231001
मिर्जापुर पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का समापन कार्यक्रम हुआ आयोजित
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर पुलिस लाइन के सभागार में 1 नवंबर से चल रहे यातायात माह का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के साथ-साथ विभिन्न विद्यालय के अध्यक्ष को बच्चों और पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि यातायात के नियम के पालन करने से सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है .न सिर्फ अपना बल्कि दूसरों का जीवन भी सुरक्षित कर सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैगी पॉइंट पर भीड़ से हाहाकार, डेढ़ महीने के बच्चे समेत श्रद्धालु परेशान
Noida, Uttar Pradesh:कैंची धाम से छह किलोमीटर दूर बने मैगी पॉइंट पर डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर आया एक परिवार बैठा हुआ है। इस परिवार में बच्चे की दादी भी हैं जो बेहद निराश हैं उनका कहना है की हनुमान जी के दर्शन करने आई थी लेकिन दर्शन नहीं हो पाया। ऐसे ही बहुत से श्रद्धालु थे जो 5 AM दर्शन करने के लिए निकले थे दो बजे उन्हें दर्शन हो पाए लेकिन कइयों के हाथ छील गए। कई लोगों के शरीर पर बुरा हाल हो गया ये सभी नौजवान लोग हैं। इसके अलावा मेरठ से आया युवाओं का एक ग्रुप भी यहाँ आकर बिना दर्शन किए लौट रहा है; इस ग्रुप की सदस्य सिमरन, कोमल, कार्तिकेयन, युवराज यहाँ की व्यवस्था से बेहद नाराज है। उनका कहना है कि उनके साथ होटल से लेकर हर जगह धोखा धड़ी हुई है; उनका यह भी कहना है कि 10 hours की जदोजेहाद के बाद भी दर्शन नहीं हो पाया। SP हलद्वानी हरबंश सिंह के मुताबिक पहले ही लोगों से संयम बरतने को कहा गया था उसके बावजूद लोग आ गए। इन्फ्रास्ट्रक्चर वही है और लोग बहुत ज़्यादा बढ़ गए। हम दो दिन से हालात सँभालने में लगे हैं।0
0
Report
जयपुर में 14 IPS के तबादले, प्रशासनिक फेरबदल तेज
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 14 IPS के तबादले।0
0
Report
महासमुंद पुलिस ने आंध्र प्रदेश से साइबर ठगी नेटवर्क के आरोपी को दबोचा
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद महासमुंद पुलिस की अंतर्राज्यीय कार्रवाई, पोलावरम(आं.प्र.) से साइबर अपराध नेटवर्क का आरोपी गिरफ्तार। बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी के नेटवर्क को सप्लाई, आंध्र प्रदेश से मुख्य आरोपी बी. लक्ष्मणा डोरा दबोचा गया। आरोपी ने कमीशन का लालच देकर खुलवाए खाते, एटीएम-चेकबुक-सिम साइबर अपराधियों तक पहुंचाया। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के पैसों के लेन-देन में इस्तेमाल बैंक खातों का खुलासा। ग्रामीणों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर अपराध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा। थाना बसना में अपराध क्र. 452/2026 धारा 318(4), 319(2), 3(5), 317(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी सुनील दुर्गा, थिमोथी छतरिया, हेमलाल चौहान आरोपी से पुलिस ने संबंधित बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फ़ोन जब्त किया है।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रत्याशी समर्थन पर जोर
Kota, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने का किया आह्वान मंडाना। पंचायतीराज चुनाव को लेकर काल्याखेड़ी स्थित एक होटल परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कोटा-बूंदी लोकसभा सांसद प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली गुंजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पंचायत स्तर पर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने का आह्वान किया गुंजल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर जनता के बीच पहुंचना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से स्थानीय स्तर की जानकारी भी जुटाई गई इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, जिला उपाध्यक्ष अशोक मीणा, देहात जिला महासचिव राजेश राव, पूर्व सरपंच महेश श्रृंगी तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निकलेश राठौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई bite प्रहलाद गुंजन कांग्रेस नेता0
0
Report
वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रैली के साथ संरक्षण का संकल्प
