244001
मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बड़ा प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कमिश्नर मुरादाबाद के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और राष्ट्रपति से देश के मंदिरों को सरकार के अधीन से मुक्त कर साधु-संतों, मठों और शंकराचार्यों को सौंपने की मांग की। इसके साथ ही तिरुपति मंदिर के प्रसाद मामले में जल्द कार्रवाई की भी अपील की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला, बुलडोजर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद में हुई चाकूबाजी में मारे गए 37 वर्षीय राजू विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार घटना के तीसरे दिन रविवार तक भी नहीं हो सका। परिजन आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार तीन दिनों से परिजनों को समझाने में जुटा है। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें राजू विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को गांव लेकर पहुंची थी। उस समय परिजनों ने विदेश में रह रहे मृतक के बड़े भाई शिवकुमार के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही, जिस पर प्रशासन ने भी इंतजार करने का निर्णय लिया। शनिवार को मृतक के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुट गए। इसी दौरान परिवार की एक युवती ने माइक से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने, उनका एनकाउंटर करने, मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। देर शाम विदेश से घर पहुंचे बड़े भाई शिवकुमार ने जैसे ही छोटे भाई का शव देखा, वह बेसुध होकर गिर पड़े। उपचार के करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया। इसके बाद एसडीएम सदर प्रवीण कुमार और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने शिवकुमार से बातचीत कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। उन्होंने रविवार सुबह हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की सहमति भी दे दी थी। लेकिन रविवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हत्या के तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं होने से प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है। मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स, एसडीएम और सीओ सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार डटे हुए हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:Amroh:-सोशल मीडिया पर वायरल बांधकर मारपीट के वीडियो में आरोपी गिरफ्तार एंकर: अमरोहा में सोशल मीडिया पर एक युवक को बांधकर बेरहमी से मारपीट करने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीओ: मामला अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर थाना नौगावां सादात पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में वीडियो में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान महबूब पुत्र मज्जू निवासी मोहल्ला रमजान नगर, बीलना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2), 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अमरोहा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना का गंभीरता से संज्ञान लिया जाता है और कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
श्यामदेउरवा पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, अधिकारियों ने परखी स्वास्थ्य व्यवस्था
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) श्यामदेउरवा पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण एसीएमओ डॉ. अखिलेश यादव एवं अधीक्षक डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में पहुंचे मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 46 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. मीरा चौधरी, फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र त्रिपाठी, एलटी सुशील यादव, अरुण कुमार, एचवी सगीता, स्टाफ नर्स अमृता राव, एएनएम वंदना एवं कविता पाण्डेय सहित अरविंद और सीमा उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज स्नेहिल मुलाकात, क्या संकेत?
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री NitishKumar जी से आज स्नेहिल मुलाकात की0
0
Report
फारूक अब्दुल्ला ने शेख मनज़ूर के परिवार को संवेदना व्यक्त की
Aram Pora, Ganderbal, JKNC President Dr. Farooq Abdullah today visited the residence of noted businessman late Sheikh Manzoor, son of late Sheikh Habibullah, a resident of Nawa Bazar and presently residing at Dulbagh, Soura, to offer his condolences to the bereaved family. The late Sheikh Manzoor passed away yesterday. Dr. Abdullah offered Fateha Khawani and prayed for eternal peace to the departed soul. On the occasion, he advised those present to remain respectful and obedient towards their parents and elders, and urged them to follow the teachings of the Holy Quran and Hadith in their daily lives.0
0
Report
मधुबनी पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया; नेपाल से लिंक उजागर
