231001
कल मझवां विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होगा संपन्न अभिनंदन पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर जनपद के मझवां विधानसभा में कल सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू होगा जिसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। मतदान को लेकर मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पॉलीटेक्निक कॉलेज मीरजापुर से पोलिंग पार्टी स्थल का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगे सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में दलित सम्मेलन पर सपा-सरकार भिड़ंत भारी, योगेंद्र उपाध्याय पर तंज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सपा मुखिया करेंगे दलित सम्मेलन आगरा में अखिलेश यादव विधानसभा चुनावों में रैलियों का आगरा के GIC मैदान से करेंगे शंखनाद सपा मुखिया के दलित सम्मेलन पर कैविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का तंज दलितों पर अत्याचार करने वाले लोग अब कर रहे दलित सम्मेलन PDA के नाम पर खुद कंफ्यूज है सपा मुखिया बार बार बदल रहे हैं PDA का मतलब कभी P का मतलब तो कभी A का बदल रहे नाम जनता और दलित नहीं भूले गेस्ट हाउस कांड जब बंद कमरे में सपाइयों ने मायावती को मारने की बनाई थी योजना दलित और मुसलमान भी समझ चुका है इनके मंसूबे मोदी योगी सरकार का एक ही मंत्र,सबका साथ सबका विकास ऐसे दलित सम्मेलनों ने नहीं मिलती जीत,जनता के बीच जाकर करना होता है काम0
0
Report
बहराइच के दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, थाने पर शिकायत करने से नाराज दबंगो ने ढाया क़हर, पेंड़ काटने का विरोध करना एक महिला को पड़ा महंगा, पड़ोस के दबंगो ने महिलाओं के साथ घर में घुसकर बाल पकड़ कर महिला को घसीट कर बुरी तरह पीटा, पीड़िता ने थाने पर की थी मामले की शिकायत, स्थानीय पुलिस ने सुबह थाने पर दोनों पक्षों को था बुलाया, थाने पर जाने से पहले दबंगो ने महिला को घसीट कर बुरी तरह मारा, थाना फखरपुर के शरद पारा गांव का मामला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
फिरोजाबाद में जमीन खाली कराने के विरोध के बीच महिलाओं ने जेसीबी के सामने विरोध जताया
Firozabad, Uttar Pradesh:विरोध यूपी के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाने से महज कुछ दूरी पर तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार (आदिवासी) बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर जेसीबी के आगे लेट गईं और जबरन हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। विरोध होता देख पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी। आज दोपहर न्यायालय अमीन के साथ सीओ, इंस्पेक्टर और मक्खनपुर, नसीरपुर, नगला खंगर व महिला थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मकानों में ताले लगाकर चले गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके पास रहने की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। वादी पक्ष ने कुछ मकानों से सामान भी बाहर निकलवाया। करीब 20 परिवार सात दशक पहले से जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। हालांकि विरोध को देखते हुए पुलिस उल्टे पैर लौट गई लेकिन पूरे मामले पर कैमरे पर कुछ भी नहीं कह रहे हैं0
0
Report
Advertisement
दीपावली पर युवाओं का सड़क हुड़दंग, पटाखों के साथ स्टंट वीडियो वायरल
Vidisha, Madhya Pradesh:दीपावली के जश्न के बीच कुछ युवाओं की लापरवाही और हुड़दंग का मामला सामने आया है। त्योहार की खुशियों के बीच कुछ युवा सड़कों पर पटाखों के साथ जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आए। इन युवाओं को न तो अपनी जान की परवाह दिखाई दी और न ही सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा की चिंता। सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते युवाओं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 दीपावली जैसे खुशियों के त्योहार पर इस तरह की हरकतें न केवल हादसों को न्योता देती हैं, बल्कि राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालती हैं। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसे हुड़दंगियों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी? * दीपावली का जश्न या मौत का खेल? * पटाखों के साथ सड़क पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल * अपनी जान तो जोखिम में डाली, दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाली * त्योहार की आड़ में सड़क पर हुड़दंग, पुलिस कार्रवाई पर सवाल0
0
Report
इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा कसते हुए M.R. Travels की यात्री बस NL01B1500 से 2.25 लाख कीमत की 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मध्यप्रदेश के खाते गांव में पिछले दिनों हुई दिलीप पूरी की शराब माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ा कर हत्या के बाद प्रदेश की पुलिस द्वारा शराब माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इंदौर की चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी यात्री बस में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन किया गया है उसी को लेकर पुलिस द्वारा चंदन नगर चौराहे पर घेराबंदी की गई. M.R. Travels की यात्री बस क्रमांक NL01B1500 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत ₹2,25,000 बरामद हुई. पुलिस द्वारा शराब और बस दोनों जब्त कर थाने ले जाकर आरोपीयों से पूछताछ की तो अपना नाम सागर , सुनील और रतन होना बताया है वही पुलिस अब तीनों आरोपीयों से पूछताछ कर रही है कि यह शराब किसे देने और कहा से लेकर आ रहे थे.0
0
Report
बरही आग हादसे के बाद मजिस्ट्रियल जांच की सिफारिश: 30 दिनों में रिपोर्ट आवश्यक
