231001
मिर्जापुर में जुम्मे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
Mirzapur, Uttar Pradesh:6 दिसंबर और जुम्मे की नमाज को देखते हुए आज प्रदेश सहित पूरे मिर्जापुर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं, मस्जिदों के आस-पास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, तो वहीं संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी सिद्धौर में मानसिक विक्षिप्त युवती का ड्रामा, महिला आरक्षी अभाव से पुलिस चौंकी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: सिद्धौर में देर रात मेडिकल स्टोर पर पहुंची युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला पुलिसकर्मी के अभाव में पशोपेश में खाकी, बेंच पर बैठी युवती बोली- पीछे पड़े तो हो जाओगे बर्बाद, वीडियो वायरल बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धौर कस्बे से देर रात सनसनीखेज और असमंजस में डालने वाला मामला सामने आया है। मिल चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची करीब 28 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती के अजीबोगरीब व्यवहार और बयानों से इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात एक अनजान और बेबस युवती की मौजूदगी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों की पेशानी पर बल ला दिए। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी के चलते खाकी के हाथ-पांव फूल गए और पुलिसकर्मी बेबसी में सिर्फ दूर से निगरानी करने तक सीमित रहे। युवती की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला सिद्धौर कस्बे के मिल चौराहे पर केसरगंज रोड स्थित 'जुहब मेडिकल स्टोर एंड फार्मा क्लीनिक' का है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे लगभग 28 वर्षीय एक अज्ञात युवती मेडिकल स्टोर पर पहुंची और मुंह में दर्द का हवाला देकर दवा मांगने लगी। युवती के अजीब हाव-भाव और मानसिक रूप से अस्वस्थ हरकतों को भांपकर संचालक ने किसी भी कानूनी पचड़े या विवाद से बचने के लिए उसे दवा देने से साफ इनकार कर दिया। दवा न मिलने पर युवती बिफर गई और दुकान के ठीक सामने रखी बेंच पर जाकर जम गई। रात के सन्नाटे में एक अकेली युवती की ऐसी स्थिति देख सहमे मेडिकल संचालक ने आनन-फानन में दुकान बंद करना ही मुनासिब समझा और मामले से स्थानीय लोगों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही असंद्रा थाना क्षेत्र की सिद्धौर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चौकी स्तर पर किसी भी महिला आरक्षी की तैनाती न होने के कारण पुलिस भारी असमंजस में फंस गई। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती से उसका नाम, पता और परिजनों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की, मगर वह लगातार आक्रामक होकर धमकाने लगी। युवती बार-बार कहती रही, "चले जाओ यहां से, हमारे पीछे पड़ोगे तो बर्बाद हो जाओगे... हमारा कोई घर-पता नहीं है, बस मुंह में दर्द है और उसी की दवा लेने आए हैं।" किसी अप्रिय अनहोनी की आशंका के मद्द्देनजर पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर खड़े होकर युवती पर नजर बनाए रहे, जबकि आसपास के गांवों के प्रधानों और अन्य सूत्रों के जरिए उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जाते रहे। खबर लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था और वह मौके पर ही डटी रही.0
0
Report
रिसिया में लंगूर बन्दर जाल में फँसा, वन विभाग ने पकड़ लिया आतंकित बन्दर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर: थाना रिसिया इलाके में आतंक का पर्याय बना लंगूर बंदर जाल में किया गया कैद. कड़ी मसक्कत से वन विभाग के जाल में फंसा आतंकी बंदर. बीते एक माह से रिसिया बाजार इलाके में छाया था बंदर का आतंक. राहगीरों के साथ ही कई लोगों को कर चुका था घायल. लोगों की शिकायत पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बंदर को पकड़ने के लिये जाल बिछाया. कई दिनों से चल रहा था बन्दर को पकड़ने का प्रयास. कड़ी मसक़्कत से जाल में फंसा बन्दर. बन्दर के पकड़े जाने से रिसिया बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली. पकड़े गये बन्दर को वन विभाग की टीम ले गयी अपने साथ. मौके पर बन्दर को पकड़ने की कार्रवाई का वीडियो कैमरे में कैद. सोशल मीडिया में वायरल हो रहा जाल में कैद बन्दर के उछल कूद की Live करतूत.0
0
Report
खंडवा में एयर रेड मॉकड्रिल: नागरिक सुरक्षा के लिए जबर्दस्त तैयारी
Khandwa, Madhya Pradesh:दुश्मन के हवाई हमले से बचाव को लेकर खंडवा में हुई एयर रेड स्ट्राइक मॉकड्रिल, किसी दुश्मन देश द्वारा हवाई हमला होने पर देश के नागरिकों का किस तरह से बचाव किया जाए, इसको लेकर खंडवा में मॉक ड्रिल हुई। पुलिस प्रशासन की और से बुधवार रात होमगार्ड और सिविल वालेंटियर्स ने मिलकर यह मॉकड्रिल की । इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले के बाद आगजनी और ऊंची बिल्डिंगों में फंसे लोगों और घायलों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार और जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचाने की रिहर्सल की गई। इस मॉकड्रिल में विस्फोटक से हुए हमले में घायलों का इलाज , आगजनी की स्थिति या फिर इसी तरह से बनने वाली आपात स्थिति को लेकर बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया । डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमान्डेंट आशीष कुशवाहा ने बताया कि, यह एयर रेड ब्लैकआउट मॉक ड्रिल थी । ऐसी स्थिति मे एक चेतावनी सायरन बजाकर पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट किया जाएगा । जिससे दुश्मन हमारे आबादी वाले क्षेत्र को टार्गेट न बना सके । हवाई हमला होने की स्थिति में जो भी क्षति हुई है, उसके लिए होमगार्ड, एसडीआरएफ (SDRF) और सिविल डिफेंस वालंटियर की रेस्क्यू टीम पीड़ितों (विक्टिम्स) को कैसे निकालेगी और कैसे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित अस्पताल या स्थान पर भेजा जाए इसकी तैयारी को परखा गया। इसमें ऊंची बिल्डिंग को में फंसे लोगों या आगजनी से पीड़ित क्षेत्र में कैसा बचाव किया जाए इसकी भी रिहर्सल की गई।0
0
Report
Advertisement
बेतिया: 5 हजार इनामी दीपक कुमार समेत दो गिरफ्तार, स्वर्ण व्यवसायी लूट के मामले में खुलासा
Bettiah, Bihar:Anchor घोषित बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने स्वर्ण कारोबारी से लूट गोलीकांड का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने 5 हजार का इनामी अपराधी दीपक कुमार सहित मुसाफ़िर अंसारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद किया है. दोनो अपराधियों पर योगापट्टी थाना में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनामी अपराधी दीपक कुमार अंतरजिला कुख्यात अपराधी है जिस पर बेतिया पुलिस पांच हजार का इनाम रखा था. अपराधी दीपक कुमार मोतिहारी के सुगौली थाना अंतर्गत भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. बताएं कि 31/08/26 को देर रात्रि स्वर्ण कारोबारी गोविंद साह को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया था और लाखों की लूट कर फरार हो गए थे. घटना सिरिसिया थाना अंतर्गत छोटी नहर के पास घटी थी, इस आपराधिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, व्यवसायियों में भय और दहशत का माहौल बन गया था. जिला में स्वर्ण कारोबारी अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे. पांच हजार का इनामी अपराधी दीपक कुमार ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया और बेतिया पुलिस को खुली चुनौती दी थी. बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने एसडीपीओ सदर वन के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था. एसआईटी टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी की. पुलिस को तफ्तीश के अहम सुराग मिले कि योगापट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले शातिर अपराधी दीपक कुमार ने अपने साथियों के साथ स्वर्ण व्यवसाई से लूट को अंजाम दिया है. पुलिस ने जाल बिछा कर कुख्यात अपराधी दीपक कुमार और मुसाफिर अंसारी को परसा नवका पुल के समीप गिरफ्तार किया जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने स्वर्ण कारोबारी से लूट गोलीकांड का पर्दाफाश कर दिया है साथ ही इनामी अपराधी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का धरना, ICU सुरक्षा पर सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहे विवाद ने देर रात एक नया मोड़ ले लिया। अस्पताल के करीब 50 रेजिडेंट डॉक्टर रात लगभग 12 बजे अस्पताल के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। डॉक्टरों का आरोप है कि आईसीयू वार्ड के अंदर पांच युवक शराब के नशे में घुस आए और एक डॉक्टर के साथ मारपीट की। घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी आक्रोश देखने को मिला。 धरने पर बैठे डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। कई बार लगातार तीन से चार दिन तक बिना आराम और बिना घर गए मरीजों की देखभाल करनी पड़ती है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। डॉक्टरों ने सवाल उठाया कि जब उनके साथ आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक कोई जिम्मेदार अथॉरिटी उनसे बातचीत कर उनकी सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार करने की बात कही है और कहा है कि वे ओपीडी, मरीजों की देखरेख और इलाज से दूर रहेंगे। बताया जा रहा है कि संजय गांधी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट और विवाद की घटना के बाद से ही डॉक्टरों में नाराजगी है। इसी के विरोध में करीब 50 रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं और अपनी सुरक्षा की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
रतनपुर की डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अचानक छापा, नमूने लिए गए
Aligarh, Uttar Pradesh:रतनपुर स्थित 'राधिका एवं श्याम बाबा डेयरी' पर विभाग की टीम ने अचानक मारा छापा। मिलावट की आशंका पर करीब 800 लीटर दूध और 500 लीटर घी की जांच के लिए दो नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सैंपल जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई। जल निकासी की समस्या सुलझाने के लिए संचालक ने डेयरी परिसर में ईटीपी प्लांट लगाने की कही बात। नाली तोड़कर सीमेंटेड टैंक में पानी डायवर्ट किया गया, टैंकर से निस्तारित होगा गंदा पानी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी संचालक को स्वच्छता व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत दी। जल निकासी और त्वरित निस्तारण के लिए की गई कार्रवाई का वीडियो अधिकारियों को कराया गया उपलब्ध। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में मचा हड़कंप। थाना खैर क्षेत्र के रतनपुर स्थित 'राधिका एवं श्याम बाबा डेयरी का मामला0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के रुस्तमपुर में आजाद मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh: वाराणसी के चौबेपुर के रुस्तमपुर गांव में 55 वर्षीय आजाद मिश्रा की पीट-पीटकर निर्मम हत्या. बुधवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई वारदात, गांव में मची सनसनी. परिजनों का आरोप- पड़ोसी नागेंद्र मिश्रा ने मारपीट कर उतारा मौत के घाट. मृतक आजाद मिश्रा चार दिन पहले ही बिहार से काम करके लौटे थे घर. दोनों पक्षों में पहले से चल रहा था ज़मीन का आपसी विवाद जिसमें आए दिन होती थी मारपीट. परिजनों का दावा- चिरईगांव पुलिस चौकी में नागेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई गई थी कई शिकायतें. पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने कहा- समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकती थी जान. घटना के बाद रुस्तमपुर गांव के मिश्रा मोहल्ले में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौबेपुर थाना पुलिस, शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम. पुलिस का बयान- जांच के आधार पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, पुलिस निष्क्रियता के आरोपों की भी होगी जांच.0
0
Report
रायबरेली के बच्चों ने लाइट नहीं आने पर रोड जाम किया डीएम से गुहार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा बछरावां के बच्चे सड़क पर लाइट न आने से बच्चों ने किया रोड जाम किताबें छोड़कर सड़क पर निकलने को हुए मजबूर विद्यालय के बाबू बृजेश प्रजापति के ऊपर लगाए गंभीर आरोप सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के बच्चे पहुंचे बछरावां बच्चों ने जिले की डीएम से मिलने की लगाई गुहार मौके पर सीओ प्रदीप कुमार व एसडीएम समेत भारी पुलिस बल तैनात0
0
Report
