231001
विंध्याचल धाम प्रभारी का वायरल ऑडियो: जांच के आदेश
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: विंध्याचल धाम प्रभारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नगर विवेक चावला को नियुक्त किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ऑडियो की गहन जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झोटवाड़ा में जनसुनवाई से तेज कार्रवाई, कर्नल राठौड़ ने जनता से सीधा संवाद किया
Jaipur, Rajasthan:झोटवाड़ा में जनसुनवाई से समाधान तक, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से किया संवाद जनता से सीधा संवाद, समस्याओं पर तुरंत एक्शन झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की जनसुनवाई विकास कार्यों को लेकर झोटवाड़ा की जनता ने कहा आभार कर्नल साहब जयपुर- कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में झोटवाड़ा के नागरिकों के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवश्यक मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात की और मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने झोटवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों और विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर लगातार काम हो रहा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास है और इसी संकल्प के साथ झोटवाड़ा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की यह विकास यात्रा सतत जारी रहेगी.0
0
Report
गोरखपुर में सपा बैठक में कुर्सी विवाद के चलते पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुर्सी पर बैठने को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ हाथापाई की गई और उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेस वार्ता बाधित हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दरअसल, शनिवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की ओर से प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। बैठक में पूर्व और वर्तमान प्रत्याशियों के साथ जिला और महानगर पदाधिकारी मौजूद थे。 इसी दौरान वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। आरोप है कि उनके समर्थक उन्हें प्रमुख नेताओं के साथ अगली पंक्ति में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुर्सी खिसकाने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से विवाद शुरू हो गया。 देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला कथित हाथापाई तक पहुंच गया। नगीना साहनी का आरोप है कि अंशुमान सिंह के समर्थकों ने उन्हें थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। विवाद के दौरान पूर्व सचिव संजय पहलवान के भी चपेट में आने की बात सामने आई है। हंगामा बढ़ने पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी बीच-बचाव के लिए आगे आए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी स्थिति संभाली। इसके बाद अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां से चले गए。 नगीना साहनी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने और पार्टी हाईकमान को जानकारी देने की बात कही है। वहीं, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी पदाधिकारी के साथ हाथापाई नहीं होनी चाहिए थी और पूरे मामले की जानकारी हाईकमान को दी जाएगी। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने भी घटना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगली पंक्ति में बैठने की जगह को लेकर विवाद हुआ, लेकिन इस तरह की घटना पार्टी हित में नहीं है。 अब इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी तैयारी के बीच समाजवादी पार्टी की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि, थप्पड़ मारने और धमकी देने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
27% आरक्षण, जाति-जनगणना और PESA: पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन
Kondagaon, Chhattisgarh:27% आरक्षण, जातिगत जनगणना और PESA में OBC की भागीदारी की मांग मांगें नहीं मानी गईं तो संभाग के बाद प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी कोंडागांव में आज पिछड़ा वर्ग समाज ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन किया। हजारों की संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, जनगणना में जाति का अलग उल्लेख करने और पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में लागू PESA कानून में पिछड़ा वर्ग को शामिल करने की मांग उठाई गई। समाज ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। कोंडागांव की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब... पिछड़ा वर्ग समाज की मांगों को लेकर एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन रहा। हाथों में तख्तियां, नारों की गूंज और हजारों की संख्या में मौजूद समाज के लोग... तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने कोंडागांव में जुटे。 समाज की पहली मांग है 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए。 दूसरी मांग—जनगणना में जाति का अलग से उल्लेख किया जाए, ताकि विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति का स्पष्ट आंकड़ा सामने आ सके। वहीं तीसरी मांग है कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में लागू PESA कानून में पिछड़ा वर्ग को भी शामिल कर भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित किए जाएं। वॉकथ्रू — समाज के लोगों के साथ आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने साफ कहा है कि यदि तीनों मांगों पर सुनवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को पहले संभाग स्तर और इसके बाद राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा। यानी कोंडागांव से उठी पिछड़ा वर्ग समाज की यह आवाज अब आगे किस दिशा में जाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
