244001
मुरादाबाद के पूर्व सांसद एवं सपा नेता एस टी हसन का बड़ा बयान
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के पूर्व सांसद एवं सपा नेता एस टी हसन का बड़ा बयान, गरबा में आइडेंटिटी चेक करके एंट्री पर मुस्लिम नौजवानो से ना जाने की नसीहत देते हुए मुस्लिम नौजवानो से फिर से हिंदू लड़कियों को अपनी बहन मानने और उनको उसी तरह ट्रीट करें की अपील की है। यूपी सरकार के नवरात्री में मिट की दुकानों को बंद करने के आदेश को बताया गलत, तो वहीं बाबा बागेश्वर के हवस के पुजारी और हवस के मौलाना वाले बयान पर पलटवार किया, साथ ही वहीं इजराइल हमास के युद्ध पर बड़ी प्रतिक्रिया दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अशोकनगर में सिंधिया ने बॉलीवुड गानों पर थिरकर युवाओं को एनर्जी दी
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, युवा संवाद में बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, - 'युवा संवाद' में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जोरदार डांस, - ओ-ओ जाने जाना' और 'अपनी तो जैसे-तैसे' गानों पर युवाओं संग थिरके सिंधिया, - सिंधिया बोले- "आपसे मिलती है एनर्जी, शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर", - गले में खराश के कारण कार्यक्रम के बाद 1 दिन का दौरा रद्द कर ग्वालियर रवाना हुए सिंधिया, युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बिल्कुल अलग और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिला। मंच पर पहुंचते ही सिंधिया युवाओं के रंग में रंग गए और 'ओ-ओ जाने जाना', 'झुमका गिरा रे' तथा 'अपनी तो जैसे-तैसे' जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों की धुन पर जमकर थिरके, केंद्रीय मंत्री को इस अंदाज में डांस करते देख कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया। इस दौरान युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्हें असली ऊर्जा युवाओं से ही मिलती है और उनके शरीर का कतरा-कतरा जनता व युवाओं के लिए समर्पित है, कार्यक्रम के बाद गले में समस्या होने के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरा रद्द कर तत्काल ग्वालियर के लिए रवाना हो गए..!!0
0
Report
अशोकनगर में माता जगदम्बा का दरबार: 60 लाख रुपये के आभूषणों के साथ सुरक्षा चाकचौबंद
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मां जगदम्बा का दिव्य और भव्य शृंगार, 44 तोला सोना और 3.5 किलो चांदी से सजीं माता रानी, - लाखों के बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरो के साथ तैनात हथियारबंद गार्ड, 24 घंटे कड़ी निगरानी में मां का दरबार, - AC की ठंडक के साथ एयरकूल्ड है माता रानी का दरबार, - श्री जिंदबाबा समिति की 38 वर्षों की परंपरा, दर्शन के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, मध्य प्रदेश के अशोकनगर में भक्ति और वैभव का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री जिंदबаба समिति द्वारा पिछले 38 वर्षों से लगातार मां जगदम्बा की भव्य झांकी सजाई जा रही है। इस बार माता रानी का स्वरूप इतना अलौकिक है कि देखने वाले भाव-विभोर हो रहे हैं। माता रानी के नख-शिख शृंगार में लगभग 60 लाख रुपये कीमत के 44 तोले सोने और साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण पहनाए गए हैं। भक्तों द्वारा अर्पित नथ, पायल और करधनी जैसे आभूषणों से मां का दरबार जगमगा उठा है। माता रानी के इस बहुमूल्य शृंगार और जेवरातों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्दनजर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है। 24 घंटे सशस्त्र प्रहरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो सके। साथ ही सीसीटीवी की निगरानी के साथ माता के दरबार में AC भी लगाए गए हैं। समिति के अध्यक्ष महेंद्र भरद्वाज का कहना है कि यह परंपरा भक्तों की अटूट आस्था और सहयोग से लगातार बढ़ती गई है।0
0
Report
