231312
नवनिर्वाचित विधायक दीपक पटेल का मां सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया भव्य स्वागत
Prajapatipur, Uttar Pradesh:नवनिर्वाचित विधायक दीपक पटेल का मां सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय रोही संत रविदास नगर भदोही के प्रधानाचार्य और प्रबंधक रमेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर उनको जीत की बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय और आस-पास के लोग काफी संख्या में मौजूद थे। दीपक पटेल ने हाल ही में हुए उपचुनाव में प्रयागराज जिले के फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरसा के संतोष ठाकुर की कर्नाटक में हत्या, मुख्य आरोपी अब भी फरार
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड नम्बर - 46 के रहने वाले एक युवक की कर्नाटक में बेरहमी हत्या कर शव को पहाड़ी के नीचे फैंके जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष ठाकुर के रूप में की गई है जो कर्नाटक के कोपला में एक निजी कम्पनी में काम करता था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक सन्तोष ठाकुर हाल में ही रोजगार के लिए कर्नाटक गया हुआ था जहाँ गांव के ही रहने वाले मनीष यादव ने उसे एक कम्पबी मे रखवा दिया और बाद में अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब बीते 20 अक्टूबर से मृतक संतोष ठाकुर से सम्पर्क और बातचीत होना बंद हो गया, परिजनों को जब आशंका हुई तो परिवार के लोग कर्नाटक पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी कम्पनी में शिकायत के बाद खोजबीन शुरू किया गया तो मृतक का शव एक पहाड़ी के नीचे पाया गया. इस मामले में जब मृतक के साथियों से पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हुआ. दरअशल इस हत्या का मुख्य आरोपी मनीष यादव निकला जो पिछले कई वर्षों से मृतक की बीबी से प्रेम करता था और रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ संतोष ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पहाडी से नीचे फेंक दिया. फिलहाल कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी मनीष यादव अभी भी फरार है. इधर 11 दिन बाद मृतक का शव जब उसके गांव लाया गया तो पूरा गांव गमगीन हो गया है जबकि परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिजनों की मांग है कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को कड़ी कड़ी सजा मिले और मृतक के छोटे छोटे बच्चों को सरकारी सहायता मिले0
0
Report
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग पर युवक ने किराये के कमरे में आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम जारी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से विवाद के बाद एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के पीछे पिपरा गांव के पास की है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी भरत भूषण शर्मा के पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमृत कुमार जीडी कॉलेज के पीछे एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले करीब एक सप्ताह से इसी कमरे में रह रहा था। अचानक परिजनों को सूचना मिली कि अमृत कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मकान मालिक के मुताबिक, इस कमरे में पहले एक लड़की किराए पर रहती थी। पिछले करीब छह दिनों से अमृत कुमार भी उसी कमरे में उसके साथ रहने लगा था। दोनों ने मकान मालिक को खुद को भाई-बहन बताया था और कहा था कि वे जनरल कंपटीशन की तैयारी करते हैं। हालांकि, बाद में मकान मालिक को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि अचानक लड़की कमरे से कहीं चली गई। इसके बाद अमृत कुमार काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। शक होने पर जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल युवक के परिजनों और रतनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, रतनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.0
0
Report
धनबाद IIT ISM हॉस्टल में आठवीं मंजिल से छात्र की मौत, कारण अस्पष्ट
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संस्थान के एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही IIT ISM के सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर ने बताया छात्र आठवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जानकारी में छात्र के कूदने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संस्थान प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस और संस्थान प्रबंधन मामले की जांच में जुटे हैं। अब जांच पूरी होने के बाद ही छात्र की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रैली भाजपा नेता विपक्ष पर हमला, जनता ने चोरों को वोट नहीं दिया
