244001
मुरादाबाद में एडवोकेट शौकीन अली हत्याकांड का हुआ खुलासा
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में वकील शौकीन अली के प्वाइंट ब्लैंक हत्याकांड में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 अगस्त को शौकीन अली का शव मझोला थानाक्षेत्र के एक कुएं से बरामद हुआ था। आरोपियों ने लालच में आकर शौकीन अली को लूटने के लिए बुलाया और सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की स्कूटी, मोबाइल, और आला कत्ल भी बरामद किया है। तीनों अभियुक्तों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार घोषित; 33 शिक्षक सम्मानित होंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की हुई घोषणा मध्यप्रदेश के 33 शिक्षक होंगे सम्मानित प्राथमिक श्रेणी के 18 और माध्यमिक श्रेणी के 15 शिक्षक शामिल शिक्षक दिवस के अवसर पर होंगे सम्मानित 5 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह0
0
Report
सीएम मोहन यादव ने सुनील लोधी को सम्मानित किया; ₹1 लाख व आंखों के इलाज घोषणा
Sagar, Madhya Pradesh:प्रतिभाशाली बुंदेली गायक सुनील लोधी को CM डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित, ₹1 लाख की सम्मान निधि और आंखों के इलाज की घोषणा.. एंकर/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के उभरते बुंदेली गायक सुनील लोधी और उनके माता-पिता से मुलाकात कर उनका आत्मीय सम्मान किया। सुनील लोधी ने अपनी दृष्टिबाधकता को बाधा न बनने देते हुए लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाई है। फिल्म 'हनुमान अंश' में सुनील द्वारा गाए गए गीत ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सुनील की प्रतिभा और लगन की सराहना करते हुए कई सुनील लोधी की कला साधना को प्रोत्साहित करने के लिए ₹1 लाख की सम्मान राशि दी जाएगी।साथ ही सुनील की आंखों की रोशनी वापस लाने की संभावनाओं को देखते हुए उनका विशेषज्ञ डॉक्टरों से परीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।0
0
Report
AGS Dawar: गुरेज़ घाटी के बच्चों के लिए शिक्षा पहुंच में सुधार
Anchor:-Army Goodwill School (AGS) Dawar is contributing to improving access to quality education for children living in the remote and border areas of Gurez Valley, where geographical isolation, harsh winters and limited educational infrastructure have historically posed challenges for students and teachers. Located in difficult mountainous terrain, several villages in Gurez remain far from major educational centres. Heavy snowfall, harsh weather conditions, difficult road connectivity and the remoteness of settlements can affect regular access to schooling and educational resources. For children living in villages close to the Line of Control, these challenges can further restrict access to educational facilities and opportunities available in more accessible areas. Against this backdrop, AGS Dawar, being run under the Indian Army’s Operation Sadbhavana, has emerged as an important educational institution for the local community. The school aims to bridge the education gap by providing structured schooling, modern learning facilities and opportunities for the overall development of students. The school began with just 38 students in UKG and Class I and two teachers. With increasing enrolment and support from the community, it was gradually upgraded from a primary school to a middle school and subsequently to a secondary school, offering education from LKG to Class X. AGS Dawar follows the JKBOSE curriculum, with English as the medium of instruction. The school has smart classrooms, a computer laboratory and science laboratory, providing students with exposure to technology and practical learning. Sports activities, co-curricular programmes and specialised coaching are also part of the school’s efforts to promote the holistic development of students. The science laboratory provides students an opportunity to understand concepts through practical learning, while the computer facilities help them develop digital skills. Sports and co-curricular activities give students opportunities to participate in competitions, develop teamwork and discipline, and build confidence. The school’s contribution extends beyond classroom education. Students are encouraged to participate in academic, sports and cultural activities, giving children from the border belt opportunities to develop their interests and skills. Parents and members of the local community said that the school has played an important role in expanding educational opportunities for children in Gurez. “The Indian Army has provided our children opportunities for overall development. We are grateful for the facilities and support being provided to them. Our children are getting exposure to education, sports, computers and other activities that were difficult to access earlier,” parents said. The impact of the institution is also reflected in the academic journeys of its students. Several students associated with the school have gone on to pursue higher education and professional courses, including NEET and engineering, providing encouragement to other children in the region to aim for higher studies and professional careers. For students living in remote border villages, access to such facilities means they can receive quality schooling closer to their homes without having to travel long distances to urban or semi-urban centres. Over the years, AGS Dawar has expanded its reach and now serves hundreds of students, becoming an important part of the educational landscape of Gurez. The institution continues to provide children in the border belt with access to education, technology, sports and co-curricular opportunities, contributing to their academic growth and overall development.0
0
Report
Advertisement
शहडोल के सरकारी स्कूल बदहाल: जर्जर भवन, खराब सड़क से बच्चों की पढ़ाई खतरे में
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर सामने आई है। कहीं जर्जर भवन में बच्चों की जान का खतरा है, तो कहीं स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है। हालात ऐसे हैं कि कई जगह बच्चे और शिक्षक कीचड़ भरी सड़क के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाते और मजबूरी में विद्यालय किसी दूसरे भवन में संचालित करना पड़ रहा है। जैतपुर के मौहरटोला में 24 बच्चों की कक्षा एक ग्रामीण के घर के बरामदे में लग रही है। जिले में 117 स्कूल ऐसे हैं जो जर्जर हालत में हैं और विद्यालयों को निजी मकान, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ियों में लगाए जा रहे हैं। तस्वीर शहडोल के जैतपुर क्षेत्र के गलहथा पंचायत के मौहरटोला की है, जहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश में छत से पानी टपकता है और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल भवन में कक्षाएं लगाना मुश्किल है। ग्रामीण प्रहलाद सिंह ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अपने घर का बरामदा निशुल्क स्कूल के लिए दे दिया। पिछले एक महीने से अधिक समय से करीब 24 बच्चे इसी बरामदे में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन शहडोल में समस्या सिर्फ जर्जर स्कूल भवनों तक सीमित नहीं है। जिले में 117 ऐसे स्कूल बताए जा रहे हैं, जहां किसी न किसी तरह की समस्या के चलते विद्यालय निजी भवन, आंगनबाड़ी या सामुदायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं। कुछ स्कूलों की स्थिति इतनी है कि विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। बारिश में रास्ते कीचड़ से सन जाते हैं, जिससे बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी होती है। कई बार बच्चे और शिक्षक स्कूल तक नहीं पहुंच पाते और इसी वजह से वैकल्पिक भवन में विद्यालय संचालित करना पड़ता है। आदिवासी बहुल शहडोल जिले में शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए बड़े बजट और योजनाएं होने के बावजूद ये तस्वीर कई सवाल खड़े करती है—आखिर स्कूल भवनों की समय पर मरम्मत क्यों नहीं हुई? स्कूलों तक सड़क क्यों नहीं पहुंची? और जिम्मेदारों की निगरानी के बावजूद बच्चों को ऐसी परिस्थितियों में पढ़ने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है?0
0
Report
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह: आरती और कार्यक्रमों से भक्त उमड़े
Raipur, Chhattisgarh:इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर सुबह से ही आरती और दूसरे आयोजन हो रहे हैं....मंदिर को शानदार तरीके से सजाया गया है... हजारों की संख्या में भक्त यहां सुबह से आने शुरू हो गए हैं0
0
Report
सूरजपुर के शासकीय स्कूलों की जर्जर स्थिति से बच्चों की पढ़ाई खतरे में
Surajpur, Chhattisgarh:नौनिहालों के सुनहरे भविष्य की नींव जिस पाठशाला की चौखट पर रखी जाती है, वही पाठशालाएं आज उनकी ज़िंदगी के लिए ख़ौफ़नाक बन चुकी हैं, सूरजपुर से आई तस्वीर किसी व्यवस्था की लाचारी नहीं, बल्कि प्रशासनिक संवेदनहीनता का स्याह दस्तावेज़ है, जहाँ छतों से झरता प्लास्टर, दीवारों में समाई गहरी दरारें और आसमान से टपकती हर एक बूँद बच्चों के हौसलों को तार-तार कर रही है, जिन हाथों में बेफ़िक्री की कलम होनी चाहिए थी, वे हाथ आज हर पल मौत के साए में काँप रहे हैं, जर्जर इमारतों में क़ैद इन मासूमों की पढ़ाई अब महज़ तालीम नहीं, बल्कि हर रोज़ ज़िंदगी से किया जाने वाला एक ख़तरनाक समझौता बन चुकी है, सूरजपुर के लगभग 100 से ज्यादा शासकीय स्कूलों का मंज़र किसी खंडहर से कम नहीं है, छतों का सीमेंट उखड़ चुका है और लोहे की जंग खाई सरिया साफ़ नज़र आ रही है, ज़रा सी बारिश होते ही क्लासरूम पानी से भर जाते हैं, फर्श टूट-फूट कर दलदल बन चुका है और खिड़कियाँ उजड़ चुकी हैं, आलम यह है कि छात्र - छात्राओं के मन में किताबों के सबक़ से ज़्यादा यह डर हावी रहता है कि कहीं पढ़ते-पढ़ते उनके सिर पर छत ही न गिर जाए, कई स्कूल में तो मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर ज़मीन पर बैठे अक्षर ज्ञान ले रहे हैं, सहमे हुए शिक्षक और ख़ौफ़ज़दा बच्चे सिर्फ़ एक ही गुहार लगा रहे हैं कि किसी बड़े हादसे से पहले इन शालाओं की मरम्मत कराई जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें, ज़िले के स्कूल भवनों की बदहाली को लेकर जिला प्रशासन भी यह मान रहा है कि जिले में कई स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं और उसके सुधार के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, सूरजपुर के 105 स्कूलों को खुद शिक्षा विभाग ने अपने दस्तावेज़ों में जर्जर घोषित किया हुआ है, वहीं कलेक्टर सूरजपुर के अनुसार बैठकों के ज़रिये ऐसे जर्जर स्कूलों की सूची तैयार कराई जा रही है, उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया गया है जहाँ कक्षाएं सुरक्षित रूप से संचालित की जा रही हैं, जिन शालाओं में छात्रों की संख्या अधिक है और कमरे नाकाफ़ी हैं, उनके लिए अतिरिक्त भवनों के नए प्रस्ताव मँगवाए जा रहे हैं, कलेक्टर के मुताबिक ज़िला स्तर पर जो संसाधन संभव हैं उनके ज़रिये काम कराया जा रहा है और शेष प्रस्तावों को मंज़ूरी के लिए शासन स्तर पर प्रेषित किया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीईओ स्तर से अब तक किसी ऐसे भवन की सूचना नहीं आई है जो बिल्कुल ढहने की कगार पर हो और सभी ज़िम्मेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अत्यधिक जर्जर कक्षों में बच्चों को कतई न बैठाया जाए, रेना जमाल, कलेक्टर सूरजपुर हैरत की बात यह है कि ज़मीनी हक़ीक़त और सरकारी दावों के बीच का फ़ासला बहुत ज्यादा है, एक तरफ़ प्रशासनिक फाइलों में काग़ज़ी प्रक्रियाएं, प्रस्ताव और रिपोर्टों का इंतज़ार चल रहा है, तो दूसरी ओर ज़मीनी धरातल पर मासूम छात्र रोज़ाना मौत के साए में बैठने को मजबूर हैं, सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है, ज़रूरत है काग़ज़ों पर दौड़ती योजनाओं को तत्काल ज़मीन पर उतारा जाए, ताकि इन नौनिहालों के जीवन और उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके,0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर के सीईओ की गोविंद देव गिरी से बैठक, ट्रस्ट में चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Ram Temple CEO Jitendra Mishra meets Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Treasurer Govind Dev Giri0
0
Report
बेतिया के दियारे में बाढ़ से सिसवनिया सरकारी विद्यालय बंद, छात्रों की पढ़ाई बाधित
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां दियारे इलाके में बाढ़ कटाव का दंश झेलने को ग्रामीण मजबूर है गंडक नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है स्कूली बच्चों की 15 जुलाई से पढ़ाई बाधित हो गई है मामला योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर का है राजकीय मध्य विद्यालय सिसवनिया 15 जुलाई से बंद है बाढ़ के पानी से स्कूल भर गया है 15 जुलाई से स्कूल अभी तक बंद है स्कूल के सभी साजो समान पानी में खराब हो रहे है स्कूल से समान निकालने के लिए नाव की जरूरत है लेकिन नाव नहीं होने से स्कूल के समान खराब हो रहे है स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक बताते है आज तक स्कूल का भवन नहीं बन पाया सरकारी जमीन है उस पर सरकार को स्कूल बनाने की जरूरत है ग्रामीणों के सहयोग से यह स्कूल चल रहा था लेकिन 15 जुलाई से सैकड़ो छात्रों का पढ़ाई बाधित हो गई है शिक्षकों ने अंचलाधिकारी को पत्र लिख स्कूल को कही और शिफ्ट करने की मांग की है।0
0
Report
झारखंड में एसआईआर को लेकर सियासत तेज, आरोप-प्रत्यारोप जारी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया पर अब भी सियासी खींचतान जारी है।सवाल और सियासत के बीच सत्ता पक्ष के निशाने पर बीजेपी है तो बीजेपी भी आक्रामक है।बीजेपी की मानें तो महागठबंधन बौखला गई है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, पूरे देश में जिस तरह की परिस्थिति देखने को मिली है, अगर उस तरह की बात झारखंड में भी आई है तो शंका तो जायज है हम लोग चाहते हैं , गलत तरीके से काम करने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग भी शामिल हैं उस पर करवाई हो और उसकी को लेकर निर्वाचन आयोग के सामने भी बात रखी है। बाइट ...राजेश ठाकुर, नेता कांग्रेस झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहा, हम लोग किसी को टारगेट नहीं कर रहे हैं, जिस तरह की बातें आई है, जो साक्ष्य है, बीजेपी का थैला जो चुनाव के समय प्रयोग में लाया जाता है उस थैले में फॉर्म 7 वाले 259 भर कर बीएलओ को दवाब दिया जा रहा था स्वीकृति दिया जाए , झामुमो के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो विरोध हुआ कानूनी कार्रवाई के लिए केस भी किया गया, जांच चल रही है। इस तरह के मामले बीजेपी के तरफ से ही करने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर अवगत कराया है। बाइट...विनोद पांडेय, महासचिव, झामुमो झामुमो विधायक एमटी राजा ने बताया, गड़बड़ियों से जुड़ी जानकारी निर्वाचन आयोग के सामने रखी गई है।अधिकारियों ने बताया है ,जो शिकायतें आई है ,क्षेत्र में जाकर उन सभी शिकायतों की जांच कर समाधान करेगें। किसी भी तरह की गलती नहीं होने देने का भरोसा दिलाया गया है बाइट ...एमटी राजा, विधायक, झामुमो बाइट .. डॉ मनोज कुमार, राजद प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा, महागठबंधन बौखला गई है ,उनको लगने लगा है कि एसआईआर के बाद साफ हो जायेगें, अगले बार सरकार जाना तय हो जाएगा। गलत और विशेष वर्ग के लोगों, बंग्लादेशी घुसपैठियों के वोट से सरकार चल रही है। जैसे ही शुद्धिकरण चालू हुआ ,बौखला गए हैं। अब उनके वोट और वोट का खेल करना उनके लिए संभव नहीं है। बाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया, महागठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया था उनको प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। बीएलए 2 बल्क में आवेदन दे सकते हैं । फॉर्म 6,7 और 8 तीनों में एक साथ प्रतिदिन 10 आवेदन दे सकते हैं। कितना आवेदन आ रहा हर सप्ताह लिस्ट बीएलओ 1 को भेजा जाता है। ये भी सुनिश्चित किया जा रहा कि हर दिन जानकारी साझा किया जायेगा कि कितना फॉर्म आया है बाइट ...के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी0
0
Report
Advertisement
गयाजी में असिरा सаба ने विष्णु की कलाकृति से तहज़ीब को कैनवास दिया
Gaya, Bihar:गयाजी- रंगों की कोई ज़ात नहीं होती, और हुनर का कोई मज़हब नहीं होता। मिलिए असिरा सबा से, जो गयाजी के रहनेवाले है और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन इनकी तूलिका (ब्रेश) पर किसी एक धर्म का पहरा नहीं है। जब असिरा सबा ने भगवान विष्णु की यह भव्य कलाकृति बनानी शुरू की, तो मकसद सिर्फ एक पेंटिंग बनाना नहीं था—बल्कि सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब को एक कैनवास देना था। गयाजी मे आयोजित विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के स्वागत तथा नगर के सौंदर्यीकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा पेंट द पेंट द सिटी अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत फल्गू नदी के विभिन्न प्रमुख घाटों, मेला क्षेत्र की दीवारों, प्रमुख वेदी स्थलों तथा संपर्क मार्गों को आकर्षक वॉल पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है। घाटों एवं प्रमुख पथों की दीवारों पर पितृपक्श के महत्व, भगवान विष्णु के चरण, गया तीर्थ का पौराणिक इतिहास, रामायण प्रसंग तथा बिहार की पारंपरिक लोककला (मधुबनी व मंजूषा कला) का सुंदर अंकन किया जा रहा है। कलाकृतियों के जरिए केवल धार्मिक स्वरूप ही नहीं इससे जुड़े जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इस संबंध में भगवान विष्णु की कलाकृति बना रही अल्पसंख्यक युवती असिरा सबा ने बताया कि ये विष्णु भगवान है और ये गयासुर की पेंटिंग बना रहे है। ये तो सोमवार से शुरू हुआ था आज चौथा दिन है। पेंट द सिटी अभियान से आया था तो मेरा मन था कि ये बना है। बाइट:- असिरा सबा, पेंटिंग छात्रा सद्भाव और भाईचारे की यह खूबसूरत मिसाल साबित करती है कि आस्था दिल में होती है और कला हर दीवार को गिरा देती है।0
0
Report
अरविंद केजरीवाल कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं: लोगों के लिए संदेश
Noida, Uttar Pradesh:Arvind Kejriwal जय कन्हैया लाल की.. आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण सदैव आपको धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें और आपके घर में सुख-शांति का वास हो, मेरी यही प्रार्थना है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में अवैध पिस्टल-कारतूस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीर अफजल उर्फ इमरान खान को दबोचा है। आरोपी पर अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पूछताछ और अनुसंधान में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को अरनोद थाना पुलिस की टीम रतलाम रोड पर माताजी का सिंहपुरिया स्थित घोड़ा घाटा तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान देवल्दी की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो चालक मोसिन खान निवासी डोराना के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर मोसिन खान को गिरफ्तार किया और स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली। इस संबंध में अरनोद थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बरामद देशी पिस्तल और कारतूस मीर अफजल उर्फ इमरान खान निवासी कोटड़ी ने मोसिन खान को उपलब्ध कराया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मीर अफजल उर्फ इमरान खान देवल्दी गांव में अपने ससुर मीर आजम खान के घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीर अफजल उर्फ इमरान खान पिता डेरान खान, निवासी कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल पंप डिस्पेंसर सत्यापन अब दो साल में: जनता को क्या लाभ?
Noida, Uttar Pradesh:पेट्रोल पंप डिस्पेंसर की सत्यापन व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अब सत्यापन का अंतराल एक साल से बढ़ाकर दो साल किया जा रहा है. इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल, CNG, LNG, LPG और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन के लिए मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्रों की व्यवस्था की गई है. लेकिन बड़ा सवाल—इस बदलाव से आम जनता को सीधा फायदा क्या मिलेगा? पेट्रोल पंप पर डिस्पेंसर की सटीकता सीधे ग्राहक की जेब से जुड़ी है. मशीन में गड़बड़ी होने पर ग्राहक को तय कीमत में कम ईंधन मिल सकता है. इसी को रोकने के लिए डिस्पेंसर का सत्यापन किया जाता है. नए प्रावधान के तहत पेट्रोल-डीजल डिस्पेंसर के सत्यापन के लिए 5 हजार रुपये प्रति नोजल, जबकि CNG, LNG, LPG और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के लिए 10 हजार रुपये प्रति नोजल शुल्क तय किया गया है. सरकार ने सत्यापन किए जाने वाले माप उपकरणों की श्रेणियां भी 18 से बढ़ाकर 23 कर दी हैं. लेकिन यहां सबसे अहम बदलाव जांच की अवधि को लेकर है. अगर सालाना सत्यापन की जगह अब दो साल में सत्यापन होगा, तो इसका मतलब है कि नियमित सरकारी सत्यापन के बीच का अंतर दोगुना हो जाएगा. सरकार का उद्देश्य सत्यापन प्रक्रिया को ज्यादा व्यवस्थित और मानकीकृत करना है. मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्रों के जरिए तकनीकी जांच को मजबूत किया जाएगा. लेकिन सवाल जनता के फायदे का है. सिर्फ जांच का अंतराल दो साल होने से पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा और ग्राहक को अतिरिक्त ईंधन भी नहीं मिलेगा. जनता को वास्तविक फायदा तभी होगा, जब दो सत्यापनों के बीच भी डिस्पेंसर की निगरानी, सील की जांच, अचानक निरीक्षण और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई जारी रहे. यानी जांच दो साल में हो, लेकिन निगरानी लगातार हो—तभी ग्राहक के हित सुरक्षित रहेंगे. डिस्पेंसर वेरिफिकेशन : अब 2 साल में ₹5,000 प्रति नोजल — पेट्रोल/डीजल; ₹10,000 प्रति नोजल — CNG/LNG/LPG/HYDROGEN. माप उपकरणों की श्रेणियां: 18 से बढ़कर 230
0
Report
प्रतापगढ़ में बालिका से छेड़छाड़: दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक साथी बाल अपचारी को भी बापर्दा डिटेन किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को बालिका के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनकी पुत्री 23 अगस्त को बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर तीनों युवक मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही बाजार और आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। संदिग्ध युवकों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और थाना क्षेत्र के संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल होना सामने आने पर पुलिस ने दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके एक अन्य साथी बाल अपचारी को भी बापर्दा डिटेन किया गया है। पुलिस अब मामले में आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
बांसवाड़ा के कलिंजरा में दबंगों ने रास्ता रोककर मारपीट, घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने एकजुट होकर पत्थर और डंडों से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में घायल के शरीर पर गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। घायल ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान पत्थर और डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे चोटें आईं। मामले में भरत, मोहन और महेंद्र सहित अन्य लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों के अनुसार, मारपीट में एक महिला के भी शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।0
0
Report
Advertisement