70 साल के बुजुर्ग को पैसा दोगुना दिखाकर ठगने वाला गैंग गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर मुरार थाना पुलिस ने रकम दुगनी करने का लालच देकर बुजुर्ग के साथ ठगी करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गैंग ने मुरार के बाजार में 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। वी/ओ-दअरसल शहर के गोला का मंदिर आदर्श कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रकाश दुबे बुधवार शाम करीब 5 बजे सात नंबर चौराहे पर खरीदारी करने गए थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि वह मिनटों में पैसा दोगुना कर देते हैं। भरोसे के लिए उन्होंने बुजुर्ग की आंखों के सामने नोटों को दोगुना करके भी दिखाया। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि यह कोई जोखिम का काम नहीं है और सब कुछ उनकी आंखों के सामने होगा। बुजुर्ग झांसे में आ गए। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर सोने की अंगूठी पर जादू किया तो और ज्यादा पैसा मिलेगा। यह सुनकर बुजुर्ग ने उंगली से सोने की अंगूठी उतारकर दे दी। अंगूठी हाथ में आते ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई वापस नहीं आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस सूचना पर मुरार थाना पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक बुजुर्ग को घेरकर बात करते और फिर भागते हुए साफ दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आगरा निवासी तनुज गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शातिर है और पहले भी शहर कटोराताल इलाके में एक कारोबारी से इसी तरह ठगी कर चुका है। गैंग के निशाने पर हमेशा अकेले चलने वाले बुजुर्ग ही रहते हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपियों ने ग्वालियर और आसपास के जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में ट्रक ने Sheetla Mata मंदिर के पास लोगों को कुचला, 12 की मौत, 30 से अधिक घायल
Morena, Madhya Pradesh:GWALIOR (MADHYA PRADESH): UNCONTROLLED TRUCK RUNS OVER PEOPLE NEAR SHEETLA MATA TEMPLE, 12 KILLED, OVER 30 INJURED VINOD KUSHWAHA (EYEWITNESS), RAMNARESH KUSHWAHA (MEDICAL STUDENT), DHARMVEER SINGH (SSP, GWALIOR) AND RUCHIKA CHAUHAN (GWALIOR COLLECTOR).0
0
Report
बरेली के आंवला में गोलीबारी, राहगीर की मौत से इलाके में हड़कंप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला क्षेत्र के गंज त्रिपोलिया से मोहल्ला लठैता मोड़ के पास शनिवार रात्रि दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस बीच गुजर रहे दूसरे समुदाय के राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई। मोहल्ला पुरैना ढाल निवासी सुमित भी घायल हो गए। गोलीकांड से आसपास अफरा-तफरी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। मोहल्ला गंज गौसिया चौक निवासी सज्जाद अंसारी (उम्र 65 साल) सिलाई का काम करते थे, वे रोजाना की तरह शाम को अपने नवासे नवासियों को मोहल्ला लठैता में ट्यूशन की छुट्टी होने पर उनको वापस घर लाने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान वहां हुई दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग के दौरान उनके गोली लग गयी और वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। घटना के बाद एक पक्ष मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन गंभीर घायल सज्जाद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। वहां डॉक्टरों ने सज्जाद को मृत घोषित कर कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर देर रात एसपी देहात अंशिका वर्मा मौके पर पहुंचीं और उन्होनें मृतक के परिवार से बातचीत की। घटना के बाद एक पक्ष के मोहल्ला लठैता निवासी तरूण सिंह दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि वे बरेली के एक निजी विश्वविधालय के छात्र हैं। 15 अक्तूबर को जब वे कॉलेज से वापस घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने रास्ता रोककर पीटा। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में कस्बा निवासी चार आरोपियों को नामजद कराया था। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे और आए दिन गालीगलौज व धमकी देते थे। शनिवार शाम आरोपियों ने गंज त्रिपोलिया पर दोबारा से रास्ता रोका और फायरिंग शुरू कर दी। तरूण सिंह जब आरोपियों के चंगुल से बचकर जब घर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मोहल्ला गौसिया चौक निवासी सज्जाद उम्र 65 साल को गोली लग गयी। और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मृतक के परिजनों की ओर से भी घटना के मामले में नामजद तहरीर दी गई है। एसपी देहात अंशिका वर्मा ने बताया दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के दौरान राहगीर सज्जाद को गोली लगी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिली है कि एक पक्ष की लड़की व दूसरे पक्ष के लड़के के बीच प्रेमप्रसंग था जिसके चलते दोनों परिवार आपस में रंजिश मानते थे। इस मामले में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, एक पक्ष के सुमित गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।0