Pratapgarh, Rajasthan:72वें वन्यजीव सप्ताह के तहत जाखम रेंज के ग्राम ग्यासपुर स्थित वन चौकी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सोमेश्वर त्रिवेदी ने ईडीसी सदस्यों और वन विभाग के स्टाफ को वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव जाखम भगवत सिंह ने वनों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत पाटीदार ने सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में पाई जाने वाली वन औषधियों के बारे में बताया। वन्यजीव सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को उप वन संरक्षक वन्यजीव चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार सिंह ने सीता माता वन्यजीव अभयारण्य के जाखम वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्टाफ और ईडीसी सदस्यों से अभयारण्य क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पूर्ण रूप से पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान स्टाफ और पारिस्थितिकीय समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में पाई जाने वाली वनस्पतियों और वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया。0
0
Report
राजस्थान विश्वविद्यालय में UFYLC रांका मूट कोर्ट उद्घाटन, युवा वकील प्रेरित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में 14वीं यूएफवाईएलसी रांका नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई मुख्य अतिथि और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 17 राज्यों की 50 से अधिक टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इनमें नेपाल की एक अंतरराष्ट्रीय टीम भी शामिल है। तीन दिनों में दो प्रारंभिक राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार और बेस्ट मेमोरियल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 5 अक्टूबर को समापन समारोह होगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान विश्वविद्यालय और रांका चैरिटेबल ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता के 14 संस्करण इसकी निरंतरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह प्रतियोगिता सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक सीख में बदलती है। विद्यार्थी तथ्यों का विश्लेषण और कानून की व्याख्या करना सीखते हैं। सफल वकील के लिए विचारों की स्पष्टता, अभिव्यक्ति में सटीकता, तैयारी, आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी है। वकील को असहमति वाले पक्ष के तर्क भी दृढ़ता से रखने होते हैं। कानून का पेशा संवैधानिक मूल्यों और न्याय तक पहुंच की जिम्मेदारी से जुड़ा है। संविधान केवल किताबों और अदालतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। हर कानूनी विवाद के केंद्र में व्यक्ति, उसके अधिकार और गरिमा हैं। मूट कोर्ट के विद्यार्थी देश के भविष्य के वकील और न्यायाधीश हैं। विकसित भारत के निर्माण में युवा विधि विद्यार्थियों की भूमिका अहम है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई ने युवा वकीलों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मूट कोर्ट में घड़ी और दलीलें अलग-अलग दिशा में न चलें। उन्होंने एक रोचक किस्सा सुनाया कि हर जज के पास यादगार वाक्यों की सूची होती है। एक युवा अधिवक्ता ने कहा “माई लॉर्ड, मैं संक्षिप्त रहूंगा”, लेकिन बहस 40 मिनट तक चली। जस्टिस बिश्नोई ने बताया कि युवा वकीलों की तैयारी और उत्साह से दलीलें सुनना अलग अनुभव है। मूट कोर्ट प्रतिभागियों की दलीलों में तैयारी के साथ सीखने की ऊर्जा दिखती है।0
0
Report
Advertisement
PHED 14 करोड़ घोटाला: 10 साल बाद एपीओ, 17A के प्रकरण सुर्ख़ियों में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-PHED में 14 करोड़ के घोटाले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 10 साल पुराने तत्कालीन बहोड़ डिवीजन के अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को APO किया है. ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन के चलते APO किया गया है. आखिरकार जलदाय महकमे को 10 साल बाद कैसे याद आई इस घोटाले की.. देखें इस रिपोर्ट में! धरातल पर पाइप नहीं, 7 करोड़ का एडवांस पेमेंट- जल महकमे ने 10 साल बाद बहोड़ के करोड़ों के घोटाले की याद आई. 2016 में हुए 14 करोड़ के घोटाले में तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को APO किया. APO के कारण बताया गया कि ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन है. यदि सरकार मंजूरी देती है तो 17A के तहत ACB प्रकरण की जांच करेगी. बहोड़ डिवीजन में NCRPB वित्त योजना में मेसर्स DEEM Construction Firm को 24 करोड़ का टेंडर मिला. जिसमें जमकर फर्जीवाड़ा हुआ. इंजीनियरों ने ME clauses DEEM Construction Firm को 14.25 लाख का फर्जी भुगतान कर दिया. Firm को 6-7 करोड़ के पाइप का एडवांस भुगतान किया, जबकि धरातल पर कोई पाइप थे ही नहीं. अगर ACB जांच की मंजूरी मिली तो DEEM Construction Firm की मुश्किले भी बढ़ेगी. इस मामले में तत्कालीन XEN धमेंद्र सोनी निलंबित हो चुके. बताया जा रहा है इस घोटाले में अभी और इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है. ये है पूरा मामला- जलदाय विभाग ने 2016 को MEssrs DEEM Construction Company को 