सतना अंधी हत्या: ब्याज के लेनदेन के कारण तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Satna, Madhya Pradesh:सतना अंधी हत्या का किया खुलासा। जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की ब्याज के पैसे की लेनदेन के चलते कुल्हाड़ी एवं चाकू से आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया था। मामले पर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के पास हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी चाकू सहित अन्य सामग्री किया जप्त। तीनों आरोपी को भेजा गया न्यायालय, जहां से आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे। सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पशुपति नाथ मंदिर मझगवा भट्टा के पास बीते दिनांक 18 सितंबर को रमाशंकर गर्ग पिता शिवसम्पत गर्ग उम्र लगभग 65 वर्ष की उनके घर पर ही हत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी। दरअसल वह अपने मकान में अकेले रहते थे। और 18 तारीख को उनके घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। और तभी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया। और देखा को उसके घर के अंदर कमरे पर बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ हालत में मिला थी। मृतक का शव देखकर यह प्रतीत हुआ कि दो तीन दिन पहले हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम पंचनामा कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया था। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या करना सामने आने के बाद पुलिस और फॉरेसिंक टीम बारीकी से जांच में जुटी हुई थी। चुकी यह आंधी हत्या थीं। जिससे कि यह पता लगा पाना मुश्किल हो रहा था कि कौन और किस वजह से बुजुर्ग की हत्या कर सकता है। वही पुलिस की छानबीन में बुजुर्ग के कमरे में एक मिला था। जिसमें 16/9/2026 को पेशी की एक डेट लिखी थी। फिर क्या पुलिस ने मामले की जानकारी न्यायालय से प्राप्त की। जिसमें यह सामने आया कि आरोपी सचिन रैकवार के नाम से बुजुर्ग ने चेक बाउंस का केस किया था। जिसकी पेशी की डेट उस विजिटिंग कार्ड में लिखा था। फिर पुलिस ने सचिन रैकवार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो यह सामने आया कि उसने अपने दो अन्य साथी अंकित रैकवार और नीरज रैकवार के मिलकर बुजुर्ग की हत्या की है। दरअसल बुजुर्ग ब्याज में लोगों को पैसा उधार देता था। जिसके बदले वह मनमानी ब्याज भी लेता था। जिसमें उसने सचिन रैकवार को दिए थे। जिसकी मनमानी ब्याज वह वसूल करता था। इसी बात से गुस्साए सचिन रRackवार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। और पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए üçों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया। जहां से तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।0
0
Report
सरकंडा में नवविवाहित महिला की मौत: पुलिस जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पति के ड्यूटी पर जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद नवविवाहित महिला अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने कमरे में उसे गंभीर हालत में पाया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है। यहां 20 वर्षीय रोजी उर्फ नफीसा बेगम अपने कमरे में गंभीर हालत में मिली। जानकारी के मुताबिक पति फरहान खान ऑटोमोबाइल शोरूम में ड्यूटी के लिए निकलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान रोजी ने पति से छुट्टी लेकर घर पर रुकने की बात कही, लेकिन काम की वजह से फरहान ड्यूटी के लिए निकल गया। इसके बाद रोजी कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक रोजी मूल रूप से पेंड्रा की रहने वाली थी और गुरुवार रात ही पति के साथ लूतरा शरीफ में आयोजित शादी समारोह से वापस लौटी थी। शादी को करीब छह महीने ही हुए थे। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में कराई गई। फिलहाल पुलिस पति और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों और घटना से पहले की परिस्थितियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर स्पष्ट किया जाएगा...0
0
Report
बच्चे की सूझबूझ से महिला की जान बची; स्टेशन मास्टर की तत्परता
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरकुरा स्टेशन पर एक बच्चे की सजगता और स्टेशन मास्टर की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। घटना 6 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 12:38 बजे की है। स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के लिए सिग्नल का आदान-प्रदान करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बच्चा घबराते हुए उनके पास पहुंचा और बताया कि उसकी मौसी ट्रेन के सामने जाने वाली हैं। बच्चे की बात सुनते ही उपाध्याय तत्काल उस दिशा में दौड़े। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला ट्रैक के बेहद करीब खड़ी थी और उसी समय एक मालगाडी भी तेज गति से आ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए महिला का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ट्रैक से दूर कर दिया। महिला के सुरक्षित हटते ही कुछ ही सेकंड बाद मालगाड़ी वहां से गुजर गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने महिला और दोनों बच्चों को संभाला, उन्हें पानी पिलाया और आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ टीम ने महिला की काउंसलिंग की। कुछ देर बाद महिला की माता भी स्टेशन पहुंचीं और अपनी बेटी को सुरक्षित घर ले गईं। पूरे घटनाक्रम में बच्चे की सतर्कता और स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय की त्वरित कार्रवाई ने संभावित हादसे को टाल दिया। रेल प्रशासन ने उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।0
0
Report
Advertisement
20 दिन बाद लापता संजय अहिरवार की मौत की पहचान परिजनों ने की
Vidisha, Madhya Pradesh:करीब 20 दिन से लापता भोपाल के ऑटो-टैक्सी चालक संजय उर्फ संजू अहिरवार की मौत का मामला सामने आया है। 12 सितंबर को विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई थी। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव को अज्ञात के रूप में दफना दिया गया था। अब फोटो, वीडियो और कपड़ों के आधार पर भोपाल से आए परिजनों ने शव की पहचान संजय के रूप में की है। शव को कब्र से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। संजय अहिरवार 10 सितंबर को अपनी मां को दतिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी पत्नी दतिया में मायके में थी, लेकिन संजय वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और GRP थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक CCTV फुटेज में संजय 10 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे ट्रेन के S-2 कोच में सवार होता दिखाई दिया था। करीब 20 से 22 दिन तक तलाश के बाद पुलिस द्वारा भेजे गए फोटो और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने विदिशा में दफनाए गए अज्ञात शव की पहचान संजय के रूप में की। अब तहसीलदार के निर्देश पर RI, पटवारी, CMO की टीम, JCB और मजदूरों की मदद से कब्र से शव निकाला जाएगा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। संजय के परिवार में 11 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है।0
0
Report
कुरूद में प्रेमी के चाकू हमले से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद इलाके में एक राइस मिल में मजदूरी करने वाली युवती पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप युवती के कथित प्रेमी पर है। हमले के दौरान युवती की सहेली ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली अनीता मंडावी कुरूद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करती है। इसी राइस मिल में बंजारी भाठागांव निवासी 21 वर्षीय दुलेश्वर टंडन भी काम करता था। काम के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। कुछ समय बाद दुलेश्वर ने राइस मिल में काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है लंबे समय तक बातचीत और संपर्क में रहने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। पुलिस के अनुसार युवती आरोपी से मोबाइल रिचार्ज भी करवाती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। और शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी धारदार चाकू लेकर युवती के कमरे में पहुंचा। उस समय युवती अपनी सहेली के साथ आराम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद राइस मिल के कर्मचारियों ने घायल युवती को तत्काल कुरूद सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। इधर घटना की रिपोर्ट पर कुरूद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं और विवाद की असल वजह की जांच कर रही है।0
0
Report
AI आधारित स्मार्ट खेती से सिंधुदुर्ग के किसानों को मार्गदर्शन मिलेगा
Oras Bk., Maharashtra:आता आंबा व काजू पिकावर ए आय ची नजर ; शेतकऱ्यांना मिळणार ए आयद्वारे मार्गदर्शन अँकर --- तळकोकणातील आंबा काजू बागायदारांसाठी आनंदाची बातमी आहे. मागील काही वर्षात वातावरणातील बदलामुळे आंबा व काजू बागायतदारांना मोठ्या प्रमाणात नुकसान सहन करावे लागलेय. यावर कायम स्वरूपी तोडगा काढण्यासाठी आता ए आय ची मदत घेतली जाणार आहे. यासाठी सिंधुदुर्ग जिल्ह्याचे पालकमंत्री नितेश राणे यांच्या प्रयत्नातून बारामती एग्रीकल्चर डेव्हलपमेंट इन्स्टिट्यूट तळकोकणातील शेतकऱ्यांना मार्गदर्शन करणार आहे. त्याठी आंबा व काजू पिकांसाठी ए आय आधारित स्मार्ट शेती प्रायोगिक प्रकल्पाचा शुभारंभ पालकमंत्री नितेश राणे यांच्या हस्ते करण्यात आला. पहिल्या टप्प्यात सिंधुदुर्ग जिल्ह्यातील 400 बागायतदार शेतकऱ्यांना ए आय च्या माध्यमातून मार्गदर्शन केले जाणार असून यामुळे शेतकऱ्यांचा पैसा वाचेल आणि उत्पन्नात वाढ़ होऊन होणारे नुकसान कमी होईल असा विश्वास पालकमंत्री नितेश राणे व बारामती एग्रीकल्चर डेव्हलपमेंट इन्स्टिट्यूटचे शास्त्रज्ञ् डॉ. विवेक भोईटे यांनी व्यक्त केलाय.0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में दिनदहाड़े गोली से 18 वर्षीय घायल, बदमाश फरार, पुलिस जांच शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - Azamgarh के अहरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना असिलाई रोड पर पकड़ी गांव के पास हुई, थाने से लगभग 500 मीटर दूर। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश हुल्ला-डुल्ला की तरह असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल युवक आर्यन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। क्षेत्र में डरे हुए हैं और पुलिस घटनास्थल की जांच तथा आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि 10-15 दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को नहीं दी थी। इस मामले में तीन टीमों का गठन किया गया है ताकि आरोपियों की तलाश और विधिक कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
42 मोबाइल चोरी का खुलासा: 30 बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:42 मोबाइल चोरी का खुलासा, 30 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार दतिया। कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल दुकान से चोरी हुए 42 मोबाइल फोन की चोरी का दतिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 30 मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी संजू पाल को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है。 पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12-13 अगस्त की दरमियानी रात मोबाइल दुकान से 42 मोबाइल चोरी हुए थे। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजू पाल को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर 2 अक्टूबर को निचरौली स्थित उसके घर से 30 मोबाइल बरामद किए गए。 मामले में दयाराम पाल और जयशिव पाल समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं चोरी के शेष मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है。0
0
Report
गिरिडीह: लापता शुभम साव का शव उसरी नदी में बरामद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह शहर से महज कुछ दूरी पर स्थित अजीडीह से लापता युवक शुभम साव की लाश उसरी नदी में मिली है. मृतक मुफ्फासिल थाना इलाके के अजीडीह निवासी शुभम कुमार साव था. मृतक की पहचान उनके परिजनों ने की है. बता दें कि 27 सितंबर से शुभम कुमार साव नामक युवक लापता हो गया था. युवक के लापता होने के बाद उसके पिता ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. युवक के लापता होने की शिकायत को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने गंभीरता से लेते गए सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था. जांच दल में एसडीपीओ के अलावा नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, अवर निरीक्षक मणिकांत, संजय कुमार, शैलेन्द्र सिन्हा, विवेक माधुरी, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध दास के साथ लगभग 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. टेक्निकल टीम भी जांच कर रही थी. इन सबों के बीच गुमसुदगी के दो दिन बाद युवक की बाइक ताराटांड थाना इलाके के जंगल में उसरी नदी के समीप मिली थी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर खोजी कुत्ते को भी लाया गया था. जहां से लापता होने की जानकारी मिली थी. वहां से लेकर जहां बाइक मिली थी उस स्थान तक खोजी कुत्ता को लाया गया. इधर बाइक के उसरी नदी के किनारे मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय गोताखोर की मदद ली गई. इधर शुभम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. एसडीपीओ जितवाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस बाबत एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने कहा की 27 सितंबर से शुभम नामक युवक लापता था, जिसे लेकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. टीम लगातार जांच कर रही थी. इस बीच शनिवार को एक लाश उसरी नदी में मिली है. मृतक की पहचान प्रथम दृष्टया शुभम के तौर पर की गई है. मामले की जांच पड़ताल जारी है.0
0
Report
Advertisement
एशियाई खेलों में Team India की ऐतिहासिक महिला हॉकी स्वर्ण जीत पर देश गर्वित
Ranchi, Jharkhand:एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है。 विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी。0
0
Report
हत्या के प्रयास के आरोपी राजेश कुशवाहा को कोतवाली पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार किया
Vidisha, Madhya Pradesh:- हत्या के प्रयास के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकडा, - शराब दुकान पर महिला से हुई थी मारपीट.... राजेश कुशवाहा निवासी चिरोल बाली माता मंदिर को घटना के कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. कोतवाली थाना के एसआई रणवीर सिह ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात जटरापुरा रोड स्थित कलारी के पास अंडा वाली दुकान पर महिला से मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज किया। आरोपी राजेश कुशवाहा निवासी चिरौल वाली माता मंदिर के पास, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक सेल ने विजय कॉलोनी में दबिश देकर एक युवक को 255 ग्राम हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और अब पुलिस नशे की सप्लाई लाइन से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यमुनानगर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देर रात विजय कॉलोनी में कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय कॉलोनी निवासी बिरजू पुत्र सुबोध के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस उसके संपर्कों और नशे की सप्लाई से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.0
0
Report
Advertisement