0
Report
CBI की पूछताछ से हरिद्वार में सुरेश राठौर चर्चा में
Haridwar, Uttarakhand:सुरेश ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार अंकिता भंडारी केस में CBI की बड़ी हलचल, ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार में पूछताछ。 पूछताछ के बाद वापस लौटी CBI की टीम, मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज。 सुरेश राठौर बोले CBI जांच कर रही है, जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा。 उर्मिला सनावर को जानने से सुरेश राठौर ने किया इनकार, जांच को लेकर अपना पक्ष रखा।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: बुजुर्ग को पैसे दोगुना दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर मुरार थाना पुलिस ने रकम दुगनी करने का लालच देकर बुजुर्ग के साथ ठगी करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गैंग ने मुरार के बाजार में 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है。 ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर आदर्श कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रकाश दुबे बुधवार शाम करीब 5 बजे सात नंबर चौराहे पर खरीदारी करने गए थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि वह मिनटों में पैसा दोगुना कर देते हैं। भरोसे के लिए उन्होंने बुजुर्ग की आंखों के सामने नोटों को दोगुना करके भी दिखाया। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि यह कोई जोखिम का काम नहीं है और सब कुछ उनकी आंखों के सामने होगा। बुजुर्ग झांसे में आ गए। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर सोने की अंगूठी पर जादू किया तो और ज्यादा पैसा मिलेगा। यह सुनकर बुजुर्ग ने उंगली से सोने की अंगूठी उतारकर दे दी। अंगूठी हाथ में आते ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई वापस नहीं आया तो उनमें ठगी का अहसास हुआ। इस सूचना पर मुरार थाना पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक बुजुर्ग को घेरकर बात करते और फिर भागते हुए साफ दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आगरा निवासी तनुज गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शातिर है और पहले भी शहर कटोराताल इलाके में एक कारोबारी से इसी तरह ठगी कर चुका है। गैंग के निशाने पर हमेशा अकेले चलने वाले बुजुर्ग ही रहते हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपियों ने ग्वालियर और आसपास के जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।0
0
Report
सिंहस्थ 2028 की तैयारी में निर्माण लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई; ब्रिज-हेलीपैड प्रगति समीक्षा
Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह ने फ्रीगंज ब्रिज के उपयंत्री को नोटिस देने के दिए निर्देश, एलिवेटेड ब्रिज और सदावल हेलीपैड का काम समय पर पूरा करने को कहा उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्ती दिखाई है। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने हरिफाटक ब्रिज के निर्माण में लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, फ्रीगंज ब्रिज के निर्माण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी किया जाएगा। संभागायुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। शुक्रवार को सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में आशीष सिंह ने एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने दिसंबर तक पूरे किए जाने वाले निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और सदावल हेलीपैड का निर्माण नवंबर में अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। फ्रीगंज ब्रिज के मामले में थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सिंहस्थ की तैयारियों में रेलवे और प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर भी बैठक हुई। इसमें सड़क कनेक्टिविटी, सड़क चौड़ीकरण, जलापूर्ति और पुल निर्माण से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर स्थित जर्जर भवन को सुरक्षा के लिहाज से हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रेलवे लाइन के ऊपर और नीचे बनने वाले रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) के प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा गया। रतारिया रोड, मताना-सालारखेड़ी रोड, मेतवा रोड, देवास-लालपुर रोड और नईखेड़ी रोड से जुड़े मामलों में भी जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और रेलवे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का जोर है कि सिंहस्थ से पहले जरूरी सड़क और पुल निर्माण पूरे हो जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को शहर में आने-जाने में परेशानी न हो।0