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने गांजा के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार,पतौना थाना पुलिस ने तीसी गांव में की छापेमारी। पुलिस को तीसी गांव स्थित एक दुकान में गांजा बेचने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी किया जहाँ से गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने दुकानदार एजाज को गिरफ्तार कर लिया।एजाज से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर परसौनी गांव निवासी विपिन झा उर्फ बबलु झा को गिरफ्तार किया गया।एजाज ;विपिन झा उर्फ बबलू झा से गांजा लाने की बात बताई। पुलिस ने 1.2 किलो गांजा और मोबाइल जप्त किया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ,पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।गांजा तस्कर सरगना की तलाश की जा रही है। तस्करों का तार नेपाल से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।बाइट अमित कुमार डीएसपी बेनीपट्टी।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के VIP रोड पर सनरूफ से शराब पीते युवकों का वीडियो वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *भोपाल में चलित अहाता अमीरजादो का,चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते युवकों का वीडियो* - राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित रोड VIP पर चलित अहाता... - अमीर जादो को नही कानून का खौफ... - VIP रोड पर चलती कार के उपर शराब पीते दिखे अमीर जादे... - सोशल मीडिया पर वायरल... - वीडियो में तीन युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते नजर आ रहे... - चालक लापरवाही से कार चलाता दिखाई दे रहा... - वायरल वीडियो के अनुसार कार तेज रफ्तार में लहराते हुए चलाई जा रही थी...0
0
Report
कल्याण ग्रामीण भाग में काळू नदी में बाढ़, पुल डूबने की आशंका, 10-12 गाँव प्रभावित
Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागातील काळू नदीला पूर. नदी वरील पुल पाण्याखाली जाण्याची भिती. कल्याण ग्रामीण भागात निसर्गाचा कहर! काळू नदीने रौद्र रूप धारण केलं आहे. दोन-तीन दिवसांच्या मुसळधार पावसामुळे नदी दुथडी भरून वाहत आहे. नदीवरील पूल पाण्याखाली जाण्याच्या मार्गावर असून, 10 ते 12 गावांचा संपर्क तुटण्याची भीती निर्माण झाली आहे. प्रशासनाने सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. कल्याण ग्रामीण भागातून वाहणाऱ्या काळू नदीने आज रौद्र रूप धारण केलं आहे. गेल्या दोन-तीन दिवसांपासून सुरू झालेल्या मुसळधार पावसामुळे नदी दुथडी भरून वाहू लागली आहे. नदीवरील पूल सध्या पाण्याखाली जाण्याच्या मार्गावर आहे. पाण्याची पातळी वाढतच असल्याने पूल बुडण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. जर पाऊस असाच सुरू राहिला तर कल्याण ग्रामीण भागातील 10 ते 12 गावांचा शहराशी संपर्क पूर्णपणे तुटणार आहे. त्यामुळे या गावांमधील शाळा, दवाखाना, बाजारपेठेची दळणवळण बंद होण्याचा धोका आहे. दरम्यान, पावसामुळे बळीराजा मात्र सुखावला आहे. शेतांना पाणी मिळाल्याने शेतकरी खुश असला तरी, पुल पाण्याखाली जाण्याची चिंता मात्र त्याला सतावत आहे. परिस्थितीचं गांभीर्य ओळखून प्रशासनाने नदीकाठच्या सर्व गावांना सतर्कतेचा इशारा दिला असून, नागरिकांना नदीपासून दूर राहण्याचं आवाहन केलं आहे. हवामान खात्याने कल्याण ग्रामीण भागासाठी पुढील 24 तास ऑरेंज अलर्ट दिला आहे. प्रशासनाने एनडीआरएफच्या पथकांना सतर्क ठेवलं आहे. नागरिकांनी घाबरून न जाता प्रशासनाच्या सूचनांचं पालन करावं, असं आवाहन करण्यात आलं आहे.0
0
Report
दोपहर के बाद घने बादल, दक्षिण बंगाल में बारिश, दुर्गापुर सहित कई जिलों में तापमान गिरा
Durgapur, West Bengal:दोपहर के बाद से घने बादल और बारिश। निम्नचाप के कारण यह बारिश दक्षिण बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र दुर्गापुर सहित विभिन्न जिलों में हो रही है। इस बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी पर ब्रजभूषण के दावों पर बवाल, अखिलेश-टीनू दावों का खुलासा
Ballia, Uttar Pradesh:राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी है। ओपी राजभर ने कहा जो डर गया समझो मर गया। अखिलेश यादव को टीनू यादव के बीच फोन वार्ता के दावों के बारे में खुलासा खुद करना चाहिए कि किसके माध्यम से हुई जानकारी पहले मिली। वीआईपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने आईओ को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह आदि के राम गोपाल यादव के बयानों की जांच की मांग की है और बताए गए चोरी के आरोप का साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है, नहीं तो उनके खिलाफ झूठा आरोप लगाने का केस दर्ज करने की बात कही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन के साथ लखनऊ में सहयोगी दलों की बैठक पर कहा गया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने होने के बाद पहले बार लखनऊ आए हैं और सभी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर उनकी नकारात्मक comment और चर्चा अभी शुरू नहीं हुई। आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के सत्ता में आने के दावों पर उन्होंने कहा कि अखिलेश जी को बोलना होगा कि साइकिल दौड़ेगी; बलिया से बरेली और गाजीपुर से गाजियाबाद तक अगर समाजवादी पार्टी के लोग हत्या कर रहे हैं तो उसी बिरादरी का नाम राम मंदिर में भी आया है। किस आधार पर 27 में आएंगे यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर साइकिल वितरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास पैसा कहाँ से आया, किसी फैक्ट्री को नहीं खोलना चाहिए और साइकिल किसे दिया गया यह भी देखना जरूरी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में पूर्व 2017 के दिग्गजों के साथ मिलकर चुनाव लड़े गए और 47 सीट जीती; अब यह दोनों मिलकर 27 सीटें लेने आ रहे हैं।0
