231211
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बीजेपी पर निशाना
Mirzapur, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मझवा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी नेताओं, खासकर अनुप्रिया पटेल और केशव मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जितना भी प्रचार कर ले, जीत इंडिया एलायंस की ही होगी। श्यामलाल पाल ने कहा कि एक तरफ संविधान बचाने वाले लोग हैं, तो दूसरी तरफ शिंगोल को स्थापित करने वाले लोग।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी से गुमला जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 घायल गंभीर
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:वाराणसी से गुमला जा रही एक यात्री बस डिवाइडर से टकराकर अचानक पलट गई जिसका बस सवार कई यात्रियों को चोट लगी।घटना औरंगाबाद के एन एच -19 पर नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रीज के पास की है।सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और फिर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया गया।घायलों में 3 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।0
0
Report
बस्तर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: 4 गिरफ्तार, शराब-गांजा तस्करों का पर्दाफाश
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस ने अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, बस्तर थाना क्षेत्र भाटपाल चौक से पुलिस ने पुलिस ने आरोपी जयराम विश्वकर्मा को पकड़ा आरोपी प्रतिबंधित नशीली कैप्शूल की बिक्री करने के लिए ग्राहक का इतजार कर रहा था, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 82 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्शूल बरामद की वहीं बोधघाट थाने की पुलिस एवं पैंथर पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए भेटगुड़ा शिव मंदिर डोंगरी के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, आरोपी पवन कुमार कश्यप के कब्जे से पुलिस ने अलग अलग ब्रांड की 24 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की जिसकी कीमत 8360/- रूपये बताई जा रही है वहीं एक अन्य मामले में बोधघाट थाने की पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया आरोपी दुपहिया वाहन के माध्यम से उड़ीसा से गांजा लेकर जगदलपुर आ रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग मामला दर्ज किया कर लिया है।0
0
Report
ब्योहारी: अवैध रेत के उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 300 घनमीटर जब्त
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्योहारी तहसील में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया है। सभी कार्रवाई को मिलाकर करीब 300 घनमीटर खनिज रेत जब्त की गई है। कलेक्टर के निर्देश और जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में ब्योहारी तहसील में खनिज विभाग की टीम ने मध्य रात्रि में कार्रवाई की। ग्राम मैरटोला में पेट्रोल पंप के पास हाइवा क्रमांक MP 17 ZF 1742 को पकड़ा गया। हाइवा में 28 घनमीटर खनिज रेत बिना अभिवहन पारपत्र यानी ईटीपी के परिवहन करते पाया गया। इसके अलावा MP 18 ZK 7247 क्रमांक के ट्रैक्टर और बिना नंबर के लाल रंग के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर को भी रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। तीनों वाहनों को जब्त कर ब्योहारी थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय, शहडोल में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं देवगांव में 30 घनमीटर और झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर, जबकि गौशाला के पास 20 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण भी पकड़ा गया था। ब्योहारी तहसील में अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल मिलाकर करीब 300 घनमीटर खनिज रेत जब्त की गई है। अवैध रूप से भंडारित रेत को जेसीबी की मदद से मिट्टी मिलाकर मौके पर ही विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन की टीम द्वारा ब्योहारी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की जांच लगातार जारी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है
Pakur, Jharkhand:पाकु़ड़ में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी आरजे स्टेडियम में जोरशोर से चल रही है. 15 अगस्त को पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज झंडोतोलन करेंगी. स्वतंत्रता दिवस को लेकर विगत कई दिनों से जिला पुलिस जवानों, होमगार्ड के जवान और स्कूली छात्र-छात्राओं ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. आज संपन्न हुए परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने किया. उन्होंने झंडोतोलन भी किया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान डीसी और एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए. मौके पर जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि नगर के मुख्य समारोह स्थल आरजे स्टेडियम में झंडोत्तोलन होना है, इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है. सारी तैयारी अंतिम चरण पर है.0
0
Report
तिरंगा यात्रा के दौरान गैस सिलेंडर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर तिरंगा यात्रा के लिए गैस से गुब्बारे फुलाने के दौरान सिलेंडर फटने से दो मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गये घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक को हाईयर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है. नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी राकेश व राजेश उत्सवों पर गैस के गुब्बारे लगाने का कार्य करते हैं। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के लिए दोनों दोस्त काला आम चौराहा पर गुब्बारे फुला रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में नाज़िल लगाने के दौरान सिलेंडर फट जाने से दोनों झुलस गए। गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज सेंटर लाया गया है और राजेश को हाईयर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।0