0
Report
चिमनगंज मंडी पुलिस ने डग के शेख अमजद को गिरफ्तार; MD ड्रग केस लिंक
Ujjain, Madhya Pradesh:चिमनगंज मंडी पुलिस ने झालावाड़ जिले के डग से शेख अमजद को पकड़ा, MD ड्रग्स और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से जुड़े मामलों में सामने आया था नाम उज्जैन की चिमनगंज मंडी पुलिस ने NDPS एक्ट के दो मामलों में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेख अमजद, उम्र 45 साल, निवासी डग, जिला झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे डग क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पहला मामला MDMA ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से जुड़ा है। इस मामले में अप्रैल 2026 में आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज से 75 किलो ब्रोमोपोल केमिकल पाउडर और अन्य सामग्री से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए थे। जांच के दौरान शेख अमजद की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। दूसरा मामला उंडासा रोड स्थित गरोठ पुलिया के नीचे MD ड्रग्स की बरामदगी से जुड़ा है। 19 अप्रैल 2026 को पुलिस ने एक आरोपी को 28 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ा था। इस मामले की जांच में भी शेख अमजद का नाम सामने आया था। दोनों मामलों में फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। आखिरकार चिमनगंज मंडी पुलिस ने उसे राजस्थान के डग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित थाने की टीम की भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
बुर्का पहनकर अस्पताल से फरार महिला inmate को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया
Bareilly, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल से बुर्का पहनकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुई 25 हजार रुपये की इनामी महिला बंदी ममता को25 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर की रात करीब 1:40 बजे डमरू चौराहे के आगे यात्री शेड के पास नगर निगम के नीले कंटेनर की आड़ से पकड़ा। वह शहर से बाहर भागने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, ममता पत्नी पप्पू लाल निवासी तुलाशेरपुर, मुंडिया अहमदनगर, थाना इज्जतनगर फरीदपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में जेल में बंद थी। बीमारी के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो सितंबर 2026 को महिला पुलिसकर्मी उसकी निगरानी में तैनात थीं। शाम करीब 6:35 बजे ममता नहाने के लिए बाथरूम गई। आरोप है कि वह बुर्का पहनकर वहां से फरार हो गई। इस मामले में उसके दोनों बेटों केशव और विशाल की भूमिका भी सामने आई थी। घटना के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ममता डमरू चौराहे के आगे यात्री शेड के पास छिपी हुई है और शहर से बाहर जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बेटे ने लाकर दिया था बुर्का. पूछताछ में ममता ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के डर से उसने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर अस्पताल से फरार होने की योजना बनाई थी। उसके बेटे केशव ने उसे बुर्का लाकर दिया था। बुर्का पहनकर वह बाथरूम के रास्ते पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकली थी। फरारी के बाद वह अलग-अलग जगह छिपती रही और अब शहर से बाहर जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, ममता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखा गया था फरीदपुर थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक तारिक खान, कांस्टेबल आशीष चौधरी, महिला कांस्टेबल नेहा गुर्जर और आंचल की टीम ने गिरफ्तारी की।0
0
Report
Sharadiya Navratri: सुबह की आरती से भक्तों में उत्साह का माहौल
Noida, Uttar Pradesh:SHARADIYA NAVRATRI MORNING AARTI0
0
Report
कानपुर में 2.5 क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े गए