0
Report
फरीदाबाद बल्लभगढ़ तारों में आग वीडियो वायरल, लोग रेत डाल कर काबू पाए
Noida, Uttar Pradesh:फरीदाबाद बल्लभगढ़ तारों में आग लगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है बताया जा रहा है मामला यादव कॉलोनी का है जहा हल्की बारिश के दौरान स्पार्किंग हो गई जिसकी वजह से आग लग गई अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई हालांकि लोगों ने सूझबूझ से रेत डालकर इस आग पर काबू पायालोगों के मुताबिक यह तारे पुरानी हो चुके हैं और जर्जर है जिसकी वजह से आए दिन आग लगाती रहती है0
0
Report
बल्लभगढ़-यादव कॉलोनी में स्पार्किंग से तारों में आग, बड़ा हादसा टला
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ ब्रेकिंग बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में हल्की बारिश के दौरान बिजली की स्पार्किंग से तार मे लगी आग बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में हल्की बारिश के कारण बिजली की स्पार्किंग होने से अचानक बिजली के तार मे आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत रेत डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
Advertisement
कैथल ब्रह्म शक्ति सम्मेलन में सुरजेवाला ने मंदिर लूट मामले में भाजपा पर तीखा हमला
Kaithal, Haryana:कैथल में ब्रह्म शक्ति सम्मेलन में पहुंचे रणदीप सुरजेवाला, मंदिर लूट मामले में भाजपा पर साधा निशाना एंकर : कैथल ब्रह्म शक्ति सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंदिरों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान में भी कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है। मंदिर लूट मामले में भाजपा पर बरसते नजर आए बोले उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण नेतृत्व पर हमला कर उसे खत्म किया गया आपने बात की राम नाम की लूट की तो हमने चर्चा सुनी थी पर राम के नाम पर डकैती चोरी और लूट वह भी भगवान श्री राम के मंदिर में अब सामने आ गई है. अलग-अलग तरीकों से चढ़ावे में भगवान राम जी के मंदिर को लूट गया , जमीन खरीद में सैकड़ो हजारों करोड़ में राम भक्तों द्वारा दिए गए पैसे को लूटा गया , भक्तों ने जो सोने चांदी जड़ित शिलाएं दान में दी थी उन्हें पिघलाकर अलग-अलग तरीके से लूटा गया डकैती की गई, यहां तक की रामचरितमानस देश के गृह सचिव ने अपनी मां के जेवर पिंघलाकर सोने की बनाकर राम मंदिर में दान की उसे भी लूट लिया गया, सिंधी समाज ने लगभग 200 चांदी की शिलाएं दान में दी उन्हें भी लूट लिया गया यहां तक की राम मंदिर निर्माण में 40% तक का कमीशन लिया कलयुग में इससे ज्यादा घोर पाप क्या होगा, हजारों करोड़ की इस लूट में दोषी कोई पाया नहीं गया है। मैंने यह मामला 2021 में उठाया था और इससे संबंधित मैं कागजात 12 बार प्रदर्शित किया और अब फिर वही मामला उबर कराया है लूट और ज्यादा बड़ी हो गई है। और अब सामने यह आ रहा है कि वृंदावन में भी ऐसे ही लूट की गई है बाबा केदारनाथ के घर में भी लूट की गई है। इससे लगता है कि कोई मंदिर बचेगा इस देश में जहां इन लोगों ने लूट ना की हो। अब पूरे हिंदू समाज को सोचना होगा कि हमने बिल्ली को दूध की रखवाली के लिए नहीं बिल्ली को दूध लूटने वाली बना दिया है। राजनीतिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण नेतृत्व को खत्म किया है राजनीतिक तौर पर ब्राह्मण नेतृत्व पर हमला बोला है कुछ लोग मेरी तरह खुलकर कह देते हैं और कुछ गुपचुप तरीके से कहते हैं। यह बात पूरी तरह सही है यह जानने के लिए आप उत्तर प्रदेश में जाकर किसी गरीब से गरीब ब्राह्मण परिवार से पूछ लीजिए तो वह आपको जवाब दे देंगे बाइट रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा सांसद0
0
Report
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,गंभीर
Deoria, Uttar Pradesh:गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर रविवार को रामपुर मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरी बाजार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के झगहा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव निवासी रीमा देवी (35) पत्नी मार्कण्डेय अपने देवर सोनू के साथ स्कूटी बाइक से गौरी बाजार आ रही थीं। अभी उनकी स्कूटी ग़ौरीबाजार रामपुर मोड़ के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव निवासी पप्पू (35) पुत्र बनारसी चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।वही सोनू को हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जहा महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
जमीन के विवाद में सोनभद्र के म्यौरपुर में लाठी-डंडे, दंपती घायल, 4 पर मुकदमा
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक दंपती घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। VO-1: मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव का है। पीड़ित चतुर्गुन प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर उसके भाई चमन, राजेश, भोला और नवीन ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनैना देवी के साथ भी मारपीट की गई। विवाद के दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 VO-2: पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल परीक्षण कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। VO-3: मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