Patna, Bihar:पटना दिल्ली विपक्ष की होने वाली रैली पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ने कहा कि जिनको जनता ने नकार दिया है, चूके हुए कारतूस हैं। जनता इन लोगों को नकार चुका है और ये लोग समाज में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, अराजकता पैदा करना चाहते हैं। ये लोग वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि जनता चोरों को वोट देना बंद कर दी है, इसलिए दिल्ली में पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं।0
0
Report
बेमौसम अर्णव ने कुम्हारों के दीपावली सपने चूर कर दिए
Sheikhpura, Bihar:बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफ़ान अर्णव के कारण देश कई हिस्से में जान मान का काफी नुकसान हुआ है।जबकि चक्रवती तूफान अर्णव के कारण बिहार में भी पिछले तीन दिनों तक रुक रुक कर हुए झमाझम बारिश के कारण किसान और कुम्हार परिवार के सपनों पर पानी फेर दिया।अर्णव तूफान से मिट्टी चाक पर दिया और वर्तन बनाने वाले कुम्हारों की बर्बादी पर देखिए खास रिपोर्ट। VO 1 मिट्टी के चाक और बर्बाद हुए दिए की यह तस्वीर शेखपुरा जिले के नगर परिषद के कमिशनरी बाजार के कुम्हार परिवार की है। जीरा देवी और उनका पूरा परिवार मिट्टी का दिया और सामग्री निर्माण से जुड़ा है।दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिए सामग्री की अच्छी डिमांड के उम्मीद से पूरा परिवार पिछले एक माह से इस उम्मीद में लगा था कि आने वाले दीपावली और छठ पर्व में दिया और मिट्टी की सामग्री को बेच कर अच्छी कमाई हो जाएगा।लेकिन बेमौसम हुए अर्णव चक्रवात के कारण बारिश से उनके उम्मीद को चकना चूर कर दिया।इस संबंध में महिला ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को महाजन से कर्ज लेकर मिट्टी,पुआल,उपला,बालू सहित अन्य जरूरी सामान इकट्ठा किया ताकि दीपावली से पहले दिया और मिट्टी का वर्तन का निर्माण कर उसे बेच कर्ज चुका मुनाफा से बच्चों के कपड़े और छठ पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे।लेकिन भगवान इस बार हम गरीबों पर मानो नाखुश है।दीपावली का पर्व अब महज आठ दिन शेष बचे है।ऐसे में मौसम की बेरुखी और बेमौसम बारिश से दिन रात कर बनाया गया चालीस हजार मिट्टी का दिया और 500 सौ सेट मिट्टी के खिलौने में आधे से ज्यादा पानी में भींग कर खराब हो गया।जिससे इस बार पर्व फीका हो गया है । थोड़ा और वक्त मिलता तो मिट्टी का तैयार दिया और सामग्री को पका लेते लेकिन हमें क्या पता कि बेमौसम बारिश मेरे मेहनत पर पानी फेर देगा।प्लास्टिक से ढके होने के बाद भी आधे से ज्यादा सामग्री गल कर नष्ट हो गया अब रोने के सिवा कुछ नहीं है और पांच दिनों में बाजार सजना शुरू होगा。 वाईट - जीरा देवी - कुम्हार परिवार VO2 - वही धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार हर वर्ष से ज्यादा दिया और मिट्टी के सामग्री का ऑर्डर लिए थे।व्यापारी से सामग्री उपलब्ध कराए जाने के एवज में एडवांस राशि भी ले लिया और ज्यादा ऑर्डर की लेकर ज्यादा दिया और मिट्टी के सामग्री का निर्माण करेंगे स्थानीय लोगो से ब्याज पर अधिक राशि भी उठा लिया लेकिन अब बेमौसम बारिश से सपनों पर पानी फेर दिया । उन्होंने कहा कि कम समय के दौरान सामग्री नष्ट हुआ अगर समय मिलता तो फिर सामग्री निर्माण कर आपूर्ति कर देते लेकिन कम समय और बारिश का दौर और धूप की आंख मिचौली से परेशानी बढ़ा दिया है।जबकि दूसरी तरफ व्यापारी और साहूकारों के ब्याज की चिंता सताने की बात कही है वाईट - धर्मेन्द्र प्रजापति - कुम्हार F/VO - गौरतलब है कि भागदौड़ और मॉडर्न युग में दिए का रोजगार किसी चुनौती से कम नहीं है।दिए की मांग कम होने से पहले ही काफी लोग इस रोजगार अलग हो चुके है।आज के मॉडर्न युग में कम कीमत में चाइनीज दियों और लाईट का बाजार में कब्जा हो चुका है।हालांकि जी मीडिया आम लोगो से अपील करता है कि कुम्हार परिवार के जीविका को चलाने को लेकर मिट्टी के दिए का उपयोग का स्वदेशी चीजों का प्रयोग करे ताकि गरीब कुम्हार परिवार को भी पर्व में अच्छी आमदनी मिल वे भी अपने परिवार के साथ पर्व मना सके।0
0
Report
खड़िया खनन पर विवाद गहराया, रमन्ना जारी करने की मांग को लेकर धरना
