।
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र रचा गया एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी की गई। हमारे किसी नेता के घर से भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिला यह हमारी ईमानदारी का प्रमाण है। झूठे केस में फसाया और जेल में डाला गया。
कोर्ट ने ठप्पा लगा दिया है कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। प्रधानमंत्री जी समझ ले जब भी तानाशाह अत्याचार करता है उसको खत्म करने वाला पैदा हुआ है।
सौरभ भारद्वाज, aap प्रदेश अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की रैली से डरकर पुलिस परेशान कर रही है। LED नहीं लगने दी, DCP ने कुर्सियां हटवा दी।
सौरभ भारद्वाज ने DCP को चेतावनी दी गई। आज कुर्सी उठवा रहे हो। कलको जब सत्ता बदलेगी तो आपकी कुर्सी कौन बचाएगा ?
सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री की तुलना कंश से और अरविंद केजरीवाल की जन्माष्टमी पर जन्म लेने वाले भगवान कृष्ण से की और केजरीवाल को उनका काल बताया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कंश ने देवकी की सभी संतानों को कत्ल किया। बस उसी की नहीं कर पाए जो कंश का काल था। बीजेपी भी नहीं कर पाई। वो कहते हैं कि अभी तो हाईकोर्ट जाएंगे। भगवान से बड़ी कोई अदालत नहीं है।
जो सरकार निकम्मी है। वो सरकार बदलनी है। प्रधानमंत्री कायर हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaushan Kumar
FollowMar 01, 2026 10:48:300
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 01, 2026 10:47:450
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 01, 2026 10:47:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 01, 2026 10:47:280
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 01, 2026 10:47:180
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 01, 2026 10:47:010
Report
RSRahul shukla
FollowMar 01, 2026 10:46:440
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 01, 2026 10:46:320
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 01, 2026 10:46:210
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 01, 2026 10:46:140
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 01, 2026 10:46:040
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 01, 2026 10:45:470
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 01, 2026 10:45:360
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 01, 2026 10:45:190
Report