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में अवैध पटाखों के बड़े जखीरे का भंडाफोड़ -2.5 क्विंटल अवैध पटाका बरामद -पुलिस में अवैध रूप से पटाका की जमाखोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार एंकर-चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जगईपुरवा चौराहे के पास राजेश दाल मिल के पीछे बने गोदाम में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित करीब 2.5 क्विंटल पटाका बरामद किया । पुलिस ने मौके से गोदाम के प्रोडक्शन मैनेजर वसीम को गिरफ्तार किया है, जबकि पटाखे रखवाने का आरोपित सोनू उर्फ फैज फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में वसीम ने बताया कि पटाखे उसके रिश्तेदार सोनू उर्फ फैज रखवाया था। दीपावली के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से जमा किया गया था।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान: जातिवाद और विदेशी साजिश पर हमला
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान: जातिवाद और विदेशी साजिश पर हमला, सिर्फ जातिगत मीडिया द्वारा ध्यान भटकाने और सर्वे के मिथ्या प्रचार के ट्वीट पर भूपेंद्र चौधरी का हमला। सबके अपने सर्वे करने के अपने तरीके और मैथलॉजी, जनता का मुड़ व रुझान क्या है इस तरह के रुझान से आंकलन होता है, मीडिया या किसी संस्था को जातिवादी कहकर इस प्रकार की राय रखना ठीक नहीं है, हो सकता है सर्वे से मायावती जी असहमत हो लेकिन असहमति व्यक्त करने का ये तरीका सही नहीं। CJP के प्रोटेस्ट मे महिला CRPF जवान को थप्पड़ मारने के वीडियो सामने आने पर भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला, इनके विषय और व्यवहार अराजक है। ये लोग रील बनाकर समाज में भ्रम बनाने वाले लोग, देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी अब बहकावे में आने वाली नहीं, अब इनके प्रदर्शन में जनसमर्थन या जनता इनके साथ नहीं जुड़ रही बल्कि 2-2 या 4-4 लोग इकट्ठे होकर वीडियो बनाकर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे, अब इनका प्रयास सफल नहीं होगा। विपक्ष के तख्तापलट और बांग्लादेश बनाने के मंसूबो पर भूपेंद्र चौधरी का प्रहार, देश में लोकतंत्र की जड़े गहरी है 140 करोड़ की आबादी है, लोकतंत्रिक प्रक्रिया के तहत देश की जनता ने बीजेपी और मोदी जी को चूना, इस भ्रम फैलाने के पीछे विदेशी ताकतें हैं। बाइट :- भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश।0
0
Report
महागौरी अष्टमी पर भक्तों का उमड़ता जनसमूह, मां की पूजा से मिलती समृद्धि
Ukhdand, Uttar Pradesh:न्यूज़ (नवरात्र विशेष) (अष्टमी माँ महागौरी) सर्व मंगलं मांगल्ये शिवे सर्वाथ साधिके । शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुऽते॥ भक्तों के सारे पापों को जला देनेवाली और आदिशक्ति मां दुर्गा का आठवां स्वरूपा महागौरी की पूजा नवरात्र के अष्टमी तिथि को किया जाता है । पौराणिक कथानुसार मां महागौरी ने अपने पूर्व जन्म में भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण इनके शरीर का रंग एकदम काला पड़ गया था । तब मां की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं शिवजी ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से धोया, जिससे इनका वर्ण विद्युत-प्रभा की तरह कान्तिमान और गौर वर्ण का हो गया और उसी कारणवश माता का नाम महागौरी पड़ा । माता महागौरी की आयु आठ वर्ष मानी गई है, इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें एक हाथ में त्रिशूल है, दूसरे हाथ से अभय मुद्रा में हैं, तीसरे हाथ में डमरू सुशोभित है और चौथा हाथ वर मुद्रा में है, इनका वाहन वृष है । नवरात्र की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा का बड़ा महात्म्य है, मान्यता है कि भक्ति और श्रद्धा पूर्वक माता की पूजा करने से भक्त के घर में सुख-शांति बनी रहती है और उसके यहां माता अन्नपूर्णा स्वरुप होती है । इस दिन माता की पूजा में कन्या पूजन और उनके सम्मान का विधान है । नवरात्र शक्ति आराधना तथा आदिशक्ति माँ जगतम्बा की परम कृपा प्राप्त करने का विशिष्ट काल है। अष्टमी को महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है निशाकाल में पूजन अर्चन करने से भक्तो को अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है । प्रतिपदा से नवमी तक नौ तिथियों में माता की नौ शक्तियों का वास होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में आद्याशक्ति सृष्टि के सृजन, उत्थान तथा जन कल्याणार्थ अपनी समस्त दैवीय शक्तियों के साथ पृथ्वी पर अवतरित होती हैं। इस समय पूर्ण श्रद्धा तथा आस्था के साथ संयम व नियमपूर्वक ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पूजन आराधना करने से जगतजननी की नौ शक्तियां जाग्रत होकर नवग्रहों को नियंत्रित कर साधक को कष्टों से मुक्ति प्रदान कर सुख-शांति, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति कराती हैं। नवरात्र के आठवें दिन शक्ति स्वरूपा "महागौरी" के साथ शिव की पूजा आराधना करने से भक्तो को सिद्धि की प्राप्ति होती है | एक रिपोर्ट .... Vo1 :- श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेतांबर धरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा ॥ मां दुर्गा जी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णत: गौर है, इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कुन्द के फूल से दी गई है। इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी भी श्वेत हैं। भगवती महागौरी बैल के पीठ पर विराजमान हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय-मुद्रा और नीचे के दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बायें हाथ में डमरु और नीचे के बायें हाथ में वर-मुद्रा है। इनकी मुद्रा अत्यन्त शान्त है। दुर्गा पूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और अत्यन्त फलदायिनी है। इनकी उपासना से पूर्वसंचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। उपासक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा-अर्चना सुख-शांति के लिए की जाती है। धन, ऐश्वर्र्य और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माँ अपने भक्तों के लिए अन्नपूर्णा स्वरूप हैं। इनकी उपासना भक्तों के लिए सर्वाधिक कल्याणकारी है। जो स्त्री महागौरी की पूजा भक्ति भाव के साथ करती है, उनके सुहाग की रक्षा स्वयं देवी करती हैं। पुरुष माँ के महागौरी रूप की पूजा करते हैं, उनका जीवन सुखमय हो जाता है । आठवें दिन माँ विंध्यवासिनी महागौरी के रूप में दर्शन देकर भक्तों के सभी कष्टों का हरण कर लेती हैं - Bite 1:- पं० अखिलेंद्र महाराज (आचार्य,विन्ध्याचल) Vo 2 :- सिद्धपीठ में देश के कोने - कोने से आने वाले भक्त माँ का दर्शन पाने के लिए आस्था के साथ माँ का जयकारा लगाते हुए लम्बी लम्बी कतारों में लगे रहते हैं । भक्तो की आस्था से प्रसन्न होकर माँ उनकी झोली भर देती है, जब मां बुलाती हैं तो बेटे दौड़े चले आते हैं - Bite 2:-माता प्रसाद शुक्ला Bite 2:- रोहित (भक्त) Fvo :- भक्तो को परम शांति व आनंद की प्राप्ति माता के दर्शन पूजन से होता है । दरबार में आने वाले भक्त माँ से जिस भी मनोकामना कि अभिलाषा करते हैं वह सभी पूरी होती है, किसी को खाली हाँथ नही जाने देती ।0
0
Report
बलरामपुर दुर्गा पंडाल हादसा: तेज कार ने 3 की मौत, 4 घायल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में मौत बनकर घुसी कार, सभी को रौंदा जिसमें 3 की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल में मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव में सड़क किनारे दुर्गा माता का मंदिर है। मंदिर के बगल में सड़क से नीचे टेंट लगाकर पर्दे पर वीडियो दिखाया जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आ रही कार ट Tent का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा। तीन लोगों की मौत, चार घायल हादसे में मनोज सिंह (30), गणेश कुमार (40) और पातेश्वरी (36) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं छेदी गुप्ता, डब्लू गुम्ता, मुकेश तिवारी और धूप राम घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है। घटना में कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। 'फोन आने से मंदिर चला गया, वरना मैं भी नहीं बचता' घटनास्थल पर मौजूद जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे तक पंडाल में थे। इसी बीच फोन आने पर वह मंदिर में चले गए। उनके मुताबिक, कुछ ही देर बाद वहां हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि अगर वह भी पंडाल में मौजूद होते, तो शायद वह भी इसकी चपेट में आ जाते। प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि कार चालक शराब के नशे में था और इसी वजह से उसने लोगों को कुचल दिया। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली और देहात कोतवाली की पुलिस, नगर क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया है और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बयान -नेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह बयान- प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र उपाध्याय0
0
Report
Advertisement