Bageshwar, Uttarakhand:जिले में खड़िया खनन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। खनन पट्टाधारकों के समर्थन में कांग्रेस नेता बसंत कुमार और ग्रामीण पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि खड़िया खनन के लिए रमन्ना (खनिज परिवहन पास) जारी करने की प्रक्रिया बहाल की जाए। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वैध कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) के बिना किसी भी खदान में खनन गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। बसंत कुमार का कहना है कि उनका CTO वैध है और इसके बावजूद उनकी खदान का रमन्ना रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सरस मेला से महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर, तीन दिवसीय ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में तीन नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन होगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को बाजार मिलेगा। 35 स्टॉलों के जरिए ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी. ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय Rural आजीविका मिशन के तहत तीन से पांच नवंबर तक सरस मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में कृषि, उद्यान और उद्योग विभाग के साथ महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। लोकगीत, लोकनृत्य, मेहंदी और एपण प्रतियोगिताएं भी आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा बायर-सेलर मीट आयोजित कर महिलाओं को सीधे जोड़ने की पहल होगी। प्रशासन का कहना है कि मेले से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी。0
0
Report
अर्णव चक्रवात ने संत कबीर नगर की धान फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में अर्णव चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवा की वजह से खेतों में खड़ी धान की फसल जमींदोज हो गई है। कई जगहों पर खेतों में जलजमाव हो गया है, जिससे फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार थी, कटाई का समय आ गया था। लेकिन बेमौसम बारिश और तेज हवा ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
चंबा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य परेड; आईजी ने सलामी ली
New Tehri, Uttarakhand:राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन चंबा में भव्य परेड का आयोजन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप हुए शामिल। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन चंबा में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने परेड की सलामी ली और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली, इस मौके पर टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे सहित 7 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिल्वर एवं गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया, आईजी गढ़वाल ने कहा क्राइम के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है और साइबर क्राइम को लेकर भी बड़े स्तर पर वर्कआउट किया जा रहा है वही आम जनता के साथ सामंजस्य बनाकर पुलिसिंग को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है और सेवा सुरक्षा को सार्थक करने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बकावा-रावेर के बीच खड़की नदी पर 200 फीट ड्रम पुल से परिक्रमावासियों की राह आसान
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में नर्मदा परिक्रमा को लेकर ZEE मीडिया द्वारा पहले भी मार्ग को सुगम और दुरुस्त बनाने के लिए ग्राउंड जीरो से स्थिति को बताया है । सरकार इसके सुगम होने के दावे करती है मगर अभी भी मार्ग में कही - कही कच्ची पगडंडी एवं नदी पर पुल बनाने की दरकार है खासकर रॉवेर से बकावा के बीच खड़काई नदी पर पुल की दरकार को सरकार ने नहीं मगर स्थानीय निवासियों ने जुगाड़ का ड्रम पुल बनाकर परिक्रमावासियो की राह को आसान करने में अभी भूमिका निभाई है। परिक्रमा मार्ग पर यहां नदी में पानी करीब 5 से 6 फिट होता है इसकारण परिक्रमावासियो को निकलने में दिक्कते होती थी। बकावा के 18 युवाओ ने नदी पर ड्रम पुल बनाकर इस राह को आसान तो किया मगर सरकार से मांग है यहां पुल निर्माण हो। युवाओं ने खड़काई नदी पर 200 फीट का ड्रम पुल बना दिया । नर्मदा परिक्रमावासियों की परेशानी देखकर बकावां के 18 युवाओं ने जनसहयोग से खड़काई नदी पर 200 फीट लंबा अस्थायी ड्रम पुल बना दिया। यह पुल बाजीराव पेशवा समाधि स्थल रावेर से बकावां के बीच बनाया गया है। 200 फीट लंबе और 3 फीट चौड़े पुल पर करीब 1.60 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें 44 प्लास्टिक ड्रम के साथ बांस, रस्सी और लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया गया। युवाओं का यह ड्रम पुल अब नर्मदा परिक्रमावासियो को निकलने में सुगमता प्रदान कर रहा है वर्ना यहां परिक्रमावासी जैसे - तैसे नदी पार करते थे। ग्राम बकावा के हितेश नामदेव बताते है यह ड्रम पुल में हम युवाओं ने एक जुट होकर बनाया है। वही टोकासर एवं रावेर के स्थानीय निवासी इस मांग को ZEE मीडिया पर पहले ही उठा चुके है ।नर्मदा परिक्रमा मार्ग पूरा पक्का एवं सुगम बनाया जाए रावेर से बकावा के बीच पुल बनाया जाए。 परिक्रमावासी साधु - संतो का गिरना और परेशानियों को नहीं देख पाते है इसलिए बकावा के युवाओं ने मार्ग पर ड्रम पुल बनाया जो किसी एडवेंचर पुल की तरह दिखाई पड़ता है।0
0
Report
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 191वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरा अपना दल परिवार और एनडीए परिवार सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि देता है। इस दिन को देशवासी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि देश में ऐसा विपक्ष मौजूद है, जो देश को अस्थिर करने के लिए उपद्रव और अराजकता को हथियार बना रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सरदार पटेल का राष्ट्रीय अखंडता के प्रति समर्पण विपक्ष के नेताओं के लिए भी सीख है।0
0
Report
एटा में चोरों का छत से धावा: लाखों के माल पर हाथ
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अज्ञात चोरों के हौंसले बुलंद, चोरों ने किराने की दुकान में चोरी, चोरों ने छत से दुकान में घुसकर लाखों की चोरी, चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर हुए फरार, चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम, वहीं पुलिस और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहला का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशे में तैनात दो पुलिसकर्मी, नंबर प्लेट पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाई दिए! दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में थे, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, बाइक पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नजर नहीं आई, वर्दी की गरिमा और यातायात नियमों की अनदेखी का मामला चर्चा में, घटना को लेकर पुलिस विभाग की जवाबदेही और जांच की मांग उठ रही है!0
0
Report
आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों के हंगामे और डायल 112 कर्मियों से मारपीट मामला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों के हंगामे के वीडियो हुआ वायरल किन्नरों पर डायल 112 के सिपाहियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ने का आरोप कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र स्थित आलियापुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का विरोध करने पर किन्नरों पर भदोही के कार सवार युवक से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी के सिपाहियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई। घंटों मदद न मिलने पर सिपाही ने डायल 112 के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी पीड़ा जाहिर की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
लखनऊ STF ने अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 दुर्लभ फाल्कन बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में वन्यजीव तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार STF ने मडियांव थाना क्षेत्र के इरादतनगर से तस्कर फिरोज मुशर्रत खान को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 7 दुर्लभ प्रजाति के फाल्कन पक्षी बरामद बरामद पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपये मुंबई निवासी आरोपी के पास से मोबाइल और आधार कार्ड भी बरामद गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से पक्षी जुटाकर दुबई, सऊदी अरब और बहरीन में होती थी सप्लाई STF ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ मिलकर की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज STF की कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा0
0
Report
Advertisement