24.04 करोड़ का टेंडर दिया था. जिसका काम 18 महीने में यानी अक्टूबर 2017 तक पूरा होना था. लेकिन काम आज तक अधूरा है. Firm के कार्य के बदले तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता Ashok Kumar ने 14.25 करोड़ का फर्जी भुगतान कर दिया. जिसमें सीधे 5.14 करोड़ का बिना काम के भुगतान किया. यानि साइट पर ना पाइप लगे ना टंकी चालू हुई और ठेकेदार को 5.14 करोड़ के बिना कार्य के भुगतान कर दिया. DEEM Construction Firm blacklist हो चुकी- जलदाय विभाग ने फर्जी बैंक गारंटी देने वाली Jaipur की Firm MEssrs DEEM Construction Company को ब्लैकलिस्ट कर दी है. विभाग के Chief Engineer Technical Neeraj Mathur के आदेश पर firm की जमा प्रतिभूति राशि 14 लाख जब्त कर ली है. firm ने अलवर NCR रीजन के बहोड़ क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन डालने और पंप हाउस का 24 करोड़ का टेंडर लेने के लिए फर्जी बैंक गारंटी लगा दी. Firm को पहले नोटिस दिया गया. इसके बाद सुनवाई की गई. ठेकेदार कंपनी की ओर से दिए गए सभी दावों को खारिज कर दिया गया और बैंक गारंटी को फर्जी पाया गया.0
0
Report
PHED ने 14 करोड़ घोटाले के आरोपी पर एपीओ; 17A प्रकरण ACB के तहत विचाराधीन
Jaipur, Rajasthan:पीएचईडी को 10 बाद याद आया घोटाला,14 करोड के घोटाले में तत्कालीन एक्सईएन एपीओ,ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन आशीष चौहान, जयपुर-PHED में 14 करोड के घोटाले में सरकार ने बडा एक्शन लिया है.10 साल पुराने तत्कालीन बह Rod अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को एपीओ किया है.ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन के चलते एपीओं किया है. धरातल पर पाइप नहीं,7 करोड का एडवांस पैमेंट- जल महकमे ने 10 बाद बाद बहरोड के करोडों के घोटाले की याद आई.2016 में हुए 14 करोड के घोटाले में तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को एपीओ किया.एपीओं में कारण बताया गया कि ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन है.यदि सरकार मंजूरी देती है तो 17A के तहत एसीबी प्रकरण की जांच करेगी.बहरोड़ डिवीजन में NCRPB वित्त योजना में मैसर्स डीम कंस्ट्रक्शन फर्म को 24 करोड का टेंडर मिला. जिसमे जमकर फर्जीवाड़ा हुआ.इंजीनियर्स ने मैसर्स डीन कंस्ट्रक्शन फर्म को 14.25 लाख का फर्जी भुगतान कर दिया.फर्म को 6-7 करोड़ के पाइप का एडवांस भुगतान किया,जबकि धरातल पर कोई पाइप थे ही नहीं.यदि एसीबी जांच की मंजूरी मिली तो डीम कंस्ट्रक्शन फर्म की मुश्किले भी बढेगी.इस मामले में तत्कालीन एक्सईएन धमेंद्र सोनी निलंबित हो चुके.बताया जा रहा है इस घोटाले में अभी और इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है.ये है पूरा मामला- जलदाय विभाग ने 2016 को मैसर्स डीम कन्सट्रक्शन कम्पनी को 24.04 करोड़ का टेंडर दिया था.जिसका काम 18 महीने में यानि अक्टूबर 2017 तक पूरा होना था. लेकिन काम आज तक अधूरा है.फर्म के कार्य के बदले तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता अशोक कुमार ने 14.25 करोड का फर्जी भुगतान कर दिया. जिसमे सीधे सीधे 5.14 करोड का बिना काम के भुगतान किया.यानि साइट पर ना पाइप लगे ना टंकी चालू हुई और ठेकेदार को 5.14 करोड के बिना कार्य के भुगतान कर दिया. डीम कंस्ट्रक्शन फर्म हो चुकी ब्लैक लिस्टेड- जलदाय विभाग ने फर्जी बैंक गारंटी देने वाली जयपुर की फर्म मैसर्स डीम कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्ट हो चुकी.विभाग के चीफ इंजीनियर टेक्निकल नीरज माथुर के आदेश पर फर्म की जमा प्रतिभूति राशि 14 लाख जब्त कर ली है. फर्म ने अलवर एनसीआर रीजन के बहरोड क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन डालने और पंप हाउस का 24 करोड़ का टेंडर लेने के लिए फर्जी बैंक गारंटी लगा दी.फर्म को पहले नोटिस दिया गया.इसके बाद सुनवाई की गई.ठेकेदार कंपनी की ओर से दिए गए सभी दावों को खारिज कर दिया गया और बैंक गारंटी को फर्जी पाया गया.0
0
Report
जयपुर में इक्यावनवीं राष्ट्रीय सब जूनियर-जूनियर योगासन चैम्पियनशिप शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आज से इक्यावन वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर योगासन स्पोर्टस चैम्पियनशिप की शुरूआत हुई अलंकार महिला कॉलेज में आयोजित इस चैम्पियनशिप में देश के सभी राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं चैम्पियनशिप का उदघाटन राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अरूण चतुर्वेदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ने किया इस मौके पर गुलाबो सपेरा ने कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी वही जय चौधरी ने राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उदघाटन सत्र में सबका मन मोह लिया इस दौरान खिलाड़ियों نے योगासन कर कार्यक्रम में समां बांधा0
0
Report
Advertisement
गौरगामा में विवाद: पुलिस ने भीम आर्मी के नेताओं को समझाकर स्थिति शांत की
Banka, Bihar:गौरगामा गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई गई। अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरगामा गांव में विवाद को लेकर भीम आर्मी के प्रखंड प्रभारी लुटन कुमार ने बेनर फाड़ने को लेकर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी की और बेनर को फाड़ दिया। आवेदन में गगन कुमार यादव, निर्भन कुमार यादव, इशु यादव, अमन कुमार और हरदेव कुमार सहित कुछ युवकों के नाम का उल्लेख किया गया। आवेदन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार दास भी पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
घरेलू विवाद में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला करके उसकी निर्मम हत्या का आरोप लगा है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी खेड़ा ग्राम की है। पुलिस के अनुसार उन्हें आज सुबह सूचना मिली कि तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी खेड़ा ग्राम निवासी 37 वर्षीय गीता यादव का अपने पति और ससुराल पक्ष से घरेलू विवाद हो गया, जिसके चलते आरोपी पति रामकृपाल यादव ने हंसिया से अपनी पति की हत्या कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
महासमुंद पुलिस ने अंतरजिला चोर बसंत बाघ को दबोचा—सत्तर हजार रुपये का माल बरामद
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद पुलिस ने अंतरजिला चोर को दबोचा। थाना कोमाखान अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 305(ए), 62, 331(4) बी.एन.एस का है मामला। ओम ढाबा पर बस रुकते ही महिला यात्री का सामान हुआ था पार, पुलिस तफ्तीश ने पहुंचाया अंतरजिला चोर तक। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और CDR एनालिसिस से खुला बस मे हुई चोरी का राज। अंतरजिला चोर बसंत बाघ पिता भेलीमत बाघ उम्र 31 वर्ष को पुलिस ने राजधानी रायपुर से किया गिरफ्तार। आरोपी आमानाका कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के पास से चोरी किये कान के सोने का टाॅप, सोने का कर्णफुल, एक मोबाईल भी पुलिस ने किया जब्त। बरामद सामान की कीमत करीब 75,000 रूपये है।0
0
Report
Advertisement
8 अक्टूबर को अखिलेश यादव अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर दौरे से चूकेंगे
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- खबर है की 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव अयोध्या जाएंगे, पवन पांडेय द्वारा आयोजित कथा में शामिल होंगे, लेकिन अपने अयोध्या दौरे पर वो राम मंदिर नहीं जाएंगे0
0
Report
16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन: भक्तों ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की
Ratlam, Madhya Pradesh:Ratlam प्रकृति, शक्ति और समृद्धि की देवी मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत आज विशेष पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हो रहा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू हुआ यह व्रत आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक चलता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य, धन-धान्य, यश और संतान सुख की कामना पूरी होती है। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज में मां महालक्ष्मी को आराध्य और कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। यही वजह है कि समाज के लोग इस व्रत को विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। 16 दिन पूर्ण होने पर आज व्रती महिलाओं और पुरुषों ने मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत का उद्यापन किया। इस अवसर पर महालक्ष्मी प्राकट्य उत्सव भी मनाया गया। भक्तों ने माता से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और स्थायी लक्ष्मी के वास की कामना की।0
0
Report
कोटा में 150 करोड़ के कैंसर अस्पताल की घोषणा, ओम बिरला ने कहा
Kota, Rajasthan:कोटा में बनेगा डेढ़ सौ करोड़ से कैंसर हॉस्पिटल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की घोषणा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कोटा में एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 150 करोड रुपए की लागत से कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इससे कोटा एवं आसपास के इलाके के कैंसर रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। रोगियों के साथ आने वाले परिजनों के लिए रामाश्रय भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही ओम बिरला ने कहा कि आगामी तीन महीने में कोटा में निजी क्षेत्र में भी कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।0
0
Report
Advertisement
