231001
त्रिमुहानी स्थित भैरव मंदिर का श्रृंगार किया गया, दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर जनपद में भैरव अष्टमी की रही धूम जगह-जगह लोगों ने भैरव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया इसी क्रम में नगर के त्रिमुहानी स्थित भैरवनाथ मंदिर परो भैरव अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और लाइटों से सजाया गया व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिए और दर्शन पूजन किया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार हुए उक्त क्रम में मंदिर के पुजारी राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि बाबा के दरबार में तो वैसे प्रतिदिन श्रद्धालुओं का लगा रहता है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, एक दिन में 9,094 दर्शन; 22 लाख से अधिक
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर विश्व प्रसिद्ध चारधामों में भगवान श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सकुशल जारी है। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। श्री बदरीनाथ धाम में 2 नवंबर 2026 को जारी यात्री विवरण के अनुसार, एक दिन में कुल *9,094 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। वहीं, इस वर्ष यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक धाम में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की प्रगतिशील संख्या बढ़कर 22 लाख 11 हजार 344 पहुंच गई है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से बदरीनाथ धाम में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। यात्रा से जुड़े प्रशासनिक और संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा सकुशल संचालित होना श्रद्धालुओं के लिए राहत और प्रसन्नता का विषय है। भगवान बदरी विशाल के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंचकर शीश नवाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा सकुशल जारी है और श्रद्धालुओं का भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है0
0
Report
रघुवर दास देवघर पहुंचे, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के साथ देश-प्रदेश की प्रार्थना
Deoghar, Jharkhand:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज देवघर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विश्वप्रसिद्ध बाबा Baidyanath मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के गर्भगृह में बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना कर देवघर सहित राज्य एवं देश की उन्नति की जनकल्याण की प्रार्थना की। मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मनोकामना लिंग है और बाबा बैद्यनाथ देश में वैसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि मोदी जी की सरकार पिछले 12 सालों में आध्यात्मिक विरासत को बखूबी संभाले हुए हैं जिसमें राम मंदिर निर्माण हो या काशी कॉरिडोर हो या बद्रीनाथ केदारनाथ का जृणुधर हो इन तमाम जगहों पर आध्यात्मिक दृष्टिकोण से एक नए मुकाम हासिल किए हैं साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है0
0
Report
डिंडोरी में पंजाब की प्रियंका ने पानी के भीतर जलपरी शो से दिल जीता
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। पानी की दुनिया में आपने रंग-बिरंगी मछलियां तो खूब देखी होंगी, लेकिन क्या कभी पानी के भीतर जलपरी को अठखेलियां करते देखा है? जी हां, डिंडोरी में पहली बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। पंजाब से आईं प्रियंका न सिर्फ अपनी अनोखी कला और शानदार प्रस्तुति से लोगों को रोमांचित कर रही हैं बल्कि जल बचाने की लोगों से अपील कर रही हैं। पानी के भीतर उनका अंदाज, खूबसूरत अदाएं और जलपरी का अनोखा रूप बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित कर रहा है। आखिर कैसी है पानी के भीतर की यह रहस्यमयी दुनिया, यह नजारा किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है। पानी के भीतर रंग-बिरंगी रोशनी, और इनके बीच नजर आती एक खूबसूरत जलपरी। जिसे देखकर कुछ पल के लिए लोग कल्पनाओं की दुनिया में खो जाते हैं। डिंडोरी में आयोजित इस जलपरी शो में पंजाब से आईं प्रियंका अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 35 हजार लीटर घी की कथित मिलावट उजागर, फैक्ट्री सील
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में घी के संदिग्ध कारोबार का बड़ा खुलासा 35 हजार लीटर घी बरामद, हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की पूरी फैक्ट्री सीज सात ब्रांडों के नाम से हो रही थी घी की पैकिंग, बड़े साइलो में हजारों लीटर घी का भंडारण सफाई केमिकल के नाम पर छिपाकर रखा संदिग्ध फ्लेवर बरामद, घी और फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला (Maatula) चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित सात ब्रांडों के नाम से घी की पैकिंग होती मिली मौके पर0
0
Report
कचनार लैम्स में खाद कालाबाजारी के गंभीर आरोप; किसानों की कानूनी कार्रवाई की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर के बकावंड ब्लॉक स्थित कचनार लैम्स में खाद वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है, किसानों ने लैम्स प्रबंधक पर खाद की कथित कालाबाजारी और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं, किसानों का कहना है कि वे महीनों तक सरकारी खाद के लिए लैम्स के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला, वहीं एक किसान के नाम पर 11 हजार 359 रुपये का खाद जारी कर खाते में कर्ज चढ़ा दिया गया, किसान ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाद जारी करने की शिकायत बस्तर थाने में की है, मामला सामने आने के बाद राशि किसान के खाते में वापस जमा कर दी गई, बावजूद इसके किसान प्रबंधक को हटाने, पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं, किसानों का कहना है कि हो सकता है इस तरह का फर्जीवाड़ा अन्य किसानों के साथ भी हुआ हो, किसानों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर इस साल कचनार धान खरीदी केंद्र में धान नहीं बेचेंगे, दूसरे तरफ पूरे मामले में लैम्प्स प्रबंधक अपना पक्ष कैमरे के सामने रखने से बचते रहे।0
0
Report
संगम विहार में शराब विवाद के बाद रवि की गोली मारकर हत्या
New Delhi, Delhi:संगम विहार में गोली मारकर हत्या दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बदले की आग में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संगम विहार में देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद रवि को दो गोलियां मारी गईं। घायल रवि ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। मामला संगम विहार की गली नंबर 14 के पास का है, जहां डिवाइन अस्पताल के नजदीक रवि नाम के शख्स को गोली मार दी गई।बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे रवि अपने कुछ परिचितों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद सभी लोग एक कार में बैठकर एक जगह बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जब रवि कार से बाहर निकला, तभी उसके साथ मौजूद कमल गोस्वामी ने कथित तौर पर पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी।रवि को दो गोलियां लगीं। मौके पर पहुंची ईआरवी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रवि पहले भी हत्या के एक मामले में आरोपी था। उसके खिलाफ उत्तर-पश्चिमी जिले के थाना नेताजी सुभाष पैलेस में वर्ष 2021 का एफआईआर नंबर 14/21 दर्ज था और वह अक्टूबर 2026 में जमानत पर बाहर आया था।पुलिस के मुताबिक, कमल गोस्वामी भी वर्ष 2021 के हत्या मामले में मृतक रवि का परिचित था और इसी पुराने मामले से जुड़ी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।इस मामले में पुलिस ने वजीरपुर निवासी कमल गोस्वामी और मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वारदात के बाद फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार, जिसका नंबर DL9CBA8510 है, बरामद कर ली गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र के आरोप पर भीड़ ने तांत्रिक पिटाई, पुलिस केस दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र की कथित क्रिया को लेकर जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति श्मशान घाट में मृत महिला की अस्थियों के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और देखते ही देखते भीड़ ने उसे घेरकर लात-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में कथित तांत्रिक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र किए जाने के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटना की जांच की जा रही है。0
0
Report
अलीगढ़ विश्वविद्यालय कैंपस में मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शन जारी, सरस्वती-राम मंदिर की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मंदिर निर्माण की मांग तेज DM ऑफिस पर राष्ट्रवादी छात्र संगठन का जोरदार प्रदर्शन, मां सरस्वती और भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए उठाई आवाज अलीगढ़ में विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी छात्र संगठन (RCS) ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, विश्वविद्यालय कैंपस में मां सरस्वती और भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने की मांग संगठन का दावा- हजारों छात्र-छात्राओं की आस्था से जुड़ा है मामला, मंदिर निर्माण से शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मिलेगा बढ़ावा छात्रावास में रहने वाले करीब 150 विद्यार्थियों की आस्था का हवाला देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष सानू शर्मा के नेतृत्व में जुटे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलीगढ़ के जिला मुख्यालय का मामला0
0
Report
सुल्तानपुर में खनन माफियाओं ने राजस्व-पुलिस टीम पर हमला, SDM सहित अधिकारी घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बीती रात खनन माफियाओं ने राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार का मारपीट के दौरान पैर टूट गया और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीती रात SDM सदर को नगर के रामनगर इमलिया गांव में खनन होने की जानकारी मिली थी, जिस पर उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर वहां भेजा था। मौके से एक जेसीबी पकड़ी गई है। इसी दौरान खनन का काम कर रहे लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया, जिससे यह घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिट इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने सात विद्यार्थियों के पंजीयन को 5-6 नवंबर तक जारी रखने की राहत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पढ़ाई जारी रखने के मामले में सात विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की पीठ ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम व्यवस्था के तहत राज्य शासन को 5 नवंबर 2026 तक उनका पंजीयन कराने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। वहीं, संबंधित विश्वविद्यालय को पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 5 और 6 नवंबर को प्रक्रिया पूरी कराने कहा गया है। मामला मनोहर यादव सहित सात विद्यार्थियों की याचिकाओं से जुड़ा है। इससे पहले 13 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने समान मामले में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम जारी रखने और परीक्षा में शामिल कराने सहित जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। अदालत ने पाया था कि विद्यार्थियों को अंतरिम प्रवेश मिल चुका था और वे दो सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। ऐसे में उन्हें आगे की पढ़ाई से वंचित करने पर उनकी अब तक की शैक्षणिक उपलब्धि प्रभावित हो सकती थी। सुनवाई के दौरान विद्यार्थियों के अधिवक्ता गगन तिवारी ने अदालत को बताया कि 13 अगस्त के आदेश का पालन नहीं किया गया है और इस संबंध में अवमानना याचिका भी दायर की गई है। राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वाईएस ठाकुर ने बताया कि आदेश को चुनौती देने के लिए रिट अपील दायर करने का निर्णय लिया गया है, हालांकि सुनवाई के दिन तक अपील दाखिल नहीं हुई थी। पंजीयन की समयसीमा को देखते हुए हाईकोर्ट ने विद्यार्थियों के हित में अंतरिम राहत दी है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर 2026 को होगी।0
0
Report
भोजपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर से खुलकर सामने आई है, जिसमें एक शख्स की जान चली गई है। मामला उदवन्नगर थाना क्षेत्र के असनी गांव का है जहां 28 वर्षीय लक्ष्मण यादव आज खेत घूमने के लिए गए थे। इस दौरान पहले से खेत में गिरे धारा प्रवाहित बिजली के तार चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन मृतक के पोस्टमार्टम के लिए लाये गए जहाँ मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल उदवंतनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
श्रीगंगानगर में तीसरे चरण के पंचायती राज चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में तीसरे चरण में पंचायती राज चुनावों को लेकर श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ राजियासर व श्री विजयनगर में तीसरे चरण में मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के कपासन में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 82 केंद्रों पर भीड़
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन से पंचायत राज चुनाव के तहत मतदान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां पंचायत समिति के 15 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 3 वार्डों के लिए वोटिंग जारी है। मतदान के लिए कुल 82 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। कपासन पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं 20 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे।0
0
Report
अलीगढ़ के खेरेश्वर मंदिर में मांस चढ़ाने के मामले पर तनाव के बीच आरोपी हिरासत में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस चढ़ाए जाने का मामला मंदिर परिसर में मांस मिलने से इलाके में मचा हड़कंप मामले में अनवर नामक व्यक्ति को लोधा पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी अनवर के स्कूल टीचर होने की जानकारी सामने आई घटना की सूचना पर करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारियों ने लोधा थाने का किया घेराव दीपावली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ घटना के बाद इलाके में तनाव की थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर मंदिर का मामला0
0
Report
जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति बैठक: सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर मंथन
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर से इस वक्त की बड़ी खबर जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, होटल फोर्ट रजवाड़ा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, बैठक में पश्चिमी सीमा की सुरक्षा को लेकर हुआ विस्तृत मंथन, भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर भी हुई चर्चा, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और भविष्य की सैन्य चुनौतियों पर रखे गए विचार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य रहे मौजूद, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने भी लिया बैठक में हिस्सा, बैठक संपन्न होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ खिंचवाई ग्रुप तस्वीर, इसके बाद होटल फोर्ट रजवाड़ा से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री, जैसलमेर का दो दिवसीय दौरा संपन्न कर अब दिल्ली के लिए भरेंगे उड़ान।0
0
Report
Advertisement
