244001
UP में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की गई जान और 2 घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के गांव ग्वारखेड़ा में प्लास्टर के दौरान 11000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की जान चली गई। दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें कासमास अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हड़कंप
Siwan, Bihar:सीवान में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना नगर थाना क्षेत्र के पचमंदिरा मोहल्ले की है।मृतका की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी बलिराम राम की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा सोनी दो महीने से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।वह सीवान में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही थी। मकान मालिक दिल्ली में पुत्र की शादी में गए थे। जब वे बीती रात घर लौटे तो कमरे में सोनी का शव पंखे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी_ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना पलिया कोतवाली इलाके के दुधवा तिराहे स्थित एक पेट्रोल पंप की है। घटनाक्रम की बात करें तो विशाल यादव नाम का युवक अपने एक साथी के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरन उनका साथी बाइक में तेल डलवा रहा था, जबकि विशाल पास में लगे वाटर कूलर से पानी पीने चला गया। विशाल का आरोप है कि वाटर कूलर में पानी नहीं था, इसलिए वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच पेट्रोल पंप पर मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विशाल यादव के मुताबिक, बात बढ़ने पर पेट्रोल पंप पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें मुकदमा दर्ज कराने से हतोत्साहित किया गया।0
0
Report
योग दिवस पर पंकज चौधरी ने महाराजगंज में योगाभ्यास से फिट इंडिया संदेश दिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने छत्रपति शिवाजी खेल स्टेडियम महाराजगंज में जिले के अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए योगाभ्यास किया। इस दौरान डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादाई योग संदेश एवं योगाभ्यास कार्यक्रम करते हुए योग के महत्व को आत्मसात करने का अवसर मिला है योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन आत्मिक शांति का आधार भी है। उन्होंने पूरे देश और प्रदेश की जनता को योग दिवस के दिन बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रयास है कि योग से हम स्वस्थ रहें और देश को आगे विकसित बनाना है तो देश के नागरिक को स्वास्थ्य रहना जरूरी है इसलिए सभो को योग करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी में योग दिवस पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम, सहभागियों की विशाल भीड़
Noida, Uttar Pradesh:जलपाईगुड़ी में योग दिवस पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम, सहभागियों की विशाल भीड़0
0
Report
Raipur में योगा लाइव शूट्स पर चर्चा
Begun, Rajasthan:Raipur0
0
Report
AMU में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, VC नईमा खातून समेत स्टाफ ने किया योग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... एएमयू में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एएमयू के टीचर,प्रोफेसर व अन्य स्टाफ ने किया योगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाइस चांसलर नईमा खातून भी रही मौजूद एएमयू के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ग्राउंड में जमकर किया गया योगा योग की महत्ता के बारे में योगा टीचर स्टाफ को माइक से समझाते रहे योग दिवस के मौके पर एएमयू स्टाफ के बीच योगा कंपटीशन भी करवाया गया एएमयू में बड़ी संख्या में स्टॉफ ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस0
0
Report
Advertisement
अलवर में योग दिवस: बूंदाबांदी के बीच हजारों ने किया योग, भूपेंद्र यादव मौजूद
Alwar, Rajasthan:अलवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बूंदाबांदी के बीच हजारों लोगों ने किया योग, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मौजूद अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए。 सुबह करीब सवा छह बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया, जिसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया。 कार्यक्रम के दौरान हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया, जिससे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योग किया। इस मौके पर मंत्रियों ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई , शांतिपाठ के साथ इसका समापन हुआ ।0
0
Report
उदयपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं शहर के ऐतिहासिक गणगौर घाट पर अनूठे अंदाज़ में महिलाओ ने योगाभ्यास किया। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित हुए इस योगाभ्यास कार्यक्रम में समिति की सेविकाओं ने हनुमान चालीसा की धुन पर सूर्य नमस्कार कर योग दिवस मनाया। इस दौरान 125 से अधिक महिलाओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। बताया जा रहा है कि योग दिवस पर सनातन संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा का संदेश देने के लिए हनुमान चालीसा की धुन पर योगाभ्यास किया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार की 12 कलाओ के साथ योग किया। योग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया。0
0
Report
बलिया में योग दिवस मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ हजारों ने योगाभ्यास किया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग एक साथ योगाभ्यास में शामिल हुए। इसके साथ ही बलिया के अलग-अलग स्थानों पर भी योगाभ्यास किया गया जिससे पूरा बलिया योगमय हो गया। भगवान शंकर ने योग मुद्राएं बताईं, भगवान श्री कृष्ण से लेकर पतंजलि ने इसे पूरे विश्व में फैलाया और प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कराया। भारत की आध्यात्मिक संस्कृति के रूप में योग है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है और आने वाले समय में स्वस्थ और विकसित भारत के साथ हम इस सपने को साकार करेंगे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: योगा लाइव कार्यक्रम के शॉट्स वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:Bhopal Yoga Live Shots0
0
Report
12वें योग दिवस पर जिले में योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संकल्प
Betul, Madhya Pradesh:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे जिले में योग का उत्साह देखने को मिला,जहां हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन अभिन्दन सरोवर के पास स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हुआ। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उनका संबोधन इस आयोजन का प्रमुख हिस्सा रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन,जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे。 उन्होंने कहा कि मन अच्छा तो तन अच्छा और जब हम सब स्वस्थ रहेंगे,तभी देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस की शुरुआत की गई थी,जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है。 भारत सरकार के साझा योग प्रोटोकॉल के अनुसार पूरे देश में एक ही समय पर योगाभ्यास किया गया। इस वर्ष की थीम रही स्वस्थ आयु के लिए योग。 योग के जरिए स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश देते इस आयोजन ने जिलेभर में एक नई ऊर्जा का संचार किया।0
0
Report
उन्नाव में 12वें योग दिवस पर लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव 12 वें योग दिवस में लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा। राज्य कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल। DM घनश्याम मीणा, SSP जयप्रकाश ने भी अधिकारियों से के साथ किया योग। लोगों से योग करने की DM ने की अपील। पुलिस परेड ग्राउंड पर बृहद योग शिविर का हुआ आयोजन।0
0
Report
Advertisement
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग स्वास्थ्य, शांति और अनुशासन से जोड़ता है
Noida, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को भारतीय संस्कृति की उस अनमोल विरासत की याद दिलाता है, जिसने सदियों से मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान बनाने का मार्ग दिखाया है। योग केवल शरीर को निरोग रखने का साधन नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने की एक सशक्त जीवनशैली है। आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी नियमित योग का संकल्प लें और स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।0
0
Report
विश्व योग दिवस पर जमशेदपुर में उपस्थिति, रघुवर दास सहित योग कर रहे श्रद्धालु
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर आज विश्व योग दिवस है जिसको लेकर जमशेदपुर के विभिन्न जगहों पर काफी संख्या मे लोगों ने योग किया, वंही सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर परिसर मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ योग किया, इस मौक़े पर रघुवर दास ने कहा कि आज के समय मे काफी बीमारियां लोगों को जकड़ रही है, बीमारियों को दूर भागने के लिए योग ही एक मात्र समाधान है, योग कर के ही हम अपने शरीर को रोग मुक्त कर सकते है, उन्होंने कहा कि हर रोज योग करें और निरोग रहें, रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश वसियों को योग के प्रति जागरूक किए है, आज पूरे भारत मे लोग योग कर रहें है, शरीर को रोग मुक्त करने के लिए योग जरूरी है, उन्होंने सभी शहर वासियों को योग करने की सलाह दी है, ताकि आप योग करें और अपने शरीर को रोग मुक्त रखें।0
0
Report
लोहरदगा में योग दिवस पर बहुउद्देशीय भवन में योगाभ्यास का आयोजन
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोहरदगा नगर क्षेत्र के बहुउद्देशीय भवन में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर डीसी एसपी सहित तमाम पदाधिकारी और आमजन योगाभ्यास करने बहुउद्देशीय भवन पहुंचे। इस मौके पर पदाधिकारियों ने प्राणायाम, स्कंप संचालन, ग्रीवा घुमाना, ताडासन, भद्रासन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, कपालभांति, नाड़ी Shोधन प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान सहित दर्जनों योगाभ्यास किया। मौके पर डीसी संदीप कुमार मीना ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग क्रिया सबसे बेहतर अभ्यास है। निरंतर योगाभ्यास से तन के साथ साथ मन को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। शरीर के हर अंग के लिए योगाभ्यास बहुत ही कारगर साबित होता है। और हम स्वस्थ जीवन जीते है। इस मौके पर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने भी लोगों से योगाभ्यास करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