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बरही में हुए भीषण अग्निकांड ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदगी छीन ली। इस हृदयविदारक हादसे के बाद अब जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी ने अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति आग लगने के वास्तविक कारणों से लेकर राहत और बचाव कार्यों में हुई संभावित लापरवाही तक, हर पहलू की जांच करेगी। बरही के मुख्य बाजार में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन और क्रॉकरी दुकान में हुए भीषण अग्निकांड की अब प्रशासनिक स्तर पर गहन जांच होगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष तिवारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया है। विजयराघरवगढ़ विजय धारेवे, कैमोर सीएमओ मनीष परते और विद्युत सुरक्षा विभाग की सहायक यंत्री ज्योति यादव को सदस्य बनाया गया है। जांच का दायरा सिर्फ आग लगने के कारणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हादसे के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं और संभावित चूकों की भी पड़ताल होगी। समिति यह पता लगाएगी कि आग किन परिस्थितियों में लगी, भवन और दुकान में अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं और राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान पुलिस, राजस्व तथा अग्निशमन विभाग की भूमिका कैसी रही। इसके साथ ही किसी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही अथवा चूक की आशंका की भी जांच की जाएगी। समिति प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करेगी। उपलब्ध दस्तावेजों, विभागीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारियों का पता लगाया जाएगा। कलेक्टर आशीष तिवारी ने समिति को 30 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
रतलाम आग हादसा: 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय ले गई
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में नागदा-जावरा चौराहे पर लगी भीषण आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया। आग बुझाने के लिए करीब 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर टीम को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में इकबाल नामक युवक की टायर रिपेयरिंग की गुमटी, पीछे रखे बड़ी संख्या में टायर और एक कार आग की चपेट में आ गए। इकबाल ने ही सुबह करीब 7 बजे आग की सूचना फायर टीम को दी थी। वहीं, दुकान मालिक ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शुरुआत में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब हो गई थी। यदि समय पर सही गाड़ी पहुंचती, तो नुकसान कम हो सकता था। दुकान मालिक के मुताबिक, इस हादसे में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब सवाल यह है कि आपदा के समय यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ही खराब हों, तो राहत कैसे मिलेगी? साथ ही, होटल ढाबे और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच इतनी बड़ी संख्या में टायरों का भंडारण क्या नियमों के तहत था? फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।0
0
Report
पटना NDA बैठक: मोदी के बिहार आगमन की तैयारी पर चर्चा
Patna, Bihar:पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन के लिए जिला स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता बैठक का आयोजन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष के साथ पटना जिले के विधायक और कार्यकर्ता शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी कार्यक्रम को लेकर पटना जिला से कार्यकर्ता और नेताओं की क्या सहभागिता होगी किस तरीके से वह शामिल होंगे इस बिंदुओं पर इस बैठक में चर्चा हो रही है।0
0
Report
कोटा के लैंडमार्क सिटी में दीपावली पर स्टूडेंट्स भिड़ंत, VIDEO वायरल
Kota, Rajasthan:कोटा में दिवाली पर स्टूडेंट्स का बवाल, लैंडमार्क सिटी में एक-दूसरे पर फेंके पटाखे, कोरल पार्क में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO वायरल; पुलिस को देखकर भागे छात्र कोटा में दीपावली की रात कोचिंग स्टूडेंट्स की आतिशबाजी के दौरान हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में कुछ स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे पर पटाखे फेंके और हमले का प्रयास किया। घटना का वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कोचिंग स्टूडेंट्स दीपावली पर जमकर आतिशबाजी करते और एक-दूसरे की तरफ पटाखे फेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स ने पटाखों का इस्तेमाल एक-दूसरे को निशाना बनाने के लिए किया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्टूडेंट्स को समझाइश दी। पुलिस को आता देख उत्पात मचा रहे कुछ स्टूडेंट्स मौके से भाग निकले। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर इन स्टूडेंट्स की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। वहीं, दिवाली की रात बोरखेड़ा के कोरल पार्क इलाके में भी पटाखे चलाने के दौरान स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और छात्रों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से भाग निकले।0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक में पाइपलाइन टूटने से पेयजल बर्बाद, लोगों में भारी पानी संकट
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक (जयपुर) जलदाय विभाग कार्यालय के ठीक सामने मुख्य पाइपलाइन टूटी, लाइन टूटने से हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बहा। पूर्व में भी कई बार पाइपलाइन लीकेज हो चुकी है, सड़कों पर कई जगह लाइनें लीक होने से पानी हो रहा बर्बाद। जलदाय विभाग की लापरवाही से आमजन हो रहा परेशान। सांभरलेक में 3 से 4 दिन में हो रही पेयजल सप्लाई, लाइनों में लीकेज के चलते देरी से हो रही पेयजल सप्लाई। एक ओर पेयजल की किल्लत दूसरी व्यर्थ बह रहा पानी। एंकर - सांभरलेक में जलदाय विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। विभाग के अपने कार्यालय के ठीक सामने मुख्य पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर व्यर्थ बह गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी जगह पर पूर्व में भी कई बार लीकेज हो चुका है, लेकिन विभाग की खानापूर्ति के कारण आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कस्बे में पहले से ही 3 से 4 दिन के अंतराल पर पेयजल सप्लाई हो रही है, और अब जगह-जगह लाइनों में लीकेज होने के कारण सप्लाई में एक दिन की अतिरिक्त देरी और हो रही है। पानी की इस बर्बादी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।0
0
Report
दूनी में आग पर नियंत्रण को दमकल वाहन urgently चाहिये, ग्रामीण प्रशासन से मांग उठाते
Tonk, Rajasthan:दूनी में बाड़े में लगी आग, 10 से 15 ट्रॉली कड़बी जलकर राख, अग्निशमन वाहन की उठी मांग dूनी नगर पालिका क्षेत्र में तालाब की चादर के पास गणेश मंदिर के नजदीक जसवंत सिंह शेखावत के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से बाड़े में रखी करीब 10 से 15 ट्रॉली कड़बी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन देवली से दमकल वाहन पहुंचने में समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझा दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से दूनी नगर पालिका में अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि दूनी एवं आसपास के गांवों में आगजनी की घटनाओं के दौरान देवली से दमकल वाहन आने में देरी होती है, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नगर पालिका में दमकल वाहन उपलब्ध होने से समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा।0
0
Report
स्लग-गंधक पोटाश पिसते समय धमाके में चार बच्चे घायल, एक जयपुर रेफर
Bharatpur, Rajasthan:स्लग-गंधक पोटाश पीसते समय हुआ धमाका, चार बच्चे हुए घायल, 1 जयपुर रेफर, शरीर में घुसे सिलबट्टे के टुकड़े, कल शाम 4 बजे की बताई जा रही है घटना एंकर-भरतपुर के हलैना थाना इलाके में गंधक पोटाश पीसते समय धमाका हो गया। धमाके की चपेट में चार बच्चे आ गए। चारों बच्चों की हालत गंभीर है। 1 बच्चे को जयपुर रेफर किया गया है। चारों बच्चे सिलबट्टा पर गंधक पोटाश पीस रहे थे। घटना कल देर शाम की है। मामला मोलोनी गांव का है। पंकज (17), मोहित (12), गिरधर (16) और चिराग (7) सिलबट्टा पर गंधक पोटाश पीस रहे थे। गंधक पीसते समय अचानक एक बच्चे ने पोटाश को उसमें मिला दिया। तभी गंधक पोटाश में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ सिलबट्टे के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। कई टुकड़े बच्च्चों के शरीर में घुस गए। घटना में चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से गिरधर को जयपुर के SMS अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं तीनों बच्चों का इलाज भरतपुर में चल रहा है। चारों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहित के पिता नहीं हैं। दो भाई है। मोहित का बड़ा भाई है जितेश मां का नाम गीता पंकज 10वीं दो भाई हैं। पंकज का बड़ा भाई राहुल पढ़ाई करता है। जगराम खेतीबाड़ी करते हैं。 गिरधर 10वीं इकलौता है। एक छोटी बहन है। लखन खेतीबाड़ी करते हैं。 चिराग 2 क्लास में पढ़ता है। इकलौता है 2 बड़ी बहन हैं। चिराग खेतीबाड़ी करते हैं।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर के काली बगीची नाले में अज्ञात युवक का शव, पुलिस मौक़े पर
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर- भरतपुर शहर में नाले में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर लगी तमाशीनों की भीड़, पुलिस पहुंची मौके पर, अटलबंद थाना क्षेत्र के काली बगीची की घटना0
0
Report
गोबर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा, रघुवर दास ने संरक्षण का संदेश
Jamshedpur, Jharkhand:आज गोबर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर मे पूजा की धूम देखने को मिल रही है, इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की, इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा मे शामिल हुए, सभी ने पुरे विधिविधान के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की, इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह पूजा गौ माता को संगतक्षण करने का भी होता है, उन्होंने गौ माता का संग्रक्षण करने को लेकर भी लोगों से अपील की, साथ भी भगवान कृष्ण से कामना की कि सभी के घरों मे सुख शांति और समृद्धि लाए, वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भगवान कृष्ण और गौ माता पुरे झारखण्ड वासियों के जीवन मे खुशहाली लाए, उन्होंने कहा कि गौ माता की आज पूजा अर्चना पुरे परिवार के साथ किया, गौ माता सभी के जीवन मे खुशियाँ लाए यही कामना करते है।0
0
Report
जंगल में मवेशी व्यापारी लूट-पाट और फिरौती, चार आरोपी गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जंगल में मवेशी व्यापारियों के साथ लूटपाट और फिरौती वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चढ़चौड़ा जंगल में तीन मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर आरोपियों ने मारपीट की और उनके पास से 70 हजार रुपये नगद एवं मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और डराकर बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना 2 नवंबर की है। मामले की रिपोर्ट के बाद भोरमदेव पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर ग्राम केसदा के चार आरोपियों कामू बैगा, चंदन सिंह धुर्वे, महेश धुर्वे और सुरेश धुर्वे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नगद सहित कुल 1 लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