जयपुर के 18 नगर निकायों में 87% मतदान, फुलेरा ने दिखाया सबसे बड़ा उछाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में लोकतंत्र के उत्सव के अलग-अलग रंग नजर आए। कहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में उत्साह था तो कहीं महिलाएं घर का काम छोड़कर मतदान केंद्रों पर कतार में खड़ी नजर आईं। उम्र की बाधा को पीछे छोड़ सीनियर सिटीजन भी बूथ तक पहुंचे। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक यानी पूरे 11 घंटे चला। अंतिम आंकड़ों में 3 लाख 90 हजार 378 मतदाताओं में से 3 लाख 39 हजार 759 ने वोट डाला और मतदान 87.03% रहा। 18 निकायों के 537 वार्डो के 1920 प्रत्याशी की किस्मत EVM में कैद हो गई। जयपुर जिले के 18 निकायों के 565 बूथ पर मतदान की रफ्तार सुबह से लगातार बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 29.47% मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर 1 बजे आंकड़ा 58.29% और 3 बजे 72.66% तक पहुंच गया। शाम 6 बजे तक 86.54% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत 87.03% पहुंच गया। यानी करीब हर 100 में से 87 मतदाताओं ने शहरी सरकार चुनने के लिए वोट डाला।0
0
Report
Advertisement
बस्ती साइबर ठग गैंग: अश्लील वीडियो दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Basti, Uttar Pradesh:कहानी किसी फिल्मी ठगी की नहीं बल्कि उन शातिर साइबर ठगों की है, जिन्होंने वर्दी पहने बिना ही खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बना लिया फोन की दूसरी तरफ से आवाज आई “आप अश्लील वीडियो देखते हैं आपके खिलाफ शिकायत है 42 पन्नों की CDR हमारे पास है” इतना सुनते ही पीड़ित के होश उड़ जाते फिर शुरू होता था डर, धमकी और पैसों की वसूली का खेल कभी कोर्ट में मामला खत्म कराने के नाम पर चार लाख, तो कभी थाने से मामला रफा-दफा कराने के लिए 15 हजार रुपये लेकिन बस्ती पुलिस ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया है दो शातिर गिरफ्तार हैं और अब पुलिस गिरोह की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
अमरपाटन में कोरेक्स बेचने की धमकी वाले वीडियो के चलते दो युवक गिरफ्तार
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन में सोशल मीडिया पर कोरेक्स बेचने की धमकी और पुलिस व जनप्रतिनिधियों को चुनौती देने वाला वीडियो वायरल होने के मामले में अमरपाटन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया, जहां से दोनों को उपजेल मैहर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे थे कि वे कोरेक्स बेचते हैं और इसकी जानकारी अमरपाटन थाना पुलिस के साथ विधायक राजेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक रामखेलावन पटेल को देने की बात कह रहे थे। वीडियो में पुलिस और जनप्रतिनिधियों को चुनौती देने की बात भी सामने आई थी। वीडियो की तस्दीक के लिए अमरपाटन पुलिस ग्राम भीषमपुर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि 7 सितंबर 2026 को उक्त वीडियो बनाने और वायरल करने वाले दोनों युवक गांव में मौजूद थे। पुलिस का आरोप है कि दोनों युवक वीडियो वायरल करने और शिकायत करने की बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। पूछताछ में दोनों की पहचान अंकुल कुमार सिंगरौल (21), पिता फूलचन्द्र सिंगरौल और सुमित कुमार लोधी (22), पिता रामनरेश लोधी, दोनों निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना अमरपाटन, जिला मैहर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों को विवाद न करने की समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170, 126(1), 135(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया और तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को उपजेल मैहर दाखिल किया गया।0
0
Report
सिंगरौली में अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 4 ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई शुरू
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। सिंगरौली में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 4 ट्रैक्टर जब्त। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने धनहरा क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में टीम ने रेत के अवैध उत्खनन में लगे 4 बिना नंबर के ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा। जब्त किए गए वाहन में सोनालिका MM-35, न्यू हॉलैंड 3032 Plus, पावरट्रैक 434 Plus, स्वराज 735 FE। सभी जब्त वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से माड़ा थाने में खड़ा कराया गया। खनिज नियमों के तहत वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
झांसी के अलीगोल खिड़की मोहल्ले में छोटे भाई ने ताला तोड़कर कब्जा किया; CCTV वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के अलीगोल खिड़की मोहल्ले में बड़े भाई के मकान पर कब्जा करने के लिए छोटे भाई ने ताला तोड़ दिया। विरोध करने पर बड़े भाई और भाभी से हाथापाई भी हुई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने शिकायत पत्र पुलिस को सौंपकर छोटा भाई और उसके बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बस्ती में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच तेज
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में एक युवक की संदिग्ध मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस आवास निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात 25 साल के संविदाकर्मी यशवंत कुमार का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, सबसे बड़ा सवाल ये है कि यशवंत की बाइक दुबौलिया थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली, जबकि कुछ ही देर बाद उनका शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में मिला परिवार ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए चार टीमें लगा दी हैं, अब पुलिस यशवंत के आखिरी सफर की पूरी कहानी खंगाल रही है आखिर वह घर से निकले तो कहां गए, किससे मिले और उनकी मौत कैसे हुई बस्ती में 25 साल के युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द गांव निवासी यशवंत कुमार के रूप में हुई है।यशवंत कुमार गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात यशवंत ने घरवालों को अपने ममेरे भाई अंकित के साथ बाइक से अयोध्या जाने की बात बताई थी। इसके बाद वह घर से निकल गए। लेकिन देर रात घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने परिवार और पुलिस दोनों को सकते में डाल दिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव के सामने सड़क पर यशवंत की बाइक लावारिस हालत में मिली। बाइक मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की ही थी कि कुछ देर बाद वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में सड़क किनारे यशवंत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ。 एक तरफ बाइक दूसरी तरफ शव और दोनों के बीच की दूरी ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है और हत्या की आशंका जताई है।मृतक के भाई हेमंत का आरोप है कि यशवंत की बाइक का एक थाना क्षेत्र में और शव का दूसरे थाना क्षेत्र में मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिवार को आशंका है कि यशवंत की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई और इसके बाद पुलिस को भ्रमित करने या साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दूसरे स्थान पर फेंका गया।हालांकि हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। यशवंत की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है। वाल्टरगंज और दुबौलिया पुलिस के साथ सर्विलांस और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस अब यशवंत के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है उसके आखिरी लोकेशन और रूटमैप को ट्रेस किया जा रहा है, साथ ही रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।फिलहाल इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी उलझी हुई है लेकिन पुलिस की चार टीमें जिस तरह जांच में जुटी हैं, उससे उम्मीद है कि जल्द ही यशवंत के आखिरी सफर की पूरी कहानी सामने आएगी और अगर हत्या हुई है तो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे。0
0
Report
पत्नी के बिना जाने से युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर वापसी मांगी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। सिंगरौली में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी की तलाश में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 28 वर्षीय अरविंद पाल एयरटेल के मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। 8 सितंबर की रात पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। युवक लगातार चिल्लाता रहा- मेरी पत्नी को वापस लाया जाए, तभी नीचे उतरूंगा। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घंटों चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। जिले में अपनी बात मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं……0
0
Report
Advertisement