0
Report
ललितपुर: शहजाद नदी किनारे जुए का फड़ वायरल, 4 गिरफ्तारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहजाद नदी किनारे खुलेआम जुआ का फड़ लगाकर जुवा खेलते हुये जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो के वायरल होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने हरकत में आकर छापेमार कार्यवाही शुरू की और चौबियाना मोहल्ले के पास जुआ खेलते हुये 4 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 9900 रूपये फड़ पर और जामा तलाशी में भी नगदी बरामद की गई , गिरफ्तारी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
Tehri में CISF जवानों की बाइक रैली: हर घर तिरंगा का संदेश
New Tehri, Uttarakhand:Tehri में हर घर तिरंगा अभियान के तहत CISF जवानों ने बाइक रैली निकाली। टिहरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के COSUB इकाई THDC के जवानों ने बाइक रैली निकाली; रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जवानों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और देश भक्ति का संदेश दिया।0
0
Report
प्रतापगढ़ के मीरिय गांव में नंबर मांगने पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के मीरिय गांव में लड़की से नंबर मांगना युवक को पड़ा भारी। बीच सड़क चप्पलों से की गई युवक की जमकर पिटाई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में लोग युवक को घेरकर पीटते नजर आए। युवक बचाव की कोशिश करता रहा, आसपास के लोग खड़े रहे। पुलिस ने घटना और वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। मामला मानिकपुर कोतवाली के मीरिय गांव की घटना।0
0
Report
IFFJK-2026: Atal Dulloo ने जम्मू-कश्मीर के फिल्म महोत्सव की तैयारी की समीक्षा
Aram Pora, Ganderbal, Chief Secretary Atal Dulloo reviewed arrangements for the maiden International Film Festival of Jammu & Kashmir (IFFJK-2026), scheduled for September 7–10. He directed all stakeholders to ensure meticulous planning and seamless coordination, with the inaugural edition setting a benchmark for future editions. The festival is envisaged as an annual cultural event showcasing J&K’s cinematic potential, artistic talent, rich heritage and tourism appeal to national and international audiences.0
0
Report
Advertisement
राम मोहन नायडू ने तिरंगा रैली शुरू की; हर घर तिरंगा अभियान 2026
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CIVIL AVIATION MINISTER RAM MOHAN NAIDU FLAGGED OFF TIRANGA RALLY - HAR GHAR TIRANGA CAMPAIGN 20260
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के झंडোत्तोलन के लिए मोराबादी मैदान में पूर्ण ड्रेस रिहर्सल
Ranchi, Jharkhand:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे झंडोत्तोलन, मोराबादी मैदान में होनेवाले राजकीय झंडोत्तोलन को इलाका आज किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, 14 प्लाटून के द्वारा किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल। तो वही इस परेड में बैंड पार्टी भी रही शामिल। बाइट....उपायुक्त रांची बाइट...एसएसपी रांची0
0
Report
नैहाती के पूर्व विधायक सनात दे पर जनता का गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग
Barrackpore, West Bengal:নৈহাটির প্রাক্তন বিধায়ক সনত দের উপর জনরোষ স্বাভাবিক, ও যা অত্যাচার করেছে,তাতে এটা কিছুই নয়!! মানুষ ওকে ছেড়ে দিলো!! নৈহাটির প্রাক্তন বিধায়ক সনত দে কে মানুষ গালাগালি এবং মেরে থাকলে ভালো করেছে।ওকে আরো উচিত শিক্ষা দেওয়া উচিত ছিলো।সনত যা অত্যাচার করেছে তা ক্ষমার অযোগ্য।0
0
Report
Advertisement
विदेश मंत्री जयशंकर का selfie: हर घर तिरंगा के साथ स्वतंत्रता दिवस का जलवा
Noida, Uttar Pradesh:विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी शेयर करके देश भर में हो रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।0
0
Report
घाटमपुर में नाबालिग के साथ यौन शोषण: आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग घाटमपुर में नाबालिग से यौन शोषण का मामला प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप ब्लैकमेल कर 1.20 लाख रुपये और लाखों के जेवर हड़पे घर से नगदी-जेवर गायब होने पर पिता को हुआ शक पूछताछ में किशोरी ने आरोपी की करतूत बताई पिता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने आरोपी राजबाबू उर्फ सुमित को किया गिरफ्तार कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी0
0
Report
महाराजगंज में स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा अलर्ट, सीमा पर सर्च ऑपरेशन तेज
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत महाराजगंज पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट. भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज, डॉग स्क्वाड और AS चेकिंग से किसी भी विस्फोट या संदिग्ध की तलाशी. SP ने ज़ी मीडिया से बातचीत में एक्सक्लुसिव जानकारी. नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले हर एक नागरिक और उनके सामानों की जांच डॉग स्क्वाड और AS चेकिंग के माध्यम से की जा रही है ताकि किसी भी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु भारत सीमा तक न पहुंचे. होटल सरायों समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस ने जांच एवं तलाशी अभियान तेज कर दिया है. वन टू वन: शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महराजगंज0
0
Report
Advertisement